नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG : स्वास्थ्य विभाग ने BMO को किया सस्पेंड...जाने क्या है वजह…!!

CG : स्वास्थ्य विभाग ने BMO को किया सस्पेंड...जाने क्या है वजह…!!

 रायपुर/अंबिकापुर। स्वास्थ्य विभाग ने BMO को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन आदेश में वजह बताते विभाग ने आदेश में लिखा 08.06.2024 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवानगर, जिला सरगुजा में घटित घटना के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अम्बिकापुर ( सरगुजा ) द्वारा जांच कराई गई।

जांच अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवानगर में प्रसव को लेकर अपनाये जाने वाले प्रोटोकाल का पालन नहीं किया गया। इस हेतु प्रथम दृष्टया डॉ. पी. एन. राजवाड़े, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भफौली, जिला अम्बिकापुर (सरगुजा ) द्वारा अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतना पाया गया तथा उनका कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के विपरित होने के फलस्वरूप परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए, राज्य शासन, एतद्वारा डॉ. पी. एन. राजवाड़े, खण्ड चिकित्सा अधिकारी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 ( 1 ) ( क ) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है।

चलती वैगनआर कार में लगी भीषण आग, बाल बाल बचा कर चालक, कार जलकर खाक

चलती वैगनआर कार में लगी भीषण आग, बाल बाल बचा कर चालक, कार जलकर खाक

जांजगीर चांम्पा :- जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज देर शाम चलती कर में आग लग गई। समय रहते हैं कर चालक ने नीचे उतर कर अपनी जान बचा ली। घटना नीचे भादरा जैतखाम स्थल के पास की है।  स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पामगढ से जिला जांजगीर जाने वाले मुख्या मार्ग के ग्राम भदरा मे जैतखाम स्थल के पास जांजगीर की ओर से जा रही वेगन आर कार मे अचानक आग लग गई। आग लगने का आभास होते है कार चालक जल्दी से नीचे उतर गया और देखते है देखते कार आग के लपेटो मे बदल गया। बताया जा रहा है कि कार ग्राम मेहंदी निवासी का है। वह कोरबा से वापस मेहंदी की ओर जा रहा था, तभी 8 बजे के आस पास भदरा गांव पंहुचा था की कार से धुवा निकलने लगा, और देखते देखते कर में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई, और आग पर काबू पाया जा सका।

हमने मोदी की गारंटी के वादे को पूरा किया, लोकसभा में जनता का मिला भरपूर आशीर्वाद : सीएम विष्णुदेव साय

हमने मोदी की गारंटी के वादे को पूरा किया, लोकसभा में जनता का मिला भरपूर आशीर्वाद : सीएम विष्णुदेव साय

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को मुश्किल से 6 महीने हुए हैं. 6 महीने में हम लोगों को कम काम करने का अवसर मिला इसके बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई. आचार संहिता लागू हो गई. लेकिन आचार संहिता लागू होने से पहले मात्र सौ दिनों में हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादों को प्राथमिकता से पूरा किया है, जिसका बेहतर परिणाम हमें लोकसभा में मिला. पीएम मोदी सहित हमारी सरकार पर भी लोगों का विश्वास बढ़ा है. आगामी समय में गारंटी के बचे हुए वादे को सांय-सांय पूरा करेंगे.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विधानसभा के चुनाव में हमें छत्तीसगढ़ की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला. छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने मोदी की गारंटी, भारतीय जनता पार्टी, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास किया और चौथी बार हम लोगों ने सरकार बनाई. पहले की तीन बार की जो भाजपा सरकार थी, उससे भी ज्यादा आशीर्वाद भाजपा को मिला. 54 सीटें और 46% से ज्यादा वोट पार्टी को मिला. जनता के भरोसे पर खरा उतरते हुए हमने 100 दिनों में मोदी की गारंटी के प्रमुख वादे को पूरा किया.

किसानों को 2 साल का बकाया का बोनस दिया

सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 18 लाख लोग पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री आवास से वंचित हो गए थे. चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री जी का भी कहना था कि अगर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनती है, तो जो मुख्यमंत्री होगा वह सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने का काम करेगा. मुझे बताते हुए गौरव हो रहा है कि 13 दिसंबर 2023 को हम लोग शपथ लिए और 14 दिसंबर को ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दे दी. 25 दिसंबर 2023 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, सुशासन दिवस के अवसर पर हम लोगों ने 12 लाख से ज्यादा किसानों को 2 साल का बकाया का बोनस देने का काम किया. उन्होंने छत्तीसगढ़ को “धान का कटोरा” बताते हुए वादे के अनुरूप किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान को 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदने के वादे को पूरा करने की बात कही.

मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रति महीने एक-एक हजार के हिसाब से चार किश्त जारी करने की बात कही. उन्होंने कहा कि पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच, रामलला दर्शन योजना की भी शुरुआत उनकी सरकार ने कर दी है. 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदी की भी शुरुआत करने और खरीदी के लिए 15 दिनों का समय तय करने की बात उन्होंने पत्रकारों को बताई, साथ ही संग्राहक परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति देने की योजना जल्द ही शुरुआत होने की बात कही.

नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में और भी तेजी आई

नक्सलवाद के खिलाफ बोलते हुए सीएम साय ने कहा कि पिछ्ले 15 साल की हमारी भाजपा सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी और जब फिर से भाजपा की सरकार बनी तो केंद्र-राज्य के समन्वय से नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में और भी तेजी आई है. उन्होंने मीडिया के साथियों से आग्रह करते हुए कहा कि जो छत्तीसगढ़ की पहचान है, नक्सलवाद जैसा लोग सोचते हैं, वैसा कुछ भी नही है. इसलिए छत्तीसगढ़ को ऐसी नजरों से बिल्कुल भी न देखें. केवल पांच जिलों में ही कुछ जगह पर नक्सलवाद है. इन क्षेत्रों में अभी तक लगभग 25 से ज्यादा सुरक्षा कैंप बनाए गए हैं और इसका मतलब कैंप के 5 किलोमीटर के रेडियस में सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना है. नक्सली लगातार सिकुड़ते जा रहे हैं. सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. हमारा बस्तर स्वर्ग है, जहां चित्रकोट वाटरफॉल से लेकर कुटुमसर गुफा और तीरथगढ़ जलप्रपात है. हमारा प्रयास है कि पर्यटन क्षेत्र का अधिक से अधिक विकास करें, जिससे आय का स्त्रोत बढ़े. छत्तीसगढ़ में खनिज भंडार की कमी नहीं है, लौह अयस्क भरपूर है, पूरा बैलाडिला का पहाड़ है. गोल्ड, डायमंड है, लिथियम भी मिला है. खनिज संपदा भरपूर है, 100 से अधिक वनोपज भी है, मेहनतकश किसान हैं. इसलिए सभी छत्तीसगढ़ वासी मिलकर “विकसित छत्तीसगढ़” के निर्माण के लिए काम करेंगे.

दिल्ली के पत्रकारों को बताया सांय-सांय का मतलब

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि मात्र 100 दिन में ही हमारी सरकार ने इतना काम किया, जिसका परिणाम हमें लोकसभा में बेहतर मिला. सांय-सांय काम हुआ तो यह ट्रेंड हो गया. हमारे यहां छत्तीसगढ़ में इसका मतलब जल्दी-जल्दी होता है. हम जहां भी जाते हैं तो लोग सांय-सांय चिल्लाते हैं. क्योंकि हमने मोदी की गारंटी के प्रमुख वादे को सांय-सांय पूरा किया है और आगे भी सांय-सांय पूरा करेंगे.

ओटीपी लेकर लाखों की धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी करने वाले 2 युवक और युवती गिरफ्तार

ओटीपी लेकर लाखों की धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी करने वाले 2 युवक और युवती गिरफ्तार

 बिलासपुर। ऑनलाइन ठगी करने वाले 2 युवक व 1 युवती को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने ओटीपी लेकर 17 लाख 80 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की थी. पुलिस ने उनसे 7 लाख 20 हजार रुपए बरामद किए.

सरकंडा क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक शाखा के ब्रांच मैनेजर सत्यजीत कुमार ने बीते 7 जून को सरकंडा थाना रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बैंक खाताधारक संध्या मिश्रा ने राजसिंह निवासी पानीपत के खाते का ओटीपी प्राप्त कर 17 लाख 80 हजार रुपए ऑनलाइन ले लिया था. पानीपत न्यायालय के आदेशानुसार उक्त अकाउंट को होल्ड कर रकम को वापस राजसिंह के खाते में जमा करने के​​ लिए एचडीएफसी बैंक सरकंडा की ओर से ऑनलाइन ट्रांसफर की जा रही थी, जिसमें सिस्टम एरर आने पर रकम 17,80,000 वापस आरोपी संध्या मिश्रा के खाते में आ गई. पैसा वापस खाते में आने पर संध्या मिश्रा एवं अन्य आरोपियों ने विभिन्न माध्यम से 13 लाख 70 हजार रुपए निकाल कर धोखाधड़ी की.

मामले की रिपोर्ट पर सरकंडा थाना में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई. सरकंडा थाना प्रभारी तोप सिंह की अगुवाई में पुलिस ने रेड मारकर आरोपी संध्या मिश्रा को गिरफ्तार किया. पुलिस की पूछताछ में उसने अपने परिचित प्रियांशु मिश्रा,नितेश साहू, वैभव पांडेय, नंद कुमार के साथ मिलकर पानीपत निवासी राजसिंह से ओटीपी लेकर 17 लाख 80 हजार रुपए अपने खाते में आने की बात कबूल की. इसमें से 13 लाख 70 हजार रुपए निकालकर आपस में मिलकर बांट लेना स्वीकार किया. इस पर सरकंडा पुलिस ने संध्या मिश्रा से 50 हजार रुपए, प्रियांशु मिश्रा से 4,लाख 50 हजार रुपए और नितेश साहू से 2 लाख 20 हजार रुपए, कुल 7 लाख 20 हजार रुपए जब्त किए. आरोपियों पर धारा 120बी, 403, 406, 411, 414, 418, 420, 421, 34 भादवि 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की.

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, कई वारदातों में शामिल 9 नक्सली गिरफ्तार

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, कई वारदातों में शामिल 9 नक्सली गिरफ्तार

 बीजापुर। सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई डीआरजी, कोबरा 205, सीआरपीएफ 196 बटालियन की संयुक्त टीम ने की है.

जानकारी के अनुसार, बीजापुर में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत क्षेत्र में सघन सर्चिंग किया जा रहा है. इस दौरान उसूर, नैमेड थाना क्षेत्रान्तर्गत कडेर और आवापल्ली के जंगलों में डीआरजी, कोबरा 205, सीआरपीएफ 196 बटालियन की संयुक्त टीम ने 09 माओवादियों मिलिशिया को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए माओवादी लंबे समय से माओवादी संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत थे. पकड़े गए 09 माओवादी क्षेत्र में मार्ग अवरुद्ध करने, IED प्लांट करने, शासन विरोधी पम्पलेट, बैनर लगाने, हत्या, आगजनी जैसे घटना में शामिल है. सभी के विरुद्ध थाना उसूर और नैमेड में वैधानिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है.

विधायक देवेन्द्र यादव ने NSUI के प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया को नियुक्त किया अपना प्रतिनिधि

विधायक देवेन्द्र यादव ने NSUI के प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया को नियुक्त किया अपना प्रतिनिधि

 भिलाई: भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई से राजनीति की शुरुआत करने वाले सेक्टर 5 निवासी आकाश कनोजिया को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विधायक प्रतिनिधि के रुप में आकाश कनोजिया का कार्यक्षेत्र हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग रहेगा। अपनी इस नियुक्ति पत्र आकाश कनोजिया ने विधायक देवेन्द्र यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जिस विश्वास और उम्मीद से उन्हें जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में विधायक देवेन्द्र यादव के प्रतिनिधि बनाए गए आकाश कनोजिया वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश NSUI के प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने अपनी सक्रिय राजनीति की शुरुआत वर्ष 2012 में मौजूदा विधायक देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में एनएसयूआई से जुड़कर की थी। वर्ष 2013 में उन्हें एनएसयूआई कल्याण कालेज दुर्ग से अध्यक्ष का चुनाव जीता फिर वर्ष 2015-16 के दौरान आकाश कनोजिया छात्रसंघ अध्यक्ष बने । इसके बाद उन्होंने एनएसयूआई में प्रदेश सचिव, प्रदेश महासचिव के पद का बखूबी निर्वहन किया।

विधायक प्रतिनिधि के रुप में नियुक्ति मिलने पर आकाश कनोजिया ने कांग्रेस पार्टी से जुड़े सभी वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लेकर मार्गदर्शन देते रहने का आग्रह किया।

 
प्रधानमंत्री ने एक किसान पुत्र को मंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ की कोटि-कोटि जनता की भावनाओं का सम्मान किया : भाजपा

प्रधानमंत्री ने एक किसान पुत्र को मंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ की कोटि-कोटि जनता की भावनाओं का सम्मान किया : भाजपा

 रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से विजयी भाजपा सांसद तोखन साहू को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। श्री देव ने कहा कि श्री साहू को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देकर श्री मोदी ने न केवल छत्तीसगढ़ के प्रति अपने आत्मीय लगाव का परिचय दिया है, अपितु एक किसान पुत्र को मंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ की कोटि-कोटि जनता की भावनाओं का सम्मान किया है। विदित रहे, श्री साहू छत्तीसगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। श्री देव ने लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिले बहुमत को ऐतिहासिक जनादेश बताते हुए यह विश्वास व्यक्त किया है कि केंद्र में राजग सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में एक सशक्त और स्थिर सरकार देकर देश को विकसित भारत के संकल्प की दिशा में तेजी से लेकर जाएगी।

मोदी के मार्गदर्शन में अब साहू की संगठनात्मक क्षमता के साथ-साथ प्रशासनिक क्षमताओं से भी प्रदेश परिचित होगा : साव

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्री साहू को अपने सान्निध्य में मंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। श्री मोदी के मार्गदर्शन में अब श्री साहू की संगठनात्मक क्षमता के साथ-साथ प्रशासनिक क्षमताओं से भी प्रदेश की जनता-जनार्दन परिचित होगी। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त कर विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने का जो जनादेश दिया है, उस कसौटी पर नई केंद्र सरकार पूरी तरह खरी उतरेगी और भविष्य में जन-विश्वास अर्जित कर भाजपा एक बार फिर मजबूत राजनीतिक शक्ति बनकर उभरेगी।

साहू का केंद्रीय मंत्री बनना एक माटी पुत्र के तौर पर अन्नदाता का सम्मान, यह छत्तीसगढ़ के लिए बेहद सुखद अनुभूति है : शर्मा

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में श्री साहू को शामिल किए जाने पर अपनी हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जो अपने सामान्य कार्यकर्ताओं को फर्श से अर्श तक लेकर जाती है। श्री साहू का केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होना एक माटी पुत्र के तौर पर अन्नदाता का सम्मान है और यह छत्तीसगढ़ के लिए बेहद सुखद अनुभूति है। श्री शर्मा ने श्री साहू को बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई केंद्र सरकार ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था की महत्वपूर्ण धुरी कृषि क्षेत्र में विकास के नए आयाम गढे़गी।

 
CRIME : घर में सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

CRIME : घर में सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

 फिंगेश्वर : राजिम के फिंगेश्वर में घर में सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है, हत्या के मामले में संदेही पति चेतन बंजारे को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है दरअसल, फिंगेश्वर के वार्ड क्रमांक 12 रिंग रोड के पास रहने वाली पूर्णिमा बंजारे की लाश घर मे मिली है, परिजनों ने बताया पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था, सुबह कमरे में उसकी खून से लथपथ लाश मिली, वही पति पर शक है वह अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या किया होगा कारण अज्ञात है पुलिस पूछताछ में जुटी है।

Crime : पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा 15 लाख का गांजा, दो कार जब्त

Crime : पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा 15 लाख का गांजा, दो कार जब्त

 महासमुंद : जिला पुलिस के कोमाखान पुलिस ने दो मध्य प्रदेश के अलग-अलग कारों में 15 लाख रुपए के सौ किलो गांजा बरामद किया है, लेकिन गांजा तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।

आपको बता दें कि कल रात्रि कोमाखान पुलिस सीमावर्ती क्षेत्र में गस्त कर रहे थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी की दो व्यक्ति एमपी पासिंग की दो अलग-अलग कार में लाखो का गांजा तस्करी कर एमपी ले जाने वाले है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लुकुपाली ग्राम के पास कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी गांजा तस्कर फिल्मी स्टाइल में मौके से तेज रफ्तार से स्विफ्ट डिजायर कार को भगा कर भागने का असफल प्रयास किया। पुलिस दोनों कार का पीछा किया। गांजे से भरे कार नर्रा राटापाली के पास दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई, रात में अंधेरा होने की वजह से आरोपी कार की चाबी लेकर फरार हो गए हैं।

बहरहाल कोमाखान पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है और मौके से फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
BREAKING : मोदी मंत्रीमंडल में छत्तीसगढ़ को भी जगह...इस सांसद को आया कॉल, बधाइयों का सिलसिला शुरू

BREAKING : मोदी मंत्रीमंडल में छत्तीसगढ़ को भी जगह...इस सांसद को आया कॉल, बधाइयों का सिलसिला शुरू

 रायपुर। मोदी कैबिनेट में बिलासपुर सांसद तोखन साहू का नाम लगभग तय हो गया है। नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ भवन में बिलासपुर सांसद तोखन साहू से मिलकर उन्हें बधाई दी। तोखन साहू आज शाम मंत्री पद की शपथ लेंगे।


आपको बात दें कि तोखन साहू ने इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पटखनी दी है। इस चुनाव में तोखन को 52302 मत मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के धर्मजीत सिंह थे, जिन्हें 46061 वोट मिले और तोखन साहू विधायक चुने गए।

ये हैं बिलासपुर सांसद तोखन साहू
सांसद तोखन साहू वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। बात इनके सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन की करें, तो तोखन साहू 2013 में पहली बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। 2014-15 में श्री साहू सदस्य महिलाओं एवं बालकों के कल्याण सम्बंधी समिति ,सदस्य प्रत्यायुक्त विधानसभा समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रह चुके हैं। उसके बाद 2015 में वह संसदीय सचिव छत्तीसगढ शासन रहे। 2013 में तोखन ने निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 26 लोरमी से चुनाव लड़ा।

 

Crime : नाले के पास मिली महिला की अधजली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका...पुलिस जांच में जुटी…!!

Crime : नाले के पास मिली महिला की अधजली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका...पुलिस जांच में जुटी…!!

 कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम रिसदी सोनपुरी स्थित खोडरी गांव के नाले के पास एक महिला की अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शव की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि रविवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने ग्राम रिसदी सोनपुरी के पास एक महिला की अधजली लाश देखी। जिसकी जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। मामले की सूचना कुसमुंडा पुलिस को दी गई। फिलहाल मृतिका की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों की मदद से महिला के शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष होगी। माना जा रहा है कि

किसी ने मिलने के लिए उसे ऐसे सुने स्थान में बुलाया होगा और विवाद होने की स्थिति में उसकी हत्या कर दी। पहचान छुपाने के लिए उसे आग के हवाले करने की कोशिश की। मृतिका के कपड़े अस्तव्यस्त अवस्था में मिले हैं, इसलिए इसे दुष्कर्म की घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा। फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेने रद्द, लिस्ट में शामिल है यह गाड़ियां

रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेने रद्द, लिस्ट में शामिल है यह गाड़ियां

 रायपुर :- रेल यात्रियों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. रेलवे ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया है. छत्तीसगढ़ में ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है.छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 24 ट्रेनें एक सप्ताह के लिए रद्द हेंगी. 13 जून से 20 जून तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत मुदरिया स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी के लिए प्री-एनआई और एनआई का कार्य किया जायेगा।

ये ट्रेन रहेगी रद्द 

1) दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
2) दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक चँदिया रोड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08270 चंदिया रोड – चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
3) दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून 2024 तक कटनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
4) दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
5) दिनांक 13, 15, 18 एवं 20 जून 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
6) दिनांक 13, 15, 18 एवं 20 जून 2024 को अनूपपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
7) दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
8) दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून 2024 तक रींवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
9) दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
10) दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून 2024 तक इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
11) दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून मार्च 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
12) दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
13) दिनांक 12 जून 2024 से 20 जून 2024 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
14) दिनांक 13 जून 2024 से 21 जून 2024 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
15) दिनांक 12 जून 2024 से 20 जून 2024 तक नागपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
16) दिनांक 13 जून 2024 से 21 जून 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
17) दिनांक 12, 14, 17 एवं 19 जून 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
18) दिनांक 13, 15, 18 एवं 20 जून 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
19) दिनांक 13 एव 17 जून 2024 को लखनऊ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
20) दिनांक 14 एवं 18 जून 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12536 रायपुर- लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
21) दिनांक 12 एवं 19 जून 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 सांतरागाछी – जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
22) दिनांक 13 एवं 20 जून 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर- सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
23) दिनांक 16 जून 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
24) दिनांक 17 जून 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर- दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

OMG! सो रही बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया डेंजरस तेंदुआ, गले पर अटैक कर उतारा मौत के घाट

OMG! सो रही बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया डेंजरस तेंदुआ, गले पर अटैक कर उतारा मौत के घाट

 कांकेर :- कांकेर  से लगे ग्राम चनार में  तेंदुए के हमले में  एक महिला की मौत हो गई ।वन विभाग के एक अधिकारी ने  यह जानकारी दी है ।जानकारी के मुताबिक  कांकेर से लगे ग्राम चनार में  महिला सो रही थीं, तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया. अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया और उसके गले पर हमला किया, साथ ही घर से दो सो मीटर महिला की लाश क्षत विछत हालत में लाश मिली है । बता दें   घटना के वक्त बुजुर्ग महिला अकेली थी।

 
CG - नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलो को मिली  बड़ी सफलता, पुलिस - नक्सली मुठभेड़ में 06 माओवादी ढेर

CG - नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलो को मिली बड़ी सफलता, पुलिस - नक्सली मुठभेड़ में 06 माओवादी ढेर

 नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलो को मिली  बड़ी सफलता।  

नक्सली PLGA मिलिट्री कंपनी नं. 06 के साथ हुई पुलिस - नक्सली मुठभेड़ में 06 माओवादी ढेर।

मृत नक्सलियों में कंपनी नं. 06 के 01 पीपीसीएम, 01 डिप्टी कमांडर एवं 02 पार्टी मेंबर तथा बयानार एरिया के ACM शामिल l

पूर्व बस्तर डिवीजन के अमदई एरिया एरिया कमेटी क्षेत्र में चलाया गया संयुक्त अंर्तजिला  नक्सल विरोधी अभियान।

संयुक्त अभियान में नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाडा, बस्तर जिलो के डीआरजी एंव 45 वी. वाहिनी आईटीबीपी & CRPF  का बल रहा शामिल। 

मौके से 02 नग 303 रायफल, 01 नग 315 बोर रायफल, 01 नग बीजीएल लांचर, 03 नग 12 बोर रायफल सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामान सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद

मुठभेड़ में बडी संख्या में अन्य नक्सलियों के भी घायल होने व मारे जाने की संभावना।

बस्तर : बस्तर संभाग अंतर्गत विगत महीनों में प्रभावी रूप से नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। उपरोक्त सिलसिला में दिनांक 06 जून, 2024 को जिला नारायणपुर, दन्तेवाड़ा, बस्तर एवं कोन्डागांव के सीमावर्ती क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन के माओवादी कैडर एवं PLGA  कंपनी नंम्बर 06 के माओवादी कैडरों की उपस्थिति की आसूचना पर संयुक्त बल रवाना किया गया था।

 

पुलिस   को पूर्व बस्तर डिवीजन के आमदई एरिया कमेटी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुंगोडी, गोबेल, गूबुम, आदेरबेडा, वट्टेकाल और छोटेटोंडेबेड़ा क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना के तस्दीक हेतु दिनांक 06,07.06.2024 की मध्य रात्रि में  नारायणपुर डीआरजी की 09 टीम दंतेवाडा की 08 डीआरजी टीम, जिला बस्तर डीआरजी की 04 टीम,जिला कोडांगाव से डीआरजी की 02 टीम तथा आईटीबीपी 45वीं वाहिनी  , CRPF 195 वाहिनी  का  संयुक्त बल नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम मुंगाड़ी, गोबेल, आदेरबेडा, इरपानार ,वट्टेकाल क्षेत्र में रवाना हुई थी। 

अभियान के दौरान दिनांक 07.06.2024 को दोपहर करीबन 15ः00 बजे भटबेड़ा- बट्टेकाल और छोटेटोंडेबेड़ा  के जंगल में माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलो को जान से मारने व हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग किया गया।

पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल पोजीशन लेकर आत्मसमर्पण हेतु आवाज दिया गया आत्मसमर्पण की बात को नक्सलियों के द्वारा अनसुना करते हुए और अधिक मात्रा में फायरिंग करने लगे। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ मौके पर पोजिशन लेकर जवाबी फायरिंग किया गया इसके बाद रूक-रूक कर अलग-अलग टीमों के साथ दिन भर मुठभेड़ हुआ बाद खुद को घिरता देखकर नक्सली जान बचाकर घने जंगलो व पहाडियो की आड़ लेकर भाग गये। 

फायरिंग बंद होने पर सभी टीमो द्वारा अपने-अपने दिये गये टास्क क्षेत्र में सर्चिंग करने पर घटनास्थल  के अलग-अलग स्थानो से कुल 06 वर्दीधारी नक्सलियो का शव तथा शव के पास से 02 नग 303 रायफल, (01 मैग्जीन 04 राउण्ड चार्जर सहित 10 कुल 14 ) 01 नग 315 बोर रायफल, 01 नग बीजीएल लांचर, 03 नग 12 बोर रायफल तथा 10 नग बीजीएल सेल, 12 बोर का पोच 02 नग, तथा एसएलआर मैग्जीन 01 ,एसएलआर राउण्ड 02 नग,  जिंदा कुकर बम लगभग डेढ किलो वजनी 100 मीटर वायर सहित , 05 नग पिट्ठू बैग, मल्टीमीटर 01 नग, प्लास्टिक विस्फोटक  एवं भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ, दवाईयां सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामान बरामद हुआ। घटना स्थल में और भी खून के धब्बे दिखाई दिया जिससे प्रतीत होता है कि इस मुठभेड़ में बडी संख्या में अन्य नक्सलियों के घायल अथवा मारे जाने की संभावना है।

उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप & पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार द्वारा बताया गया कि इस ऑपरेशन के उपरांत नक्सलियों के कंपनी नम्बर  6 के गढ़ रहे पूर्व बस्तर डिवीज़न के नक्सलियों में भय का माहौल है। साथ ही नारायणपुर कोंडागांव दंतेवाड़ा और जगदलपुर के सीमान्त क्षेत्रो में रहने नक्सली नेतृत्व इस ऑपरेशन उपरांत ग्रामीणों एवं अपने निचले कैडर को दोषारोपण कर रहे हैं। पूर्वी बस्तर डिवीज़न में  नक्सलियों के अटैकिंग फ़ोर्स के स्तम्भ रहे कंपनी नम्बर 06 , बयानार एरिया कमिटी ,अमदई एरिया कमिटी के ऊपर यह अब तक सबसे कड़ा प्रहार है। 

पुलिस अधीक्षक बस्तर Shri Shallabh Sinha &  पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा Shri Gaurav Rai द्वारा बताया गया कि दुर्गम जंगल एवं विकट भौगोलिक परिस्थितियों में रहने वाले मूल निवासियों को नक्सलवादी विचारधारा से बचाना और उन्हें  चरमपंथी सिद्धांतों के आकर्षण से निकलना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है,ताकि क्षेत्र में विकास एवं शांति कायम हो सके। हम उन सभी  मूलवासियों से जो बाहरी विचारधारा और  बाहर के नक्सली नेताओं के गलत प्रभाव में फंस गये हैं, अपील करते हैं कि वे नक्सलवाद को त्याग कर मुख्य धारा से जुड़े व हथियार और नक्सलवादी विचारधारा का त्याग व विरोध करें।

मारे गये नक्सलियों के नाम व पद :

1. मसिया उर्फ मेसिया मंडावी, उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी मरकागुड़ेम, थाना किस्टाराम, जिला सुकमा, धारित पद-  पीएलजीए कंपनी नं. 06 / स्नाईपर टीम कमाण्डर एवं प्लाटून नं. 02 सेक्शन ‘ए’ कमांडर(पीपीसीएम) ईनामी 08 लाखl

2.   रमेश कोर्राम उर्फ बोंजा उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी तोयर थाना मारडूम हाल मंदोड़ा करलाभाट थाना छोटेडोंगर, जिला नारायणपुर धारित पद- पीएलजीए कंपनी नं. 06  डिप्टी कमाण्डर, पूर्व बस्तर डिवीजन ईनामी 08 लाख।

03) सन्नी उर्फ सुंदरी निवासी वट्टेकाल दक्षिण बस्तर, धारित पद- पीएलजीए कंपनी नं. 06 (पार्टी सदस्य) , पूर्व बस्तर डिवीजन ईनामी 08 लाख l

04) सजन्ती पोयाम निवासी वट्टेकाल दक्षिण बस्तर, धारित पद- पीएलजीए कंपनी नं. 06 सदस्य, पूर्व बस्तर डिवीजन ईनामी 08 लाख।

05) जयलाल सलाम उर्फ सैता निवासी छोटे फरसगांव, थाना फरसगांव, जिला नारायणपुर, धारित पद- एसीएम बयानार एरिया कमेटी ईनामी 05 लाख l

06)  जननी उर्फ जन्नी पिता सोमनाथ उर्फ जयसिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी आदेरबेड़ा, थाना ओरछा, जिला नारायणपुर, धारित पद- आदेरबेड़ा आरपीसी सीएनएम कमांडर ईनामी 01 लाख।

उक्त मुठभेड़ के दौरान जिला-नारायणपुर के 03 DRG जवान घायल हुए है l जिन्हें उचित उपचार के लिए रायपुर airlift कराकर इलाज कराया जा रहा है, अभी घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है।

 घायल जवान Details :

 01)एएसआई कचरू राम कोर्राम  उम्र 45 वर्ष 

02) आरक्षक मंगलू राम कुमेटी  उम्र 47 वर्ष 

 03)आरक्षक भारत सिंह धरल उम्र 23 वर्ष

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि बस्तर संभाग में वर्ष - 2024 में अभी तक कुल-71 मुठभेड़ हुये तथा 123 माओवादियों के शव एवं 136 हथियार बरामद की गई, इसी प्रकार वर्ष 2024 में अब तक कुल-399 माओवादियों द्वारा शासन के समक्ष समाज की मुख्यधारा मे जुड़ने के लिये आत्मसमर्पण किया गया है।

पूर्वी बस्तर डिवीजन के माओवादिओं के बीच में हुई मुठभेड़ के सम्बन्ध में त्रिवेणी परिसर में आयोजित की गई पत्रकारवार्ता में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप,  पुलिस अधीक्षक बस्तर Shri Shallabh Sinha , पुलिस अधीक्षक नारायणपुर Shri Prabaht Kumar, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा Shri Gaurav Rai, आईटीबीपी एवं सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इंतजार खत्म : छत्तीसगढ़ में समय से पहले पहुंचा मानसून...प्रदेश के इन इलाकों में आज होगी झमाझम बारिश

इंतजार खत्म : छत्तीसगढ़ में समय से पहले पहुंचा मानसून...प्रदेश के इन इलाकों में आज होगी झमाझम बारिश

 रायपुर  : छत्तीसगढ़ में तय समय से पहले मानसून की एंट्री हो गई है. प्रदेश के सुकमा से मानसून ने राज्य में प्रवेश किया है. आगामी पांच दिनों तक बस्तर संभाग के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. प्रदेश में शुक्रवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 43.6 डिग्री दर्ज किया किया. वहीं नारायणपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री दर्ज किया गया. 

   मानसून अपने तय समय से पहले पहुंचा छत्तीसगढ़ 

बता दें कि इस साल छत्तीसगढ़ में मानसून अपने तय समय से पहले पहुंचा है. मौसम विभाग ने आज बस्तर संभाग में बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है. आज राजधानी में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार, आज कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले में कई जगह बारिश के आसार हैं. बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर, गरियाबंद और धमतरी जिले में भी के कुछ स्थानों पर भी बारिश की संभावना है. 

   प्रदेश के इन इलाकों में आज होगी बारिश

मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के जिलों में अगले तीन दिनों के लिए बिजली गिरने की संभावना जताई है. इसके लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों से बिजली गरजने के दौरान एहतियात बरतने की भी अपील की है. बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान बस्तर में कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई है. खासकर बीजापुर में 50 मिलीमीटर, कोंडागांव में 17.4 और नारायणपुर में 16.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके साथ ही बलौदाबाजार, दरभा और गुरुर में 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है.

नाबालिग लड़की से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, बहला फुसला कर ले गया अपने साथ, फिर घिनौनी हरकत को दिया अंजाम...ऐसे हुआ खुलासा..!

नाबालिग लड़की से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, बहला फुसला कर ले गया अपने साथ, फिर घिनौनी हरकत को दिया अंजाम...ऐसे हुआ खुलासा..!

 कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर से हैवानियत की हद पार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 53 वर्षीय अधेड़ ने नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने अधेड़ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल प्रार्थी ने भानुप्रतापपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी नाबालिग पुत्री दिनांक 01.06.2024 के 12.30 बजे अपने घर से बिना बताये कहीं चली गयी है, और कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर ले गया है था। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी । विवेचना दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम गठित कर अपहृता एवं आरोपी की पता तलाश किया गया।

गठित टीम द्वारा अथक प्रयास कर हर सम्भावित स्थानों में लगातार खोजबीन कर आरोपी जगदू राम कोर्राम एवं आरोपी के कब्जे से नाबालिग को चर्रेमरें में बरामद किया गया। अभियोक्त्री से पुछताछ करने पर आरोपी जगदू राम कोर्राम पिता स्व. विसरू राम कोर्राम उम्र 53 वर्ष, के द्वारा अभियोक्त्री को बहला फुसलाकर ले जाकर अभियोक्त्री के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 363,366,376,376 (2) (ढ़) भादवि. 6 पॉक्सो एक्ट कायम कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटर सायकल को बरामद किया गया। आरोपी जगदू राम कोर्रार्म के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने से आरोपी जगदू राम कोर्राम को दिनांक 08.06.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर, जेल दाखिल के लिए भेजा गया है।

हैवान बनी बहू! सास को मारा ऐसा धक्का की हो गई मौत, कातिल बहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हैवान बनी बहू! सास को मारा ऐसा धक्का की हो गई मौत, कातिल बहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर। जिले से हत्या का मामला सामने आया है, यहां हल्दीबाड़ी के मोहन कालोनी में देवर भाभी के बीच हुए झगड़े को सुलझाने गई सास को बहू ने धक्का मार दियाम जिससे सास जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है वहीं हत्या के मामले में आरोपी बहू को हिरासत में ले लिया है। मामला चिरमिरी थाना क्षेत्र का है।

CG - तालाब से निकली हजारों साल पुरानी मूर्तियां, छिपा हुआ है खजाना, सर्चिंग शुरू

CG - तालाब से निकली हजारों साल पुरानी मूर्तियां, छिपा हुआ है खजाना, सर्चिंग शुरू

 जांजगीर चांपा : जिले में बम्हनीडीह विकासखंड के पास लखुरी गांव के तालाब से पुरानी मूर्तियां मिलने की समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए संचालक पुरातत्त्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय ने विभागीय अधिकारियों को निरीक्षण के लिए मौके पर जाने के निर्देश दिए।

डॉ. पी. सी. पारख उप संचालक और प्रभात कुमार सिंह पुरातत्त्वविद ने लखुरी गांव और पचरिहा तालाब का निरीक्षण किया और पाया कि यह तालाब पहले प्राचीन कुंड हुआ करता था। आज भी तालाब के उत्तर और पूर्व के मेड में लाल बलुआ पत्थरों से निर्मित सीढ़ियां देखी जा सकती हैं। कुंड के बीचों बीच पाषाण छल्लों से निर्मित लगभग 25 फुट ऊंचा स्तंभ (लाट) तालाब के निकट बरगद पेड़ के नीचे प्राचीन मंदिर के स्थापत्य खंड जैसे वितान, स्तंभ, आमलक के अवशेष पड़े हैं, वहीं पास में नवनिर्मित कालेश्वरी मंदिर के प्रवेश के बाईं ओर उमामहेश्वर, योद्धा, शिव तांडव और अन्य खंडित मूर्तियां रखी हुई हैं। अधिकांश में लोगों ने ऑयल पेंट लगा दिया है जिससे उनका मौलिक स्वरूप लुप्त हो गया है।
इसके बाजू में एक शिव मंदिर है जिसके गर्भगृह में प्राचीन शिवलिंग और नंदी सहित दीवार की आलों में लक्ष्मी नारायण की युगल मूर्ति, सूर्य तथा विष्णु और लक्ष्मी की स्वतंत्र मूर्तियां भी रखीं हैं। ये मूर्तियां कलचुरिकालीन हैं।
इससे लखूरी गांव की प्राचीनता पर प्रकाश पड़ता है। अधिकारियों के पूछने पर ग्रामीणों ने बतलाया कि गांव में एक गढ़पारा है जहां मिट्टी के पुराने बर्तनों के ठीकरे मिलते हैं। मौके पर जाकर देखने से पता लगा की लखुरी गांव में मृत्तिकागढ़ है। छत्तीसगढ़ के गढ़ों की सूची में इसका नाम नहीं है लेकिन मिट्टी के परकोटे और खाई यहां आज भी विद्यमान हैं। स्थल पर ब्लैक ऑन रेड वेयर के टुकड़े भी दिखाई दिए जिससे इसकी प्राचीनता कलचुरी काल से भी अधिक होने की संभावना है। मृत्तिकागढ के कुछ हिस्सों पर कब्जा हो चुका है। इसे अतिक्रमण से सुरक्षित किया जाना आवश्यक है।
तालाब की सफाई में मिली गणेश और योद्धा की लघु प्रतिमाओं को ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पंचनामा की कार्यवाही कर रायपुर संग्रहालय में सुरक्षित रखने पुरातत्व विभाग को सौंप दिया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय राजस्व निरीक्षक और पटवारी भी मौजूद रहे।

BREAKING: बृजमोहन अग्रवाल देंगे इस्तीफा…साय कैबिनेट में नया मंत्री जल्द

BREAKING: बृजमोहन अग्रवाल देंगे इस्तीफा…साय कैबिनेट में नया मंत्री जल्द

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा सीट से कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की जीत के बाद अब यह तय हो गया है कि जल्द ही साय कैबिनेट में नए मंत्री की एंट्री होगी और बृजमोहन अग्रवाल विधायक के साथ मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे । ऐसे में यह चर्चा का विषय है कि आखिर अब किसका नंबर साय कैबिनेट में लगने वाला है?

इन नामों में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत के नाम हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री रह चुकीं रेणुका सिंह का नाम भी चर्चा में है। रायपुर से राजेश मूणत के साथ बिलासपुर से अमर अग्रवाल का नाम लिस्ट में सबसे आगे दिखाई दे रहा है क्योंकि दोनों सामान्य वर्ग से आते हैं और दोनों के पास अनुभव की भी कमी नहीं है साथ ही रायपुर और बिलासपुर दोनों बड़ी जगह होने के कारण दोनों में से एक को पार्टी जिम्मेदारी दे सकती है ।

क्या कहता है जातिगत समीकरण?

मंत्रियों की लिस्ट को देखें तो एस सी कोटे से मंत्री दयालदास बघेल को पार्टी जिम्मेदारी दे चुकी है । वहीं एस टी कोटे से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ रामविचार नेताम और केदार कश्यप के नाम इस लिस्ट में है । वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग से डिप्टी CM अरुण साव (साहू समाज से), लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा (कुर्मी समाज से) ओ पी चौधरी (पटेल समाज से), श्याम बिहारी जायसवाल और लखनलाल देवांगन वर्तमान में मंत्री हैं । वहीं सामान्य वर्ग से डिप्टी सीएम विजय शर्मा और बृजमोहन अग्रवाल वर्तमान में मंत्री हैं । ऐसे में बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे देने के बाद हो सकता है कि किसी सामान्य वर्ग के ही विधायक को मंत्री पद मिल जाए ।

सीएम के साथ चर्चा करेगा केंद्रीय संगठन

CM के साथ संगठन करेगा रायशुमारी सूत्रों के मुताबिक 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली से लौटेंगे। इसके बाद संगठन के साथ CM साय तय करेंगे कि बृजमोहन की जगह नया मंत्री किसे बनाया जाए। मंत्री बनाए जाने को लेकर कुछ नामों की चर्चा भी है।

 

Breaking : मेकाहारा अस्पताल में महिला गार्ड ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Breaking : मेकाहारा अस्पताल में महिला गार्ड ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 रायपुर। रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में मिली फांसी के फंदे पर महिला की लाश . घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. अधीक्षक डॉ. एसबी एस नेताम ने बताया, महिला अस्पताल में ठेका कंपनी कॉल में सर्विस गार्ड की नौकरी कर रही थी.

मेकाहारा के एक रूम में अंदर से दरवाजा लगाकर महिला ने पंखे में फांसी लगाकर किया खुदकशी . मौत के कारण का अभी कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Breaking : सुरक्षा जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, 6 वर्दीधारी नक्सलियों के शवों के साथ कई हथियार बरामद

Breaking : सुरक्षा जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, 6 वर्दीधारी नक्सलियों के शवों के साथ कई हथियार बरामद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. नारायणपुर जिले के मुंगेडी में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ. इस मुठभेड़ में जवानों ने 6 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है. मारे गए सभी नक्सलियों का शव बरामद कर लिया गया है. नक्सलियों के शव के साथ 6 हथियार समेत अन्य नक्सल सामग्री भारी मात्रा में बरामद किया गया है. इस मुठभेड़ में नारायणपुर डीआरजी के 3 जवान घायल हुए हैं. घायल जवानों के बेहतर उपचार के लिए रायपुर लाया गया है.

ग्रामीण यांत्रिकी विभाग का जर्जर भवन हादसे को दे रहा न्योता, बारिश में भीग सकते हैं जरूरी दस्तावेज

ग्रामीण यांत्रिकी विभाग का जर्जर भवन हादसे को दे रहा न्योता, बारिश में भीग सकते हैं जरूरी दस्तावेज

 तखतपुर. निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और मरम्मत की निगरानी करने वाला ग्रामीण यांत्रिकी विभाग अपने ही कार्यालय का जीर्णोधार करने के लिए तरस रहा है. बता दें कि तखतपुर में ग्रामीण यांत्रिकी विभाग का भवन जर्जर हालत में है, जहां अधिकारी और कर्मचारी बैठने मजबूर हैं. कंडम भवन के चलते यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

जग्गी हत्याकांड में बड़ा अपडेट, एक और आरोपी ने किया सरेंडर, इतने लोगों को मिली थी सजा

जग्गी हत्याकांड में बड़ा अपडेट, एक और आरोपी ने किया सरेंडर, इतने लोगों को मिली थी सजा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले के एक और अभियुक्त ने सरेंडर किया है। कोर्ट सूत्रों के मुताबिक अभय गोयल ने आज सरेंडर किया। इस कांड में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब तक याह्या ढेबर, चिमन सिंह समेत दर्जन भर आरोपी सरेंडर कर चुके हैं। 

इस मामले में 31 अभियुक्त बनाए गए थे, जिनमें से 2 लोग बल्टू पाठक और सुरेंद्र सिंह सरकारी गवाह बन गए थे। अमित जोगी को छोड़कर बाकी 28 लोगों को सजा मिली थी। हालांकि बाद में अमित जोगी बरी हो गए थे। रामअवतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी ने अमित जोगी को बरी करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की, जिस पर अमित के पक्ष में स्टे है।

अब इन महिलाओं को नहीं मिलेगी महतारी वंदन योजना की राशि : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

अब इन महिलाओं को नहीं मिलेगी महतारी वंदन योजना की राशि : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव की जीतने के पश्चात प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना (Mahtari Vanda  Yojana) के द्वारा हर महीने 1000 की राशि देने का वादा किया गया था जिसे विष्णु देव सरकार ने चार महीना में चार किस्त देकर पूरा किया जिसे लेकर अब कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े (Minister Lakshmi Rajwade) का बयान सामने आया है।

 
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, हमारी सरकार ने जो वादे किए थे उसे हमने पूरा किया है रही बात महतारी वंदन योजना की तो जो महिला अपात्र है जिसकी जानकारी हमें मिल रही है और जिनका नाम लिस्ट में नहीं है उन सभी चीजों को विचार किया जा रहा है और समझा जा रहा है, अगर कोई महिला अपात्र है और उसके खाते में पैसा आ रहा है तो उसकी जांच होगी।
 
कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन हो गई है 
 
मंत्री राजवाड़े ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा इसलिए वह गलत बयान करते हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। हमारी सरकार की नियत बिल्कुल साफ है प्रदेश और देश को आगे बढ़ने का कार्य बीजेपी की सरकार कर रही है, कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन हो गई है।
 
उन्होंने कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाले विषय पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि एक महिला को दूसरी महिला का सम्मान करना अति आवश्यक है यह कृत्य काफी निंदनीय है, जिसकी घोर निंदा करतीहूँ।
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्‍य के जेल नियमों में किया बदलाव, अधिसूचना जारी...देखिए किन-किन नियमों में हुआ बदलाव

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्‍य के जेल नियमों में किया बदलाव, अधिसूचना जारी...देखिए किन-किन नियमों में हुआ बदलाव

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के जेल विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जेल नियमों में बदलाव किया गया है। इसको लेकर विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के जरिये सरकार ने छत्‍तीसगढ़ जेल नियम 1968 में संशोधन किया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार

(एक) खण्ड (ग) के पश्चात्, निम्नलिखित खण्ड अन्तःस्थापित किया जाये, अर्थात्ः-

(ग-1) "सामान्य निधि" से अभिप्रेत है पात्र पीड़ितों को प्रतिकर देने के प्रयोजन हेतु बंदियों द्वारा उपार्जित मजदूरी के भाग से जेल के लिये सृजित निधि;

(ग-2) "समिति" से अभिप्रेत है अधिनियम की धारा 36-क के उपबंधो के अधीन जेल के लिये गठित ऐसी समिति, जो ऐसी जेल के लिये सृजित सामान्य निधि में से पात्र पीड़ितों को दी जाने वाली प्रतिकर की राशि नियत करने के लिये है;

दो) खण्ड (झ) के पश्चात्, निम्नलिखित खण्ड जोड़ा जाये, अर्थात् :-

(ञ) "मजदूरी" से अभिप्रेत है किसी बन्दी द्वारा किसी दिन, जेल के अधीक्षक द्वारा, जेल में उसे दिये गये कार्य या सेवा के बदले में, उपार्जित धन।

2. नियम 647 के पश्चात्, निम्नलिखित नियम अन्तःस्थापित किया जाए, अर्थातः- "647-क.- समिति का गठन और उसकी बैठकें. -

(1) प्रत्येक केन्द्रीय जेल, जिला जेल एवं उप जेल की समिति में, निम्नलिखित शामिल होंगेः-

(एक) जिला मजिस्ट्रेट

(दो) पुलिस अधीक्षक

अध्यक्ष सदस्य

(तीन) केन्द्रीय / जिला/उप जेल के जेल अधीक्षक- सदस्य-सचिव

(2) समिति की बैठकें तीन माह में एक बार अथवा ऐसे अन्तरालों से होगी, जैसा कि समिति के अध्यक्ष द्वारा विनिश्चित किया जाये।

(3) समिति, सामान्य निधि से प्रतिकर के भुगतान का प्रबन्ध करेगी। समिति द्वारा, उसकी बैठकों में शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए, राज्य शासन द्वारा निर्धारित प्रतिकर के भुगतान के संबंध में, आवश्यक निर्णय लिया जायेगा।

(4) ऐसा बंदी, जो 3 वर्ष या उससे अधिक की सजा से दण्डित किया गया हो, द्वारा कारित अपराध की दशा में पीड़ित, इस नियम के अधीन प्रतिकर राशि के भुगतान हेतु पात्र होगा।

(5) प्रत्येक ऐसे पात्र पीड़ित के संबंध में विचार करने के उपरांत, नियम 647-क (1) के अंतर्गत गठित समिति के अनुमोदन के आधार पर ही भुगतान होगा। राज्य शासन द्वारा समय-समय पर प्रतिकर राशि का निर्धारण किया जायेगा और तद्नुसार, पीड़ित पक्ष को प्रतिकर की राशि का भुगतान एकमुश्त किया जायेगा।

(6) पीड़ित पक्ष के परिवार से अभिप्रेत है, -

(क) यदि पीड़ित विवाहित है पति/पत्नी, बच्चे;

(ख) यदि पीड़ित अविवाहित है माता-पिता एवं भाई-बहन ।

(7) इस नियम के अधीन भुगतान की प्रक्रिया / तरीका एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं का निर्धारण समय-समय पर करने के लिये राज्य शासन सक्षम होगा।

647-ख.- मजदूरी तथा सामान्य निधि का प्रबन्ध. -

(1) नियम 647 में यथा उपबंधित कार्यों और इन नियमों में यथा उपबंधित सेवायें

देने हेतु मजदूरी, राज्य शासन द्वारा समय-समय पर, नियत एवं अधिसूचित की

जायेगी।

(2) नियम 647 में वर्णित कार्यों के लिए जेल में उपलब्ध कार्य की मात्रा एवं इन नियमों में यथा उपबंधित सेवाओं पर विचार करने के पश्चात्, जेल अधीक्षक, बंदियों को नियोजन उपलब्ध करायेगा और बंदियों के चयन के लिए प्राथमिकता निम्नलिखित क्रम में होगी:-

(क) कठोर कारावास के साथ आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे बन्दी; (ख) अन्य बन्दी, जो कि कठोर कारावास की सजा भुगत रहे हों;

(ग) साधारण कारावास की सजा भुगत रहे बन्दी, जो कार्य करने के इच्छुक हों;

(घ) उप-जेलों में, यदि उपरोक्त प्रवर्ग के बन्दी उपलब्ध न हों, तो स्वेच्छा से सेवाएं देने के इच्छुक विचाराधीन बन्दियों को नियोजित किया जा सकता है।

(3) (क) बंदी द्वारा एक माह में उपार्जित मजदूरी के पचास प्रतिशत को सामान्य निधि में जमा किया जायेगा;

(ख) प्रत्येक जेल में सामान्य निधि का गठन किया जायेगा, जिसमें खण्ड (क) में यथा वर्णित मजदूरी जमा की जायेगी। निधि का नियन्त्रण, सम्बन्धित जिले के जिला मजिस्ट्रेट एवं सम्बन्धित जेल के जेल अधीक्षक द्वारा किया जायेगा;

(ग) सामान्य निधि की रकम, सम्बन्धित जेल के जेल अधीक्षक के नाम से कोषालय में खोले गये वैयक्तिक जमा खाते में जमा की जायेगी;

(घ) सामान्य निधि से प्रतिकर की ऐसी रकम का भुगतान, अपराध के पात्र पीड़ित को एवं उसकी मृत्यु हो जाने पर पात्र पीड़ित के परिवार के सदस्य को किया जायेगा, जैसा कि समिति द्वारा विनिश्चित किया जाये।

(4) प्रत्येक बंदी की मजदूरी का शेष पचास प्रतिशत, संबंधित बंदी के नाम से खोले गये बैंक खाते में जमा किया जायेगा। यह खाता, जेल के निकट स्थित किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में खोला जा सकेगा।

(5) प्रत्येक बंदी, कार्य या सेवा से एक साप्ताहिक छुट्टी का हकदार होगा, जैसा कि जेल अधीक्षक द्वारा विनिश्चय किया जाए। कार्यों या सेवाओं में नियोजित बन्दियों के मामलें में, जेल अधीक्षक यह सुनिश्चित करेगा कि उनके नियोजन का प्रबंध ऐसी रीति से किया गया है कि उन्हें सप्ताह में एक साप्ताहिक छुट्टी प्राप्त हो सके।"