नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
नक्सलियों को सामान सप्लाई करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त…

नक्सलियों को सामान सप्लाई करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त…

 सुकमा। जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत दोरनापाल से जगरगुण्डा की ओर नक्सलियों का सामान ले जाते एक संदिग्ध व्यक्ति को जवानों ने धरदबोचा है। मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, थाना प्रभारी दोरनापाल के टीम देवरपल्ली की ओर रवाना होकर देवरपल्ली जंगल के पास एमसीपी की कार्यवाही कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदिग्ध व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर अपना नाम कृष्ण कुमार कड़ती उर्फ जोगा 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी बोमेड़ थाना पामेड़ जिला बीजापुर बताया।

आरोपी के पास रखे प्लास्टिक बोरी को चेक करने पर 2 बंडल बिजली वायर, 5 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 5 मीटर कोर्डेक्स वायर, 20 नग जिलेटीन रॉड, पोलिबियान इंजेक्शन 10 नग, न्यूरोबियान इंजेक्शन 7 नग, कॉटन पट्टी 1 पैकेट, ग्लूकोज बॉटल 5 नग, ड्रीप 5 नग, सीरिंज 10 नग, सिटरीजिन टेबलेट 10 पत्ता, नक्सली साहित्य 4 नग व पर्चा पॉम्प्लेट, 1 नग लाल कपड़े में बना नक्सली बैनर बरामद किया गया

उक्त सामान रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत ना करने तथा कड़ाई से पूछने पर नक्सलियों के लिए कमीशन के आधार पर शहरी सप्लायर का काम करना बताया और प्रतिबंधित माओवादी संगठन के बड़े कमांडरों के बताए अनुसार दोरनापाल के मरघट के पास जंगल में एक निश्चित स्थान पर एक व्यक्ति आकर लिस्ट के अनुसार नक्सलियों का सामान देकर जाता है। उस व्यक्ति को सिर्फ चेहरे से पहचानना नाम-पता नहीं मालूम होना बताया गया।

सब इंस्पेक्टर, सूबेदार व प्लाटून कमांडर के फिजिकल टेस्ट के लिए सूची जारी, देखिये जारी हुई चयन सूची..एक क्लिक में..

सब इंस्पेक्टर, सूबेदार व प्लाटून कमांडर के फिजिकल टेस्ट के लिए सूची जारी, देखिये जारी हुई चयन सूची..एक क्लिक में..

 रायपुर :  सूबेदार, सब इंस्पेक्टर व प्लाटून कमांडर की भर्ती के लिए 370 अभ्यर्थी को और योग्य पाया गया है। बिलासपुर हाईकोर्ट में दायर याचिका पर आये फैसले के आधार पर 370 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित किया गया है। इस संबंध में व्यापम की तरफ से सभी 370 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गयी है। दरअसल 20 मई 2024 को हाईकोर्ट ने दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला दिया था।

उल्लेखनीय है कि, एसआई- प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए प्रारंभिक एग्जाम लिया गया और मेरिट सूची जारी की गई थी। व्यापम ने मुख्य परीक्षा के पहले ही आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए कैटेगरी वाइज सूची जारी कर दी गई थी। जिसके कारण जनरल कैटेगरी के बहुत से उम्मीदवारों का नाम सूची में नहीं आ सका। अब अतिरिक्त अभ्यर्थियों की सूची जारी की गयी है।

रिट याचिकाओं में याचिकाकर्ताओं ने सूबेदार, सब-डब्ल्यूईडी इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर (विशेष शाखा), प्लाटून कमांडर, सब-इंस्पेक्टर की नियुक्ति के लिए राज्य द्वारा शुरू की गई चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए राहत की मांग की थी। हस्तलेखन विशेषज्ञ, उप-निरीक्षक (प्रश्नांकित दस्तावेज़), सभी श्रेणियों में विज्ञापन दिया गया था। अवर निरीक्षक और सब-इंस्पेक्टर (रेडियो)। कुल 975 रिक्तियां।

कोर्ट द्वारा 23 अगस्त 2023 को पारित आदेश के परिपालन में राज्य द्वारा बंद लिफाफे में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। याचिकाओं के इस समूह में, अधिकांश याचिकाओं में प्रतिवादियों द्वारा उत्तर दाखिल किया जा चुका है। कुछ याचिकाओं में, उत्तर अभी भी प्रतीक्षित है।

CG-SI-370-New-Select-Condidate

याचिकाकर्ताओं की ओर से यह प्रस्तुत किया गया है कि चूंकि कुछ याचिकाओं में अभी तक जवाब दाखिल नहीं किया गया है, इसलिए याचिकाओं के त्वरित निपटान की कोई संभावना नहीं है।

राज्य की ओर से उपस्थित महाधिवक्ता संदीप दुबे और संबंधित उत्तरदाताओं की ओर से उपस्थित अन्य वकील याचिकाकर्ताओं की ओर से मांग की है कि जिन याचिकाओं में अभी तक उत्तर दाखिल नहीं किया गया है, उन्हें तीन सप्ताह के भीतर दाखिल किया जाएगा और फिर मामले की अंतिम सुनवाई हो सकती है।

BREAKING : राज्य शासन ने किया पुलिस अधीक्षकों का तबादला….आदेश जारी

BREAKING : राज्य शासन ने किया पुलिस अधीक्षकों का तबादला….आदेश जारी

 रायपुर – राज्य शासन द्वारा –  सदानन्द कुमार (भापुरो-2010) पुलिस अधीक्षक, बालौदाबाजार-भाटापारा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, रायपुर के पद पर पदस्थ करता है।

  1. श्री विजय अग्रवाल, (भापुसे-2012) पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर (सरगुजा) को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ करता है।
  2. श्री योगेश पटेल, (भापुसे-2018) सेनानी, 4थीं वाहिनी छसबल, माना, रायपुर को को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर (सरगुजा) के पद पर पदस्थ करता है।
CG BIG BREAKING : आधी रात को हटाए गए बलौदा बाजार के कलेक्टर और एसपी...अब इन्हे मिली बड़ी जिम्मेदारी...देखें आदेश

CG BIG BREAKING : आधी रात को हटाए गए बलौदा बाजार के कलेक्टर और एसपी...अब इन्हे मिली बड़ी जिम्मेदारी...देखें आदेश

 रायपुर. बलौदाबाजार कलेक्टर कुमार लाल चौहान और एसपी सदानंद कुमार को हटा दिया गया है. आईएएस दीपक सोनी को बलौदाबाज़ार कलेक्टर बनाए गए हैं. वहीं आईपीएस विजय अग्रवाल को एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

देर रात सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कुमार लाल चौहान को अस्थाई रुप से आगामी आदेश तक विशेष सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है. आईएएस दीपक सोनी रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं तथा अतिरिक्त प्रभार आयुक्त, मनरेगा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है.

वहीं गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, बलौदाबाजार ज़िले के एसपी सदानंद कुमार को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है. अंबिकापुर एसपी आईपीएस विजय अग्रवाल को बलौदाबाजार जिले की कमान सौंपी गई है. योगेश पटेल को अंबिकापुर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.

कांग्रेस ने गठित की 7 सदस्यीय जांच समिति,इनके इनके नाम है शामिल..

कांग्रेस ने गठित की 7 सदस्यीय जांच समिति,इनके इनके नाम है शामिल..

 रायपुर : बाबा गुरु घासी दास के तपोभूमि गिरौदपुरीधाम, बलौदाबाजार के समीपस्थ ग्राम-महकोनी के जैतखाम में हुई तोड़फोड़ व अपमान के बाद हो रही अप्रिय घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के संयोजकत्व में सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है

इसमें पूर्व मंत्री गुरु रूद्र कुमार, विधायक संदीप साहू, विधायक जनकराम ध्रुव, पूर्व विधायक प‌द्मा मनहर, शैलेश नितिन त्रिवेदी, हितेन्द्र ठाकुर को शामिल किया गया है

जांच समिति के सदस्य प्रभावित स्थल का दौरा कर स्थानीय ग्रामवासियों से भेंट और चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करेंगे.

 
 
 
सतनामी समाज के बाद अब पटेल समाज हुआ उग्र, एसपी कार्यालय का किया घेराव, जानिए क्या है मामला

सतनामी समाज के बाद अब पटेल समाज हुआ उग्र, एसपी कार्यालय का किया घेराव, जानिए क्या है मामला

महासमुंद। बलौदाबाजार जिले में सोमवार को सतनामी समाज के प्रदर्शन में हुए हिंसा के बाद आज महासमुंद जिले में भी पटेल समाज के लोग उग्र हो गए और एसपी कार्यालय का घेराव किया. पटेल समाज का आरोप है कि 4 महीने पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने निष्पक्ष जांच नहीं की है, जिसको लेकर समाज में आक्रोश है. इसको लेकर ही आज समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा है

जानकारी के अनुसार, महासमुंद के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नांदगांव में बीते 18 मार्च 2024 को एक युवक पूनम पटेल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 19 मार्च को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. हत्या के मामले में पुलिस की इस कार्रवाई से मरार पटेल समाज के लोग असंतुष्ट थे. जिसके चलते आज 4 महीने बाद समाज के लोग और ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित होकर एसपी कार्यालय घेराव करने पहुंचे.

समाज का आरोप है कि पूनम पटेल की हत्या किसी एक व्यक्ति ने नहीं की है, बल्कि इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं. समाज के पदाधिकारियों ने एसपी से मिलकर पूनम पटेल की हत्या की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है. पदाधिकारियों को एसपी ने हत्या की जांच पूरी पारदर्शिता से करने का आश्वासन दिया. जिसके बाद समाज के लोगों ने प्रदर्शन को समाप्त किया.

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने संभाला पदभार, प्रदेशवासियों को जल्द मिल सकती है बड़ी सौगात

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने संभाला पदभार, प्रदेशवासियों को जल्द मिल सकती है बड़ी सौगात

 लोरमी. बिलासपुर लोकसभा के सांसद तोखन साहू को पीएम मोदी मंत्रिमंडल में नई जिम्मेदारी मिली है. उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है. बता दें कि तोखन साहू पीएम मोदी सहित तमाम मंत्रिमंडल के साथ शपथ ग्रहण में शामिल हुए थे. वहीं आज उन्होंने अपने विभाग में पदभार ग्रहण किया.

पदभार ग्रहण के दौरान तोखन साहू आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ अधिकारियों की बैठक में शामिल हुए. उन्होंने बैठक में कार्य योजनाओं की समीक्षा भी की.

बता दें कि बिलासपुर सांसद तोखन साहू के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने से क्षेत्र सहित प्रदेश में खुशी की लहर है. साथ ही बिलासपुर से डोंगरगढ़ नई रेल परियोजना जल्द ही शुरू हो सकती है.

 
विधायक पद से इस्तीफा देंगे बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पहुंचते ही खुद कही ये बात

विधायक पद से इस्तीफा देंगे बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पहुंचते ही खुद कही ये बात

 रायपुर: Brijmohan Agarwal पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद आज नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। यहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं और ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया। इसके अलावा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी उनकी आरती उतारी।

बृजमोहन अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं रायपुर की जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद और बधाई देता हूं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री नहीं बनाए जाने पर कहा कि मैं शुरू से कहता रहा हूं कि पद और प्रतिष्ठा आने जाने वाली चीज है परंतु जो कार्यकर्ता और जनता का प्यार और आशीर्वाद है वह परमानेंट है। जिस दिन पार्टी का निर्देश होगा उस दिन विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस के विकास उपाध्याय को करीब 5 लाख वोट से हराया है और रायपुर लोकसभा में एक बार फिर कमल खिलाया है।

 
बलौदाबाजार हिंसा पर एक्शन में सरकार, अब तक 200 गिरफ्तार, कई नेताओं ने नाम भी आये सामने

बलौदाबाजार हिंसा पर एक्शन में सरकार, अब तक 200 गिरफ्तार, कई नेताओं ने नाम भी आये सामने

 बलौदाबाजार : जिला मुख्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले विभिन्न संगठनों के लगभग 200 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। कलेक्टर केएल चौहान ने बताया कि, लगातार पूछताछ की जा रही है और गिरफ्तारियां भी हो रही हैं। नुकसान का आकलन पीडब्ल्यूडी विभाग कर रहा है। दस्तावेजों के लिए लिस्टिंग की जा रही है। आरोपियों की पहचान सीसी टीवी वीडियो फुटेज के माध्यम से की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि, सोमवार की दोपहर उग्र भीड़ ने शहर में जमकर उत्पात मचाया था। कलेक्ट्रेट कार्यालय को आग के हवाले करने के अलावा बड़ी संख्या में गाड़ियों को फूंक दिया गया। कलेक्टर केएल चौहान ने बताया कि, प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा था कि, सिर्फ सभा करेंगे और सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। हमारे पास जो इनपुट था उसके हिसाब से हमने फोर्स तैनात की थी । कलेक्टर ने बताया कि, जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी भी शामिल हैं। शासकीय विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी और सामाजिक संगठनों से जुड़े सरकारी कर्मचारियों के नाम भी शामिल हैं।

कई जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्यों के भी नाम
कलेक्टर केएल चौहान ने यह भी कहा कि, पंचायत विभाग के जनप्रतिनिधियों के भी नाम सामने आ रहे हैं। इनमें जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और कई गांवों के सरपंचों की भी गिरफ्तारियां होनी बाकी है। पुलिस की टीम लगातार इनकी तलाशी कर रही है। उन्होंने बताया कि, अधिकतर लोग गिरफ्तारी के डर से भूमिगत हो गए हैं। सारंगढ़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के पुत्र का नाम भी सामने आ रहा है।

 
बालश्रम की रोकथाम हम सबकी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बालश्रम की रोकथाम हम सबकी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय बालश्रम निषेध दिवस पर जारी अपने संदेश में कहा है कि बच्चे देश का सुनहरे भविष्य एवं समाज की अमूल्य निधि हैं, जिनका सरंक्षण और संवर्धन हम सबकी ज़िम्मेदारी है। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर हम भविष्य की आशाओं और आकांक्षाओं का आधार बच्चों को बालश्रम के बंधनों से मुक्ति दिलाने के लिए संकल्पित रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि बच्चों की उचित देखभाल, पोषण, सुरक्षा, खुशहाल जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आगे बढ़ने के अवसर पर बच्चों का भी समान अधिकार है। उन्होंनेे लोगों से अपील की है कि छोटे बच्चों को काम में न लगाएं, न ही किसी को लगाने दें। बच्चों के प्रति दुर्व्यवहार, हिंसा या मजदूरी करते पाए जाने पर तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना देकर बच्चों का भविष्य बचाने में सहयोग करें।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा हुआ रद्द, जल्द होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा हुआ रद्द, जल्द होगी कैबिनेट की बैठक

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज 11 जून को जशपुर जिले के बगीचा तहसील के ग्राम रनपुर का दौरा अपरिहार्य कारणों से निरस्त हो गया है। बता दें कि सीएम दोपहर 12.35 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जिले बगीचा तहसील के ग्राम रनपुर रवाना होने वाले थे। दरअसल रनपुर में स्वयंभू प्रकट श्री गणेश मंदिर के भव्य प्रतिष्ठा कार्यक्रम हो रहा है।

अब देवउठनी एकादशी को स्थानीय अवकाश राज्य शासन ने नागपंचमी के स्थान पर देवउठनी एकादशी पर्व के अवसर पर रायपुर शहर एवं नया रायपुर स्थित शासकीय कार्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस आशय का संशोधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग अटल नगर नवा रायपुर द्वारा जारी कर दिया गया है।

कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए नागपंचमी के अवसर पर 9 अगस्त 2024 को घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए मंगलवार, 12 नवम्बर 2024 को देवउठनी एकादशी (तुलसी पूजा) पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि यह अवकाश बैंक, कोषालय, उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

 
CG : बाइक सवार तीन युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम

CG : बाइक सवार तीन युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां बीती रात सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह जब सुबह लोगों ने युवकों की लाश को देखा तो तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दी, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घटना के बाद से परिजनों में मातम पसर गया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, चक्रधर नगर थाना  क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महापल्ली गांव बीती रात तेज रफ्तार मोटर सायकल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर जाने की घटना  में तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों युवक इंड सिनर्जी प्लांट में काम करते थे और बीती रात शराब पीने कनकतुरा गए हुए थे, जहां से घर वापसी के दौरान देर रात यह घटना घटित हो गई।

मंगलवार की सुबह गांव के ग्रामीणों ने सड़क किनारे तीनो का शव को देखते हुए पुलिस को घटना से अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम शकरबोगा गांव के पास घटना हुई। मृतकों की उम्र 20 से 25 साल के आसपास है। मृतक तीनो युवक इंड सिनर्जी लिमिटेड के केंटीन के कर्मचारी है जो ठेकेदार रजत के अंडर में काम करते थे, जिसमे दो लोग सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के एवं एक व्यक्ति रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र का बताया जा रहा है। तीनो एक ही मोटर साइकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्रामंक CG 13AW 6548 में सवार थे। मृतकों के नाम उमेश, संजय पटेल और टिकेंद्र हैं।

छग नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरकार ने जारी किया आदेश, नए सिरे से होगा वार्डों का परिसीमन, पढ़े पूरी खबर

छग नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरकार ने जारी किया आदेश, नए सिरे से होगा वार्डों का परिसीमन, पढ़े पूरी खबर

 रायपुर :-  विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद अब राज्‍य में शहर सरकार के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। नगरीय प्रशासन विभाग ने राज्‍य के सभी कलेक्‍टरों को पत्र लिखकर वार्डों के परिसीमन कराने का आदेश दिया है। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसावराजु एस. की तरफ से जारी इस आदेश में 2011 की जनगणना के आधार पर वार्डों का परिसीम करने के लिए कहा गया है। वहीं इस आदेश में वार्डों के परिसीमन के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिए गए है।

कलेक्‍टरों को जारी पत्र में नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव ने लिखा है कि राज्य के नगरीय निकायों का आम निर्वाचन नवम्बर / दिसम्बर 2024 में होना है। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 10 की उपधारा (3) तथा छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 29 की उपधारा (3) अनुसार वार्डो की रचना इस प्रकार से की जाएगी कि प्रत्येक वार्ड की जनसंख्या पूरे निकाय क्षेत्र में यथासाध्य एक जैसी होगी तथा वार्ड में सम्मिलित क्षेत्र संहृत क्षेत्र हो। जनगणना निदेशालय द्वारा जनगणना 2011 के जनसंख्या संबंधी आंकड़ो का प्रकाशन किया जा चुका है, प्रत्येक वार्डो की जनसंख्या में हुई वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए नये सिरे से वार्डो का परिसीमन किया जाना आवश्यक हो गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार नगरीय निकायों के वार्डो के परिसीमन की कार्यवाही यथाशीघ्र सम्पन्न कराया जाना है, ताकि समय-सीमा में मतदाता सूची आदि तैयार कराया जाकर आम चुनाव 2024 नियत समयावधि में सम्पन्न कराया जा सके।

अतः निर्देशित किया जाता है कि जिला अंतर्गत स्थित निकायों के वार्डो के परिसीमन की कार्यवाही छत्तीसगढ़ नगर पालिका (वार्डो का विस्तार) नियम 1994 के अपेक्षा अनुसार यथाशीघ्र पूर्ण कराते हुए प्रस्ताव विभाग को प्रेषित करें, ताकि अधिसूचना का प्रकाशन छ.ग. राजपत्र में कराया जा सके। प्रावधान अनुसार प्रस्ताव में निम्नांकित बिन्दुओं की जानकारी का समावेश किया जाय।

1- नियम 6 के उप नियम (2) अनुसारः-

(एक) प्रस्तावित वार्डो की चारों दिशाओं की सीमा

(दो) मानचित्र, जिसमें प्रत्येक प्रस्तावित वार्ड की चारो दिशाओं को इस प्रकार दर्शाया जायेगा जिससे की प्रत्येक वार्ड की सीमाएं स्पष्ट रूप से अलग-अलग दिखे

(तीन) जनसंख्या संबंधी पत्रक, जिसमें गत जनगणना के प्रकाशित आंकडो के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र की कुल जनसंख्या, जनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की कुल जनसंख्या, राज्य रकार द्वारा संबंधित नगर पालिका क्षेत्र के लिए अवधारित वार्डो की कुल संख्या तथा इसके आधार पर प्रत्येक वार्ड की औसत जनसंख्या ।

(चार) प्रत्येक प्रस्तावित वार्ड की जनसंख्या तथा उसमें अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या के आंकड़े।

2- वार्डो का विभाजन (नियम 3)

(1) प्रत्येक वार्ड की औसत जनसंख्या

(2) प्रत्येक वार्ड से सम्मिलित क्षेत्र

(3) अंतिम अधिसूचना का प्रारूप हिन्दी/अंग्रेजी में

3- वार्डो की सीमा (नियम 4)

(1) उत्तर में

(2) पूर्व में

(3) दक्षिण में

(4) पश्चिम में

4- वार्डो का कमांक तथा नाम

5- जनसंख्या संबंधी पत्रक

(1) गत जनगणना में प्रकाशित आंकडो के अनुसार निकाय क्षेत्र की जनंसख्या संबंधी पत्रक जिसमें कुल जनसंख्या अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की कुल संख्य

(2) प्रत्येक प्रस्तावित वार्ड की जनसंख्या तथा उसमें अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या के आंकडे।

6- वार्डो की सीमा निर्धारण संबंधी प्रारंभिक प्रकाशन (नियम-7)

7- प्राप्त आपत्तियों / सुझावों का निराकरण (नियम-8)

8- वार्ड विभाजन संबंधी अंतिम अधिसूचना का प्रारूप

 

 

छत्तीसगढ़ मे 36 लाख से अधिक महिलाओं को धुएं से मिली मुक्ति, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत निःशुल्क दिए जाए रहे गैस कनेक्शन

छत्तीसगढ़ मे 36 लाख से अधिक महिलाओं को धुएं से मिली मुक्ति, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत निःशुल्क दिए जाए रहे गैस कनेक्शन

 रायपुर : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना गरीब परिवार की महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का माध्यम बन रही है। देश के अन्य राज्यों की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में गरीब परिवार की महिलाओं को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। राज्य में अब तक 36 लाख से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है।

 
एक समय ऐसा था जब उच्च और उच्च मध्यम परिवारों के घरों में रसोई गैस कनेक्शन होता था। गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए ऐसी सुविधा जुटाना एक सपने जैसा था। गरीब परिवारों की महिलाओं को परिवार संभालने की जिम्मेदारी के साथ-साथ असुविधाजनक ढ़ंग से लकड़ी या कोयले के माध्यम से चूल्हे में खाना पकाना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की गरीब महिलाओं की दिक्कतें को समझते हुए तथा उनके सशक्तिकरण के लिए इस योजना की शुरूआत 2016 में की।
 
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में छत्तीसगढ़ में अबतक 36 लाख से अधिक गरीब परिवार की महिलाओं को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिए गए हैं। रसोई गैस मिलने से किचन का वातावरण काफी सुविधाजनक हो गया है। महिलाओं को धुल धुएं से मुक्ति मिल गई है। खाना पकाने में उन्हें काफी कम समय लग रहा है। महिलाओं के समय में भी बचत हो रही है।
 
लाभार्थियों की जुबानी-
 
रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम भुइयांपानी निवासी विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवारों के 60 वर्षीय नान्हीबाई ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें जंगल जाना नहीं पड़ता। ना ही मजबूरी में खाना बनाने के लिए लकड़ी इकट्ठा करनी पड़ती हैं। जंगल से लकड़ी लाने में जंगली जानवरों का खौफ रहता था। चूल्हे के धुंए से भी राहत मिल रही हैं। बैकुण्ठपुर निवासी हितग्राही 30 वर्षीय रामबाई, 55 वर्षीय मानकुंवर बाई, 25 वर्षीय  दुर्गा, 35 वर्षीय फूलबासन बाई, 31 वर्षीय ऊषा बाई ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले भोजन बनाते समय धुआं के कारण खांसी और आंख से आंसू बहते थे। अब गैस-चूल्हा मिलने से इस समस्या से छुटकारा मिल गया है। फूलबासन बाई कहती है कि गैस चूल्हा से खाना बनाना काफी आसान हो गया है। बर्तन भी काले नहीं होते हैं। यह योजना परिवार के लिए और पर्यावरण के लिए भी बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो रही है। गैस चूल्हा होने से पेड़ की कटाई भी रूकेगी और हरियाली भी बने रहेगी।
दामिनी और मेघदूत से बचेगी लोगों की जान, मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी...आकाशीय बिजली गिरने से पहले मिलेगा अलर्ट

दामिनी और मेघदूत से बचेगी लोगों की जान, मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी...आकाशीय बिजली गिरने से पहले मिलेगा अलर्ट

 रायपुर :  किसानों और ग्रामीणों के दो सच्चे साथी अब हमेशा उनके साथ रहेंगे। एक उन्हें मौसम संबंधी जानकारी से लैस करेगा, तो दूसरा आकाशीय बिजली की कहर से बचाएगा। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के साथ ही खेती-किसानी का काम-काज शुरू हो जाता है। किसान भाई मौसम संबंधी सटीक जानकारी के लिए मेघदूत और आकाशीय बिजली से जनहानि और पशुहानि से बचाव के लिए दामिनी एप्प का सहारा ले सकते हैं।

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने इन दोनों एप्प को लॉन्च किया है। इसे गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से किसी भी एंड्राइड मोबाईल पर डाउनलोड किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को राजस्व विभाग और अन्य विभागों के मैदानी अमले के माध्यम से इन दोनों ही एप्प का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही गांवों में मुनादी करने के निर्देश दिए गए हैं।

खेती-किसानी के सीजन में किसानों के लिए मौसम की सटीक जानकारी आवश्यक होती है, इससे खेती-किसानी का काम-काज व्यवस्थित और सुचारू ढंग से करने में मदद मिलती है। मेघदूत एप्प के माध्यम से किसान भाई मौसम पूर्वानुमान जैसे तापमान, वर्षा की स्थिति, हवा की गति एवं दिशा इत्यादि की जानकारी मिलेगी, जिससे किसान अपने क्षेत्र की मौसम से संबंधित पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मानसून के दौरान ही आकाशीय बिजली की घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है, इसके कारण अधिक संख्या में जन एवं पशु हानि की सूचनाएं प्राप्त होती है। इन घटनाओं में कमी लाने और लोगों को सचेत करने के लिए दामिनी एप्प तैयार किया गया है। इस एप्प के माध्यम से 20 से 31 किलोमीटर के दायरे में आकाशीय बिजली का पूर्वानुमान मिल जाएगा। इससे पशुहानि और जनहानि को रोकने में मदद मिलेगी।

ऐसे बनती है आकाशीय बिजली

जब ठंडी हवा संघनित होकर बादल बनती है तब इन बादलों के अंदर गर्म हवा की गति और नीचे ठंडी हवा के होने से बादलों में धनावेश (पॉजिटिव चार्ज) ऊपर की ओर एवं ऋणावेश (निगेटिव चार्ज) नीचे की ओर होता है। बादलों में इन विपरीत आवेशों की आपसी क्रिया से विद्युत आवेश उत्पन्न होता है। इस प्रकार आकाशीय बिजली उत्पन्न होती है। फिर धरती पर पहुंचने पर आकाशीय बिजली बेहतर चालक को तलाशती हैं, जिससे वह गुजर सके। इसके लिए धातु और पेड़ उपयुक्त होते हैं। बिजली अक्सर इन्हीं माध्यमों से पृथ्वी में जाने का रास्ता चुनती है। इसलिए बरसात के दिनों में लोग बिजली के खंभों, पेड़ों और धातुओं से दूर रहना चाहिए तथा बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। जितना हो सके आकाशीय बिजली की स्थिति में मोबाइल का उपयोग नहीं किया जाए।

BIG NEWS: कलेक्टर ने लगाया धारा 144,जानिए कब तक रहेगा प्रभावशील, आदेश हुआ जारी

BIG NEWS: कलेक्टर ने लगाया धारा 144,जानिए कब तक रहेगा प्रभावशील, आदेश हुआ जारी

 बलौदाबाजार :- दिनांक 10.06.2024 को सतनामी समाज द्वारा प्रदेश स्तरीय आंदोलन (कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेराव) के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में खड़ी वाहनों को तोड़-फोड़ करने, आग लगाने एवं संयुक्त जिला कार्यालय भवन को आग के हवाले करने के कारण संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों सहित जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के निवासियों में भय का वातावरण उत्पन्न हो गया है। आज की घटना को देखते हुए जिले के असामाजिक तत्वों के द्वारा भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित कर जिले में शांति व्यवस्था की स्थिति में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। उपरोक्त कारणों के आधार पर नगरपालिका बलौदाबाजार सीमा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु तत्काल कार्यवाही करना आवश्यक है, ताकि जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के रहवासी भयमुक्त वातावरण में निर्भय होकर निवास कर सके।

अतः उपरोक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा के.एल. चौहान ने  दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 के अंतर्गत धारा 144 (1) एवं (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए नगरपालिका बलौदाबाजार सीमा क्षेत्र में आगामी आदेश तक रैली या जुलूस पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।अन्य जिले अथवा बाहरी व्यक्तियों का 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के समूह का नगरपालिका बलौदाबाजार सीमा क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी व्यक्ति न तो किसी प्रकार का शस्त्र तलवार, फरसा, भाला, लाठी, चाकू, छुरा, कुल्हाड़ी, गुप्ती, त्रिशुल, खुकरी, सांग एवं बल्लम अथवा अन्य अस्त्र-शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थान पर नहीं निकलेगा। अपवाद- जो व्यक्ति शासकीय कर्तव्य पर है, ड्यूटी के दौरान अस्त्र-शस्त्र धारण कर सकेंगे। ऐसे वृद्ध / दिव्यांग जो लाठी के बिना चलने में असमर्थ है, वे लाठी का प्रयोग कर सकेंगे।

चूंकि यह संकटकालीन तथा आपातकालीन स्थिति एकाएक उत्पन्न हुई है और किसी पक्ष या व्यक्ति को सुनवाई का अवसर देना संभव नहीं है। यह आदेश सर्व साधारण को संबोधित है एवं प्रत्येक जनसाधारण पर तामिल किया जाना संभव नहीं है। अतः यह आदेश दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 के अंतर्गत धारा 144 (2) के अंतर्गत समयाभाव के कारण सार्वजनिक हित को दृष्टिगत रखते हुए,एकतरफा कार्यवाही कर पारित किया जाता है। उक्त आदेश दिनांक 10.06.2024 को रात्रि 9.00 बजे से दिनांक 16.06.2024 को मध्यरात्रि 12.00 बजे तक नगरपालिका सीमा क्षेत्र बलौदाबाजार में प्रभावशील होगा।

मुख्यमंत्री साय 13 जून से करेंगे विभागों की समीक्षा, आला अधिकारी बैठक में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री साय 13 जून से करेंगे विभागों की समीक्षा, आला अधिकारी बैठक में होंगे शामिल

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद शासकीय काम-काज में कसावट और तेजी लाने के लिए 13 जून से विभिन्न विभागों के काम-काज और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा शुरू करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा ली जाने वाली इस समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

 मुख्यमंत्री साय 13 जून को दोपहर 01 बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग तथा अपरान्ह 3 बजे से पशुधन विकास, मत्स्यपालन एवं दुग्ध महासंघ के काम-काज की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री 14 जून को पूर्वान्ह 11.30 बजे से स्वास्थ्य विभाग तथा अपरान्ह 3 बजे चिकित्सा शिक्षा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री 15 जून को पूर्वान्ह 11.30 बजे से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा दोपहर 2 बजे से गृह एवं जेल विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।

बलौदाबाजार की घटना को लेकर चीफ सिकरेट्री व डीजीपी को सीएम ने किया तलब..

बलौदाबाजार की घटना को लेकर चीफ सिकरेट्री व डीजीपी को सीएम ने किया तलब..

 रायपुर :  बलौदाबाजार में हुए उग्र प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री ने चीफ सिकरेट्री और डीजीपी को तलब किया है। बलौदाबाजार जिले में आज शाम हुए प्रदर्शन में कलेक्टरेट में तोड़फोड़ और आगजनी की वारदात हुई थी।आगजनी में कलेक्टरेट परिसर के कई भवन जलकर खाक हो गये। इधर घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद नजर रखे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने उत्पन्न हुई अप्रिय स्थिति पर आईजी व कमिश्नर को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। वहीं मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब कर घटना की प्रारंभिक जानकारी ली एवं घटना की रिपोर्ट भी मंगाई है।

पीएम मोदी की तीसरी बार सरकार बनना ऐतिहासिक : विजय बघेल

पीएम मोदी की तीसरी बार सरकार बनना ऐतिहासिक : विजय बघेल

 रायपुर। नई दिल्ली में शप​थ ग्रहण समारोह और संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के बाद भाजपा सांसद विजय बघेल राजधानी रायपुर पहुंचे. राजधानी पहुंचने पर चर्चा में उन्होंने पीएम मोदी की तीसरी बार सरकार बनाने को उन्होंने ऐतिहासिक बताया.छत्तीसगढ़ से सिर्फ एक मंत्री बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का हर सांसद मंत्री जैसा है. पीएम मोदी अपने हर सांसद को मंत्री मानते हैं. संख्या बल की कोई बात नहीं होती. कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवाल पर विजय बघेल ने कहा कि कांग्रेस के लोग तो मुझे वन टाइम कहते थे, लापता कहते थे. अब मुझे लेकर सहानुभूति जता रहे हैं.

सतनामी समाज की नाराजगी, देर रात घटनास्थल पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा,निरीक्षण के बाद कही ये बात

सतनामी समाज की नाराजगी, देर रात घटनास्थल पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा,निरीक्षण के बाद कही ये बात

 रायपुर :- पहली बार छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार  जिले में कलेक्टर-एसपी कार्यालय को उग्र भीड़ ने जलाकर फूंक डाला. उग्र भीड़ सब कुछ तहस-नहस करती रही. हालात बेकाबू होते देर नहीं लगी. कलेक्टर-एसपी कार्यालय में खड़ी गाड़ियों पर भी भीड़ कहर बनकर टूटी. सैकड़ों गाड़ियां जलाकर खाक कर दी गई. नाराज सतनामी समाज की उग्र भीड़ ने जमकर पत्थर बरसाए. इस घटना में दर्जन भर से ज्यादा लोग चोटिल हो गए हैं।

इसी बीच गृहमंत्री विजय शर्मा रात 2 बजे बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने ट्विटर पर घटनास्थल का निरीक्षण करते फोटो साझा किया है। जिसमें लिखा, बलौदाबाजार में हुए सरकारी कार्यालयों में आगजनी की घटना वीभत्स है, आज घटना स्थल का निरीक्षण किया। असामाजिक तत्वों द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कड़ी कार्यवाही की जाएगी। समाज के लोगो से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। घटना स्थल में साथ में कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल , टंकराम वर्मा, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 
आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने छोड़ा छत्तीसगढ़, जानें वजह

आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने छोड़ा छत्तीसगढ़, जानें वजह

 रायपुर  : आईएएस लक्ष्मण तिवारी छत्तीसगढ़ का प्रभार छोड़ेंगे। 2021 बैच के IAS लक्ष्मण तिवारी ने बिहार के लिए कैडर चेंज कराया है। केंद्र सरकार ने तिवारी को विवाह के बाद कॉमन विकल्प के तहत बिहार कैडर अलॉट किया गया है।

बता दें तिवारी की पत्नी दिव्यांजलि जायसवाल बिहार कैडर की आईपीएस हैं। पति-पत्नी इंटर स्टेट सर्विस कैंडर (कॉमन कैडर) के आधार पर छत्तीसगढ़ के IAS Lakshman Tiwari के कैंडर स्थानांतरण की अनुमति दी गयी है। 2021 बैच के IAS लक्ष्मण तिवारी अभी सुकमा में जिला पंचायत CEO हैं। साल 2021 में छत्तीसगढ़ को तीन आईएएस मिले थे, जिनमें से एक ने कैडर बदल लिया है। वे जल्द ही रिलीव कर दिए जाएंगे।

बलौदाबाजार उग्र प्रदर्शन मामला; धर्मगुरु खुशवंत साहेब ने लोगों से की अपील, कहा- समाज शांति बनाए रखें, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

बलौदाबाजार उग्र प्रदर्शन मामला; धर्मगुरु खुशवंत साहेब ने लोगों से की अपील, कहा- समाज शांति बनाए रखें, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

शांतिपूर्ण प्रदर्शन में कुछ असामाजिक तत्व घुस आए थे, जिन्होंने तोड़फोड़ और आगजनी की – धर्मगुरु खुशवंत साहेब

CG लोकसभा चुनाव के बाद एक्शन मोड में कांग्रेस, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित निगम पार्षद पार्टी से निष्‍कासित, जाने वजह

CG लोकसभा चुनाव के बाद एक्शन मोड में कांग्रेस, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित निगम पार्षद पार्टी से निष्‍कासित, जाने वजह

 मनेंद्रगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आते हैं कांग्रेस ऐक्शन मोड़ में आ चुकी हैं कांग्रेस ने पार्टी से बगावत कर दूसरे दल को ज्वाइन करने एवं पार्टी के अंदर रहकर भीतर घात करने वाले नेताओं पर कार्यवाही करना शुरू कर दिया है।छत्तीसगढ़ में एकमात्र लोकसभा सीट कोरबा में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है जिसमें महत्पूर्ण योगदान मनेंद्रगढ़ जिले का रहा। जहां मनेंद्रगढ़ और भरतपुर दोनों ही विधानसभा सीटों में कांग्रेस को बहुमत मिला जबकि मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से स्वयं स्वाथ्य मंत्री का निर्वाचन क्षेत्र है। संजीवनी के रुप में मिली इस जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष संगठन को और मजबूत करने के लिए सक्रिय हो गए है।

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव लोकसभा चुनाव के परिणाम आते हैं सक्रिय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी छोड़कर अन्य दल में शामिल होने वाले नेताओं पर काफ़ी आक्रामक नजर आ रहे हैं लोकसभा चुनाव परिणाम आते ही बागियों की निष्कासन सूची जारी गई जिसमें झगरा खांड नगर पंचायत के अध्यक्ष रजनीश पांडे को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई उसके साथ ही नगर निगम चिरमिरी की पार्षद एवं एम आई सी सदस्य हेमलता मुखर्जी को भी कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर उनकी सदस्यता रद्द की गई।

निष्कासन सूची जारी करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के कठिन समय में कांग्रेस पार्टी का कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को आगे बढ़ाने एवं मजबूत करने की जिम्मेदारी कांग्रेस संगठन को मिली है परंतु उसके साथी उन बाकी नेताओं पर भी कार्यवाही जारी रहेगी जो पार्टी में रहकर भीतरघात करते हैं या अन्य दलों का दामन थाम लेते हैं ऐसे लोगों के लिए कांग्रेस पार्टी के दरवाजे हमेशा बंद रहेंगे।

CG ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीएम हाउस में बुलाई आपात बैठक, जानिए वजह

CG ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीएम हाउस में बुलाई आपात बैठक, जानिए वजह

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीएम हाउस में आपात बैठक बुलाई है। सीएम साय मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बैठक कर रहे। बता दें कि बलौदाबाजार में सतनामी समाज का प्रदर्शन उग्र हो गया है। लोगों ने कलेक्टर और एसपी दफ्तर में आग लगाने के साथ ही परिसर में खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें फूंक दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी जमकर झूमाझटकी हुई। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं।

आक्रोशित भीड़ ने कलेक्टोरेट परिसर में खड़ी सैकड़ों गाड़ियों सहित दमकल की दो गाड़ियों पर आग लगा दी। अधिकारियों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। वहीं इस मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि पूरे मामले की न्यायिक जांच की जाएगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

गिरौदपुरी धाम के जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ की होगी न्यायिक जांच : विजय शर्मा

गिरौदपुरी धाम के जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ की होगी न्यायिक जांच : विजय शर्मा

 रायपुर । सतनामी समाज के विभिन्न संगठनों एवं प्रतिनिधियों की मांग पर गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस पूरे मामले के लिए न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है। उन्होंने दो टूक कहा की प्रदेश में कही भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नही की जाएगी ऐसे कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी से सामाजिक साैहार्द्र बनाए रखने की अपील भी  की है। गौरतलब है की विगत दिनों 15-16 मई रात को पूज्य जैतखांभ को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई थी।