नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Breaking : नक्सलियों ने ली हमले की जिम्मेदारी, मारे गए माओवादियों की तस्वीर भी की जारी…

Breaking : नक्सलियों ने ली हमले की जिम्मेदारी, मारे गए माओवादियों की तस्वीर भी की जारी…

 बीजापुर. सुकमा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र टेकुलगुड़म में हुए नक्सली हमले को लेकर नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी किया है. इस हमले में कंपनी नंबर दो की सेक्शन कमांडर माड़वी राजे और बटालियन सदस्य माड़वी बोज्जा की मौत हुई है. प्रेस नोट में इसकी जानकारी देते हुए नक्सलियों ने हमले में मारे गए नक्सलियों की तस्वीर भी जारी की है.

बता दें कि मंगलवार को इसी हमले में तीन जवान शहीद हुए थे और 14 जवान घायल हुए हैं. छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा के बीजापुर दौरे के बीच नक्सलियों ने यह प्रेस नोट जारी किया है. माओवादियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता की ओर से जारी प्रेस नोट में नक्सलियों के बटालियन नंबर एक ने हमले की जिम्मेदारी ली है. साथ ही हमले के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, CM विष्णुदेव साय और राज्य गृह मंत्री विजय शर्मा को जिम्मेदार बताया है.

तीन जवान हुए थे शहीद
बता दें कि मंगलवार को ही सुकमा और बीजापुर की सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में नए सुरक्षा कैंप स्थापना के बाद जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में गस्त पर निकली कोबरा/एसटीएफ/डीआरजी बल के जवानों पर माओवादियों ने फायरिंग की. सुरक्षा बल ने भी माओवादियों के फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्यवाही की. सुरक्षा बल के बढ़ते दबाव को देखकर माओवादी जंगल का आड़ लेकर भाग गए. इस मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हुए हैं. वहीं 14 जवान घायल हैं. घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है. सभी का इलाज रायपुर में चल रहा है.

भारतीय समाज के जागरण के मुख्य आधार रहे है आडवाणी जी – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

भारतीय समाज के जागरण के मुख्य आधार रहे है आडवाणी जी – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

 लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न मिलने पर बधाई दी

रायपुर। पूर्व उप प्रधानमंत्री  लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जब लोग अपने हक के लिए बोल नहीं पाते थे तो उन्हें बोलना सिखाया ऐसे थे आडवाणी जी।
उन्होंने कहा जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के लिए लगाया। भारतीय समाज के जागरण के मुख्य आधार रहे है आडवाणी जी। उनको भारत रत्न देना यह सर्वोत्तम चयन है।

संत गुरू रविदास के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिकः सीएम साय

संत गुरू रविदास के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिकः सीएम साय

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज ने महासमुंद जिले के झलप में संत शिरोमणि रविदास महासभा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महासम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि संत गुरू रविदास के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक है। हमें उनके आदर्शो का अनुशरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज को आगे बढ़ने के लिए संगठित होने के साथ-साथ शिक्षित होना भी जरूरी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वे रविदास समाज के सम्मेलन में शामिल होने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। ये उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह समाज महान संतो का पूर्वज है। संत श्री रविदास जी के अटूट श्रद्धा के कारण गंगा मैया को उनकी कठौती में आना पड़ा था। कबीर दास, मीराबाई, गुरूनानक देव भी के मन में रविदास जी के प्रति बहुत सम्मान था।

ये सभी संत-महात्मा उस युग में अपने-अपने तरीके से सामाजिक कुरूतियों से लड़ रहे थे और समाज को आध्यात्म का सच्चा मार्ग दिखा रहे थे। गुरू रविदास जी ने हमे बताया कि मन की पवित्रता ही सबसे महत्वपूर्ण होती है। कार्यक्रम में राज्य के कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम एवं वन मंत्री केदार कश्यप भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार को अभी दो माह ही हुए हैं। मोदी की गारंटी को पूरा करने में चल पड़े हैं। 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति दी जा चुकी है। किसानों से 04 फरवरी तक समर्थन मूल्य हम 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीद रहे हैं। हमारी सरकार ने प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बकाया बोनस 3716 करोड़ रुपए किसानों के खाते में अंतरित कर दी है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की एक और गारंटी पूरी होने जा रही है। इसके लिए हमने हाल ही में कैबिनेट बैठक में महतारी वंदन योजना पर भी मुहर लगा दी है। इस योजना से अब विवाहित माताओं-बहनों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए सीधे उनके खातों में दिया जाएगा। यह राशि बहुत जल्द हितग्राहियों के खाते में आएगी।

कार्यक्रम को कृषि मंत्री राम विचार नेताम, सासंद चुन्नी लाल साहू, बसना विधायक संपत अग्रवाल, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा ,गुजरात से पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री आत्माराम परमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक रूप कुमारी चौधरी प्रशांत श्रीवास्तव, धु्रव कुमार मिर्धा, बुद्धेश्वर सोनवानी,देवेंद्र रौटिया सहित समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गुरु रविदास महासभा के सदस्य मौजूद थे।

इसदिन से लागू होगी महतारी वंदन योजना, जानिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, महिलाओं को प्रतिमाह मिलेगा 1000 रूपए

इसदिन से लागू होगी महतारी वंदन योजना, जानिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, महिलाओं को प्रतिमाह मिलेगा 1000 रूपए

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर माह 1 हजार रुपये देने की घोषणा की थी। अब इस पर अमल होने जा रहा है। यह योजना 1 मार्च से योजना लागू हो जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसकी जानकारी दी है. कौन होंगे इस योजना के लाभार्थी और कैसे करें आवेदन देखें….

 प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी और विवाहित महिला पात्र होंगे। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी।

हितग्राही को दी जाने वाली सहायता

 योजनांतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रुपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रुपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। महतारी वंदन योजना अंतर्गत 5 फरवरी 2024 को ऑनलाईन और ऑफ लाईन आवेदन का पंजीयन प्रारंभ होगा।

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तारीख 20 फरवरी 2024 तक
 आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 है। अंतिम सूची 21 फरवरी 2024 को जारी की जाएगी। अंतिम सूची पर आपत्ति 21 से 25 फरवरी 2024 तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 1 मार्च 2024 को होगा एवं स्वीकृति पत्र 5 मार्च 2024 को जारी होगा तथा पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण 8 मार्च 2024 को किया जाएगा।

ये हैं आवश्यक दस्तावेज
 महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए स्व सत्यापित स्वयं की पासपोर्ट साईज फोटो, स्थानीय निवासी के संबंध में निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दस्तावेज, स्वयं का एवं पति का आधार कार्ड, यदि हो तो स्वयं का और पति का पैन कार्ड, विवाह का प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायों द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी, वार्ड, ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जन्म प्रमाण पत्र कक्षा 10वीं या 12वीं की अंकसूची या स्थानांतरण प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। पात्र हितग्राही का बैंक खाते का विवरण एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा स्व-घोषणा पत्र, शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।

योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाईन पोर्टल
महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

योजनांतर्गत अपात्रता
 महतारी वंदन योजनांतर्गत जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो अपात्र होंगी। जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के शासकीय विभाग, उपक्रम, मण्डल, स्थानीय निकाय में स्थायी, अस्थायी, संविदा पदों पर कार्यरत प्रथम वर्ग, द्वितीय वर्ग एवं तृतीय वर्ग के अधिकारी व कर्मचारी योजनांतर्गत अपात्र होंगी। जिनके परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद व विधायक तथा जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के बोर्ड, निगम, मण्डल के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष व उपाध्यक्ष हो वही भी योजनांतर्गत अपात्र होंगी।

आवेदन करने का माध्यम
महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत सचिव (ग्राम प्रभारी), बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी के लॉगिन आईडी से आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन पत्र भरने की सम्पूर्ण प्रक्रिया नि:शुल्क होगी। आवेदन प्रपत्र ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में उपलब्ध होंगे। प्राप्त आवेदनों की प्रविष्टि ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में कैम्प प्रभारी द्वारा ऑनलाइन की जाएगी। प्रत्येक आवेदन की प्री प्रिंटेड पावती दी जाएगी, यह पावती पोर्टल एप से सीधे एसएमएस द्वारा भी हितग्राही को प्राप्त होगी।

निर्धारित तिथि तक आवेदन मिलने के बाद की कार्रवाई

 निर्धारित तिथि तक आवेदन प्राप्त होने के पश्चात अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। आपत्तियों को प्राप्त एवं आपत्ति निराकरण समितियों द्वारा आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार एवं परियोजना अधिकारी की समिति होगी। नगरीय क्षेत्रों हेतु तहसीलदार, सीएमओ एवं परियोजना अधिकारी की समिति होगी। नगर निगम क्षेत्र हेतु आयुक्त नगर निगम अथवा उनके प्रतिनिधि व परियोजना अधिकारी, शहरी विकास प्राधिकरण एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी की समिति होगी। आपत्तियों का निराकरण पश्चात अंतिम सूची जारी किया जाएगा। अपात्र हितग्राहियों की पृथक सूची भी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। पात्र हितग्राही को स्वीकृति पत्र ग्राम सचिव व वार्ड प्रभारी द्वारा जारी किया जाएगा। यह सूची पोर्टल पर प्रदर्शित भी होगी। हितग्राही को राशि का भुगतान पात्र हितग्राही को राशि का भुगतान उनके आधार लिंक्ड डीबीटी आधारित बैंक खाते में किया जाएगा। आपत्ति निराकरण समिति द्वारा भविष्य में हितग्राही के संबंध में कोई आपत्ति प्राप्त होती है, तो उसकी जांच की जाएगी।

अपात्र होने की दशा में की जाएगी कार्रवाई
 जांच में अपात्र होने की दशा में संबंधित हितग्राही का नाम सूची से विलोपन की कार्रवाई की जाएगी। भुगतान की गयी राशि की वसूली की कार्रवाई किया जाएगा। मृतक हितग्राहियों के नाम भी समय-समय पर जानकारी प्राप्त होने पर सत्यापन पश्चात अंतिम सूची से विलोपित किया जाएगा। नाम विलोपन की कार्रवाई ग्राम पंचायत सचिव व वार्ड प्रभारी द्वारा किया जाएगा।

BREAKING : IPS राहुल भगत बनाए गए मुख्यमंत्री साय के सचिव, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

BREAKING : IPS राहुल भगत बनाए गए मुख्यमंत्री साय के सचिव, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

 रायपुर। भारतीय पुलिस सेवा के अफसर राहुल भगत मुख्यमंत्री के सचिव बनाए गए हैं। गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। राहुल भगत राजनांदगांव रेंज के आईजी पद पर पदस्थ हैं। भगत 2005 बैच के अफसर हैं और वे पहले भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ काम कर चुके हैं।

राहुल भगत का जन्म 15 अक्टूबर 1974 को हुआ था। 2004 में यूपीएससी निकालकर 22 अगस्त 2005 को उन्होंने आईपीएस की सेवा ज्वाइन की। बेहद साफ सुथरी छवि के आईपीएस राहुल भगत छत्तीसगढ़ में नारायणपुर कांकेर रायगढ़ और कवर्धा के एसपी रह चुके हैं। भगत स्पेशल टास्क फोर्स के एसपी भी रहे हैं।

TRANSFER : 2 ASI समेत 10 पुलिसकर्मियों का SP ने किया तबादला, देखें सूची

TRANSFER : 2 ASI समेत 10 पुलिसकर्मियों का SP ने किया तबादला, देखें सूची

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के 10 पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है, जिसमें 2 एएसआई, 1 प्रधान आरक्षक और 7 आरक्षकों का नाम शामिल है. जिसका आदेश SP संतोष सिंह ने जारी किया है.

देखिए सूची-

CG POLICE TRANSFER : 2 ASI समेत 10 पुलिसकर्मियों का SP ने किया तबादला, देखें सूची 
BREAKING : रिश्ते शर्मसार; भिलाई में पिता और मां ने 4 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट

BREAKING : रिश्ते शर्मसार; भिलाई में पिता और मां ने 4 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट

 भिलाई : भिलाई जिले के कुम्हारी से मां बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहाँ सौतेले पिता और सगी मां ने मिलकर 4 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी। इस हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

दरअसल सोतेला पिता मासूम को बीते दो तीन माह से पिटाई कर रहा था। बात बात पर मासूम की पिटाई करना आम बात हो गई थी। 31 जनवरी को भी उसके सौतेले पिता ने उसकी पिटाई की और इसमें मासूम की मां भी साथ थी।1 फरवरी को बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में मोहल्ले के निवासी हरिनाथ यादव की शिकायत पर कुम्हारी पुलिस ने मासूम के सौतेले पिता मनप्रीत सिंह व उसकी मां गायत्री साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मनप्रीत ने जगदीप के गले में रस्सी बांधकर हव में लटका दिया था। मोहल्ले वालों ने देखा तो छोड़कर भाग गया। इसके बाद बच्चे के गले से रस्सी को निकाल कर उसे अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के कुछ दिन पर मनप्रीत ने बच्चे की बेदम पिटाई की थी जिससे उसका होंठ फट गया था। लगातार इनकी हरकतों को लेकर शिकायत करने पर सन्नी सरदार ने इनसे मकान खाली करवा लिया।

BREAKING : किसान मेला में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा, रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में संचालित किया जाएगा महाविद्यालय

BREAKING : किसान मेला में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा, रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में संचालित किया जाएगा महाविद्यालय

 नारायणपुर :  विशेष पिछड़ी अनुसूचित जनजाति अबुझमाड़िया बाहुल्य नारायणपुर जिला के मुख्यालय में संचालित रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में अब महाविद्यालय का संचालन भी किया जाएगा। शनिवार को रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में आयोजित किसान मेला में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इससे अब यहां अध्ययनरत अबुझमाड़िया बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना नहीं पड़ेगा।

 
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा किसान मेला के माध्यम से नारायणपुर जिले के किसानों के कल्याण के लिए बड़ी सुंदर पहल की गई है। निश्चित रूप से किसान भाई.बहनों को इस मेले से बड़ा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि रामकृष्ण मिशन ने ऐसे कठिन क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों के बावजूद गांव-गांव जाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में अद्भुत कार्य किया है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन और रामकृष्ण मिशन के प्रयासों से यह अंचल अब पूरे देश-दुनिया में उल्लेखनीय कार्यों के कारण विख्यात हो रहा है। इस क्षेत्र के बच्चे और युवा मलखंब, तीरंदाजी और फुटबाल सहित विभिन्न खेलों में नाम रोशन कर रहे हैं। साथ ही इस क्षेत्र के युवा विभिन्न क्षेत्रों में सेवा प्रदान कर रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश के विकास में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है तथा छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है।। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों के हित में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए पूंजी की समस्या को दूर करने का कार्य छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा किया गया था। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को साहूकारी कर्ज के जाल से आजाद किया था। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण देने की परंपरा प्रारंभ की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फसल बीमा योजना का सरलीकरण किया। छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार ने किसानों को धान के फसल को प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर पर खरीदने का निर्णय लिया है।
 
साय ने कहा कि कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी का वादा हमने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि अभी हम लोगों ने किसानों को धान के समर्थन मूल्य का भुगतान किया है तथा अंतर की राशि भी शीघ्र ही उनके खातों में पहुंचा दी जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न् अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन सुशासन दिवस पर राज्य के 12 लाख किसानों को दो साल के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया है। 5500 रुपए मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता की खरीदी का निर्णय भी केबिनेट की बैठक में ले लिया गया है। राज्य में महतारी वंदन योजना शुरू करने के बारे में भी कैबिनेट में निर्णय ले लिया गया है। इस योजना में विवाहित माता.बहनों को साल में कुल 12000 रुपए की मदद उन्हें दी जाएगी।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक में ही 18 लाख गरीब परिवारों के पक्के आवास के निर्माण के लिए स्वीकृति देने की गारंटी दी थी। इस गारंटी का भी अक्षरशः पालन करते हुए कैबिनेट की पहली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख आवासों के निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति दे दी गई। इसके लिए विधानसभा में अनुपूरक बजट प्रस्तुत करके 3799 करोड़ रुपए का बजट भी पारित करा लिया गया है।  गुरुवार को केंद्र सरकार ने अपना अंतरिम बजट प्रस्तुत किया है। मोदी सरकार ने और 02 करोड़ पक्के आवास बनाने की घोषणा की है। इस घोषणा से छत्तीसगढ़ के सभी जरूरतमंद लोगों के लिए पक्के आवास की व्यवस्था हो जाएगी।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने अबुझमाड़ जैसे अति पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए जो रोडमैप तैयार किया हैए उसकी सफलता में सेवाभावी संस्थानों का बड़ा योगदान होगा। अबुझमाड़िया जनजाति छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजातियों में शामिल है। ऐसी जनजातियों के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत इन जनजातियों को शिक्षाए स्वास्थ्यए बिजली, सड़क, पोषण, आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन जनजातियों को आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जनधन खाते, गैस कनेक्शन आदि का लाभ दिया जा रहा है। सेवाभावी संस्थाओं और संगठनों के सहयोग से हम इन योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचा पाएंगे।
 
इस अवसर पर कृषि तथा आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, कलेक्टर विपिन मांझी, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण, रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद और अन्य पदाधिकारी, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा कृषकगण उपस्थित थे।
CM Vishnu Dev Sai ने नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

CM Vishnu Dev Sai ने नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

 नारायणपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 22 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित 29 विकास कार्यों का लोकार्पण और 86 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत के 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री साय ने नारायणपुर में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 01 करोड़ 28 लाख रुपए लागत 07 विकास कार्यों,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 4 करोड़ 61 लाख रुपए से स्थापित 09 सोलर आधारित नल जल योजनाओं, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अंतर्गत 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित सर्व कुर्मी क्षत्रीय समाज भवन, जनपद पंचायत ओरछा के अंतर्गत साढ़े 6 लाख रुपए लागत के 03 कार्यों,जनपद पंचायत नारायणपुर के अंतर्गत 75 लाख रुपए लागत के 04 कार्यों, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 01 करोड़ 94 लाख रुपए लागत के 04 कार्यों तथा क्रेडा द्वारा 13 करोड़ 82 लाख रुपए लागत से स्थापित 88 सोलर ड्यूल पम्पों का लोकार्पण किया।

इसमें छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अंतर्गत 55 करोड़ 70 लाख रुपए से निर्मित की जाने वाली 16 सड़क निर्माण कार्यों, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा साढ़े 36 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली बोरगांव नाला में आरआरसी पुलिया निर्माण एवं बोरगांव से बड़े जम्हरी पहुंच मार्ग निर्माण,अबूझमाड़ विकास अभिकरण के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह योजनान्तर्गत 01 करोड़ 58 लाख रुपए लागत से निर्मित की जाने वाली आंगनबाड़ी केन्द्र भवन झारावाही और जनजाति समूह योजना आवास निर्माण, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत साढ़े 17 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली 100 शैय्यायुक्त मातृत्व एवं शिशु अस्पताल नारायणपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन छोटेडोंगर,वन विभाग के अंतर्गत 01 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से की जाने वाली नरवा विकास कार्यों, जनपद पंचायत ओरछा के अंतर्गत 01 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली 13 कार्यों तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 08 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से स्थापित की जाने वाली 12 सोलर आधारित नल जल योजनाओं का भूमिपूजन भी किया।

मुख्यमंत्री साय आज करेंगे नारायणपुर और महासमुंद जिले का दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

मुख्यमंत्री साय आज करेंगे नारायणपुर और महासमुंद जिले का दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नारायणपुर और महासमुंद जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 03 फरवरी को सुबह 10 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना शंकर नगर से पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से सुबह 10.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10.55 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड नारायणपुर (कुम्हारपारा) पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम खेल परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित ‘किसान मेला-2024’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 12.35 बजे नारायणपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.35 बजे हाई स्कूल मैदान हेलीपेड झलप जिला महासमुंद पहुंचेंगे और वहां ‘श्री गुरु रविदास महासभा-राज्य स्तरीय महासम्मेलन’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय कार्यक्रम पश्चात झलप से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.55 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Breaking : इस दिन आएगा छत्तीसगढ़ का बजट…वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे अपना पहला बजट

Breaking : इस दिन आएगा छत्तीसगढ़ का बजट…वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे अपना पहला बजट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा का पहला बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। जो पूरे माह चलेगा। पहले दिन राज्यपाल हरिचंदन का अभिभाषण होगा । साय सरकार का पहला बजट 9 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे।

वित्त विभाग ने कल रात तिथि तय कर विधानसभा सचिवालय को सूचित किया। इससे पहले यह सूचना न दिए जाने विधानसभा सचिवालय , सत्र की पूरी कार्यवाही तय नहीं पा रहा था। स्पीकर डॉ रमन सिंह आज दोपहर , परंपरागत पत्रकार वार्ता में सत्र की पूरी जानकारी देंगे।

कौशल्या माता मंदिर, सिरपुर और पांच शक्ति पीठों का पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकास : बृजमोहन अग्रवाल

कौशल्या माता मंदिर, सिरपुर और पांच शक्ति पीठों का पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकास : बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर। प्रदेश के शिक्षा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल दिल्ली प्रवास से लौट आए हैं। एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अपने दिल्ली प्रवास के दौरान वे केंद्रीय पर्यटन और शिक्षा मंत्री से मिले। पर्यटन मंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने राजीव कुंभ, कौशल्या माता मंदिर सिरपुर और घोषणा पत्र में शामिल पांच शक्ति केंद्रों के विकास और आपस में जोड़ने को लेकर चर्चा की है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उनसे विभिन्न परियोजनाओं में स्वीकृति देने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में कौशल्या धाम बनाने के लिए जमीन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल है कौशल्या धाम है ऐसे में अयोध्या में कौशल्या धाम बनाने के लिए जमीन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रसाद योजना के तहत 40 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। इसके शुभारंभ के लिए भी हमने योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने सभी जिलों में नवोदय विद्यालय और केंद्रीय स्कूल खोलने की मांग की है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के यहां आईटी के छापे को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि जो जैसा करेगा वैसा भरेगा ।

छत्तीसगढ़ - 2 मासूम बच्चों के साथ फांसी के फंदे से लटकी मां, घर से एक साथ तीन लाशों को देखकर गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - 2 मासूम बच्चों के साथ फांसी के फंदे से लटकी मां, घर से एक साथ तीन लाशों को देखकर गांव में पसरा मातम

 बालोद। जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है. यहां पर एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगा ली है. मामला बालोद जिले के ग्राम कोचेरा थाना गुरूर का है. अभी तक परिजनों के द्धारा किसी प्रकार का संदेह नहीं व्यक्त किया गया है. पुलिस की जांच जारी है.

जानकारी के मुताबिक प्रार्थी लिखन साहू पिता पुनउ राम साहू उम्र 51 साल निवासी ग्राम कोचेरा थाना गुरूर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज सुबह 9 बजे मेरी पत्नि कांती बाई का तबियत खराब होने से शासकीय अस्पताल गुरूर आया था पत्नि को अस्पताल मे भर्ती कराकर सामान लेने घर ग्राम कोचेरा करीबन 3 बजे आये और सामने के दरवाजा अंदर से बंद होने से बहु हेमलता को आवाज दिया। दरवाजा नहीं खोलने पर पीछे दरवाजा बाड़ी तरफ से जाकर खिड़की तरफ से देखा तो परछी के छत के हुक मे संतरा रंग के साड़ी टुकड़े से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या एवं बगल के हुक में पुत्र एवं पुत्री को हरे रंग के साडी के टुकड़े अलग अलग फंदे में लगा हुआ था। घटनास्थल का निरीक्षण अति पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोनी फॉस एक्का थाना प्रभारी गुरूर, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट उपस्थित होकर शव निरीक्षण की कार्यवाही किये है अबतक के जांच मे मृतको का फांसी लगाकर फौत होना पाया गया है किसी प्रकार के संदेह परिजनों के द्वारा व्यक्त नही किया गया है जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ - चाकू गोदकर बेटे की हत्या कर माँ ने की आत्महत्या, 5 दिन बाद तालाब में मिली महिला की लाश

छत्तीसगढ़ - चाकू गोदकर बेटे की हत्या कर माँ ने की आत्महत्या, 5 दिन बाद तालाब में मिली महिला की लाश

 सरगुजा।  जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुन्नी चौकी निवासी एक महिला ने बीते 26 जनवरी की सुबह अपने आठ माह के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस जानकारी से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं घटना के बाद मां फरार बताई जा रही थी। घटना के पाच दिन बाद महिला का शव गांव के ही तालाब में मिला। जिसमें आशंका व्यक्त की रही है कि बेटे की हत्या करने के बाद उसने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी।

विदित है कि कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम सकरिया निवासी पवन चौहान का पत्नी फुलकुमारी चौहान (22) से शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था। 25 जनवरी को पवन अधिक मात्रा में शराब पीकर घर पहुंचा, तो शाम को दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। जिसे परेशान होकर महिला ने कहा था कि वह बेटे की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर लेगी।

विवाद के बाद रात को वे सो गए थे। इसी बीच रात में फुलकुमारी ने चाकू से अपने आठ वर्षीय पुत्र हितेश का गला काट दिया एवं पेट में 2 बार वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस संबंध में कुन्नी चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत ने बताया था कि रात में विवाद होने के बाद पति-पत्नी बच्चे के साथ सो गए थे। भोर में पवन ने फुलकुमारी से गुडाखू मांगा था।

नक्सलियों की बौखलाहट...पुल निर्माण में लगे वाहनों को किया आग के हवाले, टैंकर, मिक्सर मशीन एवं ट्रैक्टर जलकर खाक

नक्सलियों की बौखलाहट...पुल निर्माण में लगे वाहनों को किया आग के हवाले, टैंकर, मिक्सर मशीन एवं ट्रैक्टर जलकर खाक

 नारायणपुर। जिले के कुरुषनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जीवलापदर गांव में पुल निर्माण में लगे वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं, मामले की जानकारी लगते ही पुलिस पार्टी को रवाना किये जाने की बात सामने आई है। पूरा मामला कुरूषनार थाना क्षेत्र का है।

नारायणपुर के अंदुरुनी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जीवलापदर में नक्सलियों ने देर रात सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी की है, इन गाड़ियों को पुल निर्माण कार्य में लगाया गया था, जिन वाहनों को आग के हवाले किया गया है उनमें टैंकर, मिक्सर मशीन एवं ट्रैक्टर वाहन आदि शामिल हैं। इसके अलावा नक्सलियों के द्वारा आगजनी के दौरान पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के एक बाइक को भी अपने साथ ले गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, 50 की संख्या में हथियार बंद नक्सली आये हुए थे, घटना को अंजाम देने के बाद सभी वहां से चले गए, फिलहाल इलाके में दहशत है, घटना देर शाम की बताई जा रही हैं।
 साय सरकार ने कांग्रेस सरकार की एक और योजना को किया बंद

साय सरकार ने कांग्रेस सरकार की एक और योजना को किया बंद

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ से इस वक्‍त की बड़ी आ रही है। छत्‍तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय सरकार ने कांग्रेस सरकार की एक और योजना को बंद कर दिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की राजीव युवा मितान क्लब योजना बंद कर दी गई। खेल एवं युवक कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने इसकी जानकारी दी है। मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की यह योजना अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई थी। छत्तीसगढ़ के युवाओं को इससे लाभ नहीं हो रहा था। इसलिए राजीव युवा मितान योजना को बंद कर दिया गया है। हमारी सरकार युवाओं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाएगी।

न्यूज पोर्टल के इम्पैनलमेंट की प्रक्रिया शुरू, 15 फरवरी तक कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन

न्यूज पोर्टल के इम्पैनलमेंट की प्रक्रिया शुरू, 15 फरवरी तक कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन

 रायपुर :  जनसम्पर्क संचालनालय में न्यूज वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स के इम्पैनलमेंट की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक पात्र वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स 15 फरवरी 2024 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

जो न्यूज पोर्टल्स पूर्व में इम्पैनल्ड हैं, उन्हें भी पुनः आवेदन करना होगा

ऑनलाईन आवेदन संचालनालय की वेबसाईट https://jansampark.cg.gov.in में जाकर किया जा सकता है। उक्त लिंक को क्लिक करने पर इम्पैनलमेंट की नियम एवं शर्तें देखी जा सकती है। नियम एवं शर्तों का अध्ययन करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अटैच कर आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन करने के पश्चात उसकी हार्डकॉपी डाऊनलोड कर जनसम्पर्क संचालनालय अथवा संबंधित जिले के जिला जनसम्पर्क कार्यालय में जमा करना होगा। जो वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स पूर्व में इम्पैनल्ड हैं, उन्हें भी पुनः आवेदन करना होगा।

कलयुगी शिक्षक गिरफ्तार, नाबालिग छात्रा से 10 साल तक करता रहा हैवानियत

कलयुगी शिक्षक गिरफ्तार, नाबालिग छात्रा से 10 साल तक करता रहा हैवानियत

 बलरामपुर। जिले में गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहाँ रघुनाथनगर थाना में एक कलयुगी शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर 10 साल तक उससे हैवानियत करता रहा। फ़िलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर 2015 से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पीड़िता ने थाने में शिकायत की है कि आरोपी शिक्षक ने उसे 10 वर्षों तक प्रेम जाल में फंसा कर रखा था और अब शादी नहीं करना चाहता है। जिसके बाद पुलिस ने 376 (2)ग और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

BREAKING : IPS राजेश मिश्रा को राज्य सरकार ने संविदा नियुक्ति दी, आदेश जारी

BREAKING : IPS राजेश मिश्रा को राज्य सरकार ने संविदा नियुक्ति दी, आदेश जारी

 रायपुर : IPS राजेश मिश्रा को रिटायरमेंट के बाद राज्य सरकार ने संविदा निुयक्ति दी है। फिलहाल उन्हें पोस्टिंग नहीं दी गयी है, वो अभी ओएसडी पुलिस मुख्यालय होंगे। राज्य सरकार ने उन्हें 1 साल के लिए संविदा नियुक्ति दी है।

आपको बता दें कि 1990 बैच के IPS राजेश मिश्रा लंबे समय से केंद्र में रहे।

 
CG BREAKING : IPS Rajesh Mishra को राज्य सरकार ने संविदा नियुक्ति दी, आदेश जारी 
 IPS राजेश मिश्रा बनाए गए FSL, डीजी जेल का भी मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

IPS राजेश मिश्रा बनाए गए FSL, डीजी जेल का भी मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

 रायपुर। राज्य शासन ने IPS राजेश मिश्रा को पुलिस मुख्यालय में बतौर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) बनाया गया है. प्रदेश सरकार ने उन्हें 1 साल के लिए संविदा नियुक्ति दी है. अब उन्हें  राज्य न्यायलिक विज्ञान प्रयोग शाला के साथ-साथ महानिदेशक जेल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. जिसका आदेश गृह विभाग के अवर सचिव ने जारी किया है.

आपको बता दें कि 1990 बैच के IPS राजेश मिश्रा लंबे समय से केंद्र में रहे।

 
CG BREAKING : IPS राजेश मिश्रा बनाए गए FSL, डीजी जेल का भी मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी
BREAKING : राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के सदस्यों को जिले का प्रभार सौंपा, देखिए किसे मिली कौन से जिले की जिम्मेदारी..

BREAKING : राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के सदस्यों को जिले का प्रभार सौंपा, देखिए किसे मिली कौन से जिले की जिम्मेदारी..

 रायपुर : राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों के लिए जिला समिति की अध्यक्षता करने, जनसंपर्क और जनसमस्याओं का निराकरण के लिए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को प्रभार सौंपा गया है।सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर से आज जारी आदेशानुसार उप मुख्यमंत्री अरूण साव को बिलासपुर, कोरबा और बेमेतरा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले का प्रभार सौंपा गया है।

इसी प्रकार मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, कोण्डागांव और नारायणपुर, मंत्री रामविचार नेताम को रायगढ़, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मंत्री दयालदास बघेल को महासमुंद, गरियाबंद और सूरजपुर जिले का प्रभार सौंपा गया है। मंत्री केदार कश्यप को रायपुर, सुकमा, बीजापुर और दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, मंत्री लखन लाल देवांगन को मुंगेली, कबीरधाम और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को बलौदाबाजार-भाटापारा और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मंत्री ओ. पी. चौधरी को सरगुजा, जांजगीर-चांपा और जशपुर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को बलरामपुर-रामानुजगंज और सक्ती, मंत्री टंकराम वर्मा को धमतरी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का प्रभार सौंपा गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने की प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों और और पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने की प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों और और पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट

 रायपुर।  लोकसभा चुनाव  नजदीक है ऐसे में जीत हासिल करने भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किये हैं वहीं प्रदेश पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है.जो इस प्रकार है, नीचे देखें लिस्ट…

हत्या या आत्महत्या: फंदे पर लटकती मिली मां और दो बच्चों की लाश, मचा हड़कंप

हत्या या आत्महत्या: फंदे पर लटकती मिली मां और दो बच्चों की लाश, मचा हड़कंप

 बालोद।  जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहाँ एक घर में 3 लोगों की फंदे पर पर लटकती लाश मिली है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, पूरा मामला गुरुर थाना क्षेत्र के कोचेरा गांव का है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम हेमलता साहू उम्र 28 वर्ष है। वहीं उसके 2 बच्चों की उम्र 2 वर्ष और 4 वर्ष है। जब यह घटना घटित हुई तो महिला का पति तुमेश्वर साहू गुरुर काम करने गया हुआ था। करीब तीन बजे वह खाना खाने अपने घर आया, तब दरवाजा बंद था, जिसके बाद वह दीवार कूदकर घर के अंदर घुसा। जहां पत्नी और बच्चों की फंदे पर लटकती लाश मिली। तीनों के लाश देख तुमेश्वर के होश उड़ गए।

 बताया जा रहा है कि भाई-बहन एक ही फंदे पर और उनकी मां अलग फंदे पर लटकी मिली है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर  मामले की जांच में जुट गई है।

खनिज और राजस्व विभाग की छापेमार कार्रवाई: 4 खदानों को किया सील, अवैध परिवहन करते 6 हाईवा जब्त

खनिज और राजस्व विभाग की छापेमार कार्रवाई: 4 खदानों को किया सील, अवैध परिवहन करते 6 हाईवा जब्त

 बिलासपुर : जिले में खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई  की है, इस दौरान टीम ने मस्तुरी स्थित निम्न श्रेणी चूना पत्थर की कुल 4 खदानों का निरीक्षण किया, जहां नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर चारों खदानों को सील कर दिया गया है.

निरीक्षण के दौरान टीम ने उक्त चारों खदान मालिकों से विस्फोटक, पर्यावरण स्वीकृति, जल एवं वायु सम्मति तथा आवक-जावक से संबंधित पंजी तथा अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा, किंतु उनके द्वारा इस संबंध में किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए. इसके चलते इन चारों खदानों को आगामी आदेश तक के लिए सील कर दिया गया.

रेत का अवैध भण्डारण मात्रा 150 घन मीटर जब्त

खनिज विभाग ने बिल्हा विकासखण्ड के लच्छनपुर तथा पेण्डरवा स्थित खनिज रेत के 4 स्थलों पर रेत का अवैध भण्डारण मात्रा 150 घन मीटर जब्त कर प्रकरण दर्ज किया. वहीं राज्य स्तरीय खनिज उड़नदस्ता दलों ने भी बिलासपुर जिले की विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर खनिजों के अवैध परिवहन करते हुए कुल छह हाईवा वाहनों को जब्त किया. उनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जिले की विभिन्न थानों की अभिरक्षा में वाहनों को रखा गया.

 चाकू गोदकर बेटे की हत्या कर माँ ने की आत्महत्या, 5 दिन बाद तालाब में मिली महिला की लाश

चाकू गोदकर बेटे की हत्या कर माँ ने की आत्महत्या, 5 दिन बाद तालाब में मिली महिला की लाश

 सरगुजा। जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुन्नी चौकी निवासी एक महिला ने बीते 26 जनवरी की सुबह अपने आठ माह के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस जानकारी से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं घटना के बाद मां फरार बताई जा रही थी। घटना के पाच दिन बाद महिला का शव गांव के ही तालाब में मिला। जिसमें आशंका व्यक्त की रही है कि बेटे की हत्या करने के बाद उसने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी।

विदित है कि कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम सकरिया निवासी पवन चौहान का पत्नी फुलकुमारी चौहान (22) से शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था। 25 जनवरी को पवन अधिक मात्रा में शराब पीकर घर पहुंचा, तो शाम को दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। जिसे परेशान होकर महिला ने कहा था कि वह बेटे की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर लेगी।

विवाद के बाद रात को वे सो गए थे। इसी बीच रात में फुलकुमारी ने चाकू से अपने आठ वर्षीय पुत्र हितेश का गला काट दिया एवं पेट में 2 बार वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस संबंध में कुन्नी चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत ने बताया था कि रात में विवाद होने के बाद पति-पत्नी बच्चे के साथ सो गए थे। भोर में पवन ने फुलकुमारी से गुडाखू मांगा था।

इसके बाद वह गुड़ाखू लाने के नाम पर घर से निकली और फिर नहीं लौटी थी। इसी बीच जब पवन ने बेड पर आकर देखा तो दुधमुंहे बेटे का खून से लथपथ शव मिला था। इसके बाद से परिजनों के साथ पुलिस ने भी फुलकुमारी की तलाश की थी लेकिन उसका पता नहीं चल सका था।

घटना के पांच दिन बाद गांव के ही तालाब में मिली लाश
घटना के बाद काफी खोजबीन करने पर भी महिला का कोई सुराग नही लग रहा था। जिससे हर कोई यही अंदाजा लगा रहा था कि महिला ने कहीं आत्महत्या तो नहीं कर ली है। वही घटना के 5 दिन बाद 31 जनवरी की शाम ग्राम कुन्नी के ही बडक़ा मुड़ा तालाब में एक महिला का शव ऊपर में उफनता हुआ दिखा। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी पश्चात कुन्नी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान फुलकुमारी के रूप में हुई। आशंका जताई जा रही है कि बेटे की हत्या करने के बाद 26 जनवरी को ही महिला ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस महिला के पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।