नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
विष्णु देव साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ में पहली बार इतवार को भी होगी धान की सरकारी खरीद

विष्णु देव साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ में पहली बार इतवार को भी होगी धान की सरकारी खरीद

 रायपुर । छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. किसानों की परेशानी को कम करने के लिए सरकार ने धान खरीदी की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है. अब किसान 4 फरवरी तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर सकेंगे।

बता दें कि ऐसा पहली बार होगा कि शनिवार और रविवार यानी छुट्टी के दिन भी किसान उपार्जन केन्द्रों में अपना धान बेच सकेंगे. राज्य के किसान प्रतिनिधियों और किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि किसानों के हित में सरकार का यह संवेदनशील फैसले से किसानों में काफी खुशी है. सरकार का कहना है कि खरीफ विपणन साल 2023-24 में राज्य में 31 जनवरी तक 142.23 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है.

विष्‍णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: महतारी वंदन योजना समेत इन प्रस्‍तावों को दी मंजूरी

विष्‍णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: महतारी वंदन योजना समेत इन प्रस्‍तावों को दी मंजूरी

 रायपुर : सीएम साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक ख़त्म हो गई है. इस बैठक कई अहम फैसले लिये गये हैं. महतारी वंदन योजना पर सरकार ने मंजूरी दे दी है, अब हर साल 12000 रुपये महिलाओं के खाते में होंगे ट्रांसफर होंगे, इसके आलावा तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 4000 से बढ़ाकर 5500 प्रति मानक बोरा किया गया है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

  •  मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के हित में एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। जिसके तहत तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब संग्रहण पारिश्रमिक 4000 रूपए प्रतिमानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रूपए प्रति मानक बोरा प्रदाय किया जाएगा।  मंत्रिपरिषद ने तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा हेतु नवीन योजना संचालित किए जाने का निर्णय लिया है। इस नवीन योजना के संचालन के लिए शासन द्वारा 75 प्रतिशत एवं छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा 25 प्रतिशत धनराशि वित्तीय अनुदान के रूप में प्रदान की जाएगी।
  • मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए राज्य में महतारी वंदन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत विवाहित महिलाओं को एक हजार रूपए प्रतिमाह अर्थात् साल में 12 हजार रूपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातें में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।
  •  इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता, जागरूकता की कमी होने के फलस्वरूप समाज में महिलाओं के विरूद्ध भेदभाव को समाप्त करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। इस योजना से महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ निवासी विवाहित महिला, जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो, को मिलेगा। विवाहित महिला के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को भी योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है।
  •  छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा अगस्त 2023 में जारी अधिसूचना में किए गए संशोधन को निरस्त कर पूर्ववत् किए जाने का निर्णय लिया गया। अगस्त 2023 में उक्त नियम में यह संशोधन किया गया था कि विभागीय जांच उपरांत, शास्ति प्रभावशील होने अथवा अपराधिक प्रकरण में न्यायालय द्वारा दंडित होने पर संविदा नियुक्ति के लिए अपात्र होंगे। इस संशोधन से ऐसे सेवानिवृत्त शासकीय सेवक जिनके विरूद्ध विभागीय जांच या अभियोजन के प्रकरण विचाराधीन अथवा प्रचलित है उन्हें भी संविदा नियुक्ति की पात्रता बन रही थी। जिसे मंत्रिपरिषद ने उचित नही मानते हुए इसे निरस्त कर संविदा नियम 2012 के प्रावधान को यथावत करने का निर्णय लिया है।
  • मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में भारत (बीएच) सीरीज के वाहन पंजीयन लागू कराए जाने का निर्णय लिया गया। भारत सरकार द्वारा लागू बीएच सीरीज के तहत दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए एक बार में दो वर्ष का टेक्स जमा कराना होगा।
  • छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
नक्सलवाद को लेकर CM विष्णुदेव साय ने ली हाईलेवल मीटिंग, कहा- ⁠नक्सलियों के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा

नक्सलवाद को लेकर CM विष्णुदेव साय ने ली हाईलेवल मीटिंग, कहा- ⁠नक्सलियों के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नक्सलवाद पर हाईलेवल मीटिंग ली. बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ में अब नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को और तेज किया जाएगा. जबसे हमारी सरकार आई है, नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई मजबूत हुई है. ⁠कल सुकमा जिले में हम मजबूती से लड़ाई लड़े हैं. आगे भी लड़ेंगे. छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद जरूर खत्म होगा.

⁠पिछली सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ गम्भीरता से लड़ाई नहीं लड़ी : CM 

सीएम साय ने कहा, ⁠आज की बैठक में ये तय हुआ कि सुरक्षा कैम्प के आसपास लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने कहा, ⁠नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज हो रहे हैं. लगातार फोर्स आ रहे हैं, कैम्प स्थापित हो रहे हैं. ⁠पिछली सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ गम्भीरता से लड़ाई नहीं लड़ी. बैठक में गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे.

विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचेंगे कोरिया,झुमका जल महोत्सव में होंगे शामिल, 74 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचेंगे कोरिया,झुमका जल महोत्सव में होंगे शामिल, 74 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

 रायपुर ।  विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कोरिया पहुंचेंगे। कोरिया जिले में जिला प्रशासन द्वारा आज  व 02 फरवरी को झुमका जल महोत्सव का आयोजन किया गया है।  विष्णु देव साय इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय इस अवसर पर लगभग 74 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें लगभग 58 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 16 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

झुमका जल महोत्सव में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, लोकसभा सांसद  ज्योत्सना चरण दास महंत, बैकुंठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े, भरतपुर-सोनहत विधायक  रेणुका सिंह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इसी प्रकार झुमका जल महोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया  रेणुका सिंह, जनपद अध्यक्ष बैकुंठपुर श्रीमती सौभाग्यवती सिंह, जनपद अध्यक्ष सोनहत  लल्ली सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बैकुंठपुर  नविता शिवहरे, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शिवपुर-चरचा  लालमुनि यादव, ग्राम पंचायत ओड़गी की सरपंच बाबी अगरिया भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। झुमका जल महोत्सव का समापन 2 फरवरी को पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में होगा।

 मुख्यमंत्री साय का पैतृक गृह बना मुख्यमंत्री का कैम्प कार्यालय, आदेश जारी

मुख्यमंत्री साय का पैतृक गृह बना मुख्यमंत्री का कैम्प कार्यालय, आदेश जारी

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के ग्राम बगिया, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर में स्थित उनके पैतृक गृह को मुख्यमंत्री का कैम्प कार्यालय घोषित किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेशानुसार प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन एवं सुरक्षा संबंधी कारणों को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

रविशंकर यूनिवर्सिटी में धमाका, NIT के छात्र ने खुद को विस्फोटक से उड़ाया

रविशंकर यूनिवर्सिटी में धमाका, NIT के छात्र ने खुद को विस्फोटक से उड़ाया

 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एनआईटी (NIT) के मेटलर्जी विभाग के एक छात्र ने रविशंकर विश्वविद्यालय में खुद को विस्फोटक से उड़ाने की कोशिश की है, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। यह मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार की दोपहर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सूखे तालाब ज्ञान सरोवर में एनआईटी (NIT) के मेटलर्जी विभाग के एक छात्र ने विस्फोटक से खुद को उड़ाने की कोशिश की। इस घटना में छात्र बुरी तरह घायल हो गया। घायल छात्र को एम्स में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने बताया कि छात्र ने अपनी बहन और डॉक्टर से चर्चा में सुसाइड की कोशिश करने की बात कही है। मामले में जांच की जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से बारूद, बम में इस्तेमाल होने वाले स्पिलिंटर मिले हैं। सुसाइड की कोशिश के लिए छात्र ने बारूद पटाखों का इस्तेमाल किया होगा ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है।

जिस समय सूखे तालाब ज्ञान सरोवर में छात्र ने खुदकुशी की कोशिश की। उस समय विस्फोट होने से दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर बड़ी संख्या में छात्र वहां पहुंचे तो छात्र को घायल अवस्था में देख उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक घायल छात्र के बैग से एनआईटी के छात्र होने की जानकारी मिली। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस घायल छात्र के मोबाइल से भी जानकारी खंगाल रही है।

 
BREAKING : भाजपा ने की जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, जानें किन्हें मिली जिम्मेदारी…

BREAKING : भाजपा ने की जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, जानें किन्हें मिली जिम्मेदारी…

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने लोकसभा चुनाव से पहले चार जिलों के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है. भाजपा ने भिलाई सहित बालोद, धमतरी व रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष बदल दिए हैं. जारी सूची में पवन साहू को बालोद, प्रकाश बैस को धमतरी, श्याम नारंग रायपुर ग्रामीण और महेश वर्मा को भिलाई जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

देखें लिस्ट-

CG BREAKING : लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने की जिलाध्यक्ष की नियुक्ति, श्याम नारंग को रायपुर ग्रामीण की मिली जिम्मेदारी 
 धड़ल्ले से अवैध खनन, नियम कायदों को ताक पर रखकर जमीन छ्लनी करने में लगे माफिया

धड़ल्ले से अवैध खनन, नियम कायदों को ताक पर रखकर जमीन छ्लनी करने में लगे माफिया

 खरोरा। नगर सहित परिक्षेत्र में मुरूम खनन चरम पर पहुंच चुका हैं। नियम कायदों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। नियम कायदों की डिब्बी बनाकर अंधेर कोठरी में डाल दिया गया है। कोई खनिज विभाग भी हैं ऐसा इस क्षेत्र में नजर नहीं आता है। क्योंकि जिस दादागिरी से खनिज संपदा का दोहन किया जा रहा हैं। इससे जरूर लगता है कि खनिज अधिकारी आंख में पट्टी और कान में तेल डालकर बैठें हैं। और अपनी पूर्ण सहमति अवैध खनन माफिया को दे दिया है। रोजाना अवैध मुरूम खनन से सरकार को लाखों रूपए का राजस्व का चुना लगाया जा रहा हैं।

नगर से लगे ग्राम पंचायतों में तो शाम ढलते ही बकायदा मशीनों के माध्यम से मुरुम का अवैध कारोबार शुरू हो जाता है। कुछ रसुखदार यहां बेखौफ होकर इस गोरखधंधे को अन्जाम दे रहे है। ऐसा नहीं है कि खनिज विभाग की जानकारी नहीं हों, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। उसके बावजूद अवैध खनिज उत्खनन पर कार्रवाई नहीं किए जाने से खनिज माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जल, जंगल, जमीन की बहुलता क्षेत्र है। इस कारण क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध उत्खनन का कार्य चल रहा है।

क्षेत्र में मुरूम, मिट्टी की खोदाई कर गड्ढे के रूप में तब्दील कर दिए हैं। सैकड़ों ईंट भट्ठे भी बेरोकटोक संचालित हो रहे हैं। खनिज क्षेत्रों से भरपूर खनिज नगरी में अब खनिज माफियाओं की काली निगाहें लग गई हैं और लाखों रूपये का उत्खनन कर स्वयं का विकास कर रहे हैं। इससे राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले कुछ माह से लगातार अवैध गौण खनिज उत्खनन और परिवहन शासन-प्रशासन के नाक के नीचे तेजी से चल रहा है।

जिसमें जहां मुरूम वाली जमीन दिखी की खोदना चालू जिसमें सबसे ज्यादा अंसौदा और मुड़पार गांव है इसके अलावा भी अन्य गांवों व क्षेत्रों में अवैध खनन कर वाहनों से परिवहन हो रहा है।

विभागीय अफसर बने मूकदर्शक

विभागीय अफसर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जिसे लेकर विभाग व खनन माफियाओं के बीच सांठगांठ की चर्चा हो रही है। कई बार क्षेत्र में अवैध उत्खनन को लेकर खबरों का भी प्रकाशन किया जा चुका है लेकिन खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने शायद अवैध खनिज कर्ताओं को छूट दे रही है। रायपुर जिला एवं ब्लाक स्तर के भाजपा के सत्ता में आने के बाद खनन में सक्रिय हो गए हैं। इसके बाद भी खनिज विभाग ने अवैध रूप से उत्खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं किया है।  सैकड़ों खेप खोदी जा चुकीः बताया जा रहा है कि अब तक सैकड़ों ट्रीप मुरुम रास्ता बनाने, मकान निर्माण, सरकारी निर्माण, अन्य शहरों में सप्लाई के नाम पर खनन कर बेची जा चुकी है।

  पंचायत के जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत

 ग्राम पंचायतों में अवैध उत्खनन होने और इसका विरोध नहीं होने से यह स्पष्ट है कि अवैध उत्खनन में जनप्रतिनिधि माफियाओं का पूरा सहयोग कर रहे हैं। अवैध उत्खनन होने का सबसे पहले जनप्रतिनिधि ही विरोध करते हैं, लेकिन अब तक पंचायत से एक भी व्यक्ति शिकायत लेकर सामने नहीं आया है।

 सड़क पर मिलने वाले वाहनों पर खानापूर्ति की कार्रवाई

खनिज विभाग को अवैध उत्खनन होने की लगातार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी कार्रवाई के नाम पर सड़क पर अवैध परिवहन करने वाले वाहनों पर ही खानापूर्ति की कार्रवाई कर रहे हैं। अधिकारियों से कार्रवाई के संबंध में पूछे जाने पर वे जवाब देना तक मुनासिब नहीं समझते

 पेड़ पौधों की बलि

पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में अवैध मुरुम खुदाई का गोरखधंधा चल रहा है। इस अवैध कारोबार में अब तक कई सरकारी जमीन प्राइवेट जमीन सहित सैकड़ों छोटे-बड़े पेड़-पौधों की लगातार बलि चढ़ाई जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बाद भी आज तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके कारण अवैध मुरुम माफियों के हौसले बुलंद है। एक ओर शासन-प्रशासन पर्यावरण को बचाने के लिए कई योजनाएं चलाकर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। साथ ही निजी संस्थाएं भी पर्यावरण सरंक्षण के लिए लगातार मुहिम चला रही है।

सीएम विष्णुदेव साय को दिखाने के लिए सिर्फ कागजों पर अवैध उत्खनन पर रोक लगी है। जबकि नगर के चारों तरफ उत्खनन और परिवहन जारी है। खनिज विभाग ने इस दिशा में कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। खनिज विभाग की मिलीभगत से अवैध कारोबार जमकर फल फूल रहा है।

क्षेत्र में लगातार मुरूम खनन को लेकर शिकायतें आ रही है उसके बाद भी शासन प्रशासन द्वारा कार्रवाई न करना प्रश्न चिन्ह खड़ा करता हैं।

सौरभ विश्वनाथ मिश्रा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी

परिक्षेत्र में अवैध खनन कर रहे हैं तो यह मामला गंभीर हैं। किसी को भी बिना परमिशन खनन करना अपराध है। ठोस व सख्त कार्रवाई की जायेगी।

के के गोलघिटे
आयुक्त खनिज विभाग रायपुर

निश्चित रूप से ठोस कार्रवाई की जाएगी अवैध खनन करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।

अनुज शर्मा विधायक धरसींवा

14 या 15 फरवरी, बसंत पंचमी कब है? जानें शुभ मुहूर्त और विधि

14 या 15 फरवरी, बसंत पंचमी कब है? जानें शुभ मुहूर्त और विधि

 Basant Panchami Date:  साल 2024 में बसंत पंचमी कब है। इसको लेकर लोगों में काफी कंफ्जून देखने को मिल रही है। बता दें, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। सनातन धर्म में मां सरस्वती की पूजा बुद्धि और विद्या के मानी गई है। ऐसे में बिना इनकी कृपा के कोई भी काम नहीं कर सकता है। इसलिए बसंत पंचमी का काफी महत्व है। शास्त्रों के अनुसार वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से मां लक्ष्मी और देवी काली भी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2024 में सरस्वती पूजा यानी वसंत पंचमी की तिथि, पूजा का मुहूर्त और संपूर्ण पूजन विधि…

बसंत पंचमी 2024 की तिथि
पंचांग के अनुसार माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 13 फरवरी को दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से हो रही है। अगले दिन 14 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 09 मिनट पर इसका समापन होगा। उदया तिथि 14 जनवरी को प्राप्त हो रही है, इसलिए इस साल वसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी को मनाया जाएगा।

 बसंत पंचमी 2024 पर पूजा का शुभ मुहूर्त
14 फरवरी को वसंत पंचमी वाले दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 1 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस दिन पूजा के लिए आपके पास करीब 5 घंटे 35 मिनट तक का समय है।

 बसंत पंचमी की पूजा कैसे करें ?
1. सबसे पहले आप बसंत पंचमी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नहा लें. साथ ही इस दिन आपको पीले रंग के कपड़े ही पहनना चाहिए. ये काफी शुभ माना जाता है.
2. इसके बाद आप मंदिर की सफाई करें और गंगाजल से छिड़काव कर सब चीज को शुद्ध करें.
3. अब मां सरस्वती की प्रतिमा को स्थापित करें या फिर आप मूर्ति भी रख सकते हैं. साथ ही मां को भी पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें.
4. अब मां को पीले रंग की रोली, अक्षत, पीले फूल, दीप, पीले फल और पीली मिठाई अर्पित करें.
5. इसके बाद विधिपूर्वक मां पार्वती की पूजा करें, चालीसा पढ़ें और आखिरी में मां सरस्वती की आरती उतारे.
6. अंत में घर में सबको प्रसाद बांट दें.

सर्च ऑपरेशन में बड़ा खुलासा, हमले के बाद इस सुरंग में छिपते है नक्सली, देखें

सर्च ऑपरेशन में बड़ा खुलासा, हमले के बाद इस सुरंग में छिपते है नक्सली, देखें

 बस्तर: अबूझमाड़ में नक्सलियों से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नक्सलियों ने धरती के नीचे विशाल सुरंग बनाया है. नक्सली जंग के बाद आराम करने और छूपने के लिए सुरंग का उपयोग करते है. अब इस सुरंग का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

 बता दें, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के भैरमगढ़ के जंगलों में करीब 60 मीटर लंबी सुरंग बनाई है, नक्सली हमले के बाद इन्हीं सुरंग में छिप जाते है और इसी के रास्ते वो भागने में कामयाब हो जाते है. सोशल मीडिया में इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

वीडियो में आप देख सकते है कि, सुरंग कितना बड़ा नज़र आ रहा है. जिसमें रेंगना और चलना काफी आसान होगा. सर्च अभियान के दौरान जवानों ने सुरंग खोज निकाला और अब इसको पाटने की तैयारी है. जानकारी हो कि, मंगलवार को ही नक्सलियों ने जवानों के कैंप पर हमला किया था. जिसमें लगभग 15 जवान घायल हो गए थे जबकि तीन जवान शहीद हो गए.

इस दिन फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते है कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट

इस दिन फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते है कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट

 रायपुर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 2 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं. सचिन पायलट यहां वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ मीटींग करेंगे. कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पायलट का यह तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा होगा.

 प्रभारी सचिन पायलट राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर संगठन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. जानकारी के अनुसार, पायलट 2 फ़रवरी को प्रदेश दौरे पर आ सकते है. इस यात्रा के लिए संबंधित लोकसभा क्षेत्र के रूट के अनुसार अलग-अलग समितियां गठित की है.

CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, हेडक्वाटर में था तैनात

CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, हेडक्वाटर में था तैनात

 सुकमा। जिले में CRPF के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान ने अपने साथी जवान के सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है। जवान का नाम रोशन सिंह बताया जा रहा है, जो सीआरपीएफ 150 बटालियन में पदस्थ था। हालांकि सुसाइड करने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

जानकारी के मुताबिक जवान रोशन सिंह बिहार के रोहतक जिले का रहने वाला है, जो दोरनापाल स्थित सीआरपीएफ 150 बटालियन में पदस्थ था। मंगलवार को उन्होंने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर कैंप के साथी जवान भी मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि जवान रोशन सिंह मानसिक रूप से परेशान रहता था और वह सिर्फ कैंप में ही ड्यूटी कर रहा था। फिलहाल जवान के शव को जिला अस्पताल में रखा गया है। वहीं स्वजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

शहादत को है नमन : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

शहादत को है नमन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुए  शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री  विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक चित्रकोट  विनायक गोयल, डीजीपी  अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर  श्याम धावड़े, आईजी  सुन्दरराज पी. सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की बड़ी घोषणा, आरंग को अब राजा मोरध्वज नगर के नाम से मिलेगी नई पहचान

संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की बड़ी घोषणा, आरंग को अब राजा मोरध्वज नगर के नाम से मिलेगी नई पहचान

 रायपुर । संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजा मोरध्वज महोत्सव के समापन अवसर पर घोषणा की कि आरंग को अब राजा मोरध्वज नगर के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि आरंग और आस-पास के क्षेत्रों में बिखरे पुरातात्विक अवशेषों को सहेजने के लिए 25 लाख रूपए की लागत से आरंग में संग्रहालय बनाया जाएगा। उन्होंने राजा मोरध्वज महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए प्रत्येक वर्ष 5 लाख रूपए देने की भी घोषणा की।

संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि राजा मोरध्वज का जीवन हमें बहुत कुछ सबक देता है। अगर हम धर्म के रास्ते पर चलेंगे और वादों के पक्के रहेंगे तो भगवान भी हमारा साथ देंगे। उन्होंने कहा कि राजा मोरध्वज एक न्यायप्रिय और धर्मपरायण राजा थे। जिन्होंने अपना वचन निभाने के लिए अपने बेटे को आरी से कटवा दिया था, जिसके कारण इस शहर को आरंग नाम मिला।

अधिकारी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे

समापन अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने नाटक का मंचन कर राजा मोरध्वज और भगवान कृष्ण के संवाद को जीवंत किया जिसने सभी का दिल जीत लिया। महोत्सव का आयोजन विधायक गुरु खुशवंत साहेब के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में विधायक  अनुज शर्मा, कृष्ण कुमार भारद्वाज,  राजेंद्र चंद्राकर,  लक्ष्मी वर्मा,  नारंग, किरण, पर्यटन विभाग के अधिकारी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

साय कैबिनेट की बैठक आज, विधानसभा के बजट सत्र से पहले सरकार ले सकती है बड़े फैसले

साय कैबिनेट की बैठक आज, विधानसभा के बजट सत्र से पहले सरकार ले सकती है बड़े फैसले

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। विधानसभा के बजट सत्र से पहले हो रही इस बैठक में सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है।

तृतीय अनुपूरक बजट को कैबिनेट मंजूर देगी। बजट 2024-25 को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। लोकहित के अन्य विषयों पर भी चर्चा होगी। कैबिनेट में मोदी की गारंटी पत्र को पूरा करने की चर्चा होगी।  24 जनवरी को राज्‍य कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें सरकार ने शराब नीति को मंजूरी देने के साथ ही चालू वित्‍तीय वर्ष के तीसरे अनुपूरक बजट का अनुमोदन किया था। वहीं आज होने वाली राज्‍य कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी की तारीख बढ़ाने के प्रस्‍ताव का अनुमोदन करने के साथ ही कुछ और बड़े फैसले हो सकते हैं।

BREAKING : छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री के घर IT का छापा...कोल-राशन घोटाले से जुड़ा मामला

BREAKING : छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री के घर IT का छापा...कोल-राशन घोटाले से जुड़ा मामला

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री और कांग्रेस नेता अमरजीत भगत के अंबिकापुर स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह दबिश दी है। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की IT टीम सुबह अमरजीत भगत के घर पहुंची और जांच शुरू की। अमरजीत भगत का नाम कोयला घोटाले के आरोपियों में शामिल है। 17 जनवरी को ED ने मामले में FIR दर्ज कराई है।

IT की टीम बुधवार सुबह अंबिकापुर पहुंची और पुलिस बल के साथ बौरीपारा स्थित पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर छापा मारा। टीम में करीब 10 अधिकारी शामिल हैं। कोयला घोटाले के सूत्रधार सूर्यकांत तिवारी की डायरी में उनका नाम है और उन पर 50 लाख रुपए लेने का जिक्र डायरी में है। आयकर विभाग ने भिलाई, रायपुर, राजनंदगांव समेत कोरबा में भी बिल्डर और कारोबारियों के यहां दबिश दी है।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद आयकर विभाग की ये पहली बड़ी कार्रवाई है। अमरजीत भगत का नाम चावल घोटाले और कस्टम मिलिंग घोटाले में भी उछला है। जिसके बाद भगत के खिलाफ जांच तय मानी जा रही थी।

अंबिकापुर के साथ ही आयकर विभाग ने भिलाई, रायपुर, राजनांदगांव और कोरबा में भी बिल्डरों और कारोबारियों के घर दबिश दी है। भिलाई के बिल्डर अजय चौहान समेत उनके करीबियों के घर और दफ्तर में कार्रवाई चल रही है। करीब दो सौ अधिकारी-कर्मचारियों की टीम कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

 
यूपीएससी जैसा वार्षिक कैलेण्डर जारी करेगा सीजीपीएससी

यूपीएससी जैसा वार्षिक कैलेण्डर जारी करेगा सीजीपीएससी

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणा के परिपालन में राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) अपनी परीक्षाओं को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तर्ज पर सुव्यवस्थित करने जा रहा है. UPSC की तरह अब CGPSC भर्ती परीक्षाओं के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी करेगा. इसके साथ ही राज्य के हर ब्लॉक में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के लिए परीक्षा केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे. जिससे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए रायपुर और बिलासपुर नहीं आना पड़ेगा.

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शासन के सभी विभागों से आगामी तीन वर्षों में भरे जाने वाले रिक्त पदों की जानकारी मांग पत्र सहित देने को कहा है. विभागों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आयोग द्वारा एक माह के भीतर परीक्षा आयोजन संबंधी कैलेंडर जारी किया जाएगा. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने देश के समस्त लोक सेवा आयोगों से पत्राचार कर उनके द्वारा विभिन्न चयन प्रक्रियाओं एवं भर्ती परीक्षाओं के लिए आयोजित की जाने वाली बेस्ट प्रैक्टिसेस के संबंध में जानकारी साझा करने का अनुरोध किया है.

विभिन्न लोक सेवा आयोगों से प्राप्त जानकारी के आधार पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को सुव्यवस्थित करने हेतु एक समिति का गठन किया जाएगा. गठित समिति के सुझाव के आधार पर बेस्ट प्रैक्टिसेस को अपनाने हेतु आयोग शीघ्र ही प्रभावी कार्ययोजना तैयार करेगा.

BREAKING: लोकसभा चुनाव से पहले दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कार से 2 करोड़ 64 लाख कैश जब्त, 3 गिरफ्तार

BREAKING: लोकसभा चुनाव से पहले दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कार से 2 करोड़ 64 लाख कैश जब्त, 3 गिरफ्तार

 दुर्ग पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार अपराधों पर नियंत्रण व वाहनों की चेकिंग की जा रही है इस तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर  विश्वदीपक त्रिपाठी (रा.पु.से.) के नेतृत्व मे टीम गठित कर अवैध कारोबार पर नजर रखी जा रही थी।

मिली सूचना के आधार पर रात्रि थाना भिलाई भट्ठी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम को एसबीआई बैंक के पास सेक्टर 01 भिलाई मे दो कार खडी होने व उसमे सवार संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा अवैध कारोबार से प्राप्त रूपयो का लेनदेन करने की जानकारी मिलने पर थाना भिलाई भट्ठी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान की घेरीबंदी कर ब्रेजा वाहन क्रमांक CG07 CM 4883 व क्रेटा वाहन क्रमांक CG07 BX 6696 मे सवार तीन व्यक्ति मिले । जिनसे उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) गोविन्द चन्द्राकर पिता स्व. पंचम लाल चन्द्राकर उम्र 57 वर्ष निवासी औरी भिलाई -3 जिला दुर्ग छ.ग. (2) विशाल कुमार साहू पिता अशोक साहू उम्र 28 वर्ष सा. क्वा.नं. 32ए सडक 07 सेक्टर 01 भिलाई थाना भिलाई भट्टी (3) पंकज साव पिता स्व. सुंदर साव उम्र 30 वर्ष सा. बैकुण्ठ धाम के पास कैम्प 02 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग छ.ग. का होना बताए ।

 

डिक्की मे, भारी मात्रा मे नगदी रकम बरामद किया गया

उक्त व्यक्तियो व उनके वाहनो की तलाशी ली गई , तलाशी मे क्रेटा वाहन क्रमांक CG07 BX 6696 की डिक्की मे, भारी मात्रा मे नगदी रकम बरामद किया गया । उक्त रकम के संबंध मे पूछताछ करने पर उक्त व्यक्तियो द्वारा संतोष जनक जवाब प्रस्तुत नही किया गया । उक्त वाहनो को संदिग्ध व्यक्तियो सहित थाना भिलाई भट्ठी लाया गया , कार की डिक्की से बरामद नगद 2,64,00,000/- रूपये (दो करोड चौसठ लाख रूपये) को 102 CrPC के अंतर्गत जप्त कर अग्रिम कार्यवाही थाना भिलाई भट्ठी से की जा रही है एवं उक्त संबंध मे आयकर विभाग को भी पृथक से सूचना दी गई है ।

CG के 9 IPS अफसर हुए पदोन्नत, DPC की बैठक में फाइनल हुई सूची…

CG के 9 IPS अफसर हुए पदोन्नत, DPC की बैठक में फाइनल हुई सूची…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में IAS के बाद अब IPS अफसरों की पदोन्नति पर मुहर लग गई है। DPC ने 9 अधिकारियों की पदोन्नति पर अपनी सहमति दे दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज महानदी भवन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में हुई विभागीय प्रमोशन कमेटी (DPC) की बैठक हुई जिसमें 9 IPS अफसरों की पदोन्नति का प्रस्ताव पेश किया गया। विचार-विमर्श के बाद सभी की पदोन्नति पर मुहर लगा दी गई।

ये अफसर हुए पदोन्नत

पदोन्नत हुए अफसरों में 2006 बैच के मयंक श्रीवास्तव, आरएन दास और बीएस ध्रुव डीआईजी से आईजी, 2010 बैच के अभिषेक मीणा, सदानंद और गिरिजाशंकर जायसवाल डीआईजी तथा 2011 बैच के संतोष सिंह और इंदिरा कल्याण ऐलेसेला को सलेक्शन ग्रेड शामिल हैं। सलेक्शन ग्रेड मिलने के बाद संतोष सिंह और ऐलेसेला का पदनाम बदलकर एसएसपी हो जाएगा।

जनसम्पर्क आयुक्त हैं मयंक श्रीवास्तव

पदोन्नत अधिकारियों में शामिल मयंक श्रीवास्तव इस समय प्रतिनियुक्ति पर जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं, आरएन दास SIB और बीएस ध्रुव डीआईजी सीएएफ बस्‍तर के पद पर हैं। अभिषेक मीणा पीएचक्‍यू में हैं। सदानंद रायगढ़ के एसएसपी हैं तो संतोष सिंह बिलासपुर और इंदिरा कल्याण ऐलेसेला सूरजपुर के एसपी हैं।

आवास एवं पर्यावरण और जल संसाधन विभाग के अधिकारी हुए पदोन्नत, आदेश जारी

आवास एवं पर्यावरण और जल संसाधन विभाग के अधिकारी हुए पदोन्नत, आदेश जारी

कलदियुस तिर्की उप सचिव से बने संयुक्त सचिव


रायपुर । सामान्य प्रशासन विभाग महानदी भवन अटल नगर ने आवास एवं पर्यावरण विभाग में उप सचिव कलदियुस तिर्की को संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किय़ा है। यह आदेश अवर सचिव ने जारी किया।

जल संसाधन विभाग ने अधीक्षण और मुख्य अभियंताओें को किया गया पदोन्नत




रायपुर । राज्य सरकार ने जल संसाधन विभाग ने अधीक्षण और मुख्य अभियंताओें को पदोन्नत किया है।यह आदेश जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर से जारी की गई है।

सरगुजा को मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

सरगुजा को मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

 रायपुर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि जिला मुख्यालय अंबिकापुर को मेडिकल हब के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर वहां जल्द ही एमआरआई मशीन स्थापित करने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज के डीन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन्होंने वहां अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में जायसवाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा के लिए 10.24 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी गई है। साथ ही मेडिकल कॉलेज में प्राध्यापकों की पदस्थापना और अन्य कार्यों को पूर्ण करने के लिए लगभग 110 करोड़ रूपए का अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने जिला चिकित्सालय परिसर में बनाए गए मातृ-शिशु स्वास्थ्य अस्पताल का निरीक्षण किया और महिलाओं से सीधे चर्चा कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर भी फीडबैक लिया। चिकित्सकों को लोगों के इलाज के दौरान संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अम्बिकापुर विधायक  राजेश अग्रवाल, कलेक्टर  विलास भोस्कर, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. रमणेश मूर्ति, वरिष्ठ अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

IT Raid: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई...रायपुर, दुर्ग-भिलाई में कई बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापा...मचा हड़कंप

IT Raid: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई...रायपुर, दुर्ग-भिलाई में कई बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापा...मचा हड़कंप

 रायपुर। आयकर विभाग बुधवार तड़के से रायपुर, भिलाई व दुर्ग में रियल एस्टेट कारोबारियों पर छापेमारी कर रहा है। राजधानी में स्वर्णभूमि, लॉ-विस्टा और राजीव नगर कॉलोनियों में कार्रवाई की खबर है। भिलाई में मशहूर बिल्डर व दुर्ग में कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी गई है।

खम्हारडीह के विरासत अपार्टमेंट में बलवा करने वालों की पुलिस ने निकाली परेड, देखें तस्वीरें

खम्हारडीह के विरासत अपार्टमेंट में बलवा करने वालों की पुलिस ने निकाली परेड, देखें तस्वीरें

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना इलाके में कुछ बदमाश युवकों ने विरासत अपार्टमेंट में घुसकर कार की जेक से मारपीट और बलवा करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का पुलिस ने जुलूस भी निकाला है। बता दें कि राजधानी के खम्हारडीह इलाके के विरासत अपार्टमेंट में 26 जनवरी की आधी रात घर में घुसकर कार में तोड़फोड़ कर एक व्यक्ति से कार की जेक से मारपीट कर आरोपी फरार हो गए थे।

खम्हारडीह थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ए-404, विरासत अपार्टमेंट, विजयनगर निवासी संतोष जैन(57) ने शिकायत दर्ज कराया था कि 26 जनवरी की रात 11.45 बजे अवंति विहार जैत खंभ मेन रोड के पास तेज रफ्तार में कार चलाने की बात को लेकर उनका अतीब बाउला, मोहम्मद अनस और अन्य लोगों से विवाद हुआ था। घर आने के बाद अतीब और अनस बाउला और उसके अन्य साथी सोसायटी के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे।

इस दौरान सभी आरोपी हाथ में कार की जेक, राड रखकर दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मना करने मारपीट कर की। इससे उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई थी। हंगामा सुनकर अपार्टमेंट के कई लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने मारपीट, बलवा का केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की। रविवार को पुलिस ने रजबंधा तालाब के पास मौदहापारा निवासी शेख ईमरान(21), अफरोज बाग बाडी निवासी फहीम खान (28) और केके रोड निवासी मोहम्मद शकील अहमद (46) को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जमीन की खरीद-ब्रिकी के कारोबार से जुड़े हुए हैं।

CM विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला, धान खरीदी की तारीख बढ़ायी गयी, जानिये अब कब तक होगी धान खरीदी

CM विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला, धान खरीदी की तारीख बढ़ायी गयी, जानिये अब कब तक होगी धान खरीदी

 रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश में धान खरीदी की अंतिम तिथि को 31 जनवरी से बढाकर 4 फरवरी कर दिया है. इससे पहले राजधानी रायपुर में सीएम साय ने बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन के दौरान धान खरीदी की तारीख को आगे बढ़ाए जाने की बात कही थी. जिसके बाद अब इस पर मुहर लग गई है.

अवकाश के दिन भी होगी धान की खरीदी

बता दें कि, सीएम साय ने किसानों की दिक्कतों के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद धान खरीदी की अंतिम तिथि को 4 फरवरी रविवार तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. इस दौरान छत्तीसगढ़ में पहली बार शासकीय अवकाश शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी.

छत्तीसगढ़ में इस साल टूटा धान की खरीदी का रिकार्ड

छत्तीसगढ़ में बीते साल हुई 1 लाख 8 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी का रिकार्ड इस साल टूट चूका है. राज्य में किसानों को चालू विपणन वर्ष में 29 जनवरी तक 1 लाख 34 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी के एवज में 28 हजार 104 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है. अब तक बीते साल की तुलना में लगभग 27 लाख मीट्रिक टन अधिक धान की खरीदी हुई है. बताया जा रहा है कि, प्रतिदिन औसतन साढ़े तीन लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो रही है. इसको देखते हुए 31 जनवरी तक धान खरीदी की मात्रा 140 लाख टन के पार होने की उम्मीद है.

गौरतलब है कि राज्य में इस साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी का परिपालन सुनिश्चित करते हुए किसानों से प्रति एकड़ के मान से 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 23 लाख 68 हजार 810 किसान धान बेच चुके हैं. उल्लेखनीय है कि 26 लाख 85 हजार किसानों ने अपना पंजीयन कराया है. राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग भी समांतर रूप से जारी है. मिलर्स द्वारा खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव लगातार किया जा रहा है. अब तक 101 लाख 85 हजार 181 टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 91 लाख 13 हजार टन धान का उठाव किया जा चुका है.

जैतू साव मठ में सर्वधर्म प्रार्थना सभा के जरिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

जैतू साव मठ में सर्वधर्म प्रार्थना सभा के जरिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

 रायपुर :  30 जनवरी को आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर शहर के पुरानी बस्ती इलाके में स्थित जैतू साव मठ में सर्वधर्म प्रार्थना सभा के जरिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का वाचन किया गया, श्रद्धांजलि सभा में विशेष रूप से पूर्व ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, डॉक्टर महंत रामसुंदर दास, अजय तिवारी, महेंद्र अग्रवाल, सुरेश शुक्ला, प्रोफेसर उज्जवल ठाकुर, कमलोचन साहू, सहित कई वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे।भारत स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं एवं भातखंडे ललित कला संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बापू के प्रिय भजन की प्रस्तुति दी।  वही श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रपिता के सम्मान में मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।