नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में लगे 1500 से ज्यादा सवाल, विपक्ष को उन्हीं योजनाओं पर घेरेंगे बीजेपी विधायक, हंगामें के आसार

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में लगे 1500 से ज्यादा सवाल, विपक्ष को उन्हीं योजनाओं पर घेरेंगे बीजेपी विधायक, हंगामें के आसार

 रायपुर। पांच फरवरी से शुरू होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के लिए पक्ष-विपक्ष को मिलाकर 1560 से अधिक सवाल लगाए गए हैं। विष्णुदेव साय सरकार के डेढ़ महीने के कार्यकाल में जिस तरह विपक्ष ने सवाल लगाए हैं, इससे उम्मीद जताई जा रही है कि यह सत्र हंगामेदार हो सकता है। वहीं सत्ताधारी पार्टी अपनी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के खिलाफ उन्हीं के कार्यकाल में कई योजनाओं को लेकर सवाल दागे हैं।

फरवरी के दूसरे हफ्ते में बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

सूत्रों के अनुसार फरवरी के दूसरे हफ्ते में बजट प्रस्तुत होगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट प्रस्तुत करेंगे। बीते वर्ष 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए के बजट का आकार इस बात बढ़ सकता है। महतारी वंदन योजना, रसोई गैस सब्सिडी जैसी गारंटी से राज्य सरकार पर वित्तीय भार पड़ेगा। सरकार इन योजनाओं को पूरा करने के लिए कर्ज भी ले सकती है।

 ऐसी संभावना जताई जा रही है कि विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए नई आबकारी नीति को मंजूरी मिलेगी। साथ ही मुख्य बजट का प्राकलन पेश किया जाएगा। विधानसभा सत्र में गोधन न्याय योजना पर कई सवाल पूछे जाएंगे। सत्ताधारी पार्टी ने पूर्ववर्ती सरकार के खिलाफ नगरीय प्रशासन से लेकर कृषि, ग्रामीण विकास, लोक निर्माण, जल संसाधन, खनिज विभाग, उद्योग, शिक्षा सहित अन्य विभागों में ढेरों सवाल लगाए हैं।

महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कब से महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे…

महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कब से महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे…

 मुंगेली. महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, प्रदेश में इस योजना की शुरुआत मार्च महीने से हो जाएगी. कैबिनेट में मुहर लगते ही प्रशासनिक स्तर पर तैयारी जोरों पर है.

साव ने कहा, केंद्र सरकार का अंतरिम बजट सभी वर्गों के लिए हितकारी है. विकसित भारत को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट जारी किया है.

महिलाओं को मिलेगा 1000 रुपये प्रतिमाह

छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘मोदी की गारंटी’ के तहत घोषणा पत्र में शामिल एक और योजना को मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत राज्य की विवाहित महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह यानी कि हर साल 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ निवासी विवाहित महिला, जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो, को मिलेगा. इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को भी योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है.

5 दरिंदों ने दसवीं की छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने जंगल में दिया घटना को अंजाम...फिर जो हुआ…

5 दरिंदों ने दसवीं की छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने जंगल में दिया घटना को अंजाम...फिर जो हुआ…

 सरगुजा। छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 5 दरिंदों ने किशोरी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, किशोरी अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने लालमाटी गई हुई थी। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर किशोरी को आरोपियों ने घर छोड़ने के बहाने जंगल की तरफ ले गए, जहां किशोरी के साथ 5 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 

इस घटना की पूरी कहानी पीड़िता ने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन के साथ किशोरी शिकायत करने कोतवाली थाना पहुंची। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 लोगों को किया गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। 

 राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए ये है अंतिम तारीख, घर बैठे कर सकते हैं अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण, जानिए पूरी प्रक्रिया

राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए ये है अंतिम तारीख, घर बैठे कर सकते हैं अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण, जानिए पूरी प्रक्रिया

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए सरकार का गठन होते ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का काट-छाठ का प्रक्रिया शुरू कर दिया गया हैं। इसी कड़ी में खाद्य विभाग द्वारा राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जा रहा है। राशनकार्डो का नवीनीकरण के लिए समय सीमा दिनांक 15.02.2024 तक निर्धारित किया गया है। हितग्राहीयों को राशनकार्ड  1 फरवरी से 29 फरवरी तक वितरित किया जायेगा है। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए शासन द्वारा राशनकार्डधरियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये खाद्य विभाग द्वारा तैयार एप्प कोhttps://khadya.cg.nic.in साइट से डाउनलोड कर राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जा सकता है।

यह एप्प हितग्राही द्वारा अपने मोबाईल में डाउनलोड कर अथवा उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से राशनकार्ड नवीनीकरण किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा एप्प को डाउनलोड करने के उपरांत क्यूआर कोड को स्कैन करते ही राशनकार्ड मुखिया एवं संलग्न सदस्यों की जानकारी सहित ई-केवायसी की स्थिति तत्काल प्रदर्शित हो जावेगी। क्यूआर कोड स्कैन न होने की स्थिति में एप्प में दर्ज मोबाईल नंबर एवं राशनकार्ड में दर्ज मोबाईल नंबर एक समान होने की स्थिति में नवीनीकरण तत्काल हो जायेगा।

राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए ई-केवायसी अनिवार्य है। वर्तमान में समस्त राशनकार्डधारी सदस्यों के ई-केवायसी की कार्यवाही जारी है। राशनकार्ड मुखिया एवं शामिल सदस्यों का ई-केवायसी होने की स्थिति में, आवेदक द्वारा एप्प में प्रदर्शित ”राशन कार्ड नवीनीकरण” के बटन को क्लिक करते ही क्यूआर कोड स्कैन या राशनकार्ड नम्बर एवं कार्ड में संलग्न मोबाईल नम्बर दर्ज करके सुरक्षित किया जाना है। जिसके बाद एक माह के भीतर राशनकार्ड का पीडीएफ प्रदाय करने संबंधी सूचना प्राप्त होगी। स्थानीय निकायों द्वारा सामान्य राशनकार्डो में 10 रू. प्रति कार्ड की राशि एवं शेष समस्त नवीनीकृत राशनकार्ड नि:शुल्क प्रदाय किया जाएगा। राशनकार्ड नवीनीकरण अवधि में राशनकार्डधारियों का पात्रतानुसार राशन सामग्री का वितरण किया जायेगा।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

 रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक जो पीड़ित मानव के सेवक हैं जो अपने जान को जोखिम में डालकर हजारों लाखों, पीड़ित मानव का निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं। उनकी मांगों को पूरा करने तथा हेल्थ फेडरेशन के हड़ताल अवधि के दौरान का रुका हुआ वेतन तथा उच्च शिक्षा के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र तत्काल जारी करने का आश्वाशन भी दिया है।

 आज उप मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन के कैलेंडर का विमोचन करते हुए हेल्थ फेडरेशन के स्वास्थ्य कर्मियों के सभी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही करवाने का वादा किया है हड़ताल अवधि का रुका हुआ वेतन का आदेश शीघ्र ही आगामी सप्ताह में जारी करने का ठोस आश्वासन देते हुए कहा कि, हमारी सरकार ने सत्ता में आने के पहले ही आपके मंच पर आकर आश्वाशन दिया था इसीलिए उसे जरूर और जल्द ही पूरा किया जाएगा छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन की टीम तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन में आज सुबह उनके निवास स्थान पर मुलाकात के पश्चात आशान्वित होकर उन्हें धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।

उपमुख्यमंत्री अरूण साव के OSD बनाए गए विपुल कुमार गुप्ता, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

उपमुख्यमंत्री अरूण साव के OSD बनाए गए विपुल कुमार गुप्ता, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विपुल कुमार गुप्ता को उपमुख्यमंत्री अरूण साव के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में राज्य शासन ने आदेश जारी किया है।

देखें राज्य शासन द्वारा जारी आदेश –

देश के समावेशी विकास का बजट : मुख्यमंत्री साय

देश के समावेशी विकास का बजट : मुख्यमंत्री साय

 कहा : गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण पर केन्द्रित

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को संसद में प्रस्तुत केन्द्र सरकार के वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक पूर्ण विकसित भारत का आह्वान किया है। इस आह्वान को साकार करने की दिशा में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण पर केन्द्रित है। देश की जनता के देखा है कि हमारी केन्द्र सरकार ने इन 10 वर्षों में देश के सर्वांगीण विकास और जन-जन की प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है। पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ गरीबों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकालने में कामयाबी मिली है। 1 करोड़ 40 लाख युवाओं को रोजगार मूलक कार्यों की ट्रेनिंग दी गई है। इस अवधि में लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है इसी का परिणाम है कि इन वर्षों में भारतीयों की औसत वास्तविक आय में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को जो गारंटी दी है उन्हें पूरा करने की दिशा में यह बजट ऐतिहासिक है। इस बजट से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यह बजट देश के समावेशी विकास को बढ़ावा देने वाला और युवाओं के लिए रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने वाला साबित होगा।

उन्होंने कहा कि इस बजट में विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए विशेष पहल की गई है। यह बजट देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास को और अधिक तेज करेगा तथा सामाजिक न्याय, ग्रामीणों की आय में वृद्धि तथा सबका साथ सबके विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा। बजट में डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स तथा इंपोर्ट ड्यूटी के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राज्यों के विकास के लिए 75,000 करोड़ रुपये के ब्याज-मुक्त कर्ज का प्रावधान इस बजट में किया गया है। दो करोड़ लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को बढ़ाकर 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। लखपति दीदी योजना का दायरा बढ़ाने के निर्णय से महिला शक्ति और सशक्त होगी।सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि विदेशी निवेश भी सकारात्मक रूप से बढ़ा है। स्टार्टअप में एक साल के लिए टैक्स की छूट देने का निर्णय युवा उद्यमिता को प्रोत्साहित करेगा।

बजट में रूफटॉप सोलर परियोजना के तहत 1 करोड़ सोलर पैनल यूजर्स को 300 यूनिट निशुल्क बिजली, किराए के घरों, झुग्गी बस्तियों एवं चाल में रहने वाले मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए विशेष आवास योजना के साथ ही बजट में अगले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2 करोड़ नए घरों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आयुष्मान भारत योजना के दायरे में सभी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शामिल करने और विभिन्न फसलों में नैनो-डीएपी के उपयोग को बढ़ावा देने का प्रावधान अंतरिम बजट में किया गया है। सर्वाइकल कैंसर पर रोक के लिए अब 9-14 साल की लड़कियों का वैक्सीनेशन प्रारंभ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में पीएम मत्स्य सम्पदा योजना का विस्तार करने का प्रावधान किया गया है। इससे 55 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी तरह 5 इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क स्थापित करने का प्रावधान भी अंतरिम बजट में किया गया है। केन्द्र द्वारा अगले 10 वर्षों में एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। छत्तीसगढ़ में रायपुर के अलावा जगदलपुर और बिलासपुर में एयरपोर्ट कार्यशील हैं । शीघ्र ही अन्य एयरपोर्ट भी क्रियाशील होंगें।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वास्तव में यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना को पूर्ण करने वाला बजट है। साथ ही 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को पूर्ण करने की दिशा में पहल करने वाला बजट है । बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए मध्यम वर्गीय एवं गरीब कल्याण परक योजनाओं का समावेश किया गया है, जो इसे प्रशंसनीय बनाता है।

धर्मेंद्र प्रधान से बृजमोहन ने की सभी जिलों में नवोदय-केंद्रीय विद्यालय की मांग

धर्मेंद्र प्रधान से बृजमोहन ने की सभी जिलों में नवोदय-केंद्रीय विद्यालय की मांग

 रायपुर । स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा व कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं के बजट में वृद्धि की मांग के साथ ही छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में नवोदय विद्यालय व केंद्रीय विद्यालय शुरू किए जाने का अनुरोध किया।

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि केंद्र की योजनाएँ समग्र शिक्षा, पीएम श्री योजना, मध्यान भोजन आदि में केंद्र व राज्य की हिस्सेदारी 40:60 प्रतिशत है। कई वर्षों से बजट के विभिन्न उपमदों के लिए निर्धारित दर में वृद्धि नहीं किए जाने से राज्य सरकार को दिक्कतें आ रही हैं। अग्रवाल ने महंगाई को देखते हुये स्कूली बच्चों को निशुल्क प्रदान किये जाने वाले गणवेश की लागत राशि बढ़ाने की मांग की। इसके साथ ही पीएम श्री योजना के अंतर्गत विगत दो वर्षों में विकसित हुये शालाओं को बेंचमार्क शालाओं के रूप में चयन का अवसर प्रदान करने व उच्चतर माध्यमिक शाला को बेंचमार्क के रूप में शामिल करने का आग्रह किया।

मंत्री अग्रवाल ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत लइका संवार योजना हेतु 2606 लाख रुपये स्वीकृत करने तथा आरटीई के तहत पूर्व प्राथमिक में प्रवेशित बच्चों के शिक्षण शुल्क की प्रतिपूर्ति के साथ ही योजना की 110.86 करोड़ की राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में से 16 जिलों में नवोदय विद्यालय व केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत है। उन्होंने शेष सभी जिलों में नवोदय व केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत करने की मांग की।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री से प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम उषा) का पोर्टल राज्य के लिए दोबारा खुलवाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के सभी घटकों में प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित थी, लेकिन प्रदेश के महाविद्यालय का स्टाफ विधानसभा चुनाव में संलग्न होने के कारण प्रस्ताव नहीं प्रस्तुत कर सके। उन्होंने विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखते हुये फिर से पोर्टल खुलवाने का अनुरोध किया।

मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा के विकास एवं व्यापक प्रचार-प्रसार तथा नई शिक्षा नीति के प्रावधानों को लागू करने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं में अधिक से अधिक स्वीकृति की आवश्यकता है। उन्होंने पीएम उषा योजना के अंतर्गत प्रस्तावों की स्वीकृति व आबंटन शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न प्रस्तावों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है। बैठक में ओएसडी टी आर साहू भी उपस्थित थे।

महिला, किसान, युवा, बजट में सभी के लिए प्रावधान : किरण सिंहदेव

महिला, किसान, युवा, बजट में सभी के लिए प्रावधान : किरण सिंहदेव

 रायपुर। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि आज का बजट विकसित भारत का एक विजन प्रस्तुत करने वाला बजट है। बजट में भारत के सर्वांगीण विकास के प्रावधान देखने को मिल रहे है। देश का पूंजीगत व्यय 11% और बढ़ा दिया गया है अब यह 11 लाख करोड़ होगा। पूंजीगत व्यय से देश में एक तरफ आधारभूत संरचना मजबूत होगी वहीं निवेश की संभावनाएं  भी बढ़ेगी और वहीं बड़ी मात्रा में रोजगार का सृजन होगा और  विकसित भारत के सपने के साकार करने भारत तेज गति से आगे बढ़ेगा।

किरण सिंहदेव ने कहा केंद्र ने हमेशा राज्यो को बड़ी मदद दी है इस बार भी बजट में राज्यो के लिए 75 हजार करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण देने का प्रावधान किया गया है जो स्वागत योग्य है।छत्तीसगढ़ प्रदेश को भी इसका लाभ मिलेगा।भारत देश ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक झंडा गाड़ दिया है मोदी सरकार ऐसे कई और रिकॉर्ड बनाने के लिए संकल्पित है इसीलिए रिसर्च के कार्य के लिए भी 1 लाख करोड़ का प्रावधान स्वागत योग्य है। एक करोड़ घरों को 300 यूनिट मुफ्त सोलर बिजली दिए जाने से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी वही ग्रामीण इलाको में 2 करोड़ नए घर बनने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी एक बड़ी तेज़ी दिखने के साथ गरीबों को अपनी छत मिलने से उनके जीवन का बड़ा सपना साकार होगा।

भारतीय रेलवे भी अब पूरी तरह यात्रियों के लिए सुविधा युक्त होने जा रहा है लगभग 40 हजार डिब्बे वंदे भारत के मानकों की तरह बनाए जायेंगे।देश में कैंसर से लड़ाई लड़ने 9 से 14 वर्ष की बच्चियों को सवाइकल कैंसर के मुफ्त टीके लगाया जाना प्रधानमंत्री मोदी की देश की महिलाओ के स्वास्थ्य के प्रति बड़ी संवेदनशीलता को दिखाता है। अब हमारी एक करोड़ और बहने लखपति दीदी बनेगी और अपने जीवन को स्वाभिमान और गर्व के साथ जीकर देश की तरक्की में अपना योगदान देंगी। 1 करोड़ करदाताओं को  उनके 10 वर्षो से लंबित 10 हजार तक के टैक्स से माफी एक एतिहासिक कदम है ।भारत के आर्थिक हालातो में 10 वर्षो में हुए बदलावों पर श्वेत पत्र जारी करने की घोषणा बताती है की मोदी सरकार परफॉर्मेंस में कितना विश्वास रखती है। यह बजट विकसित भारत की नीव मजबूत करने की गारंटी है।

बजट 2024-25 शक्तिशाली भारत का बजट है : कौशिक

बजट 2024-25 शक्तिशाली भारत का बजट है : कौशिक

 रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये केंद्रीय बजट 2024-25 को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पेश 2024-25 केंद्रीय बजट आजादी के अमृत काल में प्रस्तुत गांव गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत सामाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के समग्र उत्थान की अपेक्षाओं को तथा विकासित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है। यह बजट विकसित भारत में समृद्ध, सामर्थ्यशाली बजट और शक्तिशाली भारत का बजट है जिसमें सभी वर्गों की चिंता की गई है। महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है जिसमें 9 करोड़ महिलाओं से जुड़े 83 लाख स्वयं सहायता समूहों अहम योगदान रखते है उनकी कामयाबी के लिये लखपति दीदी के बनाने के लक्ष्य को 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ किया गया है, स्वास्थ्य के क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए और अधिक मेडिकल कॉलेज बानाए जांएगे, आयुष्मान भारत के तहत  स्वास्थ्य देखभाल कवर सभी आशा कायकर्ताओं तक बढ़या जाएगा, 9 से 14 साल की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। मातृत्व और बाल विकास के लिए एक समग्र योजना बनाई जाएगी। आंगनबाड़ी केन्द्रों को अपग्रेड किया जाएगा। पोषण 2.0 को और अधिक तेजी से बढ़ाई जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत तीन करोड़ आवास बनाया जाएगा मध्यम वर्ग को घर खरिदने/ बनाने में मदद हेतु नई योजना बनाई जाएगी जिससे मध्यम वर्ग के लोगों का राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि रूफटॉप सौर उर्जा करोड़ों परिवारों को 300 यूनिट की मुफ्त बिजली हर महीने मिल पाएगी। ई-व्हीकल की चांर्जिग के लिए बड़े पैमानों पर इंस्टॉलेशन होंगे। प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना से  38 लाख किसानों को लाभ पहुंचाया जाएगा जिसमें उपज के बाद होने वाले नुकासान को रोकने के लिए भी योजनाओं पर काम किया जाएगा, उपज होने के बाद की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निजी और सार्वजानिक क्षेत्र की भागीदारी मजबुत की जाएगी, कृषि बिमा, मतस्य संपदा को बढ़ावा दिया जाएगा, सी-फूड का उत्पादन दोगुना किया जाएगा, मतस्य संपदा योजना के जरिए उत्पादकता को तीन से बढ़ाकर पांच टन प्रति हेक्टेयर किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी 9 वर्षों में क्रांतिकारी बदलाव किये गए है, स्किल इंडिया मिशन के तहत 1.4 करोड़ युवाओं को प्रशि़क्षण, 55 लाख युवाओं की अपस्किलिंग की जाएगी, पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत युवाओं की आंकाक्षाओं को पूरा करने के लिये 22.5 लाख करोड़ रू मुल्य के कुल 43 करोड़ मंजुर किये गए है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के अनुरूप सबके उत्थान एवं कल्याण की भावना से समाहित विकसित भारत के संकल्प को समर्पित एवं राष्ट्र को समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बजट 2024-25 एक नया कदम  है, जो देशवासियों की आशाएं, अपेक्षाएं और आकांक्षाएं को पूरा करने का अहम साधन है। मोदी जी की गारंटी को शत प्रतिशत लागू करने के निमित्त यह सभी वर्गों के उत्थान का बजट है। इस बजट में हर वर्ग के सर्वांगीण विकास और गरीबों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो इसे और भी प्रशंसनीय बनता है।

विकसित भारत निर्माण की दिशा में ठोस कदम है अंतरिम बजट : बृजमोहन

विकसित भारत निर्माण की दिशा में ठोस कदम है अंतरिम बजट : बृजमोहन

 रायपुर । स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सदन में प्रस्तुत अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का यह बजट अंतरिम बजट होने के बावजूद पूर्ण बजट जैसा है जो विकसित भारत के निर्माण में एक ठोस कदम साबित होगा।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दुनिया में भारत को तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प जो प्रधानमंत्री मोदी ने लिया है, उसी दिशा में वित्तमंत्री का यह बजट देश की आर्थिक क्षेत्र को मजबूत करने वाला, उद्योग की तरक्की करने वाला और रोजगार के नए द्वार खोलने वाला है। इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई है। बजट में छत्तीसगढ़ को नई ट्रेनों की सौगात मिली है। यहां रेल नेटवर्क को बढ़ावा मिलेगा। बजट से छत्तीसगढ़ को शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में बहुत सहायता मिलेगी साथ ही राज्य में महतारी वंदन योजना को भी इस बजट से लाभ मिलेगा। यह अंतरिम बजट गरीब कल्याण की योजनाओं को लाभ देने वाला है।  

उन्होंने कहा कि इस बजट में जय अनुसंधान योजना है जिसके लिए आज के बजट में कॉर्पस फंड के रूप में 1 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की गई है।

बृजमोहन ने कहा कि स्किल इंडिया के तहत देश के 1.4 करोड़ युवाओं की स्किलिंग और अप-स्किलिंग की जाएगी। तीन नए रेलवे कॉरिडोर की बात की गई है। इसका सीधा मतलब है कि कुशल जनशक्ति को और अधिक रोजगार मिलेगा और लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। कुल मिलाकर यह बजट जन कल्याण की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। बजट जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप है जिसका असर आगामी लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा।

ब्रेकिंग न्यूज़ : 10 साल के मासूम की निर्मम हत्या का खुलासा...जाने क्या है पूरा मामला

ब्रेकिंग न्यूज़ : 10 साल के मासूम की निर्मम हत्या का खुलासा...जाने क्या है पूरा मामला

 बालोद।  जिले के अर्जुंदा में हुए 10 साल के मासूम की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नाबालिग चचेरे भाई ने ही अपने भाई की जान ली है। आरोप है कि दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने पहले तो मृतक का सिर पत्थर से कुचला उसके बाद पास पड़े रॉड को गले में घुसा दिया। पुलिस ने आरोपी अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल अर्जुंदा के चीचा गाँव में एक 10 वर्षीय छात्र का शव मिला था। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर ली। पूछताछ में पता चला कि चौथी कक्षा में पढ़ने वाला बच्चा स्कूल से अचानक लापता हो गया, बाद में स्कूल के करीब ही निर्माणाधीन मकान में उसका शव मिला।

पूछताछ के दौरान पता चला कि बच्चा दोपहर करीब दो बजे मध्यान भोजन के बाद मृतक अपने मित्र के साथ गौठान तालाब पार शौच के लिए गया था। शौच करने के बाद मित्रक का साथी वापस स्कूल चला गया। मृतक बालक तालाब के पास ही था। उसी समय मामले के 13 वर्षीय आरोपी चचेरे भाई के साथ उसका विवाद हो गया। मामूली बात पर आपस में गाली गलौच शुरू हुई, तो आरोपी अपचारी ने पत्थर उठाकर उसे मारने के लिए दौड़ाया।

BREAKING : राज्य सरकार ने की 33 जिलों के लिए प्रभारी सचिव की नियुक्ति, देखें लिस्ट

BREAKING : राज्य सरकार ने की 33 जिलों के लिए प्रभारी सचिव की नियुक्ति, देखें लिस्ट

 रायपुर : राज्य शासन ने प्रदेश के सभी 33 जिलों के लिए प्रभारी सचिव की नियुक्ति की गई है। जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।

देखें लिस्ट-

राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी 33 जिलों के लिए प्रभारी सचिव की नियुक्ति की गई है। आदेश जारी।

BREAKING : कई IAS अधिकारीयों को मिला प्रमोशन...राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

BREAKING : कई IAS अधिकारीयों को मिला प्रमोशन...राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

 रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी। जारी आदेश में 7 IAS अधिकारीयों के नाम शामिल है।

देखें आदेश 

छत्तीसगढ़ -7 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले नाबालिग सहित 03 आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

छत्तीसगढ़ -7 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले नाबालिग सहित 03 आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

 बलौदाबाजार।  छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां नाबालिग की दुष्कर्म कर हत्या के मामले में कोर्ट ने तीन आरोपितों को कारावास की सजा सुनाई। पूरा मामला थाना सिटी कोतवाली बलौदा बाजार के अंतर्गत ग्राम पौसरी का है, जोकि बहुचर्चित प्रकरण था। न्यायालय प्रशांत पाराशर, अपर जिला सत्र न्यायाधीश एफटीसी पाक्सो एक्ट बलौदा बाजार के द्वारा अपचारी बालक, बुधराबाई, और मुकेश उर्फ जगमोहन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। आरोपित को आजीवन कारावास से दंडित किया गया।

समीर अग्रवाल लोक अभियोजक जिला और सत्र न्यायालय बलौदा बाजार ने बताया कि ग्राम पौसरी की निवासी एक अनुसूचित जाति की सात वर्षीय नाबालिग 26 मई 2021 को अपने गांव में पड़ोसी के घर खेलने के लिए गई। जब वह शाम तक वापस घर नहीं आई, तब उसके माता-पिता ने उसकी खोजबीन किया पर भी वह नहीं मिली। दूसरे दिन बालिका का शव गांव में लक्ष्मी नारायण वर्मा के बड़ी में स्थित कुआं में मिला। शव को बाहर निकाल कर देखा गया तो उसके दाहिने पैर में नीला रंग का प्लास्टिक रस्सी बंधा हुआ था। नाक से खून निकल रहा था। शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है।

दुष्कर्म कर मां साथ मिलकर की थी हत्या

विवेचना में यह पाया गया कि अपचारी बालक द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर के अपनी मां बुधरा भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दिया गया और अन्य आरोपित मुकेश उर्फ जगमोहन के साथ मिलकर उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया। अपराध पंजीकृत कर विवेचना अधिकारी महेश कुमार ध्रुव निरीक्षक एवं सुभाष दास एसडीओ पुलिस द्वारा विवेचना के पश्चात न्यायालय में अपचारी बालक और जगमोहन और बुधरा भाई के खिलाफ अभियोग पत्र पेश किया। अभियोजन के द्वारा न्यायालय के समक्ष 29 गवाहों का बयान दर्ज कराया गया।वहीं मामले में सजा मिलने से स्वजन में राहत है।

 CG BREAKING : साड़ी की आड़ में छुपाकर ले जा रहा था 3 करोड़ 80 लाख रूपये के नकली नोट, पुलिस ने धरदबोचा

CG BREAKING : साड़ी की आड़ में छुपाकर ले जा रहा था 3 करोड़ 80 लाख रूपये के नकली नोट, पुलिस ने धरदबोचा

 महासमुंद। जिले के सरायपाली पुलिस और साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 करोड़ 80 लाख रुपए के नकली नोट बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी साड़ी की आड़ में नकली नोट छुपाकर ले जा रहा था।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने बताया कि अरुण सीदार पिता जयपाल सिदार 18 साल को एक अज्ञात ने फोन पर कहा की साड़ी के कुछ बंडल सारंगढ़ से रायपुर लेकर जाना है। पिकअप वाहन चालक ने भाड़े की लालच में अज्ञात व्यक्ति की बात मानकर ड्राइवर ने पिकअप वाहन सीजी 13 ए यू 4670 में साड़ी के भीतर रखे पांच पांच सौ के 3 करोड़ 80 लाख रुपए नकली नोट को सरायपाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने सरायपाली अग्रसेन चौक के पास पकड़ कर बरामद किया है। जिला पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए मामला आरबीआई भी सौंप दिया है।

छत्तीसगढ़ - ट्रक-पिकअप की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 10 घायल, 5 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ - ट्रक-पिकअप की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 10 घायल, 5 की हालत गंभीर

 बीजापुर। जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-163 पर ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हैं। सभी का बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा बीजापुर जिले के नैमेड थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार ग्रामीण बीजापुर जिले के फुलगट्टा के रहने वाले हैं। सभी पारंपरिक नाचा दल के सदस्य हैं, जो मुसालूर में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बुधवार देर रात पिकअप में सवार होकर सभी लोग घर लौट रहे थे, इसी दौरान नैमेड के पास मिंगाचल गांव के नजदीक गीदम की तरफ से आ रहे एक ट्रक से पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। पिकअप में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनमें संतु (30), मुन्ना (28), उरा (32) और राजकुमार (18) शामिल हैं। ये सभी फुलगट्टा के रहने वाले थे।

हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के करीबी लोग हिरासत में, अंबिकापुर-रायपुर में IT रेड जारी

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के करीबी लोग हिरासत में, अंबिकापुर-रायपुर में IT रेड जारी

 रायपुर। कोयला घोटाले मामले में शामिल कांग्रेस नेता अमरजीत भगत के ठिकानों पर गुरुवार को भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की टीम ने पूर्व मंत्री के पीए, उनके करीबी SI और व्यवसायी के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। सभी को हिरासत में लिया गया है। 17 जनवरी को ईडी ने एफआईआर दर्ज कराई है।

भगत के अंबिकापुर के अलावा सीतापुर के बंगले में भी बुधवार को छापा मारा गया था। अमरजीत भगत के रायपुर स्थित आवास सरगुजा कुटीर में भी IT टीम दस्तावेज खंगाल रही है। करीब दो एकड़ में बंगला, मंदिर, गार्डन और दफ्तर है। छापे के बाद अमरजीत की तबीयत बिगड़ी थी। उन्होंने कहा कि, कार्रवाई परेशान करने के लिए की जा रही है। बताया जा रहा है कि कोयला घोटाले के आरोपी कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की डायरी में अमरजीत भगत का नाम है और उन पर 50 लाख रुपए लेने का जिक्र डायरी में है।

सिविल इंजीनियर भगत के बंगले में रखा

अमरजीत भगत के करीबी सिविल इंजीनियर प्रमोद टोप्पो को टीम ने हिरासत में लिया है। उसे फुंदुरडिहारी से पकड़ा है और फिलहाल अमरजीत के घर में रखा है। अंबिकापुर के कांग्रेस कार्यालय का निर्माण भी टोप्पो ने कराया था। बलरामपुर में अमरजीत भगत के निजी सहायक राजेश वर्मा के घर से लाखों रुपए नगद, जेवरात और कई जमीनों के दस्तावेज जब्त करने की खबर है। हालांकि आयकर अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

भगत के करीबी एसआई के घर भी जांच

भगत के नजदीकी एसआई रूपेश नारंग के घर टीम ने दबिश दी है। रूपेश नारंग रायपुर में थे। उन्हें आईटी की टीम ने पूछताछ के लिए रायपुर में ही हिरासत में लिया है।

10 साल के बच्चे की निर्मम हत्या...गर्दन में घुसी मिली लोहे की रॉड...पढिए पूरी खबर

10 साल के बच्चे की निर्मम हत्या...गर्दन में घुसी मिली लोहे की रॉड...पढिए पूरी खबर

 बालोद। जिले के अर्जुन्दा थाना इलाके में बुधवार को 10 साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्चा घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन उसका शव स्कूल के पीछे गौठान में मिला, उसकी गर्दन में रॉड घुसी हुई थी और चेहरे पर भी वार किए गए थे। हत्या की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के चीचा गांव के रहने वाले 10 साल के चौथी में पढ़ने वाले छात्र तोरण साहू की हत्या कर दी गई। वह बुधवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। जिसके बाद दोपहर लगभग एक बजे से स्कूल से गायब हो गया। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उनकी मां उसे खोजने के लिए निकली। इसी दौरान स्कूल के पास गौठान में निर्माणाधीन भवन की टंकी में स्कूल ड्रेस में उसकी लाश दिखी। जिसके गर्दन पर रॉड घुसी हुई थी, वहीं चेहरे पर भी वार किए गए थे। जानकारी मिलते ही अर्जुन्दा थाने की टीम मौके पर पहुंचकर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।
बाल सुधार गृह से एक बार फिर से आधा दर्जन बाल अपराधी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

बाल सुधार गृह से एक बार फिर से आधा दर्जन बाल अपराधी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

 रायपुर। राजधानी के माना स्थित बाल सुधार गृह से एक बार फिर से आधा दर्जन बाल अपराधी फरार हो गए है। बताया जा रहा है ये सभी अपराधी बाल सुधार गृह की खिड़की तोड़कर फरार हुए हैं

जानकारी के अनुसार, माना बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार-मंगलवार दरमियानी लगभग रात 1 बजे हत्या, दुष्कर्म, चाकूबाजी जैसे गंभीर मामले में बंद आधा दर्जन बाल अपराधी खिड़की तोड़कर भाग निकले।  इंचार्ज ने दो दिनों तक फरार बाल अपराधियों की छानबीन की लेकिन नहीं मिले। जिसके बाद इसकी रिपोर्ट पुलिस में की गई।  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार बाल आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ये  सभी  हत्या, दुष्कर्म, चाकूबाजी जैसे गंभीर मामले के बाल अपराधी शामिल हैं

विष्णु देव साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ में पहली बार इतवार को भी होगी धान की सरकारी खरीद

विष्णु देव साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ में पहली बार इतवार को भी होगी धान की सरकारी खरीद

 रायपुर । छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. किसानों की परेशानी को कम करने के लिए सरकार ने धान खरीदी की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है. अब किसान 4 फरवरी तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर सकेंगे।

बता दें कि ऐसा पहली बार होगा कि शनिवार और रविवार यानी छुट्टी के दिन भी किसान उपार्जन केन्द्रों में अपना धान बेच सकेंगे. राज्य के किसान प्रतिनिधियों और किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि किसानों के हित में सरकार का यह संवेदनशील फैसले से किसानों में काफी खुशी है. सरकार का कहना है कि खरीफ विपणन साल 2023-24 में राज्य में 31 जनवरी तक 142.23 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है.

विष्‍णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: महतारी वंदन योजना समेत इन प्रस्‍तावों को दी मंजूरी

विष्‍णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: महतारी वंदन योजना समेत इन प्रस्‍तावों को दी मंजूरी

 रायपुर : सीएम साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक ख़त्म हो गई है. इस बैठक कई अहम फैसले लिये गये हैं. महतारी वंदन योजना पर सरकार ने मंजूरी दे दी है, अब हर साल 12000 रुपये महिलाओं के खाते में होंगे ट्रांसफर होंगे, इसके आलावा तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 4000 से बढ़ाकर 5500 प्रति मानक बोरा किया गया है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

  •  मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के हित में एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। जिसके तहत तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब संग्रहण पारिश्रमिक 4000 रूपए प्रतिमानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रूपए प्रति मानक बोरा प्रदाय किया जाएगा।  मंत्रिपरिषद ने तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा हेतु नवीन योजना संचालित किए जाने का निर्णय लिया है। इस नवीन योजना के संचालन के लिए शासन द्वारा 75 प्रतिशत एवं छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा 25 प्रतिशत धनराशि वित्तीय अनुदान के रूप में प्रदान की जाएगी।
  • मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए राज्य में महतारी वंदन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत विवाहित महिलाओं को एक हजार रूपए प्रतिमाह अर्थात् साल में 12 हजार रूपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातें में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।
  •  इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता, जागरूकता की कमी होने के फलस्वरूप समाज में महिलाओं के विरूद्ध भेदभाव को समाप्त करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। इस योजना से महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ निवासी विवाहित महिला, जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो, को मिलेगा। विवाहित महिला के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को भी योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है।
  •  छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा अगस्त 2023 में जारी अधिसूचना में किए गए संशोधन को निरस्त कर पूर्ववत् किए जाने का निर्णय लिया गया। अगस्त 2023 में उक्त नियम में यह संशोधन किया गया था कि विभागीय जांच उपरांत, शास्ति प्रभावशील होने अथवा अपराधिक प्रकरण में न्यायालय द्वारा दंडित होने पर संविदा नियुक्ति के लिए अपात्र होंगे। इस संशोधन से ऐसे सेवानिवृत्त शासकीय सेवक जिनके विरूद्ध विभागीय जांच या अभियोजन के प्रकरण विचाराधीन अथवा प्रचलित है उन्हें भी संविदा नियुक्ति की पात्रता बन रही थी। जिसे मंत्रिपरिषद ने उचित नही मानते हुए इसे निरस्त कर संविदा नियम 2012 के प्रावधान को यथावत करने का निर्णय लिया है।
  • मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में भारत (बीएच) सीरीज के वाहन पंजीयन लागू कराए जाने का निर्णय लिया गया। भारत सरकार द्वारा लागू बीएच सीरीज के तहत दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए एक बार में दो वर्ष का टेक्स जमा कराना होगा।
  • छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
नक्सलवाद को लेकर CM विष्णुदेव साय ने ली हाईलेवल मीटिंग, कहा- ⁠नक्सलियों के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा

नक्सलवाद को लेकर CM विष्णुदेव साय ने ली हाईलेवल मीटिंग, कहा- ⁠नक्सलियों के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नक्सलवाद पर हाईलेवल मीटिंग ली. बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ में अब नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को और तेज किया जाएगा. जबसे हमारी सरकार आई है, नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई मजबूत हुई है. ⁠कल सुकमा जिले में हम मजबूती से लड़ाई लड़े हैं. आगे भी लड़ेंगे. छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद जरूर खत्म होगा.

⁠पिछली सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ गम्भीरता से लड़ाई नहीं लड़ी : CM 

सीएम साय ने कहा, ⁠आज की बैठक में ये तय हुआ कि सुरक्षा कैम्प के आसपास लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने कहा, ⁠नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज हो रहे हैं. लगातार फोर्स आ रहे हैं, कैम्प स्थापित हो रहे हैं. ⁠पिछली सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ गम्भीरता से लड़ाई नहीं लड़ी. बैठक में गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे.

विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचेंगे कोरिया,झुमका जल महोत्सव में होंगे शामिल, 74 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचेंगे कोरिया,झुमका जल महोत्सव में होंगे शामिल, 74 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

 रायपुर ।  विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कोरिया पहुंचेंगे। कोरिया जिले में जिला प्रशासन द्वारा आज  व 02 फरवरी को झुमका जल महोत्सव का आयोजन किया गया है।  विष्णु देव साय इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय इस अवसर पर लगभग 74 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें लगभग 58 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 16 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

झुमका जल महोत्सव में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, लोकसभा सांसद  ज्योत्सना चरण दास महंत, बैकुंठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े, भरतपुर-सोनहत विधायक  रेणुका सिंह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इसी प्रकार झुमका जल महोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया  रेणुका सिंह, जनपद अध्यक्ष बैकुंठपुर श्रीमती सौभाग्यवती सिंह, जनपद अध्यक्ष सोनहत  लल्ली सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बैकुंठपुर  नविता शिवहरे, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शिवपुर-चरचा  लालमुनि यादव, ग्राम पंचायत ओड़गी की सरपंच बाबी अगरिया भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। झुमका जल महोत्सव का समापन 2 फरवरी को पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में होगा।

 मुख्यमंत्री साय का पैतृक गृह बना मुख्यमंत्री का कैम्प कार्यालय, आदेश जारी

मुख्यमंत्री साय का पैतृक गृह बना मुख्यमंत्री का कैम्प कार्यालय, आदेश जारी

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के ग्राम बगिया, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर में स्थित उनके पैतृक गृह को मुख्यमंत्री का कैम्प कार्यालय घोषित किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेशानुसार प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन एवं सुरक्षा संबंधी कारणों को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।