दीपावली के पर्व पर हर घर-आंगन में रंगोली सजाई जाती है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार किसी भी प्रकार के मंगल कार्य में रंगाली का बहुत महत्व है। दीपों के पर्व दिवाली की तो रंगोली के बिना इस त्योहार की कल्पना भी नहीं की जा सकती। समय के साथ-साथ रंगोली बनाने के तरीकों में बदलाव आया है, लेकिन इसे लेकर उत्साह बिल्कुल कम नहीं हुआ। यही कारण है कि पारंपरिक रंगोली का नयापन भी मन को मोहता है।
जानिए रंगोली के 7 प्रकार और तरीके-
रंगों की ओली-
रंगों की सहायता से, कई लयबद्ध बिंदुओं को मिलाते हुए रंगोली की कई सुंदर-सुंदर आकृतियां बनाई जाती हैं, जो बेहद आसान और आकर्षक होती है। यह तरीका आसान होने के कारण युवतियों के साथ ही छोटी बालिकाएं भी आसानी से रंगोली को आकार दे सकती हैं। इसके बाद इसमें अपने अनुसार रंग भरकर इसे और भी आकर्षक बनाया जाता है। तब तैयार होती है, खूबसूरत रंगोली। अगर आपको रंगोली बनाना कठिन लगता है, तो आपके लिए सबसे बेहतर तरीका यही है। इसके लिए बाजार में किताब उपलब्ध है।
मांडना-
वर्तमान में रंगोली का प्रचलन सबसे अधिक है, लेकिन पुरानी परंपरानुसार आज भी आंतरिक इलाकों में मांडने बनाए जाते हैं। यह घर के आंगन या फर्श पर प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर आकर्षक ढंग से बनाए जाते हैं। आप अगर ही दिन रंगोली नहीं बनाना चाहते तो मांडना पारंपरिक और खूबसूरत तरीका है।मांडने की एक खासियत यह भी है, कि यह लंबे समय तक बने रहते हैं। इसे बनाने के लिए गीले रंगों का प्रयोग किया जाता है, जो सूखने के बाद लंबे समय तक उतने ही आकर्षक नजर आते हैं।
फूलों की रंगोली-
रंगोली बनाने का एक बेहद खूबसूरत तरीका यह भी है। दुनिया में फूलों से ज्यादा सुंदर चीज और कुछ भी नहीं। इन्हीं रंगबिरंगे फूलों और पंखुडिय़ों का प्रयोग कर जब रंगोली बनाई जाती है, तो यह न केवल आंखों को खूबसूरत दिखाई देती है, बल्कि इसकी महक से आपका मन भी इस खूबसूरती को महसूस करने लगता है। दक्षिण भारत में खास तौर से इस तरह की रंगोली बनाई जाती है, और अब हर जगह यह प्रचलन है।
तैलीय रंगों की रंगोली-
जी हां, तैलीय रंगों और सामान्य पक्के रंगों द्वारा भी रंगोली बनाई जाती है, जो लंबे समय तक बरकरार रहती है। इसे बार-बार बनाने की आवश्यकता नहीं होती। और आप इसके लिए जितने चाहें उतने रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे सीधे ब्रश की सहायता से मनचाही आकृतियों में घर के आंगन, फर्श या फिर आप जहां चाहें बना सकते हैं।
कृत्रिम सांचों से बनी रंगोली-
यह रंगोली बाजार में उपलब्ध अलग-अलग आकृतियों और सांचों से बनाई जाती है, जिसके लिए आपको हाथ से मेहनत करने की जरूररत नहीं होती। बस सांचे में रंगोली भरकर अपने अनुसार आकृतियां उकेरी जा सकती हैं। इसमें पहले जमीन पर छन्नी से रंगों को समान रूप से फैलाया जाता है, उसके बाद सांचे या फिर छापों की सहायता से सफेद रंगोली का उपयोग कर आकृतियां बनाई जाती है। यह रंगोली आपके लिए बनाना आसान भी होगा और समय की बचत भी होगी।
प्राकृतिक रंगोली-
अगर आप बाजार में मिलने वाली रंगोली का उपयोग नहीं करना चाहते, तो घर में प्राकृतिक रंगोली तैयार कर आकृतियां बना सकते हैं। इसके लिए आप घर पर ही सूजी व चावल के आटे को अलग-अलग रंगों में रंग सकते हैं। इसके अलावा हल्दी, मसूर की दाल व बेसन का उपयोग कर सकते हैं।
दीपों की रंगोली-
घर के बरामदे या बड़े आंगन में कई दीपों और फूलों की पंखुडिय़ों को सजाकर बनाई गई यह रंगोली जगमगाती हुई बेहद आकर्षक लगती है। खास तौर से दीपावली की रात यह रंगोली बनाई जाती है, जो पूरे वातावरण को रौशन करने के साथ ही महका देती है। आप इसके लिए खुशबूदार दीपों का प्रयोग भी कर सकते हैं। इन सात तरीकों से आप अपने आंगन की रंगोली को सजा सकते हैं।
दिवाली पर हर साल अलग-अलग तरह से घर की डेकोरेशन करना सभी को अच्छा लगता है। लेकिन अक्सर यह डिसाइड करने में परेशानी भी होती है कि आखिर इस बार क्या नया किया जाए? अगर आप भी अभी तक इस उलझन में हैं तो हम आपको बता रहे हैं दीपावली के दीए नए तरीके से डेकोरेट कर घर को हमेशा से अलग लुक देने के आइडियाज...
पुराने तरीके में नया तड़का
पेंट किए हुए दीये अब आम बात है। लेकिन अपनी क्रिएटिविटी के बल पर आप इन दीयों को और अधिक खूबसूरत बना सकती हैं। जैसे आप अपने घर के सभी दीयों को किसी सिंगल कलर में रंग सकती हैं। आप चाहें तो दो कलर्स में भी इन दीयों को रंग सकती हैं।
घर का पुराना आइटम
हमारे घर में कुकीज के टिन के टिब्बे अक्सर जमा हो जाते हैं। अगर आप भी ऐसे डिब्बों का यूज करना चाहती हैं तो दिवाली इसके लिए बेस्ट है। आप इन डिब्बों को और इनके ढक्कन को किसी एक रंग में या अलग-अलग रंगों में अपनी पंसद के डिजाइन के हिसाब से पेंट करें और फिर इन्हें घर की किसी दीवार पर हैंग कर दें। अब इन पेंटेड डिब्बों में जलते हुए दीये सजाएं।
आपकी पुरानी बैंगल्स
पुरानी बैंगल्स और कड़े हम अक्सर फेंक देते हैं। लेकिन इस बार इन्हें फेंके नहीं, आप अपनी 3 से 4 चूडिय़ों को फेविक्विक की मदद से एक साथ चिपकाएं। फिर जमीन पर गुलाब या गेंदे के फूलों की पंखुडिय़ां बिछाकर उनके ऊपर इन चूडिय़ों को रख दें। अब इनके बीच जलते हुए दीये सजाएं। यह स्टाइल एकदम आसान है लेकिन आपके घर को बहुत सुंदर बनाएगा। आप चाहें तो चूडिय़ों की जगह कड़ों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
सीप के दीये
अगर आपको छोटे शंख या बड़े-बड़े सीप के पीस मिल जाएं तो आप इन्हें भी दीयों की तरह यूज कर सकती हैं। दिन में भले ही ये देखने में आपको कुछ कम रंगीन लगें लेकिन इन सफेद सीप और शंखों के बीच रात में जब बाती की रोशनी पड़ेगी तो ये सबसे खूबसूरत दीये लगेंगे।
लैपटॉप को ठीक से स्टोर न करने और बार-बार स्क्रीन को छूने से कई बार इस पर स्क्रैच लग जाते हैं और लैपटॉप काफी गंदा दिखने लगता है। इसके अलाव यह डर भी सताने लगता है कि कहीं लैपटॉप की स्क्रीन काम करना न बंद कर दे। आइए आज हम आपको कुछ ट्रिक्स बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से अपने लैपटॉप की स्क्रीन से स्क्रैच को दूर कर सकते हैं।
पेट्रोलियम जेली का करें इस्तेमाल
अगर आपके लैपटॉप की स्क्रीन पर स्क्रैच लग गए हैं तो उन्हें हटाने के लिए आप पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले लैपटॉप की स्क्रीन को किसी साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें। अब माइक्रोफाइबर कपड़े पर पेट्रोलियम जेली लगाकर इससे लैपटॉप की स्क्रीन को हल्के हाथों से साफ करें। अंत में एक अन्य माइक्रोफाइबर कपड़े से दोबारा लैपटॉप की स्क्रीन को पोंछे।
रबड़ आएगा काम
यहां बात पेंसिल के लिखे हुए को मिटाने वाली रबड़ की हो रही है। इसका इस्तेमाल करके लैपटॉप की स्क्रीन से स्क्रैच को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि स्क्रैच लगे हिस्से पर धीरे-धीरे कुछ देर के लिए रबड़ को हल्के हाथ से रगड़ें। लगभग चार से पांच मिनट रगडऩे के बाद आप देखेंगे कि स्क्रैच काफी हद तक हट चुके हैं। ध्यान रखे कि रबड़ पर अधिक दबाव नहीं डालना है।
रबिंग अल्कोहल भी है कारगर
आप चाहें तो लैपटॉप की स्क्रीन से स्क्रैच हटाने के लिए रबिंग अल्कोहल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले लैपटॉप की स्क्रीन को एक बार अच्छे से किसी साफ कपड़े से पोंछ लें। अब एक माइक्रोफाइबर कपड़े को रबिंग अल्कोहल से भिगोकर स्क्रीन पर हल्के हाथों से फेरें। अगर आपके टीवी या मोबाइल पर अधिक स्क्रैच दिखाई दे रहे हैं तो उन्हें हटाने के लिए भी आप रबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्क्रैच रिमूवर रहेगा बहुत ही प्रभावी
आजकल मार्केट में एक से एक बेहतरीन स्क्रैच रिमूवर मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल करके भी आप अपने लैपटॉप की स्क्रीन से स्क्रैच दूर कर सकते हैं। हालांकि ध्यान रखें कि लैपटॉप की स्क्रीन पर स्क्रैच रिमूवर का इस्तेमाल करते समय हल्के हाथों से काम करें क्योंकि अधिक दबाव डालने से स्क्रैच कम होने की बजाय बढ़ सकते हैं। इसके अलावा लैपटॉप से स्क्रैच हटाने के लिए आप टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
देशभर में एक नवंबर से कई ऐसे बदलाव होंगे जिनका आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़नेवाला है. इन बदलावों का सीधा असर आपकी किचेन और आपकी जेब पर पड़नेवाला है. सोमवार यानी कि 1 नवंबर से बैंकों में पैसा जमा करने से लेकर पैसे निकालने तक का चार्ज लगेगा. वहीं, रेलवे के टाइम टेबल में भी बदलाव होगा. इसके अलावा गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है. बैंकों के लेनदेन से लेकर वॉट्सएप के अकाउंट तक पर इसका असर होगा. जानिए क्या-क्या बदलने वाला है…
बदल जाएंगे बैंको के नियम
बैंकिंग नियमों में होगा 1 नवंबर से बदलाव आ जाएगा. अब आपको बैंकों में पैसा जमा करने और निकालने पर चार्ज देना होगा. बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने इसकी शुरुआत की है. इस बैंक में अगले महीने से निर्धारित सीमा से अधिक बैंकिंग करने पर अलग से शुल्क लगेगा. 1 नवंबर से ग्राहकों को लोन खाते के लिए 150 रुपये चुकाने होंगे.
इसके साथ ही खाताधारकों के लिए तीन बार तक पैसा जमा करना मुफ्त होगा, लेकिन अगर ग्राहक चौथी बार पैसा जमा करते हैं, तो उन्हें 40 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं जनधन खाताधारकों को इसमें कुछ राहत मिली है, उन्हें जमा करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा, बल्कि निकासी पर 100 रुपये देने होंगे.
रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आएगा बदलाव
एलपीजी यानी कि रसोई गैस की कीमत में 1 नवंबर से बदलाव हो सकता है. बता दें कि LPG की कीमतों (LPG price) में बढ़ोतरी की जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, LPG की बिक्री पर होने वाले नुकसान को देखते हुए, सरकार एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को बढ़ा सकती है.
बदल जाएगी ट्रेनों का टाइमिंग
भारतीय रेलवे (Indian Railway) देशभर में ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव करने जा रहा है. पहले 1 अक्टूबर से ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव होने वाला था, लेकिन किन्हीं कारणों से 31 अक्टूबर की तारीख आगे तय की गई है. अब 1 नवंबर से नई समय सारिणी लागू की जाएगी. इसके बाद 13 हजार यात्री ट्रेनों के समय और 7 हजार मालगाड़ी के समय बदलेंगे. देश में चलने वाली करीब 30 राजधानी ट्रेनों का समय भी 1 नवंबर से बदल जाएगा.
गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए देना होगा OTP
1 नवंबर से रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) की डिलीवरी की पूरी प्रक्रिया बदलने जा रही है. गैस बुकिंग के बाद ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा. जब सिलेंडर डिलीवरी के लिए आएगा तो आपको इस ओटीपी को डिलीवरी बॉय के साथ शेयर करना होगा. एक बार इस कोड का सिस्टम से मिलान हो जाने पर ग्राहक को सिलेंडर की डिलीवरी ही मिलेगी.
इन मोबाइल्स में Whatsapp हो जाएगा बंद
1 नवंबर से कुछ आईफोन और एंड्रॉयड फोन्स पर 1 नवंबर से व्हाट्सऐप काम करना बंद कर देगा. व्हाट्सऐप पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 1 नवंबर से फेसबुक के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म एंड्रॉयड 4.0.3 Ice Cream Sandwich, iOS 9, और KaiOS 2.5.0 को सपोर्ट नहीं करेगा.
त्योहारों के मौके पर घर के आंगन में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है और अगर खूबसूरत डिजाइन की रंगोली बनी हो तो घर बेहद शानदार लगता है। हालांकि कई लोगों के साथ ये समस्या होती है कि उन्हें रंगोली की डिजाइन्स समझ नहीं आतीं और इस कारण उन्हें रंगोली बनाने में काफी समय लगता है। ऐसे ही लोगों की मदद के लिए आज हम कुछ हैक्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आसानी से रंगोली बनाई जा सकती है।
आटा और चाय छानने वाली छलनी की मदद से बनाएं रंगोली
अगर आप गोलाकार डिजाइन वाली रंगोली बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आटा छानने वाली छलनी में कलर डालकर एक गोलाकार केंद्र बनाएं। इसके बाद चाय छलनी में रंगों को भरकर उसी गोले के आस-पास कई रंगों के गोले बना लें। इस तरह की रंगोली में कलर कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि रंगों का ध्यान न रखने पर रंगोली तो परफेक्ट बन जाएगी, लेकिन खराब रंगों की वजह से खिली-खिली नहीं लगेगी।
इयरबड्स की लें मदद
इयरबड्स से भी खूबसूरत रंगोली बनाई जा सकती है। उदाहरण के लिए, तस्वीर में दिखाई गई रंगोली में जमीन पर सफेद रंग डालने के बाद अलग-अलग रंगों से बड़े डॉट्स फ्लोर बनाए गए हैं। इसके बाद इयरबड्स की मदद से इन्हें पत्तियों वाला डिजाइन दिया गया है। आप भी इयरबड्स की मदद से ऐसी ही खूबसूरत रंगोली की डिजाइन बना सकते हैं। यकीनन यह आपके घर को बेहद खूबसूरत लुक देगी।
चम्मच भी आ सकती है काम
इयरबड्स की तरह चम्मच का इस्तेमाल करके भी आप रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए पहले एक स्टील की प्लेट की मदद से एक परफेक्ट गोलाकार रंगोली बेस बनाएं और इसके इर्द-गिर्द जैसा तस्वीर में दिखाए गया है, वैसे डॉट्स बना लें। इसके बाद चम्मच की मदद से उन्हें आकार दें। ये ट्रिक फूलों वाली रंगोली बनाने में काफी मददगार साबित हो सकती है। आप चाहें तो इसके लिए ऑनलाइन ट्यूटोरियल की मदद भी ले सकते हैँ।
फोर्क या कंघी के इस्तेमाल से भी बन सकती है रंगोली
अगर आपको रंगोली में बारीक लाइन्स बनानी हैं तो आप फोर्क, कंघी या टूथपिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले जमीन पर रंग डालें और इसके बाद टूथपिक, फोर्क या कंघी की मदद से उस पर मनचाहा डिजाइन बनाएं। इस तरह की रंगोली टाइल्स पर ज्यादा अच्छी तरह से बनाई जा सकती हैं। यकीन मानिए इस तरह की रंगोली काफी खूबसूरत लगेगी।
दिवाली हर्षोल्लास और खुशियों का त्योहार है और इस मौके पर लोगों का अपने करीबियों से मिलकर उन्हें गिफ्ट देने का रिवाज काफी समय से चलता आ रहा है। ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि इस बार दिवाली पर अपनों को गिफ्ट में ऐसा क्या दिया जाए जो उन्हें खास लगे। आइए आज हम आपको ऐसे ही कुछ यूनिक गिफ्ट के बारे में बताते हैं जिन्हें आप इस दिवाली पर अपनों को दे सकते हैं।
सोलर मेटल लालटेन
दिवाली के मौके पर आप अपने करीबियों को सोलर मेटल लालटेन गिफ्ट कर सकते हैं और वो इससे अपने गार्डन और बालकनी को सजा सकते हैं। सोलर मेटल लालटेन घर के बाहरी हिस्से की सजावट के काम में आ सकते हैं। इसकी खासियत ये है कि यह धूप से चार्ज होती है और चार्ज होने के बाद लगभग 8 घंटे तक इसे जलाया जा सकता है। इसकी कीमत 1,500 हजार से लेकर 2,000 के बीच में हो सकती है।
नेम नेकलेस
कस्टमाइज गिफ्ट्स कई लोगों को बहुत पसंद आते हैं। खासकर अगर आप दिवाली पर किसी को कुछ कस्टमाइज गिफ्ट देते हैं तो उसे यह बहुत खास होने का अनुभव दिलाएगा। कस्टमाइज गिफ्ट के तौर पर आप नेम नेकलेस गिफ्ट कर सकते हैं। यह आपको गुणवत्ता के हिसाब से अलग-अलग दामों पर मिल जाते हैं। आप नेम नेकलेस के गिफ्ट को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से मंगा सकते हैं।
लूलू कैंडल्स
लूलू कैंडल्स चंदन की खूशबू वाली मोमबत्तियां होती हैं जो घर को एक अनोखी खुशबू दे सकती हैं। इस मोमबत्ती की खासियत है कि यह घर को अशुद्धियों से बचाती है। हालांकि इसकी कीमत आम मोमबत्तियों से थोड़ी महंगी होती है क्योंकि इसे बनाने के लिए हाई क्वालिटी वैक्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी कीमत आपको 600 से 700 रुपये के बीच में पड़ सकती है।
आउटडोर स्ट्रिंग लाइट
दिवाली को रोशनी का त्योहार कहा जाता है और इस त्योहार के मौके पर सबसे अच्छा गिफ्ट लाइट्स हो सकती हैं। इन लाइट्स को गार्डन या बैकयार्ड में लगाया जा सकता है। इसकी हल्की पीली रोशनी कमरे को एक वार्म लुक देती है। इस लाइट की कीमत 3,000 रुपये के आसपास है और आप इसे अपने अजीजों को इस दिवाली पर गिफ्ट कर सकते हैं और त्योहार को खास बना सकते हैं।
दुनियाभर के तमाम देशों से शादियों के कई अजब-गजब वाकये सामने आते रहते हैं और वे वायरल हो जाते हैं। हाल ही में ब्रिटेन से एक ऐसी घटना सामने आई जब शादी के दिन दूल्हे की बहन ने ऐसी बात कर दी कि उसका रिश्ता ही टूट गया। यह सब तब हुआ जब उसने दुल्हन वालों से सिर्फ एक छोटी से मांग की और उसकी मांग पूरी नहीं हुई। इसके बाद उसने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह शादी की रस्म में शामिल नहीं होगी और अपना रिश्ता तोड़ लेगी।
दरअसल यह घटना ब्रिटेन के एक शहर की है। 'मिरर' की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया ऐप रेडिट पर दुल्हन ने खुद इस घटना के बारे में खुलासा किया है। दुल्हन ने बताया कि दूल्हे की बहन को शाकाहारी खाना पसंद था और उसने यह बता रखा था कि शादी के दौरान सभी व्यंजन शाकाहारी होने चाहिए। उसने धमकी भी दी थी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो ठीक नहीं होगा।
दूल्हे की बहन की इस बात पर सभी को अचरज हुआ लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि इसका अंजाम कितना चौंकाने वाला होगा। लेकिन जिसका डर था वही हुआ, शादी में दूल्हे की बहन की पसंद के मुताबिक पूरी तरह शाकाहारी खाना नहीं बनाया गया। इसका तर्क लड़की वालों ने यह दिया कि उसने यहां बाहर से भी काफी मेहमान आए हुए हैं, इसलिए ऐसा संभव नहीं हो पाएगा।
जब दूल्हे की बहन को इस बात का पता चला कि शादी में शाकाहारी खाने की बजाय मांसाहारी खाना भी बनाया गया है, तो वह नाराज हो गई। उसने ऐलान कर दिया कि वह दुल्हन के घर वालों से अपने सारे रिश्ते तोड़ रही है, इतना ही नहीं वह अपने भाई की शादी में भी नहीं पहुंची। इसके अलावा दूल्हे के घर वाले भी नाराज हो गए कि क्या इतनी सी बात लड़की वालों ने नहीं मानी।
फिलहाल दूल्हे की बहन के इस मांग के बाद शादी में बवंडर मच गया और उस लड़की ने अपने रिश्ते तोड़ लिए। हालांकि रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि यह रिश्ता आखिर में अपने अंजाम तक पहुंचा या दूल्हे ने भी अपनी बहन के समर्थन में शादी ही नहीं की। उधर सोशल मीडिया पर लोगों ने दूल्हे की बहन की आलोचना करते हुए कहा उसे ऐसी मांग नहीं करनी चाहिए।
Relationship Tips: दुनिया में दोस्ती का रिश्ता जीवन में बाकी सब रिश्तों से खास और गहरा होता है. लेकिन, यही दोस्ती जब प्यार में बदल जाती है तो उसे समझना बहुत मुश्किल होता है. कई बार यह समझ में नहीं आता कि जो आपके मन में अपने दोस्त के प्रति बदलाव आया है यह क्या है? यह प्यार का संकेत हो सकता है. तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिससे आप यह समझ सकते हैं कि कही आपकी दोस्ती प्यार में तो नहीं बदल गई है. आपको अपने दोस्त के प्रति मन में दोस्त से अधिक फीलिंग है जिसे आपको समझने की जरूरत है. वह संकेत है-
रोजाना बातचीत करना
अच्छे दोस्त अक्सर एक दूसरे से बातचीत करते रहते हैं. लेकिन, अगर आप दोस्त से बात किए बिना बेचैन हो जाएं तो समझ लीजिए कि यह दोस्ती प्यार में बदल चुकी है. इसके साथ ही जिस दिन आपकी उनसे बात नहीं होती है और आपका मन बैचेन रहता है तो यह संकेत है कि यह रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ चुका है.
जबरदस्त बॉडिंग होना
दोस्तों के बीच में भी अच्छी बॉडिंग होती है लेकिन, एक इंसान से आप खुद का जरूरत से जुड़ाव महसूस करते है तो समझ लें यह दोस्ती से बढ़कर प्यार का रिश्ता है. आपके दोस्त के टच को आप बाकि दोस्तों से अलग समझते हैं तो यह भी एक संकेत हो सकता है. आप खुद की बॉडिंग किसी एक दोस्त के साथ ज्यादा महसूस करते है यह भी प्यार का संकेत हो सकता है.
बाकि दोस्तों से बाते रहने लगे सीक्रेट
हर फ्रेंड्स गुप में लड़के और लड़कियां दोनों होते हैं. लेकिन, आपकी बॉडिंग किसी एक दोस्त के साथ ज्यादा हो और आप बाकि लोगों के साथ सीक्रेट रखने लगे तो समझ लें कि दोस्ती प्यार में बदल गई है. खासतौर पर यह सीक्रेट रखने की आदत आप दोनों की हो गई है तो यह रिश्तों दो तरफा हो सकता है.
ज्यादा टाइम स्पेड
जब हम किसी को पसंद करते है तो अनजाने में ही सही हर वक्त उसके साथ टाइम स्पेंड करने का सोचते हैं. आप वह हर काम करना शुरू कर देते है जो आमतौर पर कपल्स करते हैं. आप एक साथ खाना, पीना, बाहर घूमना और अकेले में रहना पसंद करना शुरू कर देते हैं. यह संकेत है कि आपको अपने दोस्त से प्यार हो गया है.
अपनी हर बातचीत में दोस्त का जिक्र करना
जब हम किसी को पसंद करने लगते हैं तो अनजाने में ही सही उसका जिक्र हर चीज में करते हैं. आपका दिन उनकी बातें किए बिना पूरा नहीं होता है तो यह संकेत है कि आपको अपने दोस्त से प्यार हो गया है.
कुछ एंड्रॉइड ऐप कथित तौर पर उपयोगकर्ता की सहमति के बिना स्मार्टफोन में डाउनलोड हो रहे हैं। Reddit थ्रेड ने ऐसे कई उपयोगकर्ताओं को देखा है जिन्होंने इसी तरह की समस्या का सामना किया है। ऐसा ही एक एंड्रॉइड ऐप भी गूगल प्ले स्टोर पर लिस्टेड पाया गया है। यह देखते हुए कि ऐप अभी भी प्ले स्टोर पर लिस्टेड है, अन्य मलैशियस एक्टर्स भी स्टोर की सुरक्षा को बायपास कर सकते हैं।
ये ऐप बिना परमिशन खुद हो रहा डाउनलोड
ऐप जो अभी भी गूगल प्ले स्टोर पर लिस्टेड है और ऑटोमैटिक डाउनलोड का कारण बन रहा हैं में "वेदर होम-लाइव रडार अलर्ट और विजेट" है। यह थ्रेड उस विज्ञापन के कुछ स्क्रीनशॉट भी दिखाता है जिसके कारण डाउनलोड हुआ। उपयोगकर्ता के ऑप्ट-आउट करने के बावजूद, ऐप बैकग्राउंड में डाउनलोड हो गया।
रिव्यू में समस्या बता रहे परेशान यूजर्स
गूगल प्ले स्टोर पर एप्लिकेशन के रिव्यू भी इस समस्या को उजागर करते हैं और कुछ उपयोगकर्ता यह भी दावा करते हैं कि यदि तथाकथित मौसम ऐप को डिफ़ॉल्ट के रूप में चुना जाता है, तो यह होम स्क्रीन के पूरे लेआउट को बदल देता है।
एक रिव्यू में ये तक लिखा है कि," वॉर्निंग, ये ऐप बिना अनुमति के डाउनलोड हो रहा है। मेरे पास एक गेम पर एक ऐड पॉप-अप था जिसे मैंने क्लिक किया था, और इस ऐप ने डाउनलोड करना शुरू कर दिया। क्या यह हर बार एक विज्ञापन पॉप अप होता है, भले ही आप विज्ञापन को रद्द कर दें। काश मैं ऐप को ब्लॉक कर पाता।"
डेवलपर्स ने शिकायत का जवाब देते हुए कहा कि वे मामले को देख रहे हैं। एक अन्य रिव्यू में कहा गया है, "किसी विज्ञापन को बंद करने की कोशिश करने से ही इस ऐप ने खुद को इंस्टॉल कर लिया। मैं इस ऐप को नहीं चाहता था। 1 स्टार।"
इस वजह से खुद इंस्टॉल हो रहे ऐप
रेडिट पोस्ट के अनुसार, कुछ सर्विस प्रोवाइडरों ने दावा किया कि यह तकनीक डीएसपी डिजिटल टर्बाइन की है, जिसने एक ऐप इंस्टॉल करने की प्रक्रिया में गूगल प्ले इंटरैक्शन से बचने का एक तरीका खोजा है।
सुरक्षित रहने का सरल उपाय
सुरक्षित रहने के लिए, एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे किसी एप्लिकेशन को डाउनलोड करने से पहले रिव्यूज को ध्यान से पढ़ें। इससे यह सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी कि यह नकली नहीं है।
स्मार्टफोन ने हर शख्स को फोटोग्राफर बना दिया है क्योंकि इससे फोटो क्लिक करना आसान होता है। कुछ लोग तो स्मार्टफोन का इस्तेमाल प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए भी करते हैं। हालांकि जो लोग इस मामले में नए हैं, उनसे फोटो खींचते समय अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिनकी वजह से तस्वीर अच्छी नहीं आ पाती। आइए आज आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताते हैं जिनसे आपको फोटो खींचते समय बचना चाहिए।
हर बार फ्लैश लाइट का इस्तेमाल करना
कई लोग फोन से तस्वीरें खींचते समय हर बार फ्लैश का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कई जगहों पर फ्लैश की जरूरत नहीं पड़ती है और ऐसे में अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो इससे तस्वीर खराब हो सकती है। दरअसल, अगर आप पर्याप्त रोशनी में भी फ्लैश का इस्तेमाल करते है तो इससे आपको मनचाही तस्वीर नहीं मिल पाएगी। इसलिए हमेशा कम रोशनी में ही फ्लैश का इस्तेमाल करें।
डिजिटल जूम का इस्तेमाल न करें
डिजिटल जूम एक तरह का फीचर है जिसका फ्लैश की तरह ज्यादा इस्तेमाल करना गलत है। दरअसल, इसका इस्तेमाल करने से फोटो की क्वालिटी बहुत ज्यादा प्रभावित होती है और इसकी वजह से फोटो पिक्सलेट होकर धुंधली होने लगती है। इसलिए सबसे बढिय़ा तरीका यह है कि आप जिस ऑब्जैक्ट की फोटो खींच रहे हैं, उसके पास जाकर फोटो खींचें। इसके बाद आप एडिटिंग टूल का इस्तेमाल करते हुए तस्वीर के मुख्य हिस्सों को जूम कर सकते हैं।
लेंस को साफ न करना
आमतौर पर लोग अपने फोन को जेब, बैग, कॉफी टेबल और बेड जैसी कई जगहों पर रख देते हैं जिसकी वजह से उस पर धूल लग जाती है। अगर आपके फोन के कैमरे पर धूल लगी है तो इससे आपकी तस्वीर खराब ही होगी। इसलिए अपने फोन के कैमरे को रोजाना साफ करें, लेकिन इसके लिए पानी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। इसकी बजाय लेंस क्लीनर और सूती कपड़े से कैमरे के मॉड्यूल को साफ करें।
ऑटो मोड में फोटोग्राफी करना भी है गलत
हर स्मार्टफोन मैनुअल मोड के साथ आता है और अगर आप ऑटो सेटिंग इस्तेमाल करने के आदी हैं तो आप कैमरे की असली ताकत के बारे में जान ही नहीं पाएंगे। वैसे तो आप फोन की डिफॉल्ट सेटिंग से बढिय़ा फोटो खींच सकते हैं, लेकिन आईएसओ (फोटो को ब्राइट करने का तरीका जिसे नंबर में मापा जाता है) को मैनुअली कैसे नियंत्रित कर सकते हैं, यह जरूर सीखें। कैमरे के वॉइट बैलेंस और शटर स्पीड का भी इस्तेमाल करें।
अक्सर देखने में आता है कि स्मार्टफोन की बैटरी 6 महीने में खराब होने लग जाती है. फुल चार्ज करने के बाद भी बैटरी पूरा दिन नहीं चल पाती. इतन ही नहीं एक साल पूरा होते-होते बैटरी की समस्या काफी हद तक बढ़ जाती है. अब इसके पीछे कई कारण होते हैं जिन्हें हम अनदेखा कर जाते हैं या फिर गौर नहीं करते. लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपको वो बड़े कारण बता रहे हैं जो आपके स्मार्टफोन की बैटरी की लाइफ तेजी से कम करते हैं. आइए जानते हैं.
ओवर चार्जिंग से बचें-
अपने मोबाइल फोन को बार-बार चार्ज करने से बचें, अक्सर लोग 40 से 50 फीसदी बैटरी होने पर भी फोन को चार्ज करने लगते हैं जोकि बिलकुल सही नहीं है. जब बैटरी 20 फीसदी तक हो तभी फोन को चार्ज करें और यह भी ध्यान रखें कि फोन को कभी भी 100 फीसदी चार्ज न करें, सिर्फ 90 फीसदी तक ही चार्ज करें, ऐसा करने से बैटरी की लाइफ बढ़ती है.
ब्राइटनेस भी है कारण-
अक्सर लोग अपने स्मार्टफोन की ब्राइटनेस फुल रखते हैं, जिससे फोन की बैटरी तेजी से डाउन होने लगती है. अगर आप चाहते हैं फोन की बैटरी लंबे समय तक चलती रहे तो आपको चाहिए कि इसे या तो ऑटो मोड पर रखें या फिर कम रखें. इससे बैटरी जल्दी खत्म नहीं होगी.
कई सारे टैब-
अक्सर हम अपने स्मार्टफोन में ब्राउजर में कई सारे टैब्स खोलकर छोड़ देते हैं और उन्हें बंद करना भूल जाते हैं. ऐसे में बैकग्राउंड में टैब्स के खुले रहने से बैटरी का काम बढ़ जाता है और बैटरी तेजी से खत्म होने लगती है. अगर बैटरी की लाइफ बढ़ाना चाहते हैं इस्तेमाल करने के बाद इन टैब को बंद कर दें.
वाइब्रेट मोड है खतरनाक-
जो लोग अपने मोबाइल फोन को हमेशा वाइब्रेट मोड पर रखते हैं उनके फोन की बैटरी जल्दी खत्म होती है. इतना ही नहीं यह बैटरी के साथ साथ सेहत के लिए भी खतरनाक है. अगर फोन को टच करते समय या किसी बटन को दबाते समय जो वाइब्रेशन होता है उसे भी बंद कर देना चाहिए क्योंकि उससे भी बैटरी की हेल्थ खराब होती है.
नकली चार्जर-
हमेशा फोन को उसी के चार्जर से चार्ज करें. किसी दूसरे के फोन के चार्जर से फोन को चार्ज करना आपके फोन को खराब कर सकता है. इतना ही नहीं नकली चार्जर का इस्तेमाल भी खतरनाक साबित हो सकता है.
हमेशा डाटा ऑन रखना-
हर समय मोबाइल फोन के डेटा ऑन रखने से बैटरी की खपत बढ़ जाती है क्योंकि ऑटो सिंक ऑन की वजह से फोन में ईमेल फोल्डर हर वक्त अपडेट होता रहता है, जिससे बैटरी का काम भी बढ़ जाता है.
जब लड़का लड़की रिलेशनशिप में रहते हैं तो हर छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखते हैं जिससे वह अपने पार्टनर को खुश रख सकें. लेकिन, शादी के बाद वहीं कपल उन बातों का ख्याल रखना भूल जाता है. जिससे कई बार आगे चलकर रिश्ते में दरार पड़ जाती हैं. लड़के अपनी पत्नी से प्यार तो बहुत करते हैं लेकिन, वह उसे जता नहीं पाते हैं. इससे पत्नी को कई बार यह लगता है कि उनका पार्टनर शादी से पहले जैसा रोमंटिक नहीं रहा. अगर आपकी पत्नी को भी आपसे यह शिकायत रहती हैं तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिससे उन्हें खुश कर सकते हैं. इन उपायों को अपनाकर पत्नी दिल जीत सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में-
आई लव यू कहें
आज कल हम सभी अपनी जिंदगी में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने पार्टनर के लिए भी हमारे पास टाइम नहीं हैं. ऐसे में कई बार पत्नी को पति अपना प्यार जताना भी भूल जाते हैं. उन्हें अपना प्यार जताने के लिए किसी डायमंड रिंग की जरूरत नहीं है. इसकी जगह आप एक गुलाब और आई लव यू कह देंगे तो भी वह खुश हो जाएंगी. यह उनके लिए काफी है. फीलिंग्स जाहिर करने से इमोशनल बॉन्ड मजबूत होता है और आपकी पत्नी के दिल में यह भावना नहीं आएगी कि आप उनसे प्यार नहीं करते हैं.
पत्नी के साथ टाइम स्पेंड करें
पति पत्नी अक्सर परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों में इतने ज्यादा उलझ जाते हैं कि वह एक दूसरे को ही टाइम नहीं नहीं दे पाते है. कोशिश करें कि आप अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें. उन्हें यह एहसास दिलाएं कि वह आपकी जिंदगी में बहुत महत्वपूर्ण है. कई बार पत्नी को अकेला छोड़ देने से उनके मन में नेगेटिव फीलिंग्स बढ़ जाती है जो किसी भी रिश्ते के लिए हानिकारक है.
घर के काम और जिम्मेदारी शेयर करें
अक्सर देखा गया है कि घरों में बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी और घर के काम सिर्फ महिलाएं ही करती हैं. पति होने के नाते आपको अपनी पत्नी के काम में हाथ जरूर बटाना चाहिए. रिस्पॉन्सबिलिटी शेयर करने से आपका रिश्ता बेहतर और सफल बनेगा.
थैंक यू कहें
एक लड़की अपना घर और परिवार को छोड़ कर आपके घर आई है. आपके परिवार को उसने अपनाया है और आपके बच्चों का भी ख्याल रखती है. इसलिए उन्हें शुक्रिया कहना तो बनता ही है. इस थैंक यू से आपकी पत्नी को एहसास होगा कि उनकी आपके जीवन में क्या वैल्यू है.
Healthy Foods During Navratri 2021: नवरात्रि का त्योहार शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं. इस साल शारदीय नवरात्रि 7 अक्टूबर 2021 से शुरू हो रहे हैं. नवरात्रि (Navratri 2021)में बहुत से लोग व्रत रखते हैं. कुछ लोग नवरात्रि में नौ दिनों तक बिना कुछ खाए उपवास करते हैं, तो कुछ लोग सिर्फ पानी या जूस पीकर उपवास करते हैं. जबकि अधिकांश लोग फलाहारी करते हैं यानी सिर्फ फल और पानी पर रहते हैं, लेकिन फल, दूध या पानी का संतुलन नहीं रहने के कारण ऐसे लोगों को परेशानी होती है. ऐसे में आज हम आपको ऐसे फास्टिंग फूड्स (Navratri 2021 Main Kya Khaye) के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें खाने से आपको पोषक त्तव भी मिल जाएंगे और व्रत के नियम भी नहीं टूटेंगे.
बनाना-वालनट शेकः
केले और अखरोट का शेक फास्टिंग के दौरान हेल्दी ऑप्शन है. इसके लिए केले, छाछ, अखरोट और शहद को ब्लैंडर में एक साथ डाल दें और कुछ देर तक इसे ब्लैंड करें. आप अपने स्वाद के अनुसार इसमें शहद डालें.
नारियल और शहद-
इसके लिए आपको पीनट बटर, शहद, नारियल का आटा और नारियल चाहिए होगा. सबसे पहले शहद और पीनट बटर को अच्छी तरह से मिलाएं. इसके बाद इसमें नारियल का आटा मिला दें. फिर इसकी बॉल बना लें और इसपर नारियल के बूरे को लगाएं. अब इसे फ्रीज में कुछ देर छोड़ दें. फ्रीज से निकालने के बाद इस सर्व करें.
ओट्स खीर-
व्रत के दौरान आप ओट्स की खीर खा सकते हैं. यह काफी हेल्दी होती है. इसके लिए कड़ाही का गर्म कर उसमें घी डालें और इसमें ओट्स को थोड़ी देर तक भूनें. इसके बाद इसमें दूध डाल दें. जब तक ओट्स सॉफ्ट न हो जाएं, इसे चलाते रहे. इसमें आप ड्राई फ्रूट डालें और इसे बारीक होने तक चलाते रहे. ओट्स की खीर को आप गर्म और ठंडा करके खा सकते हैं.
चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए. जो व्यक्ति सफलता के सोपान को स्पर्श करता है, और निरंतर अपने लक्ष्यों के प्रति गंभीर रहता है, उसे जीवन में कुछ बाधाओं का भी सामना करना पड़ता है. हर सफल व्यक्ति के कुछ ज्ञात और अज्ञात शत्रु भी होते हैं. ये शत्रु सदैव आपकी सफलता में बाधा पहुंचाने का प्रयास करते हैं. इसलिए शत्रु के मामले में सदैव गंभीर और सतर्क रहना चाहिए.
चाणक्य की चाणक्य नीति बताती है कि शत्रु दो प्रकार के होते हैं, एक शत्रु वो जो आपको नजर आता है, दूसरा शत्रु वो होता है जो दिखाई नहीं देता है और आपको निरंतर हानि पहुंचाने का कार्य करते रहते हैं. ये दोनों ही शत्रु, खतरनाक होते हैं. इन दोनों ही प्रकार के शत्रुओं से बचने का प्रयास करना चाहिए. आचार्य चाणक्य नीति कहती है कि शत्रु कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो, यदि आप सूझबूझ और प्रत्येक कार्य को गंभीरता से करते हैं तो शत्रु को कभी भी हानि पहुंचाने का अवसर प्राप्त नहीं होगा. इसके साथ ही इन बातों को भी अपनाना चाहिए-
वाणी की मधुरता-
चाणक्य नीति कहती है कि सफलता में वाणी का विशेष योगदान होता है. जिन लोगों की वाणी में मधुरता नहीं होती है, वे हमेशा सफलता प्राप्त करने के लिए संघर्ष करते हैं. ऐसे लोगों को दूसरों से सहयोग प्राप्त करने में भी दिक्कत आती है. वाणी दोष, शत्रु और प्रतिद्वंदियों की संख्या में भी वृद्धिद करता है. ऐसे लोगों के ज्ञात और अज्ञात शत्रु भी अधिक होते हैं. इसलिए वाणी दोष को दूर करने का प्रयास करना चाहिए. वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करना चाहिए. वाणी की मधुरता शत्रु को भी मित्र बनाने की क्षमता रखती है.
धन और ज्ञान में वृद्धि करें-
चाणक्य नीति कहती है शत्रु को यदि पराजित करना है तो व्यक्ति को निरंतर अपने ज्ञान और धन में वृद्धि करते रहना चाहिए. लक्ष्मी जी की कृपा जहां व्यक्ति को आत्मविश्वास प्रदान करती है वही ज्ञान की देवी सरस्वती का आशीर्वाद व्यक्ति को कष्ट और अंधकार से दूर रखता है. व्यक्ति को अपने ज्ञान में निरंतर वृद्धि करते रहना चाहिए. जिन लोगों पर माता सरस्वती और लक्ष्मी जी की आशीर्वाद बना रहता है, उन लोगों को शत्रुओं का भय नहीं रहता है. ऐसे लोगों से शत्रु भी भय खाते हैं.
अक्सर शादीशुदा जिंदगी या फिर लव रिलेशनशिप में पार्टनर्स के बीच उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. ये एक ऐसा रिश्ता है जिसमें हर घड़ी दोनों को एक दूसरे की जरूरत होती है. लेकिन जीवन में कभी कभी ऐसा भी समय आता है जब दोनों के बीच झगड़े भी हो जाते हैं. इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में दोनों एक दूसरे को मना लेते हैं और हाथ थामकर आगे बढ़ते रहते हैं.
आमतौर पर तो ऐसा ही होता है. क्योंकि कहते हैं कि रिश्ते में अटूट प्यार हो, तो सब बातें भुलाई जा सकती है. लेकिन अगर प्यार और विश्वास में जरा भी कमी आती है, तो बात बिगड़ जाती है. क्या आप जानते हैं, शादीशुदा जिंदगी या लव रिलेशनशिप में छोटी-मोटी लड़ाई झगड़ों की वजह से ही नहीं, कुछ और बातें भी हैं, जो आपके पार्टनर संग आपके रिश्ते को खराब कर सकती है?
रिस्पेक्ट इज फर्स्ट
जब हम किसी दूसरे को रिस्पेक्ट देंगे, तभी वो हमें रिस्पेक्ट देगा. ये एक सर्वमान्य नियम है. इसे हम ना जाने क्यों अपने रिलेशनशिप पार्टनर या लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों पर लागू नहीं करते हैं. अगर आप अपने लाइफ पार्टनर या रिलेशनशिप पार्टनर को सम्मान नहीं देंगे. तो ये आपके प्यार भरे रिश्ते के लिए खतरनाक हो सकता है. ऐसा करने से बचें, रिस्पेक्ट योअर पार्टनर.
विश्वास की कमी
प्यार की नींव विश्वास के रिश्ते पर टिकी होती है, जिस दिन ये नींव हिल जाती है, उसी दिन से रिश्ते में दरार आना शुरू हो जाती है. इसलिए ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपके रिश्ते में विश्वास की कमी आ जाए. रिश्ते में विश्वास खोने से आप प्यार ही नहीं खोते, बल्कि रिश्ता भी खो सकते हैं.
रोकना-टोकना, पाबंदी लगाना
एडल्ट होने के बाद हर कोई चाहता है कि वह अपने जीवन के फैसले खुद लें, उसे कहां जाना है, क्या करना है, किससे मिलना है. ये सब वो खुद तक करने में सक्षम है. लेकिन लव रिलेशनशिप या शादीशुदा जिंदगी में भी ये देखने को मिलता है कि लोग ये मानकर चलते हैं उसके सारे फैसले मैं करूं, या फिर उसने मुझसे क्यों नहीं पूछा? ऐसे में लोग अपने पार्टनर पर कई तरह की पाबंदियां थोंप देते हैं. ऐसे में रिश्ते में खटास आना लाजमी है.
टाइम की कमी होना
हम चाहते हैं कि हमारा पार्टनर हर मुश्किल वक्त में हमारे साथ खड़ा हो, लेकिन क्या हम ऐसा उसकी तरफ से भी सोचते हैं? मतलब क्या पता उसे जब हमारी जरूरत हो, तब हम उसके पास ना रहते हों? प्यार के रिश्ते में अगर दोनों पार्टनर के पास एक दूसरे के लिए टाइम ना हो तो बिना किसी लड़ाई-झगड़े की नौबत आए रिश्ते में दरार पड़ सकती है. इसलिए ऐसी नौबत ना आने दें. अपने पार्टनर को टाइम दें, उसके साथ वक्त बिताए, उसकी जरूरत को समझें, उसे प्यार दें.
चाणक्य नीति के अनुसार धन और सेहत के मामले में व्यक्ति को हमेशा ही गंभीर और सतर्क रहना चाहिए. अच्छी सेहत में ही सफलता के राज छिपे हुए हैं. व्यक्ति प्रतिभाशाली है और सहेत से कमजोर है तो उसे सफलता प्राप्त करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए सेहत के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए.
चाणक्य नीति कहती है कि धन के मामले में भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. जो लोग धन आने पर उसकी सुरक्षा नहीं करते, उसके व्यय पर ध्यान नहीं देते, इसके साथ धन का उचित उपयोग नहीं करते, उन्हें आगे चलकर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धन और सेहत के मामले में व्यक्ति को अधिक गंभीर रहना चाहिए. जो लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं, उन्हें धन और सेहत के मामले में दिक्कतों को सामना करना पड़ता है. चाणक्य ने चाणक्य नीति में सेहत और धन को लेकर कुछ जरूरी बातें बताई हैं, जिन्हें हर व्यक्ति को जानना चाहिए-
खानपान और जीवनशैली पर ध्यान दें
चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को सेहत के मामले में उसी प्रकार से गंभीर रहना चाहिए जैसे एक सुरक्षा कर्मी अपने किले की रक्षा करता है. शरीर को रोग से बचने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए. जो लोग इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं, उन्हें बहुत जल्द रोग घेर लेते हैं. रोग से बचने के लिए व्यक्ति को अपने खानपान और जीवनशैली पर ध्यान देना चाहिए. व्यक्ति को यदि स्वस्थ्य रहना है तो पौष्टिक आहार लेना चाहिए. पौष्टिक आहर सेहत को तंदुरुस्त रखता है, इसके साथ ही कठोर अनुशासन का पालन करना चाहिए. हर महत्वपूर्ण चीज का समय निर्धारित करना चाहिए.
धन की सुरक्षा करनी चाहिए
चाणक्य नीति कहती है कि धन की सुरक्षा को लेकर व्यक्ति को अत्यंत गंभीर रहना चाहिए. धन की रक्षा न करने पर धन चला जाता है. धन अवगुणों से भी बहुत जल्द नष्ट होता है. इसलिए व्यक्ति को बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए. प्रतिभा, ज्ञान, दान और दया से धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
जब भी हम किसी रिश्ते में बंधते है तो सब कुछ बहुत अच्छा लगता है लेकिन, समय के साथ कई बार इस रिश्ते में बहुत सी प्रॉब्लम भी आने लगती है. किसी सीरियस रिश्ते में रहने में सबसे बड़ी समस्या की कई बार हम उसके प्रति केयरलेस हो जाते हैं. इस कारण रिश्ते में दूरी आने लगती है. इस वजह से रिश्ते में इंसिक्योर फीलिंग आने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है. तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिससे आप इस इंसिक्योर फीलिंग को कम कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-
एक दूसरे का सम्मान करना है जरूरी
कई बार लोगों को एक दूसरे से प्यार बहुत होता है लेकिन, वह एक दूसरे का सम्मान नहीं करते हैं. ऐसे की लोगों के मन में इंसिक्योरटी की फीलिंग आती है. ऐसे में जरूरत है कि आप एक-दूसरे का सम्मान करें और एक दूसरे की पसंद ना पसंद का विशेष ध्यान रखें.
रिश्ते के प्रति रहें ईमानदार
किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए सबसे पहले उसके प्रति ईमानदार रहना बहुत जरूरी है. वरना अच्छे से अच्छा रिश्ता इसकी कमी के कारण खराब हो जाता है. अगर कोई व्यक्ति आप पर भरोसा कर रहा है तो यह आपकी भी जिम्मेदारी है कि आप उस भरोसे पर पूरी तरह खड़ा उतरे. इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा और इंसिक्योर फीलिंग कभी नहीं आएगी.
कम्युनिकेशन रखें बेहतर
किसी भी रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए कम्युनिकेशन सही रखना बहुत जरूरी है. कम्युनिकेशन गैप से अच्छे से अच्छा रिश्ता खराब हो जाता है. आप चाहें काम में कितने बिजी क्यों न हो लेकिन, आपके पार्टनर के लिए समय जरूर निकालें.

















