BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |
शादी से पहले जरूर करवा लें ये 7 टेस्ट, शादी के बाद नहीं पड़ेगा पछताना

शादी से पहले जरूर करवा लें ये 7 टेस्ट, शादी के बाद नहीं पड़ेगा पछताना

भारतीय परंपरा के अनुसार शादी (Marriage) के लिए लड़का और लड़की की कुंडली मिलाई जाती है और देखा जाता है कि लड़का और लड़की के कितने गुण मिल रहे हैं. कुंडली न मिलने पर पक्का रिश्ता भी टूट जाता है. वहीं ऐसा देखा जाता है कि अधिकतर लोगों के कुंडली मिलने के बाद भी रिश्तों में दरार आ जाती है. अब शादी के लिए कुंडली मिलाना जरूरी नहीं है बल्कि शादी के लिए एक दूसरे के लायक होना जरूरी है और शारीरिक रूप से फिट रहना जरूरी है ताकि शादी के बाद किसी तरह की कोई परेशानी न आएं.
शादी से पहले युवक युवती को एक दूसरे के बारे में सब कुछ पता हो तो आगे चल कर सिचुएशन हैंडल करने में काफी आसानी रहती है और दोनों एक दूसरे को उसकी कमियों के साथ स्वीकारने की हिम्मत रखते हैं तो ऐसा रिश्ता काफी मजबूत बनता है. इसलिए दूल्हा दुल्हन को शादी से पहले यह मेडिकल टेस्ट कराने में नहीं हिचकिचना चाहिए. आइए जानें ये मेडिकल टेस्ट कौन से हैं और करना क्यों जरूरी है.
एचआईवी टेस्ट
यदि युवक या युवती में से किसी एक को भी एचआईवी संक्रमण हो तो दूसरे की जिंदगी पूरी तरह से बरबाद हो जाती है. इसलिए शादी से पहले यह टेस्ट करवाना बहुत जरूरी है. इसमें आप की सजगता और समझदारी है.
उम्र का परीक्षण
कई बार शादी करने में देर हो जाती है और अगर आप एक महिला हैं और आपकी उम्र ज्यादा है तो अपनी ओवरी की जांच जरूर कराएं. उम्र अधिक होने के कारण युवतियों में अंडाणु बनने कम हो जाते हैं और बच्चे होने में परेशानी आ सकती है. इससे आपके मां बनने की क्षमता का पता चल जाएगा. इसलिए यदि बढ़ती उम्र में शादी कर रहे हैं तो टेस्ट जरूर कराएं.
इनफर्टिलिटी टेस्ट
पुरुषों में स्पर्म की क्या स्थिति है, स्पर्म काउंट कितना है. इससे जुड़ी बातों के बारे में जानने के लिए इनफर्टिलिटी टेस्ट कराना जरूरी है. चूंकि शरीर में इन्फर्टिलिटी से जुड़ी कोई खास लक्षण नहीं दिखते. लिहाजा टेस्ट कराना जरूरी है ताकि भविष्य में फैमिली प्लान करने और गर्भधारण करने में किसी तरह की दिक्कत न आए. अगर आपको पहले ही इस बारे में पता चल जाएगा तो आप सही ट्रीटमेंट करवा पाएंगे.
जेनेटिक टेस्ट
शादी से पहले दोनों पार्टनर को जेनेटिक टेस्ट जरूर कराना चाहिए. इस टेस्ट को करवाने से यह पता चल जाएगा कि आपके होने वाले पार्टनर को कोई अनुवांशिक बीमारी तो नहीं है. अगर टेस्ट में किसी बीमारी का पता चलता है तो समय रहते उसका इलाज करवाया जा सकता है.
एसटीडी टेस्ट
यह टेस्ट दोनों पार्टनर को जरूर कराना चाहिए, जिससे दोनों में से कोई भी शादी के बाद सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज का शिकार न हो. क्योंकि अगर दोनों में से किसी एक को भी यह होती है तो दूसरे को भी हो सकती है. जो बहुत खतरनाक साबित हो सकती है.
ब्लड ग्रुप कम्पेटिबिलिटी टेस्ट
अगर दोनों पति-पत्नी का ब्लड ग्रुप एक दूसरे के साथ कम्पैटिबल यानी अनुकूल या सुसंगत न हो तो प्रेग्नेंसी के दौरान समस्याएं आ सकती हैं. लिहाजा दोनों पार्टनर का Rh फैक्टर सेम हो यह बेहद जरूरी है. ऐसे में शादी से पहले ब्लड ग्रुप का कम्पेटिबिलिटी टेस्ट जरूर करवाएं.
ब्लड डिसऑर्डर टेस्ट
महिलाओं को शादी से पहले यह टेस्ट जरूर कराना चाहिए. क्योंकि इससे यह पता चलता है कि आप ब्लड हीमोफीलिया या थैलेसीमिया से ग्रसित तो नहीं है. क्योंकि इसका सीधा असर आपके बच्चे और दांपत्य जीवन पर पड़ता है.

 

अगर आप रिलेशनशिप में है तो मोहब्बत के साथ -साथ इन बातों का भी रखें ध्यान

अगर आप रिलेशनशिप में है तो मोहब्बत के साथ -साथ इन बातों का भी रखें ध्यान

Healthy Relationship : अधूरी मोहब्बत की कसक या टीस मन में रह ही जाती है इसलिए जरूरी है कि इस खूबसूरत एहसास के साथ कुछ बातों का भी ध्यान रखा जाए. किसी भी रिश्ते में होने से पहले उसकी सकारात्मक और नकारात्मक पहलू को समझना जरूरी है. अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तब आपके लिए यह जानना जरूरी है कि रिश्ते की नींव कैसे मजबूत रखें..


आपसी ताल मेल


दुनिया में सभी लोग परफेक्ट नहीं होते और कभी भी हर रिश्ता परफेक्ट नहीं होता है लेकिन किसी भी रिश्तों को शर्तों के आधार पर कायम नहीं कर सकते. अधिकांश रिश्ते आज इसलिए टूटते हैं क्योंकि हम उनसे ज़रूरत से ज्यादा अपेक्षा रखते हैं, उम्मीद रखते हैं. ऐसे में आपसी ताल -मेल होना बहुत जरूरी है. जैसे की अगर आपका साथी किसी काम में ज्यादा फंस गया है और वह आपके लिए समय नहीं निकाल पा रहा है तो इससे दूसरे साथी को समझने की जरूरत हैं. अक्सर हम रिश्तें निभाते वक्त अपनी बुद्धिजीवी सोच को दूसरों पर हावी कर देते हैं. जिससे फिर धीरे-धीरे आपसी सम्मान खोने लगते हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि हर किसी को अपना आत्मसम्मान और स्वाभिमान प्यारा होता है.


रिश्तों में पैसे की अहमियत


रिश्तों को पैसों से न तोलें, उसे अहमियत दें. कई बार ऐसा होता है कि लड़का हो या लड़की अपने साथी से ज्यादा पैसे की डिमांड करने लगते हैं या महंगे गिफ्ट्स की मांग करने लगते हैं. ऐसे में रिश्तें प्यार के कारण नहीं बल्कि पैेसे के कारण टूटने लगते हैं.


परिवार की अहमियत ज्यादा


कई बार ऐसा देखा जाता है कि प्यार होने के बाद भी लोगों के रिलेशनशिप मे दरार आ जाते हैं. अगर आपका साथी परिवार को ज्यादा अहमियत देता है और आपको नहीं तो ऐसे रिश्तें ज्यादा नहीं टिकते हैं. दो अलग -अलग पर्सनालिटी के लोग एक साथ रह रहें है ऐसे में एक साथी अपनी दुनिया में मस्त रहना पसंद करता हो और दूसरा साथी परिवार के इर्द-गिर्द रहना पसंद करता हो तो ऐसे में दोनों के बीच में समस्या आ जाती है.


फ्यूचर की प्लानिंग


कई बार ऐसा देखा जाता है कि रिश्तें में आने के बाद कई तरह के दबाव बढ़ जाते हैं . इसलिए जरूरी है कि पहले से भी कुछ प्लानिंग कर लेनी चाहिए .ताकि आपको पता हो कि अपके साथी को क्या पसंद है और क्या नहीं. कई बार करियर, घर, फैमिली आदि जैसे टॉपिक्स को लेकर आपसी तालमेल नहीं बन पाती है. ऐसे में रिश्तें में आने से पहले इन चीजों की अच्छी तरह प्लानिंग करें.

 

 सेक्स ड्राइव में कमी आने से शादीशुदा जीवन हो सकता है खराब, वॉर्निंग साइन्स समझकर पुरुष यूं करें तुरंत निपटारा

सेक्स ड्राइव में कमी आने से शादीशुदा जीवन हो सकता है खराब, वॉर्निंग साइन्स समझकर पुरुष यूं करें तुरंत निपटारा

सेक्स एक हेल्दी रिलेशनशिप का जरूरी हिस्सा है। इसकी वजह से दो लोगों के बीच के रिश्ते में मजबूती आती है। लेकिन आजकल व्यस्त दिनचर्या के चलते लोगों की सेक्स लाइफ काफी बोरिंग हो गई है। खासतौर से पुरूषों में सेक्स के प्रति दिलचस्पी कम होने लगती है। हालांकि महिलाएं इस बात को समझ नहीं पातीं और उन्हें लगता है कि उनका पति उनसे पहले जैसा प्यार नहीं करता।

लेकिन ऐसा नहीं है, बल्कि क्रॉनिक डिसीज से लेकर तनाव और चिंता में घिरे रहने की वजह से टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन में कमी आने लगती है, जो पुरूषों में शुक्राणु के बनने के लिए जिम्मेदार है। जब ये हार्मोन कम होने लगे, तो सेक्स करने की इच्छा कम हो जाती है। तो आइए, पुरूषों में घटती सेक्स ड्राइव से निपटने के कुछ तरीका हम यहां आपको बताने जा रहे हैं।

​शराब का सेवन घटाएं
घटी हुई सेक्स ड्राइव पुरूषों के लिए बहुत परेशान करने वाली हो सकती है। लंबे समय तक अधिक मात्रा में शराब पीना पुरूषों की सेक्स लाइफ को बर्बाद कर सकती है। जो पुरूष नियमित रूप से तीन या उससे ज्यादा मादक पेय पदार्थों का सेवन करते हैं, उन्हें सेक्स में कुछ खास दिलचस्पी नहीं रहती। इसलिए यौन प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए उन्हें शराब के सेवन और धूम्रपान से बचना चाहिए।

​खुद के स्ट्रेस लेवल को मैनेज करें
आज व्यक्ति जितना व्यस्त हो गया है, तनाव ने उसे उतना ज्यादा घेर लिया है। अगर हर वक्त आप तनाव में रहेंगे, तो सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए जिम्मेदार टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के उत्पादन में कमी आ सकती है।

बता दें कि तनाव के दौरान धमनियां सिकुड़ सकती हैं। साइंटिफिक रिसर्च एंड एसेज में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, तनाव का महिला और पुरूष दोनों में यौन समस्याओं पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए एक बेहतर रिश्ते के लिए तनाव के स्तर को प्रबंधित करना बेहद जरूरी है। इससे आपका यौन स्वास्थ्य भी बेहतर बन पाएगा।

​पार्टनर के साथ बात करें
कई बार सेक्स ड्राइव में कमी आने का कारण रिश्तों में कड़वाहट आना भी होता है। कई मुद्दे ऐसे होते हैं, जो सुलझ नहीं पाते और कपल्स के बीच दूरी बढ़ती जाती है। नतीजा, पुरूषों की सेक्स करने की इच्छा खत्म या कम हो जाती है। लेकिन एक बार जब आप सेक्स ड्राइव को कम करने के कारणों की पहचान कर लेते हैं, तो आपको इसे अपने पाटर्नर के साथ शेयर करना चाहिए। इससे न केवल आपका पार्टनर आपको सपोर्ट करेगा बल्कि अतरंगता बनाने में अपकी मदद भी कर सकता है।

​लो लिबिडो के कारण का पता लगाएं
कामेच्छा की कमी अक्सर तनाव और थकान से जुड़ी होती है। इसलिए इसका समाधान खोजने से पहले आपको मूल समस्या पर ध्यान देना होगा। कहीं ऐसा तो नहीं कि आप लंबे समय से किसी बीमारी से पीडि़त हों या हैवी दवाओं का सेवन कर रहे हों। तनाव, अनिद्रा और शराब का सेवन सहित अन्य कई कारण भी आपकी सेक्स ड्राइव को कम कर सकते हैं।

​टेस्टोस्टेरान रिप्लेसमेंट थैरेपी
पुरूषों में कम होती सेक्स ड्राइव शरीर में टेस्टोस्टेरॉन में आई कमी के कारण होती है। जिन पुरूषों को उपायों के बाद भी परिणाम नहीं मिल रहा, वे टेस्टोस्टेरॉन रिप्लेसमेंट थैरेपी की मदद ले सकते हैं। यह थैरेपी उनमें ऊर्जा के स्तर , सेक्स ड्राइव और मूड में सुधार करती है। हालांकि इसके कुछ साइड इफेक्ट हैं, इसलिए इस थैरेपी को ट्राय करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें।

​काउंसलिंग कराएं
लो सेक्स ड्राइव के स्तर को शारीरिक और मनोवैज्ञानिक दोनों कारणों से ट्रिगर किया जा सकता है। ऐसे समय में सेक्स थैरेपिस्ट की मदद लेना कम सेक्स ड्राइव का इलाज करने के बढिय़ा तरीकों में से एक है। अपने पाटर्नर से संवाद करने में मदद करने से लेकर मानसिक तनावों को समझने में मदद करने के लिए एक विशेषज्ञ आपके यौन स्वास्थ्य को वापस लौटाने में आपकी मदद कर सकता है।

कम होती सेक्स ड्राइव का इलाज अक्सर अंतनिर्हित समस्या के इलाज पर निर्भर करता है। आप चाहें, तो अपनी लो सेक्स ड्राइव को बढ़ाने के लिए खुद भी कदम उठा सकते हैं। स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना, अच्छी नींद लेना और स्वस्थ आहार खाना जैसी क्रियाओं में कामेच्छा बढ़ाने की अच्छी क्षमता है।
कंडोम का इस्तेमाल करना होगा अब इस नियम से, वरना पड़ सकते हैं आप मुसीबत में, राज्य सरकार लागू करने जा रही है ये नियम

कंडोम का इस्तेमाल करना होगा अब इस नियम से, वरना पड़ सकते हैं आप मुसीबत में, राज्य सरकार लागू करने जा रही है ये नियम

यूं तो किसी की भी निजी ज़िंदगी में कोई दखल नहीं दे सकता, लेकिन अमेरिका के कैलिफोर्निया  में कपल्स के निजी पलों में कानून का दखल ज़रूर होगा | दरअसल कैलिफोर्निया में सरकार  ने ये तय किया है कि एक रोमांटिक रिलेशनशिप में अगर पार्टनर की अनुमति के मुताबिक कंडोम का इस्तेमाल नहीं किया गया, तो ये गैरकानूनी होगा |

दुनिया में पहली बार किसी राज्य या देश ने इस तरह का नियम  लागू किया है | कैलिफोर्निया में लंबे वक्त से इस नियम पर बातचीत चल रही थी, लेकिन अब इसे लागू कर दिया गया है | इस अजीबोगरीब नियम के मुताबिक कपल्स के निजी पलों के दौरान अगर पार्टनर से परमिशन लिए बिना कंडोम हटाता है, तो उस पर कानूनी कार्यवाही हो सकेगी | जल्दी ही कैलिफोर्निया में इससे संबंधित ड्राफ्ट पास होने वाला है |

दुनिया में पहली बार बना ऐसा नियम
अमेरिकन अखबार इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक कैलिफोर्निया इस तरह का कानून बनाने वाला अमेरिका का पहला राज्य बन जाएगा | हालांकि इससे पहले दुनिया में कभी भी, कहीं भी ऐसा कानून सामने नहीं आया है | ये बिल कैलिफोर्निया एसेंबली में पहले ही पेश किया जा चुका है, जिस पर उस वक्त सहमति नहीं बनी थी | अब इस ड्राफ्ट को पास कराने की दिशा में कदम बढ़ाया जा चुका है | कानून के मुताबिक ऐसे केसेज़ में पीड़ित पहला कदम उठा सकेगा और आरोपी के खिलाफ इमोशनल और फिजिकल हार्म को लेकर केस कर सकता है |

क्यों अजीबोगरीब कानून बनाने की पड़ी ज़रूरत?
इस बिल को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि पार्टनर को बिना बताए या चोरी से कंडोम हटाने के कई नुकसान होते हैं | ये संबंधों में धोखा भी है और पीड़ित के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं है | इससे सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिज़ीज़, प्रेगनेंसी और इमोशनल ट्रॉमा जैसी समस्या आ सकती है | फिलहाल कैलिफोर्निया में बनाया गया ये कानून अमेरिका ही नहीं पूरी दुनिया में हेडलाइंस बटोर रहा है | हर कोई इस पर बात कर रहा है और अपनी-अपनी राय दे रहा है |

इन 3 गुणों वाले लोगों को हर जगह मिलता है सम्मान, आप भी जान लीजिए

इन 3 गुणों वाले लोगों को हर जगह मिलता है सम्मान, आप भी जान लीजिए

आचार्य चाणक्य की नीतियां व्यक्ति को सही मार्ग पर चलकर सफल होने के लिए प्रेरित करती हैं। इतने वर्षों के बाद भी चाणक्य की नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को हमेशा गुणों को अपनाना चाहिए और अवगुणों का त्याग करना चाहिए। एक नीति में चाणक्य ने बताया है कि किन गुणों वाले व्यक्ति को हर जगह मिलता है सम्मान-
1. सत्य के मार्ग पर चलने वाला-
चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। हमेशा सत्य बोलना चाहिए। परिस्थितियां कैसी भी हों लेकिन व्यक्ति को सत्य का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि हमेशा सत्य बोलने वाले व्यक्ति सफलता प्राप्त करते हैं। झूठ बोलने वाले व्यक्ति को क्षणिक सम्मान प्राप्त होता है। ऐसे लोगों का सफलता ज्यादा समय तक नहीं टिकती है।
2. मधुर वाणी-
चाणक्य कहते हैं कि मधुर वाणी वाले व्यक्ति को हर किसी से मान-सम्मान प्राप्त होता है। मधुर वाणी कठोर से कठोर व्यक्ति को प्रभावित करती है। हर व्यक्ति को इस आदत को अपनाना चाहिए। मधुर बोलने वाले व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है।
3. मेहनती व्यक्ति-
परिश्रम सफलता की कुंजी है। चाणक्य कहते हैं कि किसी भी काम को करने में आलस नहीं करना चाहिए। जिन लोगों में मेहनत का गुण होता है, उन्हें सफलता के साथ मान-सम्मान भी प्राप्त होता है।

 

आपके फोन पर है हैकर्स की नजर, अगर ये संकेत दिखें तो हो जाएं अलर्ट

आपके फोन पर है हैकर्स की नजर, अगर ये संकेत दिखें तो हो जाएं अलर्ट

हैकिंग आज के दौर की एक बड़ी समस्या बन गई है. हैकर्स ने शुरुआत में मशहूर लोगों को अपना निशाना बनाया लेकिन अब उनके निशाने पर आम लोग भी हैं. इस खतरे से निपटने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना होगा.


कई बार स्मार्टफोन हैक हो जाने का पता तुरंत नहीं लगता है. हम आपको ऐसे कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रह हैं जिनसे आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका फोन हैक हुआ है या नहीं. हालांकि ये फुलप्रूफ तरीके नहीं हैं, और जब कि आपको फोन हैक होने का शक हो तो आप निश्चित रूप से अपने डिवाइस को किसी विशेषज्ञ के पास ले जाएं.


स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस

• अगर आप वेबपेज ठीक से लोड नहीं कर पा रहे या फोन को तेजी से चलाने के लिए आपको फिर से चालू करना पड़ रहा है तो इन परेशानियों का कारण डिवाइस में चल रहा मैलवेयर सॉफ़्टवेयर हो सकता है.
• यह आपके सिस्टम के रिसोर्स का इस्तेमाल करके बैकग्राउंड में खामोशी से काम करने वाला एक क्रिप्टोक्यूरेंसी माइनर भी हो सकता है.
पॉपअप और एडवर्टाइजमेंट
• गूगल,ट्विटर या फेसबुक जैसी वेबसाइटों पर सर्च करते समय अगर संदिग्ध पॉपअप दिखें तो यह भी फोन हैक होने का एक संकेत हो सकता है.
• इन साइटों में आमतौर पर मैलवेयर पॉपअप नहीं होते हैं जो आपको एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर या अन्य टूल्स इंस्टॉल करने के लिए कहते हैं.
• इसलिए अगर आप वेब ब्राउज़ करते समय या अपने फ़ोन का इस्तेमाल करते हुए इन विज्ञापनों को देख रहे हैं, तो आपका फोन Adware से संक्रमित हो सकता हैं.
बैटरी लाइफ में अचानक गिरावट दिखे
• फोन की बैटरी की क्षमता समय के साथ धीरे-धीरे कम होती जाती है.
• फोन की बैटरी लाइफ में अगर अचानक गिरावट दिखे यह एक संकेत हो सकता है कि आपका फोन हैक हो गया है.
• हो सकता है कि मैलवेयर बैकग्राउंड में चल रहा है जिससे बैटरी तेजी से खत्म हो रही है.
एप्स अगर ठीक से काम न करे
• व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम जैसे मशहूर एप अगर अचानक से हैंग या फ्रीज करना शुरू कर दें या बिना अनइंस्टॉल किए आपके फोन से गायब हो जाएं तो यह भी इस बात का संकेत हैं कि मैलवेयर सॉफ़्टवेयर के कारण डिवाइस की स्टोरेज खत्म हो रही है.

 

सड़क पर वाहनों के हॉर्न से मिलेगी मुक्ति, सुनाई देंगी बांसुरी और वायलिन की धुन

सड़क पर वाहनों के हॉर्न से मिलेगी मुक्ति, सुनाई देंगी बांसुरी और वायलिन की धुन

अगर आप भी सड़कों पर वाहनों के हॉर्न से परेशान होते हैं तो आपके लिए एक उम्मीद भरी खबर है. खबर ये है कि केंद्र सरकार गाड़ियों के हॉर्न की आवाज को लेकर नए नियम लागू करने की तैयारी में है. अपने काम को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)हॉर्न की आवाज को इरिटेटिंग से सुखद बनाने के लिए नए नियमों पर काम कर रहे हैं.

क्या है मंत्रालय की तैयारी?
खुद नितिन गडकरी ने नए नियमों को लेकर मंत्रालय की तैयारी के बारे में जानकारी शेयर की है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक, जल्द ही आपको गाड़ियों के हॉर्न की कर्कश आवाज से मुक्ति मिल जाएगी. वाहनों के हॉर्न की कष्टदाई आवाज को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि उनके मंत्रालय के अधिकारी कारों के हॉर्न की आवाज बदलने पर काम कर रहे हैं.

बदल दी जाएगी Horn की आवाज!
कोई आपके पीछे से हॉर्न बजाए और आपको बांसुरी या वायलिन की धुन सुनाई दे तो कितना सुखद होगा न? कुछ ऐसी ही तैयारी है सरकार की. केंद्रीय मंत्री गडकरी के मुताबिक, आने वाले समय मे वाहनों के हॉर्न की कर्कश आवाज से मुक्ति मिलेगी. हॉर्न की इरि​टेटिंग साउंड की जगह भारतीय संगीत वाद्य यंत्रों (Indian musical instruments) की मधुर ध्वनि सुनाई देगी.

केंद्रीय मंत्री ने सुनाया अपना अनुभव
नितिन गडकरी ने अपना अनुभव सुनाते हुए कहा कि वह नागपुर में 11वीं मंजिल पर रहते हैं. रोज सुबह 1 घंटा प्राणायाम करते हैं और इस दौरान सड़क पर बजाए जा रहे वाहनों के हॉर्न सुबह के सन्नाटे में खलल डालते हैं. इस परेशानी को झेलते हुए उनके दिमाग में यह ख्याल आया कि वाहनों के हॉर्न सही तरीके से होने चाहिए. उन्होंने कहा, “हमने सोचना शुरू कर दिया है कि कार के हॉर्न की आवाज भारतीय वाद्य यंत्र होनी चाहिए और हम इस पर काम कर रहे हैं.”

हॉर्न की बजाय सुनाई देंगे बांसुरी, वायलिन के धुन
लोकमत की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार यह आदेश दे सकती है कि गाड़ियों के हॉर्न भारतीय वाद्य यंत्रों की तरह बजने चाहिए. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हॉर्न तबला, ताल, वायलिन, बिगुल, बांसुरी जैसे वाद्ययंत्रों की आवाज हॉर्न से सुनाई देनी चाहिए.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हॉर्न को लेकर नए नियमों में से कुछ नियम वाहन निर्माताओं पर ही लागू होंगे. ऐसा इसलिए ताकि जब वाहन का निर्माण किया जा रहा है, तो उनके पास सही प्रकार का हॉर्न होगा. नए नियमों के लागू होने के बाद वाहनों के हॉर्न की जगह तबला, ताल, वायलिन, बिगुल, बांसुरी आदि की धुन सुनी जा सकेंगी.
 
 ध्यान दें! 1 नवंबर से इन 43 स्मार्टफोन पर नहीं चलेगा WhatsApp, यहां देखें पूरी लिस्ट

ध्यान दें! 1 नवंबर से इन 43 स्मार्टफोन पर नहीं चलेगा WhatsApp, यहां देखें पूरी लिस्ट

पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप  (WhatsApp) 1 नवंबर से पुराने स्मार्टफोन्स पर काम नहीं करेगा. वॉट्सऐप लगातार पुराने फोन पर अपने सपोर्ट को बंद करती है, और अब वॉट्सऐप 43 पुराने स्मार्टफोन मॉडल पर काम नहीं करेगा. दोस्त, रिश्तेदारों से जुड़े रहने के लिए वॉट्सऐप लोगों के लिए एक अहम ज़रिया है, ऐसे में फोन पर वॉट्सऐप सपोर्ट बंद होना लोगों के लिए काफी शॉकिंग है. वॉट्सऐप सपोर्ट खत्म होने वाले जिन फोन की लिस्ट जारी हुई है, उनमें एंड्रॉयड और ऐपल iOS दोनों ही मौजूद हैं. सन की रिपोर्ट के मुताबिक एंड्रॉयड 4.0.4 पर चलने वाले फोन पर वॉट्सऐप नहीं चलेगा.

इसके अलावा ऐपल iOS 9 पर चलने वाले आईफोन पर भी इसका सपोर्ट बंद हो जाएगा. आइए देखते हैं उन फोन को जिनपर 1 नवंबर से वॉट्सऐप कान नहीं करेगा…

Samsung
सैमसंग Galaxy Trend Lite, सैमसंग Galaxy Trend II, सैमसंग Galaxy SII, सैमसंग Galaxy S3 mini, सैमसंग Galaxy Xcover 2, गैलेक्सी Core और गैलेक्सी Ace 2.


LG
LG Lucid 2, ऑप्टिमस F7, Optimus F5, ऑप्टिमस L3 II Dual, Optimus F5, ऑप्टिमस L5, Optimus L5 II, Optimus L5 Dual, Optimus L3 II, Optimus L7,ऑप्टिमस L7 II Dual, ऑप्टिमस L7 II, ऑप्टिमस F6, Enact , ऑप्टिमस L4 II Dual, ऑप्टिमस F3, Optimus L4 II, Optimus L2 II, Optimus नाइट्रो HD and 4X HD, और Optimus F3Q.

ZTE
ZTE Grand S Flex, ZTE V956, Grand X Quad V987 और ग्रैंड Memo.

Huawei
हुवावे Ascend G740, Ascend Mate, Ascend D Quad XL, Ascend D1 क्वाड XL, Ascend P1 S, और Ascend D2.

Sony
सोनी Xperia Miro, Sony एक्सपीरिया Neo L, Xperia Arc S.

बाकी फोन…
Alcatel One Touch Evo 7, Archos 53 Platinum, HTC Desire 500, Caterpillar Cat B15, Wiko Cink Five, Wiko Darknight, Lenovo A820, UMi X2, Faea F1 and THL W8.
Teacher's Day 2021: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस, यहां जानें इस दिन का इतिहास

Teacher's Day 2021: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस, यहां जानें इस दिन का इतिहास

Teacher’s Day 2021: 5 सितंबर को हर साल भारत में टीचर्स डे के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन स्कूलों तरह-तरह के कार्यक्रम होते हैं और बच्चे टीचर्स बनते हैं. एक शिक्षक का किसी भी छात्र के जीवन में खास महत्व होता है. कहा जाता है कि किसी भी बच्चे के लिए सबसे पहले स्थान पर उसके माता-पिता और फिर दूसरे स्थान पर शिक्षक होता है. शिक्षक एक बच्चे के भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान देता है. एक शिक्षक के बिना छात्र का जीवन अधूरा रहता है. शिक्षक दिवस आने में कुछ ही दिन बाकी हैं ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है और इन दिन को मनाने के पीछे क्या महत्व है.

आइए जानते हैं-
शिक्षक दिवस का इतिहास
भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन (5 सितंबर) भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को 1962 से शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने अपने छात्रों से जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की इच्छा जताई थी. दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में अलग-अलग तारीख पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है. देश के पहले उप-राष्ट्रिपति डॉ राधाकृष्णकन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुमनी गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था. वे बचपन से ही किताबें पढ़ने के शौकीन थे और स्वामी विवेकानंद से काफी प्रभावित थे. राधाकृष्णन का निधन चेन्नई में 17 अप्रैल 1975 को हुआ था.
जब डॉ. एस राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति बने तो उनके कुछ छात्र व मित्र उनके पास पहुंचे और उनसे अनुरोध किया कि वे उन्हें अपना जन्मदिन मनाने की अनुमति दें. उन्होंने उत्तर दिया कि मेरे जन्मदिन को अलग से मनाने के बजाय इस 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो यह मेरे लिए गौरवपूर्ण सौभाग्य होगा. तब से उनकी जयंती यानी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाने लगा.
अलग-अलग देशों में इस दिन मनाया जाता है शिक्षक दिवस
शिक्षक दिवस को चीन से लेकर, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अल्बानिया, इंडोनेशिया, ईरान, मलयेशिया, ब्राजील और पाकिस्तान तक शामिल हैं. हालांकि हर देश में इस दिवस को मनाने की तारीख अलग-अलग है. जैसे कि- चीन में 10 सितंबर तो अमेरिका में छह मई, ऑस्ट्रेलिया में अक्तूबर के अंतिम शुक्रवार, ब्राजील में 15 अक्तूबर और पाकिस्तान में पांच अक्तूबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है.

 

पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव और कलह का कारण बनती हैं ये आदतें, जानें चाणक्य नीति

पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव और कलह का कारण बनती हैं ये आदतें, जानें चाणक्य नीति

चाणक्य नीति कहती है कि हर रिश्ते की एक मर्यादा होती है, जब ये तार-तार होने लगती है तो मजबूत से मजबूत रिश्ता भी रेत के किले की तरह ढह जाता है. इसलिए हर मजबूत रिश्ते को ठीक उसी तरह से सहेज कर रखना चाहिए जिस प्रकार से एक माली अपने बाग की रक्षा और देखभाल करता है.
चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी का रिश्ता पवित्र और सबसे मजबूत रिश्तों में से एक है. जब ये रिश्ता खराब होता है तो कई अन्य लोग भी प्रभावित होते हैं. इस रिश्ते को हमेशा मधुर बनाने का प्रयास करना चाहिए. जिन लोगों के दांपत्य जीवन में मधुरता नहीं होती है, उनके जीवन में एक निराशा और खाली पन हमेशा बना रहता है. जब इस रिश्ते में परेशानी आने लगती है तो तनाव और कलह की स्थिति बनने लगती है. जिस कारण व्यक्ति को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
मनुष्य का जीवन अनमोल है, पति और पत्नी का रिश्ता इस जीवन को बेहतर बनाने में सहयोग करता है. छोटी-छोटी बातों पर इस रिश्ते को खराब नहीं करना चाहिए. पति और पत्नी के रिश्ते में कभी भी ये बात नहीं आनी चाहिए. चाणक्य नीति के अनुसार जब ये बातें किसी भी रिश्ते में आती हैं तो मुश्किलें पेश आने लगती है-
क्रोध-
चाणक्य नीति कहती है कि क्रोध पति और पत्नी के रिश्ते को सबसे अधिक प्रभावित करता है. क्रोध सबसे बड़ा अवगुण हैं. क्रोध में व्यक्ति अच्छे और बुरे का अंतर भूल जाता है. क्रोध व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु है. पति और पत्नी के रिश्ते में क्रोध के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए.
धोखा-
चाणक्य नीति कहती है कि धोखा किसी भी रिश्ते के लिए हानिकारक है. धोखा देने वाले लोगों को कोई सम्मान प्राप्त नहीं होता है. पति और पत्नी के रिश्ते में भी ये बात नहीं आनी चाहिए. ये रिश्ता समर्पण का रिश्ता है. एक दूसरे का सहयोग करते हुए, दांपत्य जीवन में खुशियों के रंग भरने चाहिए.
 

 सेक्स लाइफ अच्छी होने से इसका असर आपके काम पर कैसे पड़ता है?

सेक्स लाइफ अच्छी होने से इसका असर आपके काम पर कैसे पड़ता है?

सेक्स पर किए गए कई रिसर्च में यह बात साबित हुई है कि जो लोग रोजाना सेक्स करते हैं, वे अपने काम में ज्यादा क्रिएटिव साबित होते हैं। सेक्स के दौरान ऑक्सिटोसिन नामक हार्मोन के स्त्राव के कारण मस्तिष्क में संज्ञानात्मक लचीलापन आता है, जो क्रिएटिविटी को बढ़ाने में मददगार होता है।

ऑरेगोन स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा सेक्स पर किए गए एक शोध के अनुसार
कुछ वर्ष पूर्व ऑरेगोन स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा अपने 159 शादीशुदा कर्मचारियों पर सेक्स से संबंधित एक शोध किया गया था, जिसके अनुसार यह तथ्य सामने आया था कि जो मैरिड एम्प्लाइ सेक्स में ज्यादा एक्टिव रहते थे, काम के दौरान ऑफिस में उनका मूड भी बेहतर रहता था और वे अपने काम को ज्यादा तल्लीनता से भी किया करते थे। इसका कारण था सेक्स करने के बाद बॉडी में डोपामाइन और ऑक्सिटोसिन का निर्माण होता है, जिससे काफी घंटों बाद तक मूड ठीक रहता है।

सेक्स एक्सपर्ट्स कहते हैं
सेक्स करने से दिमाग को कई हार्मोन और न्यूरोट्रांसमीटर्स मिलते हैं, जैसे- डोपामाइन, सेरोटोनिन और ऑक्सिटोसिन, जो आपका मूड बेहतर बनाने में मदद करते हैं, ब्लड प्रेशर कम करते हैं और आपको रिलैक्स करने में मदद करते हैं। इसके अलावा सेक्स करने से दिमाग के कुछ हिस्सों में सेल्स के विकास में भी मदद मिलती है, जिससे याददाश्त बढ़ती है। ऐसे में सेक्स को अपने रेगुलर रूटीन में शामिल करने से आपका दिमाग रिलैक्स रहेगा तो आपका मन भी ऑफिस के कामों में रमा रहेगा।

इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है सेक्स
सेक्स हमारी इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है। सेक्स के दौरान शरीर में एंटी बॉडी के हाई लेवल का निर्माण होता है, जो कीटाणु और वायरस से लड़ने में मदद करता है। शरीर में इम्यूनिटी के मजबूत होने के कारण आप बीमार कम पड़ते हैं। बीमार कम पड़ेंगे तो ऑफिस के काम में भी मन लगेगा और प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी। इसलिए जरूरी है कि नियमित तौर पर सेक्स करें और अपनी सेक्स लाइफ को हेल्दी रखें।

 
 
चाणक्य नीति: पाना चाहते हैं जीवन में सफलता तो इन 4 आदतों का आज ही कर दें त्याग

चाणक्य नीति: पाना चाहते हैं जीवन में सफलता तो इन 4 आदतों का आज ही कर दें त्याग

आचार्य चाणक्य को उनके गुरु चणक से चाणक्य नाम प्राप्त हुआ था। इसके अलावा कई विषयों में परांगत होने के कारण वे विष्णु गुप्त और कौटिल्य के नाम से भी विख्यात थे। ये राजनीति और कूटनीति में कुशल थे। इसके साथ ही ये अर्थशास्त्र के भी मर्मज्ञ थे। अर्थशास्त्र को मौर्य काल का दर्पण माना जाता था। इन्होंने अपनी शिक्षा विश्व में ख्याति प्राप्त तक्षशिला विश्वविद्यालय से ग्रहण की थी। इसके बाद यही पर आचार्य के पद पर रहते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा भी प्रदान की। आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन में हर तरह की परिस्थितियों का सामना किया था इसलिए वे शिक्षा और सफलता के मूल्य को भलिभांति समझते थे। उनके द्वारा लिखे गए नीतिशास्त्र में धन, व्यापार, शिक्षा, रिश्ते और शत्रु, जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। नीति शास्त्र में बताई गई बातों का अनुसरण करके व्यक्ति अपने जीवन की समस्याओं से मुक्ति पाने के साथ ही जीवन को सफल और सुखी बना सकता है। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में चार ऐसी आदतों के बारे में बताया है जो व्यक्ति की सफलता में रुकावट बनती हैं। यदि जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो इन अवगुणों का त्याग कर देना चाहिए।
आलस्य का त्याग
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आलस्य मनुष्य की सफलता में सबसे बड़ी बाधा है, इसलिए आलस्य का तुरंत त्याग कर देना चाहिए। जो लोग हर काम में आलस करते हैं और आज के काम को कल पर टालते रहते हैं, वे अपने जीवन में कभी सफल नहीं होते हैं। परिश्रम ही सफलता की कुंजी हैं इसलिए व्यक्ति को परिश्रम करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। यदि जीवन में सफल होना है तो खासतौर पर युवावस्था में तो बिलकुल ही भी आलस्य नहीं करना चाहिए। भविष्य को बनाने के लिए यह स्वर्णिम समय होता है।
बाधाओं से न घबराएं
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी भी कार्य को करते समय बाधाओं से नहीं घबराना चाहिए। जो व्यक्ति कार्य की बाधाओं से घबरा जाते हैं वे बहुत देरी से सफलता प्राप्त करते हैं और कभी कभी इसी कारण अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में पीछे भी रह जाते हैं। इसलिए बात-बात पर घबराने की आदत का त्याग कर देना चाहिए। किसी भी कार्य को जितने उत्साह से आरंभ करें उतने ही उत्साह से उसे पूर्ण करें चाहे कितनी भी बाधाएं आए अपना धैर्य बनाएं रखें। जीवन में सफलता तभी संभव है।
समय को न गवाएं
चाणक्य कहते हैं कि जो लोग अपने जीवन में समय की कीमत को नहीं पहचानते हैं, वे आगे चलकर दुखी रहते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में सफलता नहीं मिलती है। किसी भी व्यक्ति के लिए जीवन में सफल होना है तो उसे समय की कीमत के समझना बहुत आवश्यक होता है। चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को दूूूसरे की गलतियों से सबक लेना चाहिए। स्वयं की गलतियों से सीखोगे तो जीवन निकल जाएगा। अपने जीवन में अनुशासन लाएं और अपने हर कार्य को समय से पूर्ण करें।
गलत संगत से दूर रहें
चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को अपनी संगत को लेकर सदैव गंभीर रहना चाहिए। यदि व्यक्ति गलत संगति में पड़ जाते तो वह कभी सफल नहीं हो सकता है। जीवन में सफल होने के लिए सदैव ज्ञानी और जानकार लोगों की संगत में रहना चाहिए। जो लोग गलत लोगों की संगत में रहते हैं वे भी उन्हीं की तरह हो जाते हैं, इसलिए यदि सफल होना हो तो तुरंत ही गलत संगत का त्याग कर देना चाहिए।

 

 नौकरी वाले कपल्स अपनी Sex लाइफ को जबरदस्त बनाने जरूर आजमाएं ये 6 टिप्स

नौकरी वाले कपल्स अपनी Sex लाइफ को जबरदस्त बनाने जरूर आजमाएं ये 6 टिप्स

सेक्स से जुड़ी भावनाएं स्त्री-पुरुष दोनों के लिए एक जैसी होती हैं। लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि पुरुषों के लिए सेक्स एक शारीरिक क्रिया होती है, जबकि महिलाओं के लिए भावनात्मक। आज के समय में लोगों की जीवनशैली, काम का दबाव, समय की कमी और फाइनेंशियल ज़रूरत ने सबसे ज़्यादा असर आपसी रिश्तों पर डाला है। समाज के हरेक कार्यक्षेत्र में महिलाओं ने अपनी काबिलियत बखूबी सिद्ध की है, लेकिन बदले में इसका असर उनके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ा है। चूंकि रिश्तों को सहेजने की जिम्मेदारी भी समाज में महिलाओं को ही दी गई है, तो ऐसे में उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि किन बातों को ध्यान में रखने से आपकी सेक्स लाइफ़ हमेशा आनंददायक बनी रहेगी।

वैवाहिक जीवन में सेक्स बहुत महत्वपूर्ण है
वैवाहिक जीवन में रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्यार, विश्‍वास, ईमानदारी, सम्मान और सेक्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। रिसर्च के अनुसार, शादियां टूटने का एक बड़ा कारण होता है सेक्स लाइफ़ में प्रॉब्लम। ऐसे में सेक्स की अहमियत को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। भले ही आज के समय में स्त्री और पुरुष अपने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बहुत बिजी रहते हैं, जिसका सबसे ज़्यादा असर उनकी सेक्स लाइफ़ पर पड़ रहा है। अपनी मैरिड लाइफ को खुशगवार बनाए रखने के लिए बेहद ज़रूरी है कि अपनी सेक्स लाइफ़ को हमेशा तरोताज़ा बनाए रखा जाए। इसलिए चाहे काम की जितनी भी व्यस्तता हो या कितनी भी ज्यादा घरेलू जिम्मेदारियां हो, आपको सेक्स के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए।

काम के तनाव को अपने रिश्ते पर हावी न होने दें
सेक्स भले ही एक शारीरिक क्रिया है, लेकिन महिलाओं के लिए वो भावनात्मक पहलू से जुड़ी होती है। महिलाओं की सेक्स ड्राइव मल्टीडायमेंशनल होती है। इसलिए यदि कामकाजी महिलाओं को ऑफ़िस से संबंधित कोई समस्या हो, तो उन्हें इसका असर अपने निजी जीवन पर नहीं होने देना चाहिए। बेहतर इसी में होगा कि पति हो या पत्नी, कोई भी अपने ऑफिस और वहां की समस्याओं को घर में लेकर न आएं। यदि कोई परेशानी हो, तो उसे पति और पत्नी एक- दूसरे के साथ शेयर करके समाधान निकालने की कोशिश करें।

पार्टनर से कम्युनिकेट करना है बहुत जरूरी
काम के बिज़ी शेड्यूल में किसी भी मैरिड कपल के पास इतना समय नहीं होता है कि एक-दूसरे को पर्याप्त समय दे सकें। लेकिन फ़ोन के जरिये, प्यार भरे मैसेजेस के जरिये, वीडियो कॉल के जरिये एक-दूसरे के साथ बीच-बीच में संपर्क बनाकर रखें, इससे रिश्ते का माधुर्य बना रहेगा, जो आप दोनों को और क़रीब लाएगा। इसके अलावा एक-दूसरे की प्रशंसा करना, एक-दूसरे की सराहना करना, प्रमोशन होने पर बधाई देना, एक-दूसरे को सरप्राइज़ देकर खुश करना और कभी भी किसी भी दिन गिफ्ट देना, सप्ताह में एक या दो दिन सेक्स अवश्य करना, कुछ ऐसी बातें हैं, जो आपकी बॉंडिंग को मजबूत बनाती है।

हर वीकेंड हो हनीमून की तरह स्पेशल
पूरे ह़फ़्ते बिज़ी रहने के बाद वीकेंड पर ऐसा कुछ स्पेशल करें कि ह़फ़्ते भर का स्ट्रेस भी दूर हो जाए और आप दोनों कुछ अंतरंगता के हसीन पल भी तन्हाई में गुज़ार सकें। बेहतर होगा कि आप दोनों वीकेंड में अपने आस-पास ही कहीं घूमने निकल जाएं, मूवी देखने जाएं और कैंडल लाइट डिनर पर जाएं, या फिर मौसम हसीन हो तो लांग ड्राइव पर निकल जाएं। चाहे तो ऑफिस से कुछ दिनों की छुट्टी लेकर आप दोनों बाहर जाने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं। यह एक तरीके से रिफ्रेश होने के लिए आप दोनों का हनीमून वीकेंड हो जाएगा। पुरुषों को भी समझना चाहिए कि यदि उनकी पत्नी कामकाजी है, तो इमोशनल लेवल पर उन्हें दिनभर की छोटी-छोटी बातें काफ़ी प्रभावित करती हैं, जिसका असर उनकी सेक्स लाइफ़ पर पड़ता है। ऐसे में एक पति द्वारा अपनी पत्नी को सपोर्ट करना उनके वैवाहिक रिश्तों को और मज़बूती देता है।

हैप्पी सेक्स लाइफ के लिए हेल्दी डाइट लें
वर्किंग कपल्स को अपनी डायट प्लान करके रखनी चाहिए। अत्यधिक काम के प्रेशर में उनका खान-पान अक्सर अनियमित हो जाता है, जिसका सीधा असर उनके हेल्थ पर पड़ता है, ख़ासतौर से डाइजेशन पर। ये छोटी-छोटी चीज़ें भी सेक्स लाइफ़ को प्रभावित करने की क्षमता रखती हैं। हेल्दी डायट का संबंध फिजिकल एनर्जी और स्टेमिना से है, जो सेक्स लाइफ़ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए हमेशा हल्का, सुपाच्य और पौष्टिक भोजन लें। ख़ूब पानी पीएं और फलों को अपने आहार में सम्मिलित करें।

फ़िटनेस पर भी ध्यान देना है बेहद ज़रूरी
पर्सनल लाइफ, प्रोफेशनल लाइफ और इमोशनल बैलेंस को बनाये रखने के लिए फिज़िकल फ़िटनेस बहुत ज़रूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, फिजिकली फ़िट नहीं होने पर लोगों की सेक्स में रुचि कम होने लगती है। ख़ासतौर से महिलाएं सेक्स के दौरान अपने शरीर और लुक्स को लेकर काफ़ी सजग रहती हैं। ऐेसे में ज़रूरी है कि काम के साथ-साथ अपनी फ़िटनेस भी बनाये रखें। जिम जाने का समय न हो, तो सुबह जॉगिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग, डांस, एक्सरसाइज़ या योगासन करें। इससे आपकी एक्टिवनेस और पॉज़िटिव एनर्जी बनी रहेगी, जो आपको डिप्रेशन व स्ट्रेस से दूर रखने में लाभकारी होने के साथ-साथ आपकी सेक्स लाइफ को भी बेहतरीन बनाता है।
 
अगर पार्टनर में हैं ये आदतें तो शादी करने की न करें जल्दबाजी, आगे चलकर हो सकती हैं परेशानी

अगर पार्टनर में हैं ये आदतें तो शादी करने की न करें जल्दबाजी, आगे चलकर हो सकती हैं परेशानी

कोरोना काल में कपल्स लंबे समय तक एक दूसरे से दूर रहे हैं। ऐसे में लॉन्ट टर्म रिलेशनशिप के बाद शादी करने का फैसला करते हैं। हालांकि, अगर आप अपन पार्टनर के साथ शादी का फैसला करते हैं, तो आपको अपना मन बनाने से पहले कुछ बातों पर विचार करने की जरूरत है। जीवन में शादी फैसला बहुत बड़ा होता है। ये एक अलग ही पड़ाव होता है। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर इन बातों पर ध्यान ना दिया जाए तो आगे चलकर विवाहित जीवन में परेशानियां हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि पार्टनर की किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है।
1) बार-बार टोकना
एक दूसरे की अच्छाई के लिए कई बार चीजों को बोलना अच्छा होता है, लेकिन बार बार अगर आपका पार्टनर चीजों के लिए रोकता-टोकता है और आपकी हर बात को नकारात्मक प्रतिक्रिया करता है, तो इससे भविष्य में बहुत सारी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आपको इस परेशानी के बारे में अपने पार्टनर से बात करनी चाहिए।
2) मॉनिटरिंग पार्टनर्स
केयर करने वाला पार्टनर हर किसी को पसंद होता है, लेकिन देखभाल और तांकझांक में फर्क होता है। अगर आपके पार्टनर की हर एक चीज पर बारीक नजर रखने की आदत है, तो शादी की जल्दबाजी का फैसला न लें।
3) कंफ्यूजन
अगर आपका पार्टनर आपके साथ घूमना फिरना, पार्टी करना पसंद करता है, लेकिन फिर भी शादी की बात आते ही कतराने लगता है, तो आपको सावधान होने की जरूरत है। हालांकि कोई भी एक जैसा नहीं होता, लेकिन अगर आप दोनों एक दूसरे से सभी पहलू में अलग हैं, तो शादी के बाद ये लड़ाई का कारण बन सकता है।

 

व्यक्ति की बर्बादी का कारण बनती हैं उसकी ये 5 आदतें, फौरन कर देना चाहिए त्याग

व्यक्ति की बर्बादी का कारण बनती हैं उसकी ये 5 आदतें, फौरन कर देना चाहिए त्याग

आचार्य चाणक्य एक महान कूटनीतिज्ञ, राजनीतिज्ञ और शिक्षाविद थे। उनके द्वारा रचित चाणक्य नीति आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय है। चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सुखमय बनाने वाली कई नीतियों का वर्णन किया है। चाणक्य ने नीति शास्त्र में व्यक्ति की ऐसी 5 आदतों का जिक्र किया है, जो उसकी बर्बादी का कारण बन सकती हैं। आप भी जान लीजिए-
1. लापरवाही-
चाणक्य कहते हैं कि लापरवाही का नतीजा नुकसान होता है। अगर कोई काम शुरू करने जा रहे हैं जिसकी आपको पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में नुकसान से बचने के लिए किसी अनुभवी से सलाह लेना उचित रहता है।
2. आलस-
चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति की बर्बादी का कारण आलस भी बनता है। चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा अनुशासन में रहना चाहिए। हर काम को समय पर पूरा करना चाहिए। आलस से दूर होने पर ही किसी को काम को उचित ढंग से पूरा किया जा सकता है।
3. नशा-
चाणक्य कहते हैं कि अत्यधिक नशे की आदत किसी भी व्यक्ति को बर्बाद कर सकती है। नशे से आर्थिक स्थिति खराब ही नहीं होती बल्कि मानसिक और शारीरिक हानि भी होती है। चाणक्य कहते हैं कि नशा करने वाला व्यक्ति गलत संगत नें पड़ जाता है और उसका भविष्य खराब हो जाता है।
4. गलत संगत-
चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को हमेशा गलत संगत से दूर रहना चाहिए। चाणक्य का मानना है कि व्यक्ति जिस संगत में रहता है, वह वैसी ही बन जाता है। अच्छे लोगों के साथ रहने पर व्यक्ति अच्छे काम और बुरे लोगों के साथ रहने पर व्यक्ति बुरे काम करता है।
5. काम-
काम से अर्थ यहां यौन-क्रिया से है। चाणक्य नीति के अनुसार, काम की गलत आदत लगने वाले लोगों का जीवन बर्बाद हो जाता है। इससे व्यक्ति मानसिक और शारीरिक तौर पर नष्ट होता जाता है। इसलिए इस आदत को त्याग देने में ही व्यक्ति की भलाई होती है।

यह आलेख धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

 

क्या आप दोनों में बिना किसी वजह से हो रही है लड़ाई? तो इन बातों पर करें गौर

क्या आप दोनों में बिना किसी वजह से हो रही है लड़ाई? तो इन बातों पर करें गौर

कई बार ऐसा होता है कि कपल्स में प्यार तो बहुत होता है लेकिन उनके बीच बार-बार लड़ाई हो जाती है. क्भी-कभी तो ऐसा हो जाता है कि उन दोनों के बीच बात कम और लड़ाई ज्यादा होती है. ऐसे में आपको ठंडे दिमाग से काम लेना चाहिए और लड़ाई के पीछे छुपी बातों को समझना चाहिए. लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम यहां आपको बताएंगे कि आपको किन बातों पर गौर करने की जरूरत है चलिए जानते है.


इन बातों को समझने की करें कोशिश

1- कई बार देखा जाता है कि कपल्स के बीच लड़ाई इसलिए होती है क्योंकि वो व्यस्त होने की वजह से एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं. ऐसे में एक दूसरे के साथ होने के बाद भी पार्टनर्स खुद को अकेला महसूस करते है. इसलिए आप चाहें कितना भी व्यस्त क्यों न हो लेकिन अपको अपने पार्टनर के लिए समय निकालना चाहिए. आप उनके साथ बाहर जा सकते है. वहीं अगर आप एक दूसरे से दूर है तो वीडियो कॉल पर बात करें.
2- अगर आप अपने साथी से बात करते हैं और ऐसे में दोनों की राय एक जैसी न हो तो ऐसे में लड़ाई हो सकती है. ऐसे में आप अपने पार्टनर को प्यार से समझा सकते हैं और बाद में फिर दोनों की सहमति पर फैसला ले सकते हैं लेकिन ऐसे में बहस से बचना चाहिए.
3- कई बार ऐसा होता है कि आप अपने पार्टनर को पुरानी बातों से चिढ़ाते है तो ऐसे में आप अपने पार्टनर को पुरानी गलतियां याद दिला देते हैं. ऐसे में मजाक की स्थिति सीरियस हो जाती है. इसलिए ज्यादा मजाक या गलत मजाक से बचना चाहिए क्योंकि कभी-कभी मजाक में कही बातें बहुत बुरी लग जाती है.

 

 जानिए सेक्स कैसे आपके दिमाग पर असर डाल सकता है?

जानिए सेक्स कैसे आपके दिमाग पर असर डाल सकता है?

हम सभी को सेक्स पसंद है, है ना? हम जानते हैं कि यह कैसे किया जाता है और हम में से अधिकांश इसे अक्सर करते हैं। हालांकि, क्या आपने सोचा है कि सेक्स का आपके दिमाग और आपके मानसिक स्वास्थ्य पर किस तरह का असर हो सकता है? आप सोच सकते हैं कि यह सब अच्छा है क्योंकि सेक्स अच्छा लगता है। कुछ प्रभाव वास्तव में हमारे दिमाग के लिए अच्छे होते हैं लेकिन इसका एक हिस्सा ऐसा नहीं होता है। जबकि आप निश्चित रूप से आनंद लेना और सेक्स करना जारी रखेंगे - सभी रूपों में - यह आपके और आपके साथी के मस्तिष्क के साथ-साथ सामान्य घटनाओं के लिए कुछ स्पष्टीकरण प्राप्त करने के बारे में एक सामान्य विचार होना अच्छा है।

यहां उन सभी तरीकों की सूची दी गई है जिनसे सेक्स आपके मस्तिष्क को प्रभावित करता है:
1. सेक्स आपकी याददाश्त बढ़ाता है
सेक्स वास्तव में आपकी याददाश्त को बढ़ा सकता है! जबकि इस सिद्धांत का अभी तक केवल चूहों पर परीक्षण किया गया है, वैज्ञानिकों का मानना है कि यह मनुष्यों के लिए भी सच है। अध्ययन में, जिसने पहली बार इस थीसिस की पुष्टि की, एक चूहे को केवल एक रात के संभोग की अनुमति दी गई, जबकि दूसरे को 114 दिनों तक हर दिन पुरानी सेक्स या सेक्स करने की अनुमति दी गई। वैज्ञानिकों ने तब अपने व्यक्तिगत खुफिया स्तरों का विश्लेषण किया - उनका पहले से परीक्षण किया गया था और उन्होंने समान रूप से स्कोर किया - और निष्कर्ष निकाला कि जिस चूहे ने लगातार संभोग किया था वह अधिक बुद्धिमान था और केवल एक बार यौन संबंध रखने वाले चूहों से अधिक याद कर सकता था।

आप भी सेक्स करने के बाद अक्सर सो जाते होंगे। यह पता चला है कि इसके लिए वैज्ञानिक स्पष्टीकरण भी हैं। जैसा कि सेक्स पुरुषों को महिलाओं की तुलना में अधिक नींद देता है, वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला है कि यह मस्तिष्क के उस हिस्से के कारण होता है जिसे प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स कहा जाता है जो स्खलन के बाद हवा हो जाता है।
 
यह ऑक्सीटोसिन और सेरोटोनिन के साथ मिलकर काम करता है जो स्लीपी सिंड्रोम का कारण हो सकता है। सेक्स सभी प्रकार की नींद की समस्याओं का भी समाधान हो सकता है। यह आपको हर रात 7 से 9 घंटे की गहरी नींद दिलाने में मदद कर सकता है। सेक्स के दौरान निकलने वाले रसायनों के कारण हम किसी के साथ निकटता और बंधन महसूस करते हैं और इस प्रभाव के माध्यम से हम सभी को नींद आती है।

3. आपको शांत करता है
तनाव मनुष्य के लिए बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। अर्थात्, यह सिरदर्द, नींद, तनाव या पेट खराब है - स्थितियां इससे भी अधिक गंभीर हो सकती हैं। इस बात के प्रमाण हैं कि शारीरिक और भावनात्मक अंतरंगता जोड़ों में तनाव के स्तर को कम कर सकती है। एक अन्य अध्ययन ने साबित किया है कि जिन लोगों ने मर्मज्ञ यौन संबंध बनाए हैं, उनमें उन लोगों की तुलना में तनाव का स्तर कम होता है, जिन्होंने हस्तमैथुन किया था या गैर-सहज यौन संबंध बनाए थे। मनोवैज्ञानिक इस बात की परिकल्पना करते हैं कि सेक्स के दौरान जारी ऑक्सीटोसिन के कारण शांत प्रभाव मौजूद हो सकता है जो संबंध निर्माण का कारण बनता है। यह आपके रक्तचाप को कम करता है और आपको अधिक ऊर्जा खर्च करता है जैसे कि आप व्यायाम कर रहे थे। तो, यह विज्ञान द्वारा सिद्ध किया गया था कि सेक्स आपको तनाव से मुक्त कर सकता है। अगर आपका दिन खराब चल रहा है तो इसे आजमाएं।

भले ही महिलाएं अक्सर सेक्स से बचने के लिए सिरदर्द का उपयोग करती हैं, लेकिन यह अक्सर आपके सभी दर्दों पर अच्छा प्रभाव डाल सकता है, जिसमें सिरदर्द या माइग्रेन भी शामिल है। यह आखिरी चीज हो सकती है जो आप करना चाहते हैं लेकिन इससे पहले कि आप एक गोली तक पहुंचें, इसे आजमाएं।

न्यूरोलॉजिस्ट ने पाया है कि सेक्स करने से माइग्रेन और क्लस्टर सिरदर्द जैसे सिर दर्द से राहत मिल सकती है। जिन लोगों को माइग्रेन था, उनका परीक्षण किया गया और उनमें से 60% ने पुष्टि की कि उन्होंने सेक्स के बाद दर्द में सुधार का अनुभव किया, जबकि क्लस्टर सिरदर्द का अनुभव करने वाले 37% लोगों ने सुधार की पुष्टि की। उन्हीं वैज्ञानिकों ने समझाया कि सेक्स एंडोर्फिन छोड़ता है और दर्द से राहत के पीछे यही तंत्र है। चूंकि एंडोर्फिन एक दर्द निवारक है, वे सिरदर्द के दर्द को कम कर सकते हैं। एक अन्य शोध में, योनि स्व-उत्तेजना के माध्यम से महिलाओं को पीआर के बाद कम दर्द और अधिक आनंद का अनुभव हुआ।

5. यह आपको बुरा महसूस करा सकता है
सेक्स आपको कुछ खास मौकों पर बुरा भी महसूस करा सकता है। जब हम इसे कर रहे होते हैं तो सेक्स से हमें जो अच्छी अनुभूति होती है, वह बहुत अच्छी होती है लेकिन इसके बाद जो आता है वह कम हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि लोगों को पोस्ट-सेक्स ब्लूज़ हो सकता है। एक अध्ययन में भाग लेने वाली लगभग एक तिहाई महिलाओं ने यह पाया कि उन्होंने कभी न कभी सेक्स के बाद उदासी का अनुभव किया है। यह अफसोस या कुछ इसी तरह की दोषी भावना के कारण हो सकता है लेकिन अभी तक कोई भी निश्चित नहीं है कि ऐसा क्यों होता है। यह अत्यधिक खुशी के बीच भावनाओं के अंतर के कारण भी हो सकता है जिसे हम एक संभोग सुख के साथ महसूस करते हैं। कारण जो भी हो, यह जानना अच्छा है कि सभी सेक्स अच्छे नहीं होते हैं और एहतियात के तौर पर बाद में बुरा महसूस करना संभव है।
इन आदतों से घिरे व्यक्ति के जीवन में बनी रहती है हमेशा धन की कमी

इन आदतों से घिरे व्यक्ति के जीवन में बनी रहती है हमेशा धन की कमी

चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति का आचरण और गुण ही उसे समाज में स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं. जो इस बात का ध्यान रखता है उसके जीवन में सुख-समृद्धि और प्रतिष्ठा बनी रहती है. चाणक्य की मानें तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में धन की कमी भी नहीं रहती है, लक्ष्मी जी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है. वहीं जो लोग नियम के विरूद्ध आचरण करते हैं और अवगुणों को अपनाते हैं, उनके जीवन में धन का संकट और विभिन्न प्रकार की परेशानियां बनी ही रहती हैं. इसलिए इस समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए आचार्य चाणक्य की इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए-


छल-

चाणक्य नीति कहती है छल करना या किसी को भी धोखा देने ये बहुत ही बुरी आदत है. ऐसे लोग कभी भी विश्वास के लायक नहीं होते हैं. ऐसे लोगों को सफलता मिल भी जाती है तो वो लंबे समय तक कायम नहीं रहती है. दूसरों के साथ छल करने वाला व्यक्ति कभी सम्मान प्राप्त नहीं कर पाता है. ऐसे लोगों की सच्चाई जब सबके सामने आ जाती है तो, लोग इनसे किनारा कर लेते हैं. आगे चलकर ऐसे लोगों का जीवन संकट और बाधाओं से भर जाता है.


नशा-
चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को नशा करने की प्रवृत्ति से बचना चाहिए. नशा कई अन्य अवगुणों में वृद्धि करता है. सेहत के साथ साथ नशा मानसिकता को भी प्रभावित करता है. नशे की लत स्वयं को तो तबाह करती है, दूसरों के जीवन बर्बाद करती है. इसलिए इससे दूर ही रहना चाहिए.


आय से अधिक व्यय-
चाणक्य नीति कहती है कि जो लोग धन की बचत नहीं करते हैं वे आगे चलकर आर्थिक संकटों का सामना करते हैं. धन का संचय करना चाहिए. चाणक्य का कहना है कि धन की बचत व्यक्ति को मुसीबतों से बचाती है. धन का अधिक व्यय, व्यक्ति को कर्जदार भी बनाता है. इसलिए इस स्थिति से बचना चाहिए.

 

क्या आपको भी पसंद है परफ्यूम लगाना, तो हो जाइये सावधान, परफ्यूम लगते समय भूल के भी न करे ये काम

क्या आपको भी पसंद है परफ्यूम लगाना, तो हो जाइये सावधान, परफ्यूम लगते समय भूल के भी न करे ये काम

बहुत लोग परफ्यूम (Perfume) लगाना काफी पसंद करते हैं. कुछ ओकेजनली इसका इस्तेमाल करते हैं तो कुछ के लिए ये डेली रुटीन का हिस्सा होता है. लेकिन कई बार देखा जाता है कि परफ्यूम लगाने के बाद कुछ लोगों को बॉडी पर रैशेज़ (Rashes) हो जाने, ज़ुकाम या सिर दर्द हो जाने जैसे दिक्कतें हो जाती हैं. तो कुछ को ये शिकायत होती है कि इसकी खुश्बू ज्यादा देर तक नहीं रहती है. दरअसल इनकी वजह ज्यादातर वह कॉमन मिस्टेक्स (Mistakes) होती हैं जो लोग अनजाने में करते रहते हैं. आइये आज जानते हैं कि परफ्यूम खरीदते और लगाते समय किन बातों का ख्याल आपको रखना चाहिए.

दूसरों के अनुसार परफ्यूम खरीदना
कई बार लोग दूसरों की पसंद और राय के अनुसार परफ्यूम खरीद लेते हैं. जबकि परफ्यूम दूसरों की पसंद से नहीं बल्कि ऐसा खरीदना चाहिए जो आपकी बॉडी के लिए सही हो. परफ्यूम खरीदते समय इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि उसे इस्तेमाल करने पर आपको किसी तरह की एलर्जी न हो. इसके लिए हमेशा परफ्यूम अच्छी क्वालिटी का ही खरीदें साथ ही स्किन पर टेस्टर के ज़रिये पैच टेस्ट ज़रूर करें.बहुत लोग परफ्यूम (Perfume) लगाना काफी पसंद करते हैं. कुछ ओकेजनली इसका इस्तेमाल करते हैं तो कुछ के लिए ये डेली रुटीन का हिस्सा होता है. लेकिन कई बार देखा जाता है कि परफ्यूम लगाने के बाद कुछ लोगों को बॉडी पर रैशेज़ (Rashes) हो जाने, ज़ुकाम या सिर दर्द हो जाने जैसे दिक्कतें हो जाती हैं. तो कुछ को ये शिकायत होती है कि इसकी खुश्बू ज्यादा देर तक नहीं रहती है. दरअसल इनकी वजह ज्यादातर वह कॉमन मिस्टेक्स (Mistakes) होती हैं जो लोग अनजाने में करते रहते हैं. आइये आज जानते हैं कि परफ्यूम खरीदते और लगाते समय किन बातों का ख्याल आपको रखना चाहिए.

परफ्यूम को स्किन पर रगड़ना
बहुत लोग परफ्यूम का इस्तेमाल कलाई पर करते हैं और इसको लगाने के बाद दूसरे हाथ से इसको स्किन पर रगड़ते हैं. इस गलती को करने से आपको बचना चाहिए. इससे परफ्यूम की महक ज्यादा देर तक टिकती नहीं है. इसके साथ ही स्किन पर जलन और रैशेज़ होने का खतरा भी बना रहता है.

कपड़ों पर परफ्यूम इस्तेमाल करना
ज्यादातर लोग परफ्यूम को अपने कपड़ों पर इस्तेमाल करते हैं. जबकि इस गलती को करने से बचना चाहिए और परफ्यूम का इस्तेमाल कपडों की बजाय शरीर पर करना चाहिए. ऐसा करने से जहां इसकी खुश्बू लम्बे समय तक आपके साथ बनी रहेगी. साथ ही. कपड़ों पर इसके निशान पड़ने की दिक्कत भी नहीं होगी.

परफ्यूम पूरी बॉडी में स्प्रे करना
लोग परफ्यूम लगाते समय इसको पूरी बॉडी पर स्प्रे कर लेते हैं. इससे परफ्यूम भी बर्बाद होता है और आपका बॉडी को महकता हुआ रखने का पर्पस भी हल नहीं होता है. परफ्यूम को हमेशा गर्दन, कोहनी और कलाई के हिस्से पर स्प्रे करना चाहिए.

ज्यादा स्ट्रॉन्ग खुशबू इस्तेमाल करना
बॉडी को ज्यादा खुशबूदार बनाने की चाहत में बहुत लोग ज्यादा स्ट्रॉन्ग खुशबू वाला परफ्यूम इस्तेमाल करते हैं. इससे कई बार दूसरे तो इरिटेट हो ही जाते हैं, साथ ही इससे अक्सर सिर दर्द और नाक बहने जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं.

 

जिस लड़की को आप पसंद करते हैं क्या वो भी आपको पसंद करती है? ये जानने के लिए इन Signs को नोटिस कर सकते हैं आप

जिस लड़की को आप पसंद करते हैं क्या वो भी आपको पसंद करती है? ये जानने के लिए इन Signs को नोटिस कर सकते हैं आप

How to know Someone Likes you or not: वैसे तो एक लड़की आपको लेकर क्या सोच रही है, इस बारे में पता लगाना मुश्किल है. लेकिन फिर भी आप कोशिश तो कर ही सकते हैं. ज्यादातर लड़कियां जिसे पसंद करती हैं उसे लेकर कई संकेत देती हैं, बस उन्हें पहचानने की जरूरत होती है. कई लड़के सिर्फ इसलिए प्यार में फेल हो जाते हैं क्योंकि वो उनके संकेतों को समझ नहीं पाते. इसीलिए यहां कुछ ऐसे टिप्स हैं जो आपको अपने रिलेशनशिप में आगे बढ़ने में काफी मदद कर सकते हैं.


She Makes & Holds Eye Contact-

अक्सर यह कहा जाता है कि लोग जिन्हें पसंद नहीं करते उनसे नज़रें मिलाने से बचते हैं. शायद इसीलिए, जब हम किसी को हमसे नज़रे मिलाते हुए देखते हैं, तो ये इस बात का संकेत है कि वो हम में इंटरेस्ट ले रहे हैं. हालांकि, ये हमेशा रोमांटिक रिलेशनशिप के लिए नहीं होता.


She Laughs At All Your Jokes-

महिलाएं उन लोगों के लगभग हर जोक्स पर रुचि दिखाती हैं, जिनके प्रति वे आकर्षित होती हैं. वो उनकी लगभग हर बात पर हंसती हैं. तो अगर कोई लड़की आपकी हर बात पर हंसती है इसका मतलब वो भी आपको पसंद करती है.


She Finds An Excuse To Touch You-
चलते हुए चुपके से/रोमांटिक तरीके से आपका हाथ टच करना, बातचीत के दौरान आपके कंधे या बाजू को छूना या उसपर सिर रखना. ये भी पसंद करने का एक संकेत हो सकती है.

 

She’s Picking Up On Your Little Habits-
जिन लोगों के साथ हम अपना ज्यादा वक्त बिताते हैं, उनकी आदतें भी अपना लेते हैं. इसी तरह, जब कोई महिला आपको पसंद करने लगती है तो आपकी आदतों को नोटिस करने लगती है.