नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
मुंगेली पहुंचे सीएम साय, क्षेत्र के विकास के लिए की महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुंगेली पहुंचे सीएम साय, क्षेत्र के विकास के लिए की महत्वपूर्ण घोषणाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को मुंगेली जिले के ग्राम फरहदा में भक्तमाता कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जो इस प्रकार हैं

साहू समाज के सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा।

सतनामी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 06 लाख रुपए देने की घोषणा।

आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 06 लाख रुपए देने की घोषणा।
फरहदा के हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन।
दो सड़कों के उन्नयन की घोषणा।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में 32.67 करोड़ से अधिक लागत के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक पुन्नूलाल मोहले, अमर अग्रवाल, धरम लाल कौशिक, धरमजीत सिंह, मोतीलाल साहू और सुशांत शुक्ला सहित पूर्व सांसद लखन लाल साहू भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के पहले मुख्यमंत्री के फरहदा हेलीपेड पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम की प्रमुख घोषणाएं और विकास कार्य
साहू समाज के सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रुपए।
सतनामी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 06 लाख रुपए।
आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 06 लाख रुपए।
फरहदा हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन।
दो सड़कों के उन्नयन की घोषणा।
32.67 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि सरकार हर संभव प्रयास करेगी ताकि हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और क्षेत्र के विकास में योगदान दें।

BREAKING : सहायक और कनिष्ठ यंत्री ने काम में बरती लापरवाही हुए निलंबित...जानिए पूरा मामला…!!

BREAKING : सहायक और कनिष्ठ यंत्री ने काम में बरती लापरवाही हुए निलंबित...जानिए पूरा मामला…!!

 अंबिकापुर  :- विष्णुदेव साय सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। कुनकुरी ब्लॉक में बिजली विभाग के सहायक यंत्री आरएन साहू और कनिष्ठ यंत्री दिनेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

IMG-5518
IMG-5517

निलंबित सहायक और कनिष्ठ यंत्री पर कार्य में लापरवाही और उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना का आरोप लगा है।छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड अंबिकापुर के मुख्य अभियंता ने आदेश जारी किया है। आदेश में निलंबन अवधि के दौरान सहायक यंत्री साहू का मुख्यालय बैकुंठपुर और कनिष्ठ यंत्री दिनेश का बलरामपुर निर्धारित किया गया है। कुनकुरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पाटन के कनिष्ट यंत्री मनीष अडिल को दी गई है।

BREAKING: IED की चपेट में आए सर्चिंग में निकले जवान, दो घायल

BREAKING: IED की चपेट में आए सर्चिंग में निकले जवान, दो घायल

 नारायणपुर :- अबूझमाड़ में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। आईईडी की चपेट में आने से आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए हैं। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने की घटना की पुष्टि, घायल जवानों को अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि, जवान कुतुल एरिया में सर्चिंग के लिए निकले थे।

मिली जानकारी के अनुसार, आईटीबीपी 53 वीं वाहिनी की टीम नारायणपुर के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कुतूल और मेहंदी के जंगलों में एरिया डॉमिनेशन के लिए निकली थी। इस दौरान ग्राम कुतुल के पास आईईडी ब्लास्ट हो गया। आईईडी के चपेट में आने से ITBP के असिस्टेंट कमांडर और कांस्टेबल घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया

हफ्तेभर पहले हुई थी मुठभेड़

वहीं हफ्तेभर पहले ही नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में 3 जवान घायल हो गए और 7 नक्सलियों के शवों के साथ एक SLR और अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ गोवेल के जंगलों में हुआ था।

जवानों के संयुक्त बल ने चलाया था अभियान

बता दें कि, 6 जून से शुरू हुए इस अभियान में 7 जून को नक्सलियों से जवानों का सामना हुआ। दो दिन तक चले इस संयुक्त अभियान में जिला नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, जगदलपुर की डीआरजी एवं 45वीं वाहिनी आईटीबीपी का बल शामिल रहा।

 
बलौदाबाजार में घटित घटना को लेकर बीजेपी ने 5 सदस्यीय जांच समिति का किया गठन, देखें सूची

बलौदाबाजार में घटित घटना को लेकर बीजेपी ने 5 सदस्यीय जांच समिति का किया गठन, देखें सूची

 रायपुर : बलौदा बाजार में घटित घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक जांच समिति का गठन किया है। इस समिति में कुल पाँच सदस्य शामिल हैं।

समिति का संयोजन मंत्री दयाल दास बघेल को सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त, मंत्री टैंक राम वर्मा, शिवरतन शर्मा, नवीन मार्कंडेय, और रंजन साहू को भी इस समिति में शामिल किया गया है।

समिति को निर्देश दिया गया है कि वह घटना की जांच करके सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

BREAKING: हैवानियत की हदें हुई पार, 6 युवकों ने महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

BREAKING: हैवानियत की हदें हुई पार, 6 युवकों ने महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

 कोरबा । जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई हैं. जिसने पढ़ कर आपकी रूह काँप जाएंगी। सिविल लाइन थाना अंतर्गत रहने वाली एक महिला के साथ 6 युवकों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। सभी युवक नशे की अवस्था में थे और आसपास के बस्ती के ही निवासी थे। मामले की शिकायत पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात घटना के वक्त 35 वर्षीय महिला का पति व उसका एक बच्चा किसी कार्य से बाहर गए थे और वह घर पर अकेली थी। सूनेपन का फायदा उठाते हुए आसपास क्षेत्र में रहने वाले छह युवक उसके घर में जबरदस्ती घुस गए और सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने के बाद भाग गए

आरोपितों के भागने के बाद महिला किसी तरह थाना पहुंची और उसने आपबीती और आरोपितों की हैवानियत के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपितों की पतासाजी शुरू की। सभी युवक आसपास की ही बस्ती के थे, इसके साथ ही पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश देते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपितों में राजेश कुमार गोड, गुलशन गिदोडे, गुलशन नटराज, अजय खेरवार, गुड्डू साहू और संदीप यादव है। पूछताछ और उनके रिकार्ड से पता चला कि पकड़े गए आरोपित पहले भी कई केस में जेल जा चुकेहैं। जेल से छूटने के बाद पुन: सभी आरोपित अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।

BREAKING: नक्सलियों के मंसूबों पर जवानों ने फेरा पानी, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

BREAKING: नक्सलियों के मंसूबों पर जवानों ने फेरा पानी, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

 सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाई गई विस्फोटक सामग्री और स्नाइपर जैकेट का एक सेट बरामद किया है। यह घटना कंगालतोंग के जंगलों में हुई, जहां जवानों के एक सर्च अभियान के दौरान नक्सली अपनी डंप की गई सामग्री छोड़कर भाग गए।

इस अभियान में डीआरजी, बस्तर फाइटर सुकमा, और कोबरा 206, 207, 208 वाहिनी की टीमें शामिल थीं। जवानों ने नक्सलियों के एक बड़े डंप से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की, जिसमें एचई 36 ग्रेनेड, डेटोनेटर, और अन्य उपकरण शामिल थे।

मंत्री पद से इस्तीफे पर बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान, बोले “मुख्यमंत्री के कहने पर दूंगा मंत्री पद से इस्तीफा”

मंत्री पद से इस्तीफे पर बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान, बोले “मुख्यमंत्री के कहने पर दूंगा मंत्री पद से इस्तीफा”

रायपुर | रायपुर के नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वे मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे मुख्यमंत्री के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “मुख्यमंत्री जब कहेंगे तब मैं मंत्री पद से इस्तीफा दूंगा।”

यह बयान तब आया है जब राजनीतिक गलियारों में उनके इस्तीफे को लेकर अटकलें तेज़ हो गई थीं। अग्रवाल के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल में हलचल मच गई है और सभी की निगाहें अब मुख्यमंत्री की अगली प्रतिक्रिया पर टिक गई हैं।

मुख्यमंत्री जिस दिन कहेंगे मैं इस्तीफा दे दूंगा – बृजमोहन अग्रवाल
बृजमोहन अग्रवाल ने अपने इस्तीफा को लेकर कहा कि इस्तीफा मुझे विधायक पद से देना है, मंत्री तो मैं 6 महीने रह सकता हूं. इसलिए कानून के अनुसार 14 दिन में मुझे विधायक पद से इस्तीफा देना है या सांसद पद से इस्तीफा देना है. मैं जल्द ही इस पर निर्णय करूंगा और मंत्री पद के मामले में कहना चाहूंगा कि मुझे मुख्यमंत्री ने मंत्री बनाया है, वह जिस दिन कहेंगे मैं इस्तीफा दे दूंगा.

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मैं पहले भी रायपुर दक्षिण से विधायक था, काम पूरे छत्तीसगढ़ के लिए करता था. सिर्फ एक विधानसभा से था और आज मैं नौ विधानसभा से सांसद हूं. अब मैं पूरे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरे देश के लिए काम करूंगा. साथ ही उन्होंने कहा कि अब मुझे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरे देश की जिम्मेदारी मिली है. इसी तरह जनता के लिए सवाल पूछना जारी रहेगा.

 
आज भाजपा की जन आभार रैली, सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे नगर भ्रमण

आज भाजपा की जन आभार रैली, सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे नगर भ्रमण

 रायपुर: लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने प्रचंड मतों से विजय श्री प्राप्त की है आपको बता दें कि रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 575285 पांच लाख पछत्तर हजार दो सौ पिच्यासी मतों के बड़े अंतर से पटखनी देते हुए छत्तीसगढ़ में सबसे बड़े अंतर से और पूरे देश में नौवें सबसे अधिक अंतर से विजय श्री हासिल करने वाले प्रत्याशी बने जिसको लेकर भाजपा एक भव्य जन आभार रैली निकालने की तैयारी में है.

इसी संदर्भ में 12 तारीख को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में रायपुर शहर जिला की आवश्यक बैठक आहूत की गई जहां 14 जून को निकलने वाली जन आभार रैली के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई एवं जिम्मेदारियां बांटी गई जिसमे रायपुर शहर जिला भाजपा के सभी पदाधिकारियों , मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों उपस्थिती रही अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा की आज आहूत बैठक का मुख्य उद्देश्य रायपुर लोकसभा से हमारे नवनिर्वाचित सांसद वरिष्ठ भाजपा नेता अजेय योद्धा कहे जाने वाले बृजमोहन भैया ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र से रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त की यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है और साथ ही साथ जनता द्वारा मिले इस अपरिमित प्रेम और सहयोग के लिए जनता का आभार प्रदर्शन के लिए हम रायपुर लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में कल शुक्रवार को शाम 4 बजे जन आभार रैली का आयोजन किया जा रहा है

रैली की शुरुवात उरला क्षेत्र में स्थित बंजारी माता मंदिर में मां बंजारी का आशीर्वाद प्राप्त कर की जाएगी उसके पश्चात व्यास तालाब से माँ बंजारी मंदिर, रांवाभाठा बिरगांव, डी-एम टावर, उरकुरा, व्यास तालाब, विमल इनक्लेव, शांता स्वीट्स, पाटीदार भवन भनपुरी, खमतराई, गुढ़ियारी, डी आर एम ऑफिस, ओम कॉम्लेक्स, पीली बिल्डिंग, फाफाडीह ब्रिज के निचे, फाफाडीह चौक, क. गुर्जर क्षत्रिय धर्मशाला, रेल्वे स्टेशन, स्टेशन गुरुद्वारा, तेलघानी नाका, नेमीचंद गली, गंजमंडी, राठौर चौक बृजमोहन अग्रवाल के पैतृक निवास के पास से होते हुए सिन्धी स्कूल, बढ़ाई पारा दुलार धर्मशाला, मोमिनपारा मस्जिद , तात्यापारा चौक, आजाद चौक, आमापारा चौक, सारथि चौक, लाखे नगर चौक (दक्षिण विधानसभा), लोहार चौक, लिलि चौक, पुरानी बस्ती थाना, कंकाली तालाब, सत्ती बाजार, डॉ. आनंद सक्सेना, AT ज्वेलर्स, नहाटा मार्केट, कोतवाली, छोटा पारा मस्जित, राजीव गाँधी चौक फायरब्रिगेड, OCM चौक, आकाशवाणी चौक , कबीर चौक, सागौन बंगला, नेताजी चौक, कक्कड़ चौक, केनाल रोड, तारुसिंह चौक गली नं. 7., छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत, झुलेलाल मंदिर गली नं. 2, गुरुनानक हार्डवेयर, गुरुनानक द्वार, मरीन ड्राईव,भगत सिंह चौक, दिशा कॉलेज मोड़, अशोका टावर, टर्निंग पॉइंट, शक्ति नगर राधा कृष्ण मंदिर के पास, लोधीपारा चौक,मंडी गेट, पंडरी कपड़ा मार्केट चौक,एक्सप्रेसवे ब्रिज,श्याम प्लाजा, कचहरी चौक, शास्त्री चौक, जयस्तम्भ चौक पर समापन होगा।

इस अवसर पर जन आभार रैली वाले पूरे मार्ग पर भाजपा नेताओ और स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा अपने नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल का भव्य स्वागत किया जायेगा जगह जगह स्टेज लगाकर पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी सहित मिठाई वितरण भी की जाएगी हम सभी को रैली की तैयारी हेतु अपने अपने क्षेत्र में अभी से जुटना है और कल अपने क्षेत्र पर नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल का भव्य स्वागत करना हम सभी की जिम्मेदारी है

बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री सत्यम दुवा ने किया और आभार प्रदर्शन महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर ने किया आज आहूत की गई बैठक में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष आशु चंद्रवंशी ,ललित जयसिंघानी, श्यामा चक्रवर्ती, अकबर अली ,संजय तिवारी, शैलिंद्री परगनिहा , मनीषा चंद्राकर , गोपी साहू , राहुल राय , वंदना राठोड , रमेश मिर्घानी,अनिल बाघ सहित सभी सोलह मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे।14 मई 2024

BREAKING : यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेने रद्द...देखें लिस्ट...!!

BREAKING : यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेने रद्द...देखें लिस्ट...!!

 बिलासपुर: रेल यात्रियों के लिए बड़ी सूचना आ रही है. छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में मरम्मत कार्य के चलते रेल का परिचालन रद्द किया गया है। भोपाल रेल मंडल के मालखेड़ी-महादेव खेड़ी रेलवे स्टेशनों को दूसरी रेल लाइन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। मरम्मत कार्य 16 जून से 10 जुलाई तक चलेगा।

दिनांक 29 जून एवं 06 जुलाई, 2024 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उयदपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 30 जून एवं 07 जुलाई, 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार- उयदपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 16, 23, 30 जून एवं 07 जुलाई, 2024 को बीकानेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20471 बीकानेर-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

दिनांक 19, 26 जून एवं 03, 10 जुलाई, 2024 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20472 पूरी- बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 29 जून एवं 06 जुलाई, 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार- भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 02 एवं 09 जुलाई, 2024 को भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 27 जून एवं 04 जुलाई, 2024 को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18573 विशाखापटनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

दिनांक 29 जून एवं 06 जुलाई, 2024 को भगत की कोठी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18574 भगत की कोठी-विशाखापटनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 05, 06 एवं 09 जुलाई, 2024 को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 06, 07 एवं 10 जुलाई, 2024 को अमृतसर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20808 अमृतसर-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 14, 21 एवं 28 जून, 2024 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08475 पूरी-निज़ामुद्दीन स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। दिनांक 15, 22 एवं 29 जून, 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08476 निज़ामुद्दीन-पूरी स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
दिनांक 14 जून से 09 जुलाई, 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर –भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 16 जून से 11 जुलाई, 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 01 एवं 08 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 02 एवं 09 जुलाई, 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 30 जून एवं 07 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 01 एवं 08 जुलाई, 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 09 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12549 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 11 जुलाई, 2024 को शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12450 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर)-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 03 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 05 जुलाई, 2024 को शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20848 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर)-दुर्ग
एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 05 एवं 09 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 06 एवं 10 जुलाई, 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 09 जुलाई, 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22408 निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 11 जुलाई, 2024 को अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22407 अम्बिकापुर- निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 03 एवं 10 जुलाई, 2024 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 04 एवं 11 जुलाई, 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 सांतरागाछी रानी कमलापति- एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां –
दिनांक 06 एवं 08 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12823 दुर्ग-निज़ामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग न्यू कटनी–कटनी-ओहन केबिन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन होकर चलेगी।
दिनांक 05, 07 एवं 09 जुलाई, 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12824 निज़ामुद्दीन- दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग––वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन-ओहन केबिन- कटनी- न्यू कटनी होकर चलेगी।
इसी तरह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के कोतरलिया रेलवे स्टेशन को राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम तलाईपल्ली माइंस लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। यह नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य दिनांक 22 से 30 जून तक किया जा रहा है।

इस कार्य के चलते रद्द होने वाली गाडियां –
दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक रायगढ़ से चलने वाली 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
2.दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 08738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
दिनांक 24 से 29 जून, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक रायगढ़ से चलने वाली 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
दिनांक 24 से 29 जून, 2024 तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-नेता सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक नेता सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 18110 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) -टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 26 जून, 2024 को संतरागाछी से चलने वाली 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 27 जून, 2024 को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 25 एवं 29 जून, 2024 को सिकंदराबाद से चलने वाली 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 28 जून एवं 02 जुलाई, 2024 को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 29 जून, 2024 को संतरागाछी से चलने वाली 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 01 जुलाई, 2024 को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 24 एवं 27 जून, 2024 को भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 26 एवं 29 जून, 2024 को कुर्ला से चलने वाली 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 28 जून, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 30 जून, 2024 को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक हावड़ा से चलने वाली 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 27 जून से 02 जुलाई, 2024 तक पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 24, 25, 28 एवं 29 जून, 2024 को एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार सुपर डिलेक्स एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 26, 27, 30 जून एवं 01 जुलाई, 2024 तक शालीमार से चलने वाली 12102 शालीमार – एलटीटी सुपर डिलेक्स एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक गोंदिया एवं झारसुगुड़ा से चलने वाली 08861/ 08862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।

देरी से चलने वाली गाडियां –
दिनांक 24 एवं 25 जून, 2024 को योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी।
दिनांक 26 जून, 2024 को पूरी से चलने वाली 18477 पूरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी।
दिनांक 25 एवं 26 जून, 2024 को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां –
दिनांक 24 से 29 जून, 2024 तक हावड़ा से चलने वाली 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।
दिनांक 26 जून से 01 जुलाई, 2024 तक मुंबई से चलने वाली 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर- टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
दिनांक 26 जून एवं 27 जून, 2024 को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर-टिटलागढ़- झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
दिनांक 28 जून एवं 29 जून, 2024 को शालीमार से चलने वाली 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।
दिनांक 24 जून एवं 28 जून, 2024 को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा- टिटलागढ़- रायपुर होकर चलेगी।
दिनांक 26 एवं 30 जून, 2024 को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर- टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।

Big Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला...बलौदाबाजार हिंसा मामले में कलेक्टर और एसपी सस्पेंड

Big Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला...बलौदाबाजार हिंसा मामले में कलेक्टर और एसपी सस्पेंड

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सतनामी समाज के विरोध प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत आफिस में तोड़फोन और आगजनी के मामले में छत्तीसगढ़ ने तत्कालीन कलेक्टर कुमार लाल चौहान और पुलिस अधीक्षक सदानंद सिंह को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

देखें आदेश:–

 

 

 

 

 

 

 

 

 

CG BREAKING : रायपुर की ओर आ रहे बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी ठोकर, सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत

CG BREAKING : रायपुर की ओर आ रहे बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी ठोकर, सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत

 दुर्ग  :- कुम्हारी ओवर ब्रिज में बड़ा हादसा हुआ है । यहां बच्ची और. उसके पिता के साथ मोटरसाइकिल पर रायपुर की ओर आ रहे थे तभी  ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दि  इससे बच्ची नीचे गिरी और ट्रक बच्ची को कुचलते हुआ आगे बढ़ गया।घटनास्थल पर बच्ची की मौत हो गई ।

मृतक की शिनाख्त कुमारी रियांशी 4 वर्ष के रूप में हुई,दंपती मूलतः गोंदिया के रहने वाले है। फिलहाल पुलिस ने शव पीएम के लिए भिजवाया है । घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया जबकि ट्रक को पुलिस ने जब्त  कर लिया है।

CM साय आज मुंगेली जिला के ग्राम फरहदा के दौरे पर...भक्त माता कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लेंगे हिस्सा

CM साय आज मुंगेली जिला के ग्राम फरहदा के दौरे पर...भक्त माता कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लेंगे हिस्सा

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज  जिला मुंगेली के ग्राम फरहदा जाएंगे। यहां मुख्यमंत्री भक्त माता कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री 11.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकाप्टर से ग्राम फरहदा के लिए रवाना होंगे। 12.50 बजे ग्राम फरहदा से वे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 मैराथन बैठकों के पहले ही दिन मुख्यमंत्री  साय ने कहा - पारदर्शिता और तत्परता अनिवार्य

मैराथन बैठकों के पहले ही दिन मुख्यमंत्री साय ने कहा - पारदर्शिता और तत्परता अनिवार्य

खेती किसानी से जुड़े अपनें अनुभव साझा करते हुए उत्पादकता बढ़ाने दिए आवश्यक निर्देश

 
वर्षा काल में पशुधन को बिमारियों से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर टीकाकरण करने कहा
 
गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी संभागों में बनेगा एक एक गौ अभ्यारण्य
 
देवभोग के दुग्ध उत्पादों की बिक्री बढ़ाने अच्छी ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर जोर: आईआईएम अध्ययन कर देगा सलाह
 
केज कल्चर, बॉयोफ्लाक जैसे नवाचारों से मछली पालन को मिलेगा बढ़ावा
 
रायपुर :-  आचार सहिंता की अवधि समाप्त होने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राज्य के विकास की गति तेज करने के लिए आज से विभिन्न विभागों की मैराथन समीक्षा बैठकें लेनी शुरू कर दी। आज उन्होंने कृषि से संबंधित विभागों से इसकी शुरूआत करते हुए अधिकरियों से उनकी तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और खेती किसानी से जुड़े स्वयं के व्यवहारिक अनुभवों को भी साझा किया। साय स्वयं भी कृषक है और उनका परिवार अपनी आजीविका के लिए मुख्य रूप से खेती किसानी पर ही निर्भर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे परिणाम के लिए पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ काम किया जाना अनिवार्य है। 
 
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हमें इस तरह के कदम उठाए जाने की आवश्यकता है, जो किसानों को उनकी उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। परंपरागत खेती में हर आवश्यक सहायता उन तक तत्परता से पहुंचाने के साथ-साथ आधुनिक खेती और देश भर में हो रहे नवाचारों से भी उन्हें अवगत कराने की आवश्यकता है। राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठकों में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना जरूरी है कि किसानों, पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों की आय में बढ़ोत्तरी हो।  अधिकारियों को अपने अनुभव बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा काल में पशुओं को होने वाली बिमारियों की रोकथाम के लिए मुस्तैदी के साथ काम किया जाना आवश्यक है। श्री साय ने पशुधन विकास विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ और मछली पालन विभाग के कार्यो की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पशुपालन, मछली पालन एवं दुग्ध उत्पादन जैसे व्यवसाय किसानों और पशुपालकों के आय का बड़ा स्त्रोत हैं, इनसे जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से निश्चित रूप से किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने पशुधन विकास विभाग की समीक्षा के दौरान के कहा कि प्रदेश में गौवंश की रक्षा और संवर्धन के लिए सभी संभागों के एक-एक जिले में गौ अभ्यारण्य की स्थापना की जाएगी। 
 
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों से प्रदेश में पशुधनों की संख्या और वार्षिक दुग्ध, अंडा एवं मांस उत्पादन एवं उपलब्धता की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति अंडा, दुग्ध और मांस की आवश्यकता को पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ाने जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने वर्षा काल में पशुओं को संक्रामक बिमारियों से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर टीकाकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं के नस्ल सुधार के लिए चलाई जा रही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी बल दिया। साथ ही पशुधन विभाग की राज्य और केन्द्र के प्रवर्तित योजनाओं का लाभ भी अधिक से अधिक पशुपालकों तक पहुंचाने को कहा। पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों ने विभाग की आगामी कार्ययोजना और लक्ष्यों के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।
 
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ के कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि दूध और दुग्ध उत्पादों की बिक्री एवं दूध उत्पादन करने वाले किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए समुचित उपाए किए जाएं। उन्होंने दुग्ध महासंघ के ब्रांड देवभोग की बिक्री और आमदनी बढ़ाने के लिए आउटलेट की संख्या में वृद्धि और अन्य विकल्पों के लिए भारतीय प्रबंध संस्थान से विस्तृत अध्ययन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए अच्छी मार्केटिंग और ब्रांडिंग जैसी व्यवसायिक पद्धतियों का सहारा भी लिया जाए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को प्रोसेस फ्लो चार्ट के माध्यम से दुग्ध संकलन से लेकर उपभोक्ता तक पहुंचने तक की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मछलीपालन विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यो एवं योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और ग्रामीण इलाकों में किसानों को जानकारी एवं प्रशिक्षण देें।  साय ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से तालाबों का निर्माण कराया जाता है और गर्मियों में तालाब सूखने के कारण अनुपयोगी हो जाते हैं। ऐसे किसानों को चिन्हित कर इन तालाबों में पानी की आपूर्ति के लिए सोलर पंप की व्यवस्था की जाए ताकि सभी मौसमों में मछली पालन किया जा सके। मुख्यमंत्री श्री साय ने मछली उत्पादन के लिए केज कल्चर जैसे बॉयोफ्लाक जैसे नवाचारों का बढ़ावा देने और किसानों को प्रशिक्षित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। 
 
समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, डॉ. बसव राजु एस और  राहुल भगत, संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला, सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।
CG Police Transfer : उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित 38 पुलिस कर्मचारी हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…!!

CG Police Transfer : उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित 38 पुलिस कर्मचारी हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…!!

 सक्ती। जिले के पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए जिले के उपनिरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित 38 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। सभी प्रभावित पुलिस कर्मचारियों को तत्काल में पदस्थापना पर पदभार ग्रहण करने कहा गया है।

देखें लिस्ट-

 

CG Police Transfer

 

  CG Police Transfer

DA Hike : इन कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता...आदेश जारी…!!

DA Hike : इन कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता...आदेश जारी…!!

 रायपुर। अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए राज्य सरकार ने पुनरीक्षित दरों पर महँगाई भत्ता भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। आईएएस अधिकारियों को 1-1-24 से पुनरीक्षित दर से भुगतान किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से जारी हुए आदेश में छह अलग-अलग बिंदुओं में दिशा निर्देश जारी किया गया है। पुनरीक्षित दरों से महँगाई भत्ते का नियमन भारत सरकार वित्त मंत्रालय से होगा।

देय महँगाई भत्ते का भुगतान नकद किया जाएगा। इस भुगतान में विशेष वेतन और व्यक्तिगत वेतन शामिल नहीं होगा। इसके अलावा अधिक भुगतान करने पर जिम्मेदार अधिकारियों से वसूली की जाएगी। इस संबंध में शासन के समस्त विभाग, समस्त विभागाध्यक्ष, संभागीय आयुक्त और सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर दिया गया है।

देखें आदेश कॉपी-

Chhattisgarh: महंगाई भत्ते को लेकर आदेश जारी, इन्हें मिलेगा लाभ

बिलासपुर की जनता को जल्द मिलेगी पीएम ई-बस सेवा :तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री

बिलासपुर की जनता को जल्द मिलेगी पीएम ई-बस सेवा :तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री

 मुंगेली/बिलासपुर: तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय , भारत सरकार, नई दिल्ली ने 11/6/2024 को मंत्रालय का पद भार सम्हाला था । उसके के बाद से उन्हों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047(विकसित भारत )पर काम शुरू कर दिया हैं।

मैराथन बैठक में सारी योजनाओं की समीक्षा एवं अधिकारियों से मुलाकात की। बैठकों के दौरान, विशेषकर छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही भारत सरकार की योजनाओं जैसे प्रधान मंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटीज मिशन, अमृत मिशन, पीएम ई-बस सेवा और पीएम स्वानिधि योजना के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों को प्रधान मंत्री जी के 100 दिन के एजेंडा को धरातल पे उतरने के लिए प्रोत्साहित किया।

बिलासपुर की जनता के लिए पीएम ई-बस सेवा को जल्द से जल्द लागू करने के लिए दिशा निर्देश दिए एवं बिलासपुर की जनता के लिए हर घर नल योजना को जल्द से जल्द लागू करने दिशा निर्देश दिए ।

प्रदेश के सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत पर हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, राज्य शासन से मांगे विस्तृत रिपोर्ट

प्रदेश के सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत पर हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, राज्य शासन से मांगे विस्तृत रिपोर्ट

 बिलासपुर : प्रदेश के सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत पर हाईकोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई की है। कोर्ट ने राज्य शासन को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने कहा है। इसके लिए शासन ने दो सप्ताह का समय मांगा, जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।दरअसल, मीडिया में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर प्रकाशित खबरों पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर जनहित याचिका की तरह सुनवाई शुरू की है। मामले को लेकर पूर्व में हुई सुनवाई में शासन ने बताया था, कि राज्य सरकार ने पहले ही स्कूल भवनों और मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के सुधार के संबंध में कदम उठाए हैं। पूरे राज्य में स्कूलों की पहचान कर स्कूल प्रबंधन से रिपोर्ट मांगी गई है, और जरूरत के अनुसार मरम्मत और नवीनीकरण कराने के आदेश जारी किए गए हैं। बिलासपुर जिले की रिपोर्ट के अनुसार यहां 161 स्कूल ऐसे थे, जहां मरम्मत और उन्नयन किया गया। साथ ही आवश्यकता के मुताबिक नये कमरों का निर्माण किया गया।

याचिका में सुनवाई की प्रक्रिया के दौरान ही तिफरा के स्कूल, शासकीय प्राथमिक शाला देवनगर, शासकीय प्राथमिक शाला लिंगियाडीह, शासकीय प्राथमिक कन्या शाला बिरकोना, शासकीय प्राथमिक शाला आशाबंद, शासकीय उर्दू प्राथमिक शाला खपरगंज और शासकीय प्राथमिक शाला आशाबंद के संबंध में भी कुछ समाचार प्रकाशित हुए थे। इन विद्यालयों के संबंध में उक्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से रिपोर्ट मांगी गई थी। जो स्कूल जर्जर हालत में थे, वहां मरम्मत का काम शुरू हो चुका है।

 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन की प्रगति की समीक्षा की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन की प्रगति की समीक्षा की

 निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा करें, प्रगति की सतत् समीक्षा हो: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  

विधानसभा भवन का निर्माण आने वाली पीढ़ियों को ध्यान में रखकर करें : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

छत्तीसगढ़ की इस बड़ी पंचायत की छटा पूरे देश में दिखनी चाहिए : बृजमोहन अग्रवाल

परिसर में लगाए जायेंगे कुसुम, साल और सागौन जैसे वृक्ष

नवा रायपुर में नवीन विधानसभा, विधायक विश्रामगृह एवं विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आवास का हो रहा निर्माण

रायपुर, 13 जून 2024 :- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में नवा रायपुर में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन, विधायक विश्रामगृह एवं विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बन रहे आवासों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि निर्माण कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें। समय-समय पर प्रगति की समीक्षा की जाए। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, संसदीय कार्य मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी उपस्थित थे।

निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा करें, प्रगति की सतत् समीक्षा हो: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा करें, प्रगति की सतत् समीक्षा हो: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बैठक में कहा कि विधानसभा भवन का निर्माण आने वाली पीढ़ियों को ध्यान में रखकर किया जाना है। हमारा प्रयास यह हो कि पूरा विधानसभा सौर ऊर्जा से संचालित हो। यह पूरे देश के लिए एक उदाहरण बने। उन्होंने कहा कि पूरा परिसर हरित वातावरण से सुसज्जित हो इसलिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाना चाहिए। उन्होंने परिसर में बागवानी के पौधों के अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्य वृक्षों महुआ, कुसुम, साल और सागौन जैसे वृक्षों का रोपण किया जाए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग के साथ ही ऐसी व्यवस्था अपनाने की बात कही जिससे पानी का पुनः उपयोग सिंचाई में भी किया जा सके। उन्होंने परिसर में एक प्राकृतिक तालाब भी निर्मित करने की बात कही जिससे पानी की उपलब्धता बनी रहे। निर्माण कार्य में तीव्रता और कसावट लाने के लिए अध्यक्ष डॉ. सिंह ने मुख्य सचिव को प्रति माह बैठक आयोजित कर समीक्षा करने की भी बात कही।

    संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण में उच्च एवं आधुनिक गुणवत्ता के सामान का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि यह विधानसभा देश भर में अनूठा बने इसका ध्यान रखते हुए निर्माण करें क्योंकि देश भर से लोग विधानसभा भ्रमण के लिए आते हैं। यह छत्तीसगढ़ की बड़ी पंचायत है तो इसकी छटा पूरे देश में दिखाई पड़नी चाहिए। छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक के साथ ही सिरपुर जैसे धरोहरों की रेप्लीका भी दिखाई पड़नी चाहिए।

    गौरतलब है कि नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-19 में लगभग 20.78 हेक्टेयर भूमि पर 217.12 करोड़ की लागत से नवीन विधानसभा भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नवीन विधानसभा भवन, विधायक विश्रामगृह एवं विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण हो रहा है।

    लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिसम्बर 2024 तक सिविल कार्य और जून 2025 तक इंटीरियर से संबंधित कार्य पूर्ण कर लिए जायेंगे। नवीन विधानसभा भवन 200 विधायकों की क्षमता के हिसाब से निर्मित किया जा रहा है। यह भवन विधानसभा सचिवालय, 03 मीटिंग हॉल, कैंटीन, सेन्ट्रल हॉल, दर्शक दीर्घा, मीडिया लाऊंज, 1 सभागृह, आर्ट गैलरी, चिकित्सालय, बैंक और पोस्ट ऑफिस जैसी मूलभूत अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। नवीन भवन में संसद भवन के तर्ज पर कैबिनेट मीटिंग हॉल का भी निर्माण किया जा रहा है। भवन को छत्तीसगढ़ की संस्कृति बस्तर आर्ट, जशपुर आर्ट के साथ ही कंटेम्पररी अर्बन आर्ट से भी सुसज्जित किया जायेगा।

   मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, विधानसभा सचिव  दिनेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, वित्त सचिवरजत बंसल, वन एवं पर्यावरण सचिव संगीता आर. सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

गुरुकुल परंपरा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है : स्कूल शिक्षा मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल

गुरुकुल परंपरा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है : स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

 नूतन गुरूकुल का भूमिपूजन संपन्न

नूतन गुरूकुल का भूमिपूजन संपन्न

रायपुर 13 जून 2024 :- गुरुकुल परंपरा, शिक्षा का एक प्राचीन भारतीय दर्शन रहा है, जो ज्ञान और चरित्र निर्माण पर केंद्रित हैं। गुरुकुल परंपरा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदाय करना ही नहीं था, बल्कि छात्रों को आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों का भी शिक्षा देना था। गुरुकुल शिक्षा प्रणाली ने सदियों से ज्ञान का संरक्षण और प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह बात शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज महादेव घाट रोड स्थित मोतीपुर अमलीडीह में सहजानंद अंतरराष्ट्रीय गुरुकुल रायपुर छत्तीसगढ़ के नूतन गुरुकुल के भूमिपूजन के अवसर पर कही।श्री अग्रवाल ने नूतन गुरूकुल का भूमिपूजन कर परिसर में वृक्षारोपण किया।

नूतन गुरूकुल का भूमिपूजन संपन्न

शिक्षा मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हमे शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने की आवश्यकता है। जिसमें गुरुकुल परंपरा अहम भूमिका निभायेगी। भारत की गुरुकुल प्रणाली शिक्षा और संस्कृति का एक अनूठा संगम रहा हैं। जिसके कारण विश्व में भारत की एक अलग पहचान है। गुरुकुल परंपरा से ही संस्कार, संस्कृति, शिष्टाचार, समाजिक जागरुकता, मौलिक व्यक्तित्व, बौद्धिक विकास जैसे अमूल्य गुणों को अपनी आने वाली पीढ़ियों को विरासत में दे सकते हैं।

शिक्षा मंत्री  अग्रवाल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ वासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि भारत की इस दिव्य विरासत जीवित रखने के लिए यहां गुरुकुल की स्थापना की जा रही है। उन्होंने इस कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए शास्त्री  घनश्याम प्रकाश दासजी एवं श्री कृष्णवल्लभ दासजी के प्रति आभार प्रकट किया।

 किसानों को समय पर मिले गुणवत्तायुक्त खाद-बीज, भण्डारण और वितरण की स्थिति पर रखें सतत निगरानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को समय पर मिले गुणवत्तायुक्त खाद-बीज, भण्डारण और वितरण की स्थिति पर रखें सतत निगरानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 बैठक में मुख्यमंत्री के खेती-किसानी के वृहद अनुभव की दिखी झलक, कृषि के विकास के बताए गुर

अपनी खेती-किसानी के अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि जब उन्होंने डीएपी खाद की मांग की थी तब उन्हें दूसरी खाद मिली, हमारे किसान भाईयों के साथ यह न हो, सुनिश्चित करें

छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में पायलट प्राजेक्ट के रूप में तेजी से चल रही है ई-गिरदावरी की तैयारी

उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए ‘सेंटर फॉर एक्सीलेंस’ की होगी स्थापना

सुगंधित और महीन धान की खेती को दिया जाए बढ़ावा

सोयाबीन, पॉम ऑयल, फूलों की खेती को बढ़ावा दें

मुख्यमंत्री ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की समीक्षा की

रायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेश में विकास की गति को तेज करने आज विभागवार समीक्षा बैठकों का सिलसिला शुरू किया। बैठकों की शुरूआत अन्नदाताओं से जुड़े कृषि और उद्यानिकी विभाग की समीक्षा से हुई। बैठक में कृषि विकास, किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री  रामविचार नेताम भी उपस्थित थे।

बैठक में मुख्यमंत्री के खेती-किसानी के वृहद अनुभव की दिखी झलक, कृषि के विकास के बताए गुर

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय लंबे समय तक खेती-किसानी से जुड़े रहे हैं। उन्होंने जमीनी स्तर पर खेती-किसानी का कार्य किया है और इससे अपने परिवार का भरण-पोषण भी किया है। खेती-किसानी में उनके वृहद अनुभव की झलक समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों में स्पष्ट रूप से सामने आयी। अपने खेती-किसानी के अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि एक बार पहले जब उन्होंने डीएपी खाद की मांग की थी, तब उन्हें दूसरी खाद मिली, खाद के बोरे में डीएपी की मार्किंग थी, लेकिन बोरे में दूसरी खाद थी, हमारे किसान भाईयों के साथ यह न हो, यह सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्यमंत्री के खेती-किसानी के वृहद अनुभव की दिखी झलक, कृषि के विकास के बताए गुर

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता खेती-किसानी की बेहतरी को लेकर है। अतः किसानों को खेती-किसानी में सहुलियतें प्रदान करने के लिए खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। भण्डारण और वितरण की स्थिति की लगातार निगरानी की जाए। किसानों को खाद-बीज के वितरण के समय इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए कि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप खाद और बीज मिले।

मुख्यमंत्री श्री साय ने किसानों की ज्यादा आमदनी के लिए प्रदेश में सुगंधित और महीन धान की किस्मों को ढूंढ कर इनके उत्पादन के लिए पूरे प्रदेश के किसानों को जागरूक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुगंधित धान की लगभग 200 किस्में हैं। इनकी बाजार में अच्छी मांग है। इन किस्मों का विदेशों में निर्यात भी किया जा सकेगा। इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी।

उन्होंने उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के निर्देश देते हुए कहा कि जशपुर जिले में आम, लीची, कटहल का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। चाय का उत्पादन भी प्रारंभ हुआ है। इनके प्रसंस्करण इकाई की स्थापना भी की जाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खरीफ का सीजन आ गया है। मानसून भी इस वर्ष पहले आने की संभावना है। मानसून आते ही खेती-किसानी का कार्य तेज गति से शुरू हो जाएगा। अधिकारी खरीफ मौसम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि खाद्य बीज का वितरण किसानों को मांग के अनुरूप दिया जाए। साथ ही वितरण का नियमित रूप से मॉनिटरिंग हो। मुख्यमंत्री श्री साय ने किसानों को जैविक खेती, आधुनिक खेती से जोड़ने तथा किसानों के लिए कृषि उपकरणों की उपलब्धता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि क्लस्टर बनाकर कृषि यंत्र थ्रेसर और हार्वेस्टर आदि कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने खेती-किसानी में टेक्नालॉजी के प्रयोग पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने इस संबंध में हुए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के तीन जिलों- महासमुंद, धमतरी और कबीरधाम में जल्द ई-गिरदावरी का कार्य प्रारंभ होगा। इसके लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। राज्य में एग्री स्टैक कार्यक्रम के तहत ई-गिरदावरी के संबंध में बताया कि इसमें किसानों और भू-नक्शों का डिजिटल डाटा बेस तैयार किया जाएगा। किसानों की रजिस्ट्री तथा नक्शों की जियो रिफ्रेंसिंग की जाएगी। इससे जीआईएस डिजिटल फसल सर्वेक्षण का काम मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा। इससे गिरदावरी का कार्य आसान होगा और उसका डाटा भी तुरन्त योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए उपलब्ध हो जाएगा। छत्तीसगढ़ के तीन जिलों महासमुंद, धमतरी और कबीरधाम में यह कार्यक्रम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारंभ किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने उद्यानिकी विभाग की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि उद्यानिकी फसलों के प्रति किसानों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि फूलों की मांग को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में फूलों की खेती को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने सोयाबीन, सेब, पॉम ऑयल, चाय की खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तर पर प्रोजेक्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि फसल चुनते वक्त क्षेत्र की जलवायु के आधार पर निर्णय लें।

बैठक में जानकारी दी गई कि उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए ‘सेंटर फॉर एक्सिलेंस’ की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति अधिक से अधिक किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। इसी तरह प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से जल ग्रहण क्षेत्र विकास को भी बढ़ावा देने पानी को रोेकने स्ट्रक्चर बनाए जाते हैं और आजीविका मूलक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाता है। इस पर अधिकाधिक काम हो।  साय ने आदिवासी बहुल जिलों में विश्व बैंक की सहायता से संचालित चिराग परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस योजना में समुदाय और परिवारों का सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण, परिवार के आहार पोषण स्तर में सुधार, भूमि एवं जल संरक्षण आदि के कार्य किए जाते हैं।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि खरीफ सीजन 2024 के सभी आवश्यक तैयारियां विभाग द्वारा कर ली गई है। राज्य में खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता है। किसानों की मांग के अनुरूप खाद बीज का भण्डारण किया जा रहा है। खरीफ सीजन 2024 के लिए किसानों द्वारा 544 लाख टन बीज के मांग के अनुरूप 431 लाख टन का भण्डारण कर लिया गया हैं। वहीं 261 लाख टन बीज का वितरण किसानों को किया जा चुका है। जबकि पिछले वर्ष आज की स्थिति में 402 लाख टन बीज का भण्डारण कर 165 लाख टन बीज का वितरण किया गया था।
मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि खरीफ सीजन 2024 के लिए उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। किसानों के लिए 13.68 लाख मेट्रिक टन खाद की उपलब्धता को लक्ष्य लेकर तैयारी की गई है। इसमें यूरिया 6.50 लाख मेट्रिक टन, डीएपी 3.40 लाख मेट्रिक टन, एसएसपी 2 लाख मेट्रिक टन, एनपीके 1.20 लाख मेट्रिक टन और एनओपी उर्वरक 58 हजार मेट्रिक टन शामिल है। लक्षित रासायनिक खाद के विरूद्ध 10.38 लाख मेट्रिक टन (76 प्रतिशत खाद) का भण्डारण हो चुका है, वहीं 4.98 लाख मेट्रिक टन (36 प्रतिशत) खाद का वितरण किसानों को किया जा चुका है। खाद बीज वितरण की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र और राज्य प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति की जानकारी बैठक में अधिकारियों से ली। उन्होंने कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को योजना के तहत दी जाने वाले भुगतान की राशि की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि योजना में 26 लाख 66 हजार 489 किसान पंजीकृत है। 13 हजार 287 करोड़ रूपए का भुगतान किसानों को हो चुका है। खाता संबंधित त्रुटि के कारण 280 किसानों का लगभग 2 करोड़ रूपए का अंतरण शेष है। जल्द ही इन खातों का केवाईसी कर अंतरण कर लिया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि सरगुजा के बलरामपुर में मक्का उत्पादन तथा प्रोसेसिंग के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। बैठक में मुख्य सचिवअमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, डॉ. बसवराजु एस., राहुल भगत, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh : राइस मिलर के घर में ED ने बोला धावा, 6 अधिकारी जांच में जुटे हुए है, पढ़े पूरी खबर…!!

Chhattisgarh : राइस मिलर के घर में ED ने बोला धावा, 6 अधिकारी जांच में जुटे हुए है, पढ़े पूरी खबर…!!

 राजनांदगांव: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि में घोटाले को लेकर शहर के अनुपम नगर स्थित टिल्लू अग्रवाल के घर पर छापा मारा है। वे राइस मिल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हैं और उनकी मिल छुरिया में है। लगभग छह अधिकारियों का दल मिलर के घर पर सुबह छह बजे से जांच में जुटी है। एक सप्ताह के भीतर ईडी की यह दूसरी रेड है। टिल्लू जिला राइस मिल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हैं।

: बताया जा रहा है कि वर्ष 2021-22 में कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि के एवज में मिलर्स से प्रति क्विंटल 20 रुपये की जो वसूली की गई थी, उसमें टिल्लू भी शामिल था। वहीं से एकत्र राशि नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन एमडी मनोज सोनी तक पहुंचाई गई थी। इस मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी नाम है। इसकी जांच ईडी के साथ ही एसीबी भी कर रही है।इसके पहले जिला राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के डोंगरगढ़ स्थित निवास पर ईडी ने आठ व नौ जून को दबिश देकर दस्तावेजों की जांच की थी। वहां से दस्तावेजों की दो पाटली जब्त कर रायपुर ले जाया गया था। हालांकि जांच में क्या मिला, इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई।

CG NEWS : मां-बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...इंस्टाग्राम में स्टेटस लगाकर लिखी थी यह बात

CG NEWS : मां-बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...इंस्टाग्राम में स्टेटस लगाकर लिखी थी यह बात

 धमतरी :- जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है, यहां एक ही फंदे पर मां ने बेटी दोनों झूल गयी, घटना में दोनों की जान चली गयी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के शिव चौक का है।

घटना की सूचना लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. आगे की जांच की जा रही है। शिव चौक निवासी खुशबू शर्मा 38 साल और 13 साल की बेटी अंतरा शर्मा की लाश एक ही कमरे में फांसी पर लटकते मिली है।

जानकारी के मुताबिक खुशबू शर्मा ने फांसी लगाने से पहले सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पेज पर एक स्टेटस लगा रखा था। जिसमें लिखा है कि “यहां अंत में कुछ नहीं होता, यहां अंत में अंतिम संस्कार होता है” इससे अंदेशा से लगाया जा सकता है कि खुशबू किसी बात से गम में थी।बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से तलाक हो चुका था और वह अपने मायके में रह रही थी। जानकारी के मुताबिक 1 साल पहले सितंबर माह में खुशबू के भाई आकाश मिश्रा ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी

इसके बाद से पूरा परिवार डिप्रेशन में चल रहा था। आकाश के घर में उसकी मां और तलाकशुदा बहन खुशबू शर्मा और खुशबू की बेटी रहते थे। आकाश के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बेटा बेटी और पोती की मौत के बाद अब बुजुर्ग मां घर में अकेले रह गई है।

 
BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख का ऐलान...जानिए कब से होगा शुरू

BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख का ऐलान...जानिए कब से होगा शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संसदीय कार्य मंत्री के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मानसून सत्र के लिए तारीख तय की है। इसकी शुरुआत 22 जुलाई से होगी, और 31 जुलाई को सत्र का समापन होगा।

 
CG CRIME : दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर कर हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

CG CRIME : दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर कर हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

 बस्तर : बस्तर सम्भाग मुख्यालय जगदलपुर से लगे कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम इरिकपाल में हत्या का मामला सामने आया है, यहां मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर गांव के ही गागड़ा परिवार के लोगों ने कश्यप परिवार के दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी है, इस घटना से गांव में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस ने इस हत्याकांड के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वही तीन आरोपी फरार है, जिसकी तालाश की जा रही है।

इस मामले में बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि एक गागड़ा परिवार के 9 से अधिक लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठी से पीट-पीट कर कश्यप परिवार के दोनों सगे भाइयों की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि गांव में गागड़ा और कश्यप दोनों परिवार के बीच 4 सालों से जमीन विवाद चल रहा था, जिसका मामला पुलिस थाना में दर्ज है।

पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया है, और पुलिस प्रशासन ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेज दिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है,

वहीं इस घटना से गांव में सनसनी फैला हुआ है, सुरक्षा के लिहाज से गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

 
 
मोहन मरकाम के बंगले में तैनात आरक्षक ने की आत्महत्या...नदी किनारे मिला शव

मोहन मरकाम के बंगले में तैनात आरक्षक ने की आत्महत्या...नदी किनारे मिला शव

 कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के बंगले में तैनात कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली। आरक्षक ड्यूटी खत्म कर अपने घर जाने के लिए निकला था। रास्ते में नदी किनारे उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, आरक्षक का नाम संपत मंडावी भानपुरी का रहने वाला था और उसकी तैनाती पूर्व विधायक मोहन मरकाम के कोंडागांव बंगले में थी। बीते बुधवार 12 जून को संपत मंडावी ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल में निकला था। इसी दौरान उसका शव ग्राम लंजोड़ा बुकापारा के नदी किनारे एक पेड़ पर फांसी में लटका मिला। आरक्षक के शव को गांव के ही एक चरवाहे ने देखा था।चरवाहे ने ही इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकाला गया। फिलहाल आरक्षक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। आरक्षक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृत कांस्टेबल के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।