अक्सर हम औरतों और आदमियों की पसंद में काफी अंतर देखते हैं. दोनों के शौक यानी समुद्र के दो छोर. कुछ मिलता ही नहीं. लेकिन महिलाओं की कई ऐसी आदतें होती हैं जो पुरुषों में भी देखी जाती हैं. सीक्रेट्स ऑफ मेन में आज जानें इन्हीं आदतों के बारे में.
महिलाओं की ऐसी आदतें जो पुरुषों को बेहद पसंद होती हैं और ये काम वो खुद भी करना पसंद करते हैं. बस किसी से कहते नहीं.
1. अपने लुक और पर्सनेलिटी को लेकर जितना लड़कियां या महिलाएं कॉन्शस होती हैं उतना ही पुरुष भी होते हैं.
2. महिलाओं की ही तरह पुरुषों को भी रोना आता है, और वे छिपकर रोते भी हैं.
3. खाना बनाना केवल महिलाओं का काम नहीं रहा, ये शौक पुरुषों को भी होता है. जब भी उन्हें खाना बनाने का मौका मिले तो वो जान लगा देते हैं.
4. शापिंग करना औरतों का फेवरेट काम है, अगर आप अभी तक यही सोचते हैं तो आप गलत हैं. स्ट्रीनट शापिंग हो या ब्रांडेड, पुरुष भी जमकर शॉपिंग करते हैं.
5. गॉसिपिंग करने में आदमी भी पीछे नहीं होते. ऑफिस हो या पड़ोस, सारी बातें वे अपने दोस्तों से करते हैं.
6. गोलगप्पे. खाने में पुरुष भी पीछे नहीं. इन्हें भी चटपटा खाने की लत होती है.
7. वुमेन मैगजीन और वुमेन कंटेंट पढ़ने में इन्हें काफी मजा आता है.
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने अपने यूजर्स के एक बेहद ही खास अपडेट जारी किया है, जिसकी मदद से यूजर्स अब अपने ट्वीट को डायरेक्ट Instagram Stories पर शेयर कर सकते हैं. जबकि अभी तक किसी ट्वीट को Instagram Stories पर शेयर करने के लिए उसका स्क्रीनशॉट लेना पड़ता था. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा कंपनी ने अपने यूजर्स को नए अपडेट के जरिए यह खास तोहफा दिया है. अब आप अपने किसी भी पसंदीदा ट्वीट को आसानी से Instagram Stories पर लगा सकते हैं.
Twitter ने अपने आधिकारिक अकाउंट के माध्यम से नए अपडेट के जानकारी देते हुए बताया है कि अब यूजर्स को ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर Instagram Stories पर शेयर नहीं करना पड़ेगा. बल्कि अब कोई भी ट्वीट डायरेक्ट Instagram Stories पर शेयर किया जा सकता है. लेकिन स्पष्ट कर दें कि कंपनी ने यह अपडेट फिलहाल केवल आईओएस यूजर्स के लिए ही पेश किया है. एंड्राइड फोन यूजर्स को यह अपडेट कब तक मिलेगा इस बारे में अभी कोई घोषणा नहीं की गई है.
pls stop posting screenshots of Tweets on IG Stories. you can now share Tweets directly on iOS.
— Twitter (@Twitter) June 22, 2021
-management pic.twitter.com/wpjnElsRTK
ऐसे इस्तेमाल करें नया फीचर
अगर आप भी Twitter के इस नए फीचर को उपयोग करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे अपने Twitter ऐप को अपडेट कर लें. इसके अलावा आप जिस ट्वीट को शेयर करना चाहते हैं उसे ओपन करें और उस पर दिए गए शेयर बटन पर क्लिक करें. इसके बाद आपके सामने Instagram का विकल्प ओपन होगा उस पर क्लिक कर दें. एक बार Instagram सिलेक्ट करने के बाद वह ट्वीट आपके Instagram ऐप में ड्राफ्ट में सेव हो जाएगा. फिर आपको अपना Instagram अकाउंट ओपन करना है और फिर वहां ड्राफ्ट में सेव हुए ट्वीट को आसानी से Instagram Stories पर शेयर कर सकते हैं. स्पष्ट कर दें कि आपने जो कि ट्वीट शेयर किया है उसे केवल देखा जा सकता है उस पर क्लिक करके आप Twitter अकाउंट पर नहीं जा सकते.
किसी भी रिलेशनशिप को परफेक्ट बनाने की कोई सटीक ट्रिक नहीं है लेकिन फिर भी आपसी समझ और कोशिश रिश्ते को मजबूत बनाए रखती है। लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहते हुए कपल एक-दूसरे के पार्टनर ही नहीं बल्कि दोस्त भी बन जाते हैं लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि रिश्ते में ज्यादा समय में रहते हुए किसी एक का प्यार धीरे-धीरे कम होने लगता है। ऐसे में कुछ बातों से जाना जा सकता है कि आपके लिए आपके पार्टनर का प्यार कम होता जा रहा है।
सम्मान का खत्म होना
किसी भी रिश्ते की नींव सम्मान पर टिकी होती है। पार्टनर के लिए प्यार और सम्मान, ये दो चीजें हैं। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि कपल एक-दूसरे से प्यार तो करते हैं लेकिन इज्जत नहीं करते। जैसे पार्टनर के प्रोफेशन, काम, विचारों या बातों की इज्जत न करते हुए हमेशा मजाक उड़ाना। ऐसे में अगर आपके रिश्ते में भी ये चीजें शुरू होने लगी हैं, तो समझ जाएं कि आपके लिए आपके पार्टनर के मन में इज्जत खत्म हो रही है।
एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना बोरिंग लगना
हमेशा मिलने पर पार्टनर के साथ मिलने का क्रेज खत्म हो जाता है। ऐसा हमेशा नहीं होता लेकिन कई लोगों को इस बात से परेशानी होती है। ऐसे में अगर आप भी यह महसूस करें कि अब बहुत टाइम बाद मिलने पर भी आपका पार्टनर बोरियत महसूस कर रहा है, तो आपको आगे के रिश्ते के बारे में सोचने की जरूरत है।
बात करते वक्त इरिटेट होना
प्यार के शुरुआती दौर में कपल्स एक-दूसरे से घंटों बातचीत करते हैं। लेकिन वक्त के साथ इसमें कमी आ जाती है, यह आम बात है लेकिन अगर आप महसूस करने लगे कि आपका पार्टनर दिन में एक बार बात करने से ही इरिटेट होने लगा है, तो यह आपके लिए खतरे की घंटी है।
आपके प्रति व्यवहार बदलना
हर व्यक्ति बदलाव के दौर से बदलता है लेकिन अगर पार्टनर का व्यवहार सिर्फ आपके लिए बदला है, तो आपको इस बारे में उनसे बात करने की जरूरत है। बदले हुए व्यवहार में साथी का समय पर घर न आना, आपसे दूर-दूर भागने का प्रयास करना, अक्सर दोस्तों के साथ पार्टी करना जैसी बातें शामिल हो सकती हैं।
हर रिश्ते में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, लेकिन एक समझदार कपल अपनी लड़ाई को लंबा नहीं खीचता, अपनी पुरानी बातों को हमेशा लेकर नहीं बैठता. ऐसे में अगर आप भी उन कपल्स में से एक हो जो ज़रा-ज़रा सी बात पर बहस और झगड़ा करने लगते हैं तो आपको संभलने की जरूरत है. ऐसा कई बार होता है जब आप का पार्टनर कुछ ऐसी हरकतें करता है जो आपको पसंद नहीं आती हैं या जिनसे आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है. ऐसे में आप हर्ट हो सकते हैं, लेकिन अपने रिश्ते को लंबा चलाने के लिए आपको इन बातों को इग्नोर कर देना चाहिए. हालांकि कई बार ये मूड पर भी निर्भर करता है. जैसे आपका मूड अगर अच्छा है तो पार्टनर की बुरी बातों को भी आप इग्नोर कर देंगे. लेकिन अगर आपका मूड ठीक नहीं है तो आपको जरा सी बात बुरी लग सकती है. ऐसे में आपको लड़ाई-झगड़ा होने के बाद कुछ बातों को हमेशा ध्यान में रखना जरूरी है.
झगड़े के बाद पार्टनर को माफ कर दें-
लड़ाई-झगड़ा होने के बाद सबसे पहले आपको अपने पार्टनर माफ कर देना चाहिए. अगर आफ झगड़े के बाद उदास हैं तो इसकी वजह का पता लगाएं. आपको अपने साथी की कौन सी बात अच्छी नहीं लगती ये जानने की कोशिश करें. पता लगाने के बाद उस बात को अपने पार्टनर के साथ शेयर करें. एक दूसरे से बात करें और कभी भी बातों या झगड़े को अनसुलझा नहीं छोड़ें.
इगो को बीच में न लायें-
कई बार लड़ाई-झगड़े में इगो सामने आ जाता है. दोनों पार्टनर ये सोचते हैं कि हम सही हैं. लेकिन ऐसा नहीं है अगर आपको झगड़ा खत्म करना है तो अपनी गलतियों को मानना होगा. जरूरी नहीं है कि इसके लिए आप या आपका पार्टनर मांफी मांगे. झगड़े के बाद ये अहसास ही काफी है कि आप अपनी गलती मान रहे हैं और चीजों को नॉर्मल करना चाह रहे हैं. अगर आप दोनों ही एक दूसरे के मांफी मांगने का इंतजार कर रहे हैं तो इससे हालात और खराब हो जाएंगे. इसलिए आपको जिद छोड़कर आप खुद पहल करनी होगी.
अपनी जिम्मेदारी समझें-
अगर झगड़े में आपकी वजह से बात आगे बढ़ी है तो उसे स्वीकार करें और बात को खत्म करें. आप ऐसा करके देखिए आपके इस व्यवहार से आपका पार्टनर खुद भी अपनी गलती समझकर मांफी मांग लेगा. अगर आपके रिश्ते पर इसकी आंच आ रही है तो माफी मांगना या किसी से सॉरी कहना गलत नहीं है. किसी भी रिश्ते को बचाने के लिए आपका व्यवहार बहुत बड़ी भूमिका निभाता है.
इमोशन सपोर्ट करें-
अगर आपका पार्टनर आपसे नाराज है, तो वो आपसे इमोशनल सपोर्ट की उम्मीद रखता है. ऐसे में अगर एक दूसरे को झगड़े के वक्त इमोशनली सपोर्ट नहीं करते तो इससे आप दोनों ही ज्यादा हर्ट होते हैं. आप जो उम्मीद कर रहे हैं जब वो पूरी नहीं होती तो आप मन ही मन इज्जत खो देते हैं. किसी भी रिश्ते में ज्यादातर महिलाएं ऐसा महसूस करती हैं और रिश्ता टूटने की ये सबसे बड़ी वजह बनता है. इसलिए आपको एक दूसरे के लिए इमोशनल सपोर्ट रखना बहुत जरूरी है.
चुप न रहें-
कुछ लोग लड़ाई-झगड़े के बाद एक दूसरे से बातचीत करना बंद कर देते हैं. ये खामोशी रिश्ते में एक चट्टान की तरह काम करती है. जिसे तोड़ना काफी मुश्किल हो जाता है. अगर आपके रिश्तेमें में ऐसी परिस्थिति होती है तो आपको समझदारी से काम लेना चाहिए. घर के किसी बड़े को अपने रिश्ते के बारे में बताएं. अपनी खामोशी को तोड़ें और आपस में बातचीत करें. इससे आपकी लड़ाई जल्दी खत्म हो जाएगी. कभी भी चुप न रहें इससे कोई हल नहीं निकल सकता है.
कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता सबसे मजबूत होता है, लेकिन इसकी डोर सबसे कमजोर होती है. आजकल रिलेशनशिप में जरा सी बात पर लोग बहस करने लगते हैं. ऐसे में रिश्तों में कड़वाहट और दूरियां आ जाती है. कई बार पति पत्नी का झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच जाता है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ शादी के बाद रिश्तों में झगड़ा होता है कई बार ऐसी स्थिति शादी से पहले के रिलेशनशिप में भी पैदा हो जाती है.
ऐसे में अगर आप अपने रिश्ते को बचाए रखना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में किसी एक को नरमी बरतने की जरूरत होगी. अक्सर किसी भी रिश्ते में झगड़े की वजह दोनों का एक वक्त पर गुस्सा करना होता है. अगर आपके रिश्ते में भी ऐसी परेशानी हो रही है तो आपको खुद पर काबू रखते हुए अपने आप शांत करने की जरूरत है. किसी भी झगड़े के वक्त अगर आप कुछ बातों का ख्याल रखेंगे तो रिश्ते में कड़वाहट पैदा नहीं होगी और आपकी लड़ाई लंबी नहीं चलेगी. जानते हैं गुस्सा कंट्रोल करने का तरीका.
झगड़े की परिस्थिति से बचें-
किसी भी रिश्ते में सबसे अच्छी बात ये होती है कि जब भी लड़ाई-झगड़े की स्थिति पैदा हो तो आपको ऐसी स्थिति से बचना चाहिए. जब लगे कि बातचीत बहस की तरफ जा रही है किसी और काम में अपना ध्यान लगा लें. गहरी सांस लें और खुद को रिलेक्स करने की कोशिश करें.
बहस करने से बचें-
अगर कभी किसी बात पर आप दोनों में बहस हो रही है तो उस वक्त बहस को आगे न बढ़ाते हुए किसी एक को शांत हो जाना चाहिए और अपने पार्टनर की बात सुननी चाहिए. जब आपके पार्टनर का गुस्सा खत्म हो जाए तो आराम से अपनी बात समझाएं.
शक न करें-
अक्सर लोगों में शादी के बाद लड़ाई-झगड़े की बड़ी वजह शक भी होती है. शक किसी भी तरह का हो सकता है. ऐसे में आपको अपने रिलेशनशिप में विश्वास पैदा करने की बहुत जरूरत है. आपको अपने पार्टनर की बातों पर भरोसा करना जरूरी है.
बात जरूर करें-
कई लोग लड़ाई-झगड़े की स्थिति देखने के बाद बात करना बंद कर देते हैं. कई बार ये झगड़ा या गुस्सा के वक्त सही होता है लेकिन बाद में शांत होने पर एक दूसरे से उस बारे में बात जरूर करनी चाहिए. कभी भी लड़ाई के बाद बात करना बंद न करें. अपने पार्टनर को समझाएं कि ऐसे व्यवहार से आपको परेशानी होती है.
परिवार को बीच में न लाएं-
कोई भी लड़ाई तब ज्यादा बुरी हो जाती है जब उसमें कोई परिवार को बीच में ले आए. फिर चाहे वो पति या पत्नी के परिवार के लोग हैं. इसलिए जब भी बहस हो तो घर वालों को बीच में न लाएं. इससे बात और ज्यादा खराब हो जाती है. कोशिश करें कि झगड़ा आप और पार्टनर के बीच ही रहे.
यूं तो घूमने जाने की प्लानिंग से लेकर वापस आन तक कुछ ना कुछ बातें जरूर यादगार बन जाती हैं, लेकिन बात जब पार्टनर संग घूमने जाने की हो तो आप हर एक पल को यादगार और रोमांटिक बनाना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं उन तरीकों को जिससे आप पार्टनर संग अपने ट्रिप को यादगार और रोमांटिक बना सकते हैं।
कैंपिंग
रात के समय में कैंप के बाहर के नजारे बेहद खूबसूरत लगते हैं। तारों की छाओं में आग जलाकर बैठना और बाते करना अलग ही एहसास है। साथ में समय बिताना और खाना खाना और ठंडी हवाएं ये सब आपकी कैंपिंग को खूबसूरत और रोमांटिक बना देता है।
बीच (समुद्र)
समुद्र की लहरों के बीच मस्ती करने का अपनी अलग ही मजा है। यहां आप पार्टनर संग कोई वॉटर एक्टिविटी कर सकते है। साथ ही ट्रिप मेमोरेबल बनाने के लिए आप फोटो क्लिक करवा सकते हैं। कई बीच पर पार्टी आयोजित की जाती है। आप यहां अपने पार्टनर संग जा सकते हैं।
रोड ट्रिप
आप अपने पार्टनर संग रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने घर के आस-पास की जगहों पर जा सकते हैं। रोड ट्रिप के दौरान एक दूसरे की पसंद के गाने सुनें, साथ ही पूराने किस्सों को याद करें। रोड ट्रिप बेहद ही यादगार और रोमांटिक हो सकता है।
सच्चे प्यार में कोई शर्त, कोई समझौता या किसी तरह दबाव नहीं होता है. जब आप किसी को दिल से प्यार करते हैं तो सामने वाले से सिर्फ और सिर्फ प्यार की उम्मीद होती है. शायद इसीलिए लोग ऐसे पार्टनर की तलाश करते हैं, जो बिना किसी शर्त के उन्हें प्यार करे और हर परिस्थिति में उनका साथ दे. पति पत्नी हों या गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड कोई भी अपने पार्टनर से ये नहीं चाहता कि उनके रिश्ते में किसी तरह का कोई समझौते हो जिसकी वजह से वो साथ रह रहे हैं. अगर आप भी अपना लाइफ पार्टन तलाश रहे हैं या किसी को अपना हमसफर बनाना चाहते हैं तो अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको ऐसी टिप्स दे रहे हैं, जिससे आप अपने लिए एक सही पार्टनर को चुन सकते हैं. या जिसे आप प्यार करते हैं क्या वो आपका लाइफ पार्टनर बनने के लिए सही है. आप इन बातों से पता कर सकते हैं. आपके विचार और सोच का सम्मान करे- एक अच्छे लाइफ पार्टनर की खासियत ये होती है कि वो आपकी सोच, आपके विचार और आपकी बातों का सम्मान करता है. लाइफ पार्टनर का मतलव होता है कि लाइफ में हर चीज में बराबर का हकदार हो. कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने पार्टनर की सोच या बातों को दबा कर अपनी बातों को ऊपर रखने की कोशिश करते हैं और सही मानते हैं. अगर आपके साथी में भी ऐसी आदत है तो ऐसा पार्टनर आपके लिए सही नहीं है. हमेशा आपका साथ दे- अच्छे पार्टनर की निशानी है कि वो हर स्थिति में आपका साथ देगा. आपके हर फैसले पर आपके साथ खड़ा होगा. अगर आपके पार्टनर में ये खूबी है तो आप उस पर भरोसा कर सकते हैं. कुछ लोग ऐसे होते हैं कि वो प्यार तो करते हैं लेकिन जब कभी लाइफ में मुश्किलें आती हैं या आपके साथ खड़े होने की बात होती है तो वो साथ छोड़ देते हैं. ऐसे शख्स को लाइफ पार्टनर नहीं बनाना चाहिए. डिमांडिंग पार्टनर न हो- पार्टनर में लड़का हो या लड़की किसी का भी डिमांडिंग होना ठीक नहीं है. अगर आपका पार्टनर हमेशा किसी ना किसी चीज की डिमांड करता रहता है तो समझ जाएं कि वो आपके साथ बस अपनी डिमांग पूरी करने के लिए है. आजकल ऐसे बहुत सारे कपल मिल जाएंगे जो अपनी जरूरत पूरी करने के लिए एक दूसरे के साथ रहते हैं. लेकिन अगर आपका पार्टनर बिना किसी डिमांड के आपके साथ रहता है तो ऐसे शख्स पर आप विश्वास कर सकते हैं और उसे अपना लाइफ पार्टनर भी बना सकते हैं. पैसों का लालची न हो- क्या आपका पार्टनर पैसों को लेकर ज्यादा ध्यान देता है. हमेशा आपसे खर्च कराता है तो समझ लो कि वो सिर्फ पैसों के लिए आपसे प्यार कर रहा है. अक्सर एक हेल्दी रिलेशनशिप में पैसा महत्वपूरण नहीं होता और न ही कोई अपने पार्टनर पर खर्चा कराने से पीछे रहता है. लेकिन अगर आपका पार्टनर लालची है तो उस पर समय बर्बाद ना करें. जो पैसों की परवाह किए बिना आपके साथ है आपको ऐसे शख्स के साथ जीवन बिताने का फैसला लेना चाहिए.
Kaise Banaye Partner Ka Mood: हर महिला का ख्वाब होता है उसका पार्टनर उसे दीवीनों की तरह प्यार करे और काफी रोमांटिक भी हो. लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति इतना थक जाता है कि रोमांस (Romance Ke Tarike) करने का उसके पास समय ही नहीं होता. थकान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से पुरुषों की प्यार और अट्रैक्शन को लेकर दिलचस्पी कम होने लगती है. जिससे रिलेशनशिप पर इसका खराब असर पड़ता है. लेकिन आप कुछ तरीकों को अपनाकर अपने पार्टनर के बिगड़ते या फिर बोरिंग मूड को भी रोमांटिक (Pati Ka Mood kaise Banaye) बना सकती हैं.
कैसे बनाएं पार्टनर का मूड रोमांटिक (Kaise Banaye Partner Ka Mood Romantic)
बिना वजह करें किस- किस करने पर आप अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं. ऐसे में आप अपने पार्टनर को सुबह दिन या रात कभी भी बेवजह किस करें. अगर उन्हें ये पसंद आया तो वह भी कुछ दिनों में आपकी किस का रिप्लाई देंगे.
करें मसाज- पार्टनर का मूड रोमांटिक बनाने के लिए आप मसाज का सहारा भी ले सकती हैं. इसके लिए आप सबसे पहले हल्का-हल्का म्यूज़िक लगाकर एक-दूसरे की मसाज करें. आपको पूरी बॉडी पर मसाज करने की जरूरत नहीं है. आप सिर्फ गर्दन और पीठ की मसाज करें. ध्यान रहें कि मसाज के बाद आपका पार्टनर रिलेक्स फील करें. इससे उनका मूड बन सकता है.
खुद भी कर सकते हैं पहल- हर बार रोमांस करने में आपका पार्टनर ही पहल करें यह जरूरी नहीं है. आप भी आगे बढ़कर रोमांस की पहल कर सकती हैं. वह इंकार नहीं कर पाएंगे.
इंटीमेट बोल्ड पोज- आजकल मार्केट में कई तरह की खूहसूरत लॉन्जरी मिलती है. पति के फेवरेट कलर की लॉन्जरी पहन कर उन्हें सरप्राइज कर दें. आप चाहें तो रात में इंटीमेट बोल्ड पोज देकर भी उनका मूड रोमांटिक बना सकती हैं.
Garlic For Men At Night: चाहे महिलाएं हो या पुरूष अपनी सेहत का ख्याल सभी को रखना चाहिए. एक अच्छी सेहत के लिए जरूरी है कि आपका खानपान अच्छा हो. एक अच्छी सेहत, के लिए कई तरह की चीजें बहुत जरूरी होती हैं जिनमें से एक है लहसुन. लहसुन का इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने के लिए किया जाता है. इसका स्वाद तो अच्छा होता ही है साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. ऐसे में पुरुषों के लिए लहसुन का सेवन करना किसी वरदान से कम नहीं है. यूं तो लहसुन का सेवन हर कोई कर सकता है लेकिन पुरुष यदि रात के समय इसका सेवन करते हैं तो इसके लाजवाब फायदे मिलते हैं.
आइए जानते हैं रात के समय पुरुषों को क्यों करना चाहिए लहसुन का सेवन-
ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल- जिन पुरुषों को ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन्हें रात के समय लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए. लहसुन का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना आसान होता है.
शरीर की कमजोरी दूर करें- यदि पुरुष रात के समय रहसुन का सेवन करते हैं तो इससे उनके शरीर की कमजोरी दूर होती है. लहसुन में एलीसिन नामक तत्व पाया जाता है जो पुरुषों के मेल हॉर्मोन को ठीक रखता है.
नपुसंकता का खतरा होता है दूर- लहसुन का सेवन करने से पुरुषों में नपुसंकता का खतरा भी दूर होता है. लहसुन में भारी मात्रा में विटामिन और सेलेनियम भी पाया जाता है, जिससे स्पर्म क्वालिटी बढ़ती है.
यौन दुर्बलता करे दूर- प्राचीन समय में यौन दुर्बलताओं को दूर करने के लिए कई तरह की जड़ी-बूटीयों का इस्तेमाल किया जाता था। लहसुन भी उन्हीं जड़ी बूटियों में से एक है। पुरुषों के लिए लहसुन के लाभ सेक्स लाइफ बढ़ाने के लिए होते हैं। यदि आपको सेक्स के दौरान उत्तेजना, ताकत की कमी महसूस हो रही है, तो अपने आहार में नियमित रूप से लहसुन को शामिल करें।
भारत में 'लिव इन रिलेशनशिप' का कल्चर तेजी से बढ़ रहा है. अब विवाहित महिला या पुरुष का किसी अविवाहित के संग रहने को भी 'लिव इन रिलेशनशिप' नाम दिया जाने लगा है. हाल ही में बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने दावा किया है कि निखिल जैन के साथ उनकी शादी कानूनी नहीं, बल्कि 'लिव इन रिलेशनशिप' है. उनका तर्क है कि शादी तुर्की में हुई थी और इसे भारतीय कानून के अनुसार मान्यता नहीं मिली है.
नुसरत जहां का कहना है कि क्योंकि यह अंतरधार्मिक विवाह था, इसलिए इसे भारत में विशेष विवाह अधिनियम के तहत मान्यता की जरूरत है. बता दें, 19 जून 2019 को नुसरत जहां और बिजनेसमैन निखिल जैन शादी के बंधन में बंधे थे. अब पिछले छह महीने से दोनों एक साथ नहीं रह रहे हैं.
क्या एक विवाहित का दूसरे अविवाहित के संग रहना 'लिव इन रिलेशनशिप' माना जाएगा?
इसी तरह के एक मामले में हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा है कि 'एक विवाहित और अविवाहित व्यक्ति के बीच लिव-इन-रिलेशनशिप की अनुमति नहीं है.' हाईकोर्ट की पीठ 29 साल की महिला और 31 साल के विवाहित पुरुष की याचिका पर सुनवाई कर रही थी. इन दोनों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर लिव इन रिलेशनशिप की सुरक्षा की मांग की थी.
हाईकोर्ट ने कहा है कि लिव-इन रिलेशनशिप को 2010 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित मानदंडों को पूरा करने की जरूरत है, जो कहता है कि दंपति को खुद को पति-पत्नी के समान समाज के सामने रखना चाहिए. साथ ही दोनों की उम्र कानूनी विवाह में प्रवेश करने के योग्य होना चाहिए.
इससे पहले मई में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सुरक्षा की मांग करने वाले एक प्रेमी जोड़े द्वारा दायर याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि लिव-इन-रिलेशनशिप नैतिक और सामाजिक रूप से अस्वीकार्य है. याचिकाकर्ता गुलजा कुमारी (19) और गुरविंदर सिंह (22) ने कहा था कि वे एक साथ रह रहे हैं और जल्द ही शादी करना चाहते हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप पर क्या कहा है
साल 2010 में सुप्रीम कोर्ट ने लिव इन रिलेशन के बारे में दिए गए एक महत्वपूर्ण फैसले पर कहा था कि केवल एक दूसरे के साथ रहने या रातभर किसी के साथ गुजारने से इसे घरेलू संबंध नहीं कहा जा सकता है. साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा था कि इस केस में महिला गुजारा भत्ता की हकदार नहीं है. गुजारा भत्ता पाने के लिए किसी महिला को कुछ शर्ते पूरी करनी होंगी. शर्तों के अनुसार, दंपति को अविवाहित होना चाहिए. वह भले ही अपनी मर्जी से एक दूसरे के साथ रह रहे हों लेकिन समाज के समक्ष खुद को पति पत्नी की तरह पेश करना होगा.
कोरोना संकट के बाद से अधिकतर लोग वर्क फ्रॉम होम ही कर रहे हैं. ऐसे में अगर थोड़ी देर के लिए भी नेट स्लो हो जाता है तो बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाती है. आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने वाई-फाई की स्पीड बढ़ा सकते हैं.
बेहतर लोकेशन
वाई-फाई की लोकेशन अहमियत रखती है. यह एक सीमित दूरी तक ही सिग्नल भेजता है.
कई चीजों से वाई-फाई की स्पीड बाधित होती है. जैसे- दीवारें या फर्नीचर.
माइक्रोफोन्स और ब्लूटूथ स्पीकर्स जैसी दूसरी डिवाइसेज से आने वाली रेडियो तरंगों से भी सिग्नल डिस्टर्ब हो जाते हैं.
राउटर को या तो घर के बीचों-बीच रखना चाहिए या वहां जहां आप इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं.
राउटर के एंटीना को अडजस्ट करें
कुछ राउटर में एंटीना बॉडी के अंदर होते हैं लेकिन कुछ राउटर के एंटीना एडजस्ट किए जा सकते हैं.
वाई-फाई सिग्नल को मल्टीपल फ्लोर पर भेजना के लिए एंटीना को हॉरिज़ॉन्टली सेट करें. इससे वाई-फाई सिग्नल को अप ऐंड डाउन होने में मदद मिलती है.
डिवाइसेज बंद करके फिर शुरू करें
राउटर, मॉडम को टर्न ऑफ करें और फिर ऑन करें. हर डिवाइस को एक ब्रेक की जरुरत होती है.
वाई-फाई से जो भी डिवाइसेज से कनेक्टेड हों उन्हें बंद करके फिर शुरू करें.
मॉडम आपके होम नेटवर्क और ISP के बीच मिल रहे इंटरनेट सिग्नल को ट्रांसलेट करता है.
इंटरनेट स्पीड स्लो होने पर मॉडल को रीसेट करना अच्छा रहता है.
अपने वाई-फाई नेटवर्क को एक्सटेंड करें
वाई-फाई पूरी तरह सही है, घर के बीचों बीच रखा हुआ है फिर भी नेटवर्क प्रॉबलम आ रही है.
इस समस्या को दूर करने के लिए आपको इसमें एक डिवाइस एड करनी होगी जो नेटवर्क की समस्या को दूर कर सके.
राउटर और डेड ज़ोन के बीच वाई-फाई बूस्टर लगाएं.
पावरलाइन एक्सटेंडर किट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
वाई-फाई सिग्नल एप
WiFi Analyzer ऐप के जरिए ऐंड्रॉयड यूजर्स वाई-फाई सिग्नल चेक कर सकते हैं.
यूजर एप में जाकर दिख रहे नेटवर्क को जांच सकते हैं.
नेटवर्क स्ट्रेन्थ की जानकरी आपको dBm के तौर पर लिस्टेड रहेगी.
कोरोना महामारी के वजह से बहुत सारे लोग घर से काम (Work From Home) कर रहे हैं. ऐसे में कई लोगों के घर प्रोपर सिटिंग स्पेस नहीं होता. कई लोग साधारण कुर्सी या बेड पर बैठकर घंटो काम करते हैं. जिसकी वजह से कमर दर्द (Back pain) की समस्या काफी बढ़ गई है. वहीं आजकल की लाइफस्टाइल की वजह से भी कमर दर्द की समस्या बढ़ गई है. महिला हो या पुरुष हर कोई कमर दर्द से परेशान है. आपने अक्सर महसूस किया होगा कि जब आप घंटो काम करते रहते हैं तो सीट से उठते ही कमर में जकड़न महसूस होती है. कई महिलाओं को दर्द की वजह से चलने-फिरने उठने बैठने में भी परेशानी होती है. अगर आपने कमर, गर्दन और कंधों में होने वाले दर्द को नज़रअंदाज किया तो इससे आपकी मुसीबत बढ़ सकती है. हालांकि आप कई घरेलू उपायों को अपनाकर ठीक हो सकते हैं. आयुर्वेद में कमर दर्द के लिए कई ईलाज हैं, जिनसे आपको फायदा मिल सकता है.
क्यों होता है कमर दर्द
सबसे पहले आपने कमर दर्द की वजह जान लीजिए. अगर आप लंबे समय तक गलत तरीके से बैठते, लेटते या खड़े रहते हैं तो आपके पोश्चर की वजह से कमर दर्द हो सकता है. अगर आप कोई भारी वजन उठा लेते हैं जिसका असर आपकी रीड़ की हड्डी पर पड़ता है तो उससे भी आपको कमर दर्द की शिकायत हो सकती है. इसके अलावा आप घंटो कुर्सी पर बैठे रहते हैं तो कमर दर्द हो सकता है. अगर आप बिल्कुल व्यायाम नहीं करते हैं या फिर जरुरत से ज्यादा करते हैं तो भी आपको दर्द हो सकता है. इसके अलावा कुर्सी पर लंबे वक्त तक बैठकर काम करना, गठिया रोग, हड्डियों का कमजोर होना, कमर में चोट लगने से भी कमर दर्द हो सकता है.
कमर दर्द दूर भगाने के लिए उपाय
अरंडी के तेल का काढ़ा- आयुर्वेद में कमर दर्द की वजह कब्ज को भी माना गया है और कब्ज होने पर अरंडी के तेल का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. आप रात में गेहूं को पानी में भिगोकर सुबह इन्हें खसखस और धनिये के दाने के साथ दूध में मिलाकर पीएं. हफ्त में कम से कम 2 बार इसे पीएं. इससे कब्ज और कमर दर्द दोनों में आराम पड़ेगा.
खाने में लहसुन, अदरक- अदरक लहसुन काफी फायदेमंद है. अदरक लहसुन खाने से खांसी जुकाम, गैस, सांस और कई तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं. कमर दर्द में अदरक लहसुन भी काफी फायदेमंद हैं. आप गर्म तेल में लहसुन डालकर तेल से मालिश कर सकते हैं. वहीं अदरक को पानी में उबालकर ठंडा होने पर पीने से कमर दर्द गायब हो जाएगा.
सरसों और मैथी के तेल से मालिश- अगर ज्यादा कमर दर्द महसूस हो रहा है तो आप सरसों के तेल में मैथी के दाने डालकर गर्म करके मालिकर करवानी चाहिए. इससे आपको दर्द में तुरंत आराम मिलेगा. आप चाहें तो तिल के तेल से भी मालिश करवा सकते हैं.
सिकाई से मिलेगा आराम- ज्यादा तेज कमर दर्द होने पर आप आइस पैक से सिकाई कर सकते हैं, इससे आपको काफी जल्दी आराम मिलेगा. आप गर्म पानी से भी सिकाई कर सकते हैं. इसके अलावा गर्म और ठंडे पानी से भी एक साथ सिकाई कर सकते हैं. जिसमें 1 से 2 मिनट गर्म पानी से सिकाई करनी है फिर 1 से 2 मिनट ठंडे पानी से. इस तरह ठंडा गरम पानी लगाने से भी दर्द कम हो जाता है.
योग और एक्सरसाइज करें- नियमित रुप से योग और एक्सरसाइज करने से सारी बीमारियों को दूर रहती है. अगर आपके शरीर में कहीं पर भी दर्द हो रहा है तो आप नियम से उस हिस्से की एक्सरसाइज करें. इससे दर्द में काफी आराम मिलेगा. कमर दर्द के लिए हर रोज मकरासन करें.
पोश्चर का ध्यान रखें- कमर दर्द से बचने के लिए आपको अपने पोश्चर का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. इन तरीकों से भले ही कमर दर्द में आराम मिल जाए, लेकिन जरूरी है कि आपको दर्द ही न हो. इसलिए आप अपने बैठने, खड़े होने या चलने के पोश्चर का ध्यान रखें. लंबे समय एक जगह पर न बैठें या बीच बीच में थोड़ा टहल लें. ज्यादा गद्देदार कुर्सी या गद्दे का इस्तेमाल सोने या बैठने के लिए न करें.
Relationship Tips: प्यार में छोटी-मोटी नोक-झोंक होना आम बात है. लेकिन कई बार यह नोक-झोंक बड़ी लडाई का रूप ले लेती हैं. ऐसे में अगर आपकी गर्लफ्रेड गुस्सैल है और आपके नाराज हो गई है तो उसे मनाने के लिए आप कुछ टिप्स का सहारा ले सकते हैं. इससे आपकी गर्लफ्रेंड (Girlfriend Ka Gussa Shant Karne Ke Upay) का गुस्सा शांत हो जाएगा. आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में-
बहस ना करें-
जब सामने वाला व्यक्ति गुस्सा होता है तो ऐसे में आपको चुप रहना चाहिए और वहस में नहीं पड़ना चाहिए. इससे लड़ाई और भी ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपसे नाराज है तो वहस करने के बजाय उनसे बात करें.
गलती से भी ना हंसे-
अगर आपकी गर्लफ्रेंड गुस्से में है तो दलती से भी उनके सामने हंसे नहीं. वरना उनका गुस्सा और भी ज्यादा बढ़ जाएगा.
झप्पी करेगी कमाल-
अगर आपकी गर्लफ्रेंड गुस्से में है तो बिना कुछ कहे या पूछे उन्हें बस एक झप्पी दें. इससे उनका गुस्सा छूमंतर हो जाएगा. आप उनका गुस्सा शांत होने के बाद उनसे बात कर सकते हैं.
18 साल की उम्र काफी कम होती है. इस दौरान लड़के और लड़कियों में सोचने-समझने की वैसी क्षमता नहीं होती जैसे किसी वयस्क में होती है. 18 साल की उम्र में लड़के और लड़कियां कई ऐसा गलतिां कर बैठते हैं जिनसे बाद में उन्हें काफी परेशानी होती है. इस उम्र में किए गए कुछ गलत फैसलों का असर पूरी जिंदगी पर पड़ता है. ऐसे में 18 साल के लड़के और लड़कियों को इन गलतियों को करने से जरूर बचना चाहिए.
पढ़ाई से मन भटक जाना- 18 साल की उम्र में युवा अपने भविष्य की चिंता में लगे रहते हैं लेकिन इस दौरान कुछ युवाओं का ध्यान भटक जाता है और वह पढ़ाई के अलावा दूसरे कामों में अपना ध्यान लगाने लगते हैं. इससे उनके भविष्य पर बुरा असर पड़ सकता है.
फिजूल खर्च- इस उम्र में अक्सर लड़के और लड़कियां फिजूल खर्च करने लगते हैं. ऐसे में भविष्य के लिए उनकी ऐसी ही आदत बन जाती है और वह पैसों की अहमियत को नहीं समझ पाते.
बहकावे में फैसला लेना- 18 साल की उम्र में युवा आसानी से किसी के भी बहकावे में आकर फैसला ले लेते हैं. ऐसा करने से आपके भविष्य पर इसका असर पड़ सकता है. ऐसे में लड़का और लड़की दोनों को ही सही और गलत की पहचान होना बेहद जरूरी होता है.
रिलेशनशिप का चक्कर- इस उम्र में लड़का और लड़की एक दूसरे की तरफ जल्दी अट्रैक्ट होने लगते हैं. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि किसी भी रिश्ते में बंधने का ये मतलब कतई नहीं होता है कि आप बाकी रिश्तों और पढा़ई से अपना मुंह मोड़ लें. आपका ऐसा करना आपके भविष्य को बिगाड़ सकता है.
भारत तीन ओर से समुद्र से घिरा है और जिसके 13 राज्यों की सीमा से समुद्र लगा हुआ है। यहां देखने लायक एक और जहां बर्फ है तो दूसरी ओर समुद्र, एक ओर जहां जंगल है तो दूसरी ओर रेगिस्तान। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ है तो वहां से बहती अद्भुत नदियां। आओ जाते हैं भारत के टॉप जंगल, नदी और घूमने लायक पहाड़ों के नाम।
टॉप टेन जंगल :
1. मध्य प्रदेश का कान्हा किसली जंगल, 2. पश्चिम बंगाल का सुंदरवन राष्ट्रीय अभयारण्य, 3. असम का काजीरंगा राष्ट्रीय अभयारण्य, 4. राजस्थान का सरिस्का एवं रणथम्भौर जंगल, 5. गुजरात का गिर वन्यजीव अभयारण्य, 6. उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, 7. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का कैम्पबॅल बे राष्ट्रीय उद्यान, 8. ओडिशा का भीतरकर्णिका राष्ट्रीय उद्यान, 9. तमिलनाडु का मुदुमलाई अभ्यारण्य और 10. जम्मू कश्मीर का दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान।
टॉप टेन नदियां :
1. सिंधु, 2. गंगा, 3. यमुना, 4. नर्मदा, 5. महानदी, 6. गोदावरी, 7. कृष्णध, 8. कावेरी, 9. ब्रह्मपुत्र, 10. वितस्ता (झेलम)।
टॉप टेन पर्वत श्रृंखलाएं :
1. अरावली, 2. विंध्याचल, 3. मलयगिरि, 4. हिमालय, 5. महेन्द्रगिरि, 6. शुक्तिमान, 7. सह्याद्रि पर्वत, 8. ऋक्ष पर्वत, 9. सतपुड़ा और 10. नीलगिरि।
टॉप टेन हिल स्टेशन :
1.लेह (लद्दाख), 2.श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर), 3.शिमला-मनाली (हिमाचल), 4.नैनीताल (उत्तराखंड), 5.शिलॉन्ग (मेघालय), 6.दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल), 7. मुन्नार (केरल), 8 ऊंटी (तमिलनाडु), 9.माऊंट आबू (राजस्थान), 10.पचमढ़ी (मध्यप्रदेश)।
Pati Ko Romantic Kaise Banaye: पति-पत्नी के रिश्ते के बीच रोमांस का होना बेहद जरूरी होता है. रोमांस ही इस रिश्ते को खूबसूरत बनाता है. लेकिन कई महिलाओं की यह शिकायत रहती है कि उनके पति बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं है. ऐसे में रिश्तों में धीरे-धीरे कड़वाहट पैदा होने लगती है. कई बार यह कड़वाहट इतनी बढ़ जाती है कि रिश्ते टूटने तक की नौबत आ जाती है. ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिससे आप अपने पति के अंदर फिर से रोमांस (Romance Tips) जगा सकती हैं. आइए जानते हैं-
– रोमांस बढ़ाने के लिए आप अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज प्लान कर सकती हैं. इससे आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा.
– आपके मन में जो कोई भी बात हो उसे अपने पति को जरूर बताएं. कई बार किसी चीज के लिए दुखी होते होते आपके मन में नेगेटिव इमोशन्स जन्म लेने लगते हैं.
– पार्टनर के साथ अगर आप वॉक पर जाते हैं तो उससे भी अपका रिश्ता मजबूत बनता है. इसके अलावा आपको उनके साथ टाइम स्पेंड करना चाहिए.
– जब भी आपके पार्टनर की तबीयत खराब रहती है उन्हें काम के बीच में मैसेज करते रहें. इससे आपके पार्टनर को अच्छा फील होगा. उन्हें इस बात का एहसास होगा कि कोई उनकी केयर करता है.
नई दिल्ली: गूगल और फेसबुक जैसी बड़ी डिजिटल कंपनियों ने भारत के नये सोशल मीडिया नियमों के हिसाब से शिकायत अधिकारी की नियुक्ति समेत अन्य जानकारी सार्वजनिक करने के उद्देश्य से अपनी वेबसाइट अपडेट करने शुरू कर दिये हैं.
सरकारी सूत्रों के अनुसार गूगल, फेसबुक और व्हाट्सऐप जैसी बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों ने नये डिजिटल नियमों के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय के साथ ब्योरा साझा किये हैं. हालांकि ट्विटर अभी भी नियमों का अनुपालन नहीं कर रही.
फेसबुक और व्हाट्सऐप ने की आईटी मंत्रालय के साथ रिपोर्ट साझा
नये नियमों के तहत प्रमुख सोशल मीडिया मध्यस्थों को शिकायत निपटान अधिकारी, नोडल अधिकारी और मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त करने की आवश्यकता है. इन अधिकारियों के लिये जरूरी है कि उनकी नियुक्ति भारत में हो और वे यहां रहे. प्रमुख सोशल मीडिया मध्यस्थों की श्रेणी में वे सोशल मीडिया मंच आते हैं जिनके उपयोगकर्ताओं की संख्या 50 लाख से अधिक है.
उद्योग सूत्रों ने कहा कि फेसबुक और व्हाट्सऐप पहले ही अनुपालन रिपोर्ट इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के साथ साझा कर चुकी हैं. नये शिकायत अधिकारियों की नियुक्ति के बारे में जानकारी इन मंचों पर अपडेट की जा रही है.
शिकायत निपटान अधिकारी और उनके पते के बारे में जानकारी देने को कहा
गूगल ने ‘कांटेक्ट अस’ पृष्ठ पर जो ग्रियर का नाम दिया है. उनका पता माउंटेन व्यू अमेरिका का है. इस पृष्ठ पर यूट्यूब के लिये शिकायत निपटान व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी गयी है. नियमों के अनुसार सभी सोशल मीडिया कंपनियों को अपनी-अपनी वेबसाइट, ऐप या दोनों पर शिकायत निपटान अधिकारी और उनके पते के बारे में जानकारी देनी है. साथ ही शिकायत के तरीके को बताना है जिसके जरिये उपयोगकर्ता या पीड़ित अपनी शिकायत कर सके.
शिकायत अधिकारी को 24 घंटे के भीतर दर्ज की गयी शिकायत प्राप्त करने के बारे में सूचना देनी होगी. साथ ही ऐसे शिकायतों का निपटान प्राप्ति की तारीख से 15 दिन की अवधि में करना होगा. सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि ट्विटर नियमों का पालन नहीं कर रही. कंपनी ने मंत्रालय को मुख्य अनुपालन अधिकार के नाम के बारे में जानकारी मंत्रालय को नहीं भेजी. उसने विधि कंपनी में काम करने वाले एक वकील का नाम बतौर संपर्क अधिकरी और शिकायत अधिकारी के रूप में दिया है.
ट्विटर ने ई-मेल का जवाब नहीं दिया
सूत्रों के अनुसार जबकि आईटी नियमों में साफ कहा गया है कि सोशल मीडिया मंचों के मनोनीत अधिकारियों के कंपनी का कर्मचारी होना और उसका भारत में निवासी होना जरूरी है. इस बारे में ट्विटर ने ई-मेल के जरिये पूछे गये सवालों का जवाब नहीं दिया. कंपनी की वेबसाइट पर भारत के लिये शिकायत अधिकारी (अंतरिम) के तौर पर धर्मेन्द्र चतुर का नाम दिया है.
गूगल, फेसबुक और व्हाट्सऐप ने भी नये आईटी नियमों के तहत जरूरी नियुक्तियों के बारे में ई-मेल के जरिये पूछे गये विस्तृत सवालों के जवाब नहीं दिये. सूत्रों ने पूर्व में कहा था कि नये नियमों के प्रावधानों को लागू करने के संदर्भ में गूगल, फेसबुक और व्हाट्सऐप के अलावा कू, सर्चचैट, टेलीग्राम और लिंक्डइन जैसे महत्वपूर्ण सोशल मीडिया मध्यस्थों ने मंत्रालय के साथ ब्योरा साझा किये हैं.
केंद्र सरकार द्वारा जारी नये सूचना प्रौद्योगिकी नियमों का पालन नहीं किए जाने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई। याचिका में ट्विटर को तत्काल प्रभाव से सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन करने का आदेश देने की मांग की है।
अधिवक्ता अमित आचार्य ने याचिका में कहा है कि केंद्र सरकार ने इसी साल 25 फरवरी को नये सूचना प्रौद्योगिकी नियमों को जारी करते हुए ट्विटर सहित सभी सोशल मीडिया नेटवर्कों को तीन माह के भीतर इस पर अमल करने को कहा था। 25 मई को समय सीमा समाप्त होने के बाद भी ट्विटर ने अब तक अपने प्लेटफॉर्म पर ट्वीट के बारे में शिकायतों के निवरण के लिए स्थानीय शिकायत अधिकारी की नियुक्ति नहीं की है। सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थों और डिजिटल मीडिया आचार संहिता के लिए दिशा निर्देश) नियम, 2021 को केंद्र सरकार ने 25 फरवरी, 2021 को अधिसूचित किया था। इसके तहत सोशल मीडिया नेटवर्कों को इस बात का पता लगाना होगा कि कोई मैसेज सबसे पहले किसने भेजा। इसके साथ ही किसी पोस्ट, मैसेज के बारे में शिकायतों का निवारण के लिए स्थानीय शिकायत अधिकारी नियुक्त करने को कहा है। याचिकाकर्ता आचार्य ने याचिका में कहा है कि ‘उन्हें कथित ट्विटर द्वारा नये नियमों का पालन नहीं करने के बारे में तब पता चला जब, उन्होंने कुछ ट्वीट के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि याचिका में ट्विटर को बिना किसी देरी के एक स्थानीय शिकायत अधिकारी नियुक्त करने का आदेश देने की मांग की गई है।
ऑनलाइन ठगी के पुराने तरीकों को करीब-करीब सभी लोग जान चुके हैं और उनसे बचने के लिए सतर्क भी हो गए हैं. इसके कारण साइबर अपराध करने वालों के हाथ कुछ नहीं लग रहा है. जिसके बाद ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले अपराधी अब नए तरीके अपनाने लगे है. वो अब चैटिंग और फेसबुक एकाउंट को हैक करके लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं. साथ ही आपदा के समय में कोरोना वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन कराने और रेमडेसीवीर घर भिजवाने के नाम पर भी ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रहे हैं. ऐसे कई नए मामले पिछले दो से तीन दिन में पुलिस के सामने आए हैं.
अपराधी व्हाट्सएप चैटिंग के जरिए अब लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे है. इसमें सबसे पहले लड़कियां व्हाट्सएप कॉल, वीडियो कॉल और चैटिंग से बात करती है. वहीं इस दौरान वह इसका अश्लील वीडियो बनाती है. जिसे रिकॉर्ड करके ब्लैकमेल करती हैं और फिर उनसे पैसे ऐंठती है.
वहीं बात करे फेसबुक की तो वह सबसे पहले किसी का भी एकाउंट को हैक कर लेते है. उसके बाद उनके परिजनों, रिश्तेदारों और करीबियों की पहचान कर उनसे मदद के बहाने पैसों की मांग करते है. इससे सम्बंधित मामले भी पुलिस के सामने लगातार सामने आ रहे हैं.
इतना ही नहीं साईबर अपराधी इन दिनों कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन और रेमडेसीवीर दवा को ऑनलाइन घर पहुंचाने को लेकर भी धोखाधड़ी कर रहे है. वह पहले कॉल करते है, फिर खुद को वैक्सीन रजिस्ट्रेशन अधिकारी या दवा अधिकारी बनकर कॉल करते है. उसी दौरान बैंक डिटेल पूछकर खाते से रकम साफ कर देते है. वहीं जानकारी के अनुसार पिछले तीन महीने में 50 फीसद से ज्यादा मामले पुलिस के सामने आ चुके है.
WhatsApp ने भारत सरकार के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में एक केस फाइल किया है, जिसमें आज से लागू होने वाले नए आईटी नियमों को रोकने की मांग की गई है. व्हाट्सएप बनाम भारत सरकार का केस मंगलवार, 25 मई को फाइल किया गया. मैंसेंजर ऐप ने कहा कि नए नियमों से यूजर्स की प्राइवेसी प्रभावित होगी.
दरअसल, केंद्र सरकार ने 25 फरवरी 2021 को भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय की तरफ से डिजिटल कंटेंट को रेग्यूलेट करने के लिए 3 महीने के भीतर कंप्लायंस अधिकारी, नोडल अधिकारी आदि को नियुक्त करने के निर्देश दिए थे. इन सभी का कार्यक्षेत्र भारत में होना जरूरी है. सरकार द्वारा दिए गए आदेश के तहत कंपनियों को कंप्लायंस अधिकारी को नियुक्त करना होगा और उनका नाम और कॉन्टैक्ट एड्रेस भारत का होना अनिवार्य है.
चैट को 'ट्रेस' करने के लिए कहना हर मैसेज का फिंगरप्रिंट रखने जैसा
दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप के एक प्रवक्ता ने कहा, “मैसेजिंग ऐप को चैट को 'ट्रेस' करने के लिए कहना व्हाट्सएप पर भेजे गए हर एक मैसेज का फिंगरप्रिंट रखने के लिए कहने के बराबर है, जो एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को तोड़ देगा और लोगों के प्राइवेसी के राइट को कमजोर कर देगा. " व्हाट्सएप लगातार सिविल सोसाइटी और दुनियाभर के विशेषज्ञों के साथ उन चीजों का विरोध कर रहा है जो उसके यूजर्स की प्राइवेसी उल्लंघन करेंगे. प्रवक्ता ने कहा "इस बीच हम लोगों को सेफ रखने के उद्देश्य से व्यावहारिक समाधानों पर भारत सरकार के साथ एंगेज रहेंगे, जिसमें वैलिड लीगल रिक्वेस्ट का जवाब देना भी शामिल है,"
फेसबुक ने कही थी ये बात
गौरतलब है कि गूगल और फेसबुक ने मंगलवार को कहा था कि वे नए नियमों का पालन करने की कोशिश कर रहे हैं. फेसबुक ने कहा था कि ‘आईटी नियमों के अनुसार, हम परिचालन प्रक्रियाओं को लागू करने और दक्षता में सुधार करने की ओर काम कर रहे हैं. हम हमारे प्लेटफॉर्म पर लोगों को स्वतंत्र रूप से और सुरक्षित रूप से खुद को व्यक्त करने की क्षमता के लिए प्रतिबद्ध हैं.’





















