छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |
आपसी लड़ाई में कैसे करेंगे जनता का भला, बलरामपुर में छलका कांग्रेसियों दर्द, सिंहदेव ने कही ये बड़ी बात

आपसी लड़ाई में कैसे करेंगे जनता का भला, बलरामपुर में छलका कांग्रेसियों दर्द, सिंहदेव ने कही ये बड़ी बात

रायपुरभाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा है कि बलरामपुर ज़िले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपनी उपेक्षा और सत्ता-संगठन में तालमेल नहीं होने का जो दर्द एक बैठक में बयान किया है, वह कांग्रेस के असली राजनीतिक चरित्र का चित्रण है। सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस की बैठक में दो घंटे तक राष्ट्रीय सचिव के सामने कांग्रेस के लोगों ने अपनी सरकार का जो खाका पेश किया है, उससे भाजपा के उस कथन की पुष्टि हो जाती है कि प्रदेश कांग्रेस और सरकार में वन मैन शो की अधिनायकवादी फ़ितरत हावी है।

श्री सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस में लोग तो आज इस बात से क्षुब्ध हैं कि सत्ता और संगठन में तालमेल नहीं है। परंतु हक़ीक़त यह है कि कांग्रेस में संगठन के स्तर पर भी कोई तालमेल कभी नज़र नहीं आया। समूची कांग्रेस सत्तालोलुपता के प्रदर्शन का केंद्र बनी रही है। डेढ़ दशक बाद जिन कार्यकर्ताओं के परिश्रम के चलते कांग्रेस प्रदेश की सत्ता पर क़ाबिज हुई है, उन कार्यकर्ताओं का छलकता दर्द कांग्रेस के संगठनात्मक और सत्तात्मक चरित्र को उधेड़ रहे हैं। जब कांग्रेस के विधायक कार्यकर्ताओं की नहीं सुन रहे हैं, सरकार विधायकों की नहीं सुन रही है, नौकरशाही सरकार की नहीं सुन रही है और सब मिलकर प्रदेश की जनता की पीड़ा नहीं सुन रहे हैं। सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में तो कांग्रेस के लोगों का सत्ता में ही तालमेल नहीं बैठ रहा है और सत्ता-संघर्ष का क़ोहराम मचा हुआ है, वहाँ संगठन की सुध तो सत्ता के गलियारों में चहलक़दमी करते कांग्रेस नेताओं को सिर्फ़ चुनाव के मौक़ों पर आती रही है। श्री सिंहदेव ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ी-बड़ी डींगें हाँकते और भाजपा पर तानाकशी करते कांग्रेस के नेता अब अपने गिरेबाँ को झाँककर देख लें कि वहाँ उनके कार्यकर्ताओं की क्या दुर्गति हो रही है और कैसे वे अपने राष्ट्रीय नेताओं के सामने घंटों अपना दुखड़ा रोने के लिए विवश किए जा रहे हैं।


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बैठक में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अपनी ही प्रदेश सरकार पर जिस तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं, उससे भी यह स्पष्ट हो जाता है कि प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके़ से चुनी सरकार के संरक्षण में माफ़िया राज चल रहा है, जिसे लेकर भाजपा लगातार प्रदेश सरकार को घेरती रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस में प्रकरण दर्ज़ करने से लेकर अफ़सरों-कर्मचारियों के बर्ताव से दु:खी कांग्रेस कार्यकर्ता ही जब यह कह रहे हैं कि उनकी बात टीआई-तहसीलदार तक नहीं सुनते, अफ़सर उनकी छाती पर मूंद दल रहे हैं, वे हमेसा इस डर के साये में रहते हैं कि न जाने, कब कौन-सा केस उन पर दर्ज़ हो जाए, तो यह समझते देर नहीं लगती कि प्रदेश में सरकार का परफ़ॉर्मेंस कैसा है? अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले इस सर्टीफ़िकेट के बाद विपक्ष में रहते हुए घुड़सवारी की बड़ी डींगें हाँकते मौज़ूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब अपनी घुड़सवारी का गुमान क़तई नहीं रह जाना चाहिए और यह मान लेना चाहिए प्रशासन चलाना और उसे साधना उनके बस की बात नहीं रही है। बदलापुर के सियासी एजेंडे के लिए सत्ता के बल पर प्रशासन को हाँक लेना घुड़सवारी का पैमाना नहीं होता, बल्कि जनता के कल्याण के लिए प्रशासन को प्रेरित करना ही एक अच्छी घुड़सवारी होती है।

झोला लेकर सब्जी लेने निकले आबकारी मंत्री कवासी लखमा, महंगाई का कर रहे विरोध

झोला लेकर सब्जी लेने निकले आबकारी मंत्री कवासी लखमा, महंगाई का कर रहे विरोध

रायपुरपेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थों, दाल, अनाज, खाद्य तेल, सब्जियों के बढ़े दामों, बेतहाशा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने आज प्रदेशभर में अभिनव विरोध प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेसजनों ने सब्जी दुकानों में जाकर सब्जियां खरीद कर महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज उठाया। वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने शंकर नगर सब्जी बाजार में जाकर सब्जी खरीद कर महंगाई का विरोध किया।

अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस ने किया पलटवार कहा गांधीवादी नेता का छत्तीसगढ़ भ्रमण गोंडसेवादियों को कैसे पसंद आयेगा

अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस ने किया पलटवार कहा गांधीवादी नेता का छत्तीसगढ़ भ्रमण गोंडसेवादियों को कैसे पसंद आयेगा

रायपुर, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि सचिन राव कांग्रेस के एआईसीसी के ट्रेनिंग इंचार्ज है। कांग्रेस की सर्वोच्च संस्था सीडब्ल्यूसी के सदस्य है। वे किसी भी प्रदेश में दौरा कर सकते है। सचिन राव गांधीवादी नेताओं में से एक है। वे गांधीवादी विचारधारा के प्रचारक है। भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने उनके दौरे पर टिप्पणी करके ये सिद्ध कर दिए है कि वे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। एक गांधीवादी नेता का छत्तीसगढ़ भ्रमण गोंडसे के अनुआईयों को कैसे बर्दाश्त होगा। इसीलिये अजय चंद्राकर तिलमिलाहट में बयान दे रहे है। सचिन राव नई राजधानी में सेवाग्राम की तर्ज पर बनाये जाने वाले गांधी आश्रम और छत्तीसगढ़ सरकार ने गांधी दर्शन पर चलाई जा रही योजनाओं को देखने आये थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की नरवा, गरवा, घुरवा, बारी, गोधन न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय, वन औषधि केंद्र संजीवन की मुक्तकंठ से प्रशंसा किया।
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अजय चंद्राकर भाजपा के वरिष्ठ नेता भले हैं लेकिन बयानों और आचरण से स्पष्ट होता है कि वे उच्चश्रृंखल किस्म के नेता है। उन्होंने कांग्रेस के कार्यसमिति के सदस्य गांधीवादी नेता के बारे में अर्नगल बयानबाजी करके यह साबित कर दिया कि उनको सार्वजनिक जीवन के आचरण की शिक्षा लेनी चाहिये। कांग्रेस ने भाजपा की मातृ संस्था आरएसएस से पूछा है कि संस्कारवान उच्च चरित्र स्वयं सेवक के उसके दावे वाले सारे स्वयं सेवक अजय चंद्राकर जैसे ही अभद्र है।
 

बढ़ती महंगाई के लिए मोदी भाजपा की सरकार की गलत नीतियाँ और मुनाफाखोरी जिम्मेदार : मोहन मरकाम

बढ़ती महंगाई के लिए मोदी भाजपा की सरकार की गलत नीतियाँ और मुनाफाखोरी जिम्मेदार : मोहन मरकाम

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने देश में बढ़ती महंगाई के लिए मोदी भाजपा की सरकार की गलत नीतियों और मुनाफाखोरी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मोदी भाजपा पर तंज कसते हुए पूछा कि जब प्रधानमंत्री बने उसके कुछ दिनों बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के दामों में आई भारी गिरावट को मोदी जी अपने किस्मत का नतीजा बताते थे अब किसकी किस्मत खराब है? जो बिना कारण महंगाई की मार जनता को झेलना पड़ रहा है? मोदी भाजपा के कथनी और करनी में अंतर है मोदी सरकार के बीते 7 साल के कार्यकाल में आम जनता रोजी मजदूरी करने वाले कामकाजी महिलाएं, छोटे फुटकर व्यवसायी प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूरों की आय घटी है, नौकरियां छुटी है, व्यापार-व्यवसाय बंद हुए लेकिन मंहगाई मोदी जी के जुमलों की तरह रोज बढ़ रही है। यूपीए सरकार के समय रसोई गैस 350 रू. प्रति सिलेंडर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमत वर्तमान समय के मुकाबले दोहरी कीमत पर था तभी देश में पेट्रोल-डीजल 60 रू. से 72 रु. लीटर में मिलता था, तब भाजपा के नेता उसे महंगाई डायन बताकर विरोध करते थे। लोकसभा चुनाव के दौरान बड़े-बड़े मंचों से मोदी भाजपा ने देश की जनता को सरकार बनने पर 100 दिनों में महंगाई खत्म करने का वादा किए थे। अच्छे दिन आने के सपने दिखाए थे। आज यह हालात है महंगाई की आवाज उठाने वाले जनता की आवाज को अनसुना किया जा रहा है। रसोई गैस के दाम 1000 रु प्रति सिलेंडर हो चुके है। पेट्रोल-डीजल के दाम 102 रू. से 103 रू. लीटर है और इसका कारण मोदी भाजपा प्रायोजित महंगाई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश में हर रोज महंगाई अपनी चरम सीमा को पार कर रही है। आम आदमी की आर्थिक स्थिति महंगाई के कारण खराब होते जा रही है। केंद्र की सरकार महंगाई को कम करने के लिए कदम नहीं उठा रही है। मोदी विकास की बातें करती है लेकिन विकास के नाम से आवश्यक वस्तुओं की कीमतें है। आम आदमी का विकास नहीं हो रहा है। मोदी बताएं कि ये कैसा देश का विकास है? खाने का तेल आज 60 रूपयें से बढ़कर 200 रूपयें लीटर हो गया है। आलू-प्याज़ 10 रू. से बढ़कर 40 से 50 रूपयें खरीदने के लिए जनता मजबूर है। भाजपा और मोदी के नारे बहुत हुई महँगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार देश की जनता को मुंहचिढ़ा रही है।
 

राहुल गांधी के सलाहकार सचिन के दौरे पर अजय चंद्राकर ने कसा तंज कहा लगे हाथ इनका भी करवा दीजिये दौरा

राहुल गांधी के सलाहकार सचिन के दौरे पर अजय चंद्राकर ने कसा तंज कहा लगे हाथ इनका भी करवा दीजिये दौरा

छत्तीसगढ़ के मंत्रियों और विधायकों का लगातार दिल्ली आना-जाना भी हो रहा है। जब भी कोई नेता दिल्ली दौरे पर जाता है या दिल्ली से कांग्रेस का कोई नेता छत्तीसगढ़ प्रवास पर आता है तो ढाई साल फॉर्मूला का बवंडर सामने आ जाता है। कांग्रेस पार्टी की इस अंदरूनी कलह पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सलाहकर सचिन राव रायपुर आए थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत तमाम बड़े कांग्रेसी नेताओं ने उनकी अगवानी की थी। इस पर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने तंज कसा है।


आपका सिरदर्द दूर हो जाएगा
अजय चंद्राकर ने सचिन राव के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर ट्विटर पर कुछ बातें लिखी हैं। उन्होंने दूसरे ट्वीट में धान खरीद पर सवाल उठाए हैं। अजय चंद्राकर ने लिखा है, पीएल पुनियाजी प्रभारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस, राहुल गांधी जी के सलाहकार सचिन राव के दौरे से छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी अभिभूत हैं। कृपया उनके स्टाफ, खानसामा, चपरासी, स्टेनो, चौकीदार, गार्ड एवं माली का भी एक बार दौरा करवा दीजिए। आपका सिरदर्द दूर हो जाएगा।
सचिन राव आए थे रायपुर
बता दें कि सचिन राव मंगलवार को रायपुर आए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ मंत्रियों मोहम्मद अकबर और रविंद्र चौबे ने हवाई अड्‌डे पर जाकर खुद सचिन की अगवानी की थी। वहां से सभी लोग सीधे नवा रायपुर पहुंचे और राखी गांव के पास बनने वाले सेवाग्राम की जमीन को दिखाया गया। सचिन के समक्ष प्रदेश सरकार ने एक तरफ से अपने विकास कार्यों को दिखाया था।
 

 

BIG BREAKING: मोदी से मिलने पहुंचे शाह, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

BIG BREAKING: मोदी से मिलने पहुंचे शाह, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए पीएम आवास पर पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात कैबिनेट की बैठक से पहले हो रही है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में कश्मीर समेत कई अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हो रही है। इसके अलावा इस बैठक में आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने के साथ-साथ कश्मीर के अंदर पल रहे अलगाववादी नेताओं पर कार्रवाई करने की भी बात चल रही है।

वहीं इससे पहले अमित शाह ने सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर करीब छह घंटे लंबी बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने आंतरिक सुरक्षा को लेकर राज्यों के बीच समन्वय पर जोर दिया था। इस बैठक में सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक, महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक और महानिरीक्षक स्तर के चयनित फील्ड अधिकारी, केंद्रीय पुलिस बलों के प्रमुख, खुफिया एजेंसियां और पुलिस संगठन बंद कमरे में इस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे।

कश्मीर में आतंकी हमले के बाद यह बैठक अहम
जानकारी के मुताबिक कश्मीर में 15 दिनों के भीतर 13 से अधिक नागरिकों की हत्या ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है और इसी के बाद बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इस घटना के बाद से सरकार विपक्ष के निशाने पर भी आ गई है। कांग्रेस के साथ-साथ कई पार्टी के नेताओं ने सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

जम्मू-कश्मीर में 15 दिनों में 13 नागरिकों की हत्या
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने दो बिहारी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं अब तक बीते 15 दिनों के अंदर आतंकियों ने 13 आम नागरिकों को निशाना बनाया है। गैर-स्थानीय मजदूरों और कामगारों ने कश्मीर से पलायन शुरू कर दिया है।

मंत्री टीएस सिंहदेव के दिल्ली दौरे पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान…

मंत्री टीएस सिंहदेव के दिल्ली दौरे पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान…

रायपुर, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मंत्री अंबिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट से चार्टर प्लेन से सीधे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। मंत्री सिंहदेव के दिल्ली दौरे को लेकर प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन समाप्त हो गया है आना जाना लगा रहता है। लॉकडाउन हमेशा के लिए नहीं लगाए रखना चाहिए।
इससे पहले दिल्ली दौरे को लेकर कल मंत्री सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए अपने दिल्ली दौरे को रूटीन दौरा बताया था और कहा था कि वो सोमवार को फिर दिल्ली जाएंगे। मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा था कि फैसला हाईकमान के पास सुरक्षित है और ऐसी कोई डेट तय नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सब्र रखिये फैसला हाईकमान के पास सुरक्षित है। क्या फैसला आएगा इसका पता फैसला आने के बाद ही चलेगा।
 

बड़ी खबर: भाजपा युवा मोर्चा नेता की गोली मारकर हत्या

बड़ी खबर: भाजपा युवा मोर्चा नेता की गोली मारकर हत्या

कोलकाता: बंगाल भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को दावा किया है कि उत्तर दिनाजपुर के इटहार में हमलावरों ने पार्टी की युवा शाखा के नेता मिथुन घोष की गोली मारकर हत्या कर दी है। उन्होंने इस हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

सोमवार को एक ट्वीट करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इटहार में भाजपा युवा मोर्चा के नेता मिथुन घोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्या के पीछे टीएमसी का हाथ है। उन्होंने आगे लिखा कि खून के प्यासे असामाजिक शिकारी जिन्होंने अपने मालिक के आदेश पर इस घटना को अंजाम दिया सही समय आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पत्थलगांव मामले में भाजपा जलायेगी मुख्यमंत्री बघेल का पुतला...

पत्थलगांव मामले में भाजपा जलायेगी मुख्यमंत्री बघेल का पुतला...

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में पत्थलगांव (ज़िला-जशपुरनगर) में शुक्रवार को दुर्गा विसर्जन जुलूस में तेज़ रफ़्तार वाहन द्वारा श्रद्धालुओं को कुचले जाने की घटना के मद्देनज़र 17 अक्टूबर से प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता के ख़िलाफ़ जनजागरण अभियान चलाएगी।
प्रदेश भाजपा महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल ने बताया कि कल 17 अक्टूबर को राजधानी स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में दोपहर 01 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है। इसके बाद अपराह्न 04 बजे पूरे प्रदेश में भाजपा के सभी मंडलों में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया जाएगा। अगले दिन 18 अक्टूबर को भाजपा के ज़िला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है और इसी दिन शाम 06 बजे भाजपा महिला मोर्चा व भाजयुमो द्वारा सभी ज़िला मुख्यालयों में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
 

बड़ी खबर : भूपेश के लौटते ही दिल्ली के लिए रवाना होंगे सिंहदेव...

बड़ी खबर : भूपेश के लौटते ही दिल्ली के लिए रवाना होंगे सिंहदेव...

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार से दिल्ली में हैं। वे शनिवार देर शाम रवाना होकर रायपुर वापस लौटेंगे। इस दौरान उनकी पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी से भी मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद खबर है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव देर शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री बघेल के रायपुर लौटते ही वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

बड़ी खबर : सीडब्लूसी में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

बड़ी खबर : सीडब्लूसी में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

नई दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक ख़त्म हुई। बैठक के दौरान दो हफ्तों के जन जागरण कार्यक्रम के तहत सभी बड़े वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं और सभी विभागों की ओर से अब यात्राएं निकाले जाने, हर ब्लॉक में छोटे समूहों में लोगों से बातचीत करने की सहमति बनी। इसके साथ ही सभी प्रदेश कार्यालयों में कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्णय सीडब्लूसी की बैठक में लिया गया।

बैठक में संगठन चुनाव की तारीखों सहित 1 नवंबर से ₹5 रु में मेंबरशिप प्रोग्राम चालने का निर्णय लिया गया। यह कार्यक्रम 31 मार्च तक चलेगा। 1 से 15 अप्रैल तक प्राइमरी मेंबर्स और एलिजिबल कंटेस्टेंट की प्रिलिमनरी लिस्ट जारी की जाएगी।

एआईसीसी की बैठक में तीन प्रस्ताव भी पास किये गए, जिसमें पहला प्रस्ताव देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की असफलताओं को झेल रही आम आदमी पर बोझ बढ़ा है। इंटरनल और एक्सटर्नल सिक्योरिटी एक चिंता का विषय बना हुआ है। भारत को चीन और पाकिस्तान से चुनौती मिल रही है। अपनी पोजीशन हम रिकवर नही कर पाए हैं। जम्मू कश्मीर के हालातों से निपटने का एकमात्र उपाय है कि पूर्ण राज्य का दर्जा मिले और तुरंत चुनाव कराए जाएं।

कांग्रेस के नए अध्यक्ष पर चल रही बहस पर सोनिया गांधी ने लगाया पूर्ण विराम

कांग्रेस के नए अध्यक्ष पर चल रही बहस पर सोनिया गांधी ने लगाया पूर्ण विराम

नई दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय 10 जनपद में चल रही कांग्रेस पार्टी के स्थाई अध्यक्ष पद को लेकर चल रही बहस पर फिलहाल सोनिया गांधी ने पूर्ण विराम लगा दिया है। शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने साफ किया कि वह ही कांग्रेस की स्थायी अध्यक्ष हैं।


अपने संबोधन में श्रीमती गांधी ने कहा- `पूरा संगठन कांग्रेस को पुनर्जीवित करना चाहता है। लेकिन इसके लिए एकता और पार्टी के हितों को सर्वोपरि रखने की जरूरत है। सबसे बढ़कर, इसके लिए आत्म-नियंत्रण और अनुशासन की आवश्यकता होती है। मैं इस तथ्य के प्रति पूरी तरह से सचेत हूं कि मैं सीडब्ल्यूसी के बाद से अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष रहा हूं, मुझे 2019 में इस क्षमता में लौटने के लिए कहा। इसके बाद, आपको याद होगा, हमने 30 जून तक एक नियमित अध्यक्ष के चुनाव के लिए एक रोडमैप को अंतिम रूप दिया था। लेकिन कोविद -19 की दूसरी लहर ने देश को पछाड़ दिया और इस समय सीमा को सीडब्ल्यूसी द्वारा 10 मई को हुई अपनी बैठक में अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया गया। आज एक बार और सभी के लिए स्पष्टता लाने का अवसर है पूर्ण संगठनात्मक चुनावों के लिए एक अनुसूची आपके सामने हैं, संगठन के महासचिव वेणुगोपाल आपको बाद में पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।`


उन्होंने आगे कहा- `मैंने हमेशा स्पष्टता की सराहना की है। मीडिया के माध्यम से मुझसे बात करने की कोई जरूरत नहीं है तो आइए हम सभी एक स्वतंत्र और ईमानदार चर्चा करें। लेकिन इस कमरे की चारदीवारी के बाहर क्या बात होनी चाहिए, यह सीडब्ल्यूसी का सामूहिक निर्णय है।`


G-23 को सोनिया की सीधी सिख
G23-नेताओं को सोनिया गांधी का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा `अगर आप मुझे बोलने की इजाजत दें तो मैं ही कांग्रेस की पूर्णकालिक और कार्यकारी अध्यक्ष हूँ।`


सोनिया गांधी ने दो टूक कहा कि उन्होंने हर मामले को गंभीरता से सुना और सुलझाया है। मीडिया के जरिए उनसे बात करने की जरूरत नहीं है। पार्टी के अंदर विशेषतौर पर युवाओं की भागीदारी बढ़ी है। चाहें वह किसानों का मुद्दा हो, महामारी के दौरान राहत पहुंचाना हो या फिर युवाओं व महिलाओं का मुद्दा हो। लखीमपुर हिंसा पर उन्होंने कहा कि यह घटना भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है।


पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जारी है। इस बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, अशोक गहलोत, आनंद शर्मा,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश समेत पार्टी के 52 वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। बैठक में वर्तमान राजनीतिक स्थिति, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह समेत पांच अन्य नेता बैठक का हिस्सा नहीं हैं।


पिछले दिनों कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाने की मांग की थी। यहां तक कि कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई जाए और पार्टी के संगठनात्मक चुनाव और आतंरिक मामलों पर चर्चा की जाए।

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. कांग्रेस ने पुनिया को उत्तर प्रदेश इलेक्श्न कैंपेन कमिटी का चेयरमैन बनया गया है. AICC ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. इसके साथ ही प्रदीप जैन आदित्य को कनवीनर का पद दिया गया है. इसके साथ ही कांग्रेस की 20 सदस्यों की इलेक्शलन कैंपेन कमेटी की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई.
इसके साथ ही इस कमेटी में मोहसिना किदवई, प्रकाश जयसवाल, प्रमोद तिवारी, राज बब्बर, आरपीएन सिंह, हरेंद्र मलिक, विवेक बंसल, रणजीत सिंह जूदियो, नसीमुद्दीन सिद्दिकी, गजराज सिंह, अजय राय, इमरान मसूद, अजय कपूर, बाल किशन चौहान, इमरान प्रतापगढ़ी, नरेश सैनी, विभाकर शास्त्रीस और दीपक सिंह सदस्य रहेंगे.
 

मेरी बातों को तोड़-मोड़ कर प्रस्तुत करना राजनीतिक शरारत-भेंड़िया

मेरी बातों को तोड़-मोड़ कर प्रस्तुत करना राजनीतिक शरारत-भेंड़िया

रायपुर, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने कहा है कि एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा कही गई बातों को राजनीतिक शरारत के साथ तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करने की कोशिश की जा रही है।
श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि जिन लोगों को शराब की लत लग चुकी है उनसे मैंने छत्तीसगढ़ी में कहा- "आप लोग थोड़ा पीना-खाना कम कर दें, क्योंकि हमारी मां-बहनों को घर चलाना होता है, गृहस्थी चलानी होती है, बच्चे पालने होते हैं, इन सब परिस्थितियों में उन्हें बहुत मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ती है।" मेरी बातों का अर्थ यही था कि शराब की लत अच्छी नहीं होती, इससे मुक्ति पानी चाहिए। शराब पीकर घर के लोगों को प्रताड़ित करना भी अच्छी बात नहीं है।"

 

कांग्रेस के पुरखों ने जिन ऐतिहासिक तथ्य व सत्य से देश को वंचित रखा, एक परिवार की भक्ति में मशगूल उन कांग्रेस के नेताओं को किसी के प्रति बेहूदगीभरी टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है- मूणत

कांग्रेस के पुरखों ने जिन ऐतिहासिक तथ्य व सत्य से देश को वंचित रखा, एक परिवार की भक्ति में मशगूल उन कांग्रेस के नेताओं को किसी के प्रति बेहूदगीभरी टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है- मूणत

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और स्वातंत्र्यवीर सावरकर को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही टिप्पणियों को उनकी इतिहास के बारे में तथ्यात्मक अज्ञानता का परिचायक बताते हुए कहा कि केंद्र सें सत्ता से बेदख़ली से विचलित और छत्तीसगढ़ में भारी बहुमत के कारण राजनीतिक बदहज़मी से त्रस्त कांग्रेस के लोग मानसिक व वैचारिक असंतुलन का जब-तब बेहूदा प्रदर्शन करते रहते हैं। श्री मूणत ने कहा कि वीर सावरकर और रास्वसं को लेकर अशोभनीय टिप्पणियाँ करके कांग्रेस के लोग भारतीय स्वातंत्र्य संग्राम के ऐतिहासिक तथ्यों और रास्वसं के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा को झुठलाने का निंदनीय व अक्षम्य कृत्य कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्री मूणत ने कहा कि जिस राजनीतिक दल का अपना इतिहास और चरित्र ही विदेशियों की दासता में सियासत करने का रहा है, उस राजनीतिक दल के लोग मिथ्याचारी वामपंथियों के स्क्रिप्ट राइटर्स के इशारों पर भारतीय स्वातंत्र्य संग्राम के नायकों और राष्ट्रभक्त संगठन को सर्टीफ़िकेट देने की हास्यास्पद कोशिश कर रहे हैं। श्री मूणत ने कहा कि राजनीति में अपने बचकानेपन की पराकाष्ठा करते कांग्रेस नेताओं को पहले अपना इतिहास खंगालने की ज़्यादा ज़रूरत है। एक अंग्रेज़ अफ़सर ह्यूम ने 1885 में कांग्रेस की स्थापना 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम से अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ उपजे भारतीय आक्रोश के मद्देनज़र एक ‘सेफ़्टी वॉल्व’ के तौर पर की थी। बाद में भी इसी कांग्रेस के लगभग आधा दर्ज़न अध्यक्ष अंग्रेज़ ही रहे। श्री मूणत ने कहा कि कांग्रेस के लोग जब-तब रास्वसं, जनसंघ और भाजपा के लोगों के स्वाधीनता संग्राम में योगदान पर सवाल उठाते समय यह तथ्य क्यों भूल जाते हैं कि 1914 में प्रथम विश्वयुद्ध के समय तमाम बड़े कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनमानस की भावनाओं के विपरीत जाकर ब्रिटेन की तरफ़ से लड़ने के लिए सेना में भारतीयों की भर्ती कराई, जिसमें लगभग 40 हज़ार भारतीय सैनिक मारे गए और लगभग 60 हज़ार भारतीय सैनिक घायल हुए थे। तब भारत की अर्थव्यवस्था भी पूरी तरह चौपट हो गई थी। आज के कांग्रेस नेता अपने पुरखों की इस नाक़ामी पर मुँह में दही क्यों जमा लेते हैं?

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्री मूणत ने कहा कि दया याचिका बोल-बोलकर वीर सावरकर के यश और उनके बलिदान पर उंगली उठाते कांग्रेस के वैचारिक दुराग्रह की पराकाष्ठा यह है कि वे उस तथ्य से आँखें फेर लेते हैं, जो कांग्रेस नेताओं की मानसिकता को बेनक़ाब करने के लिए पर्याप्त है। प्रथम विश्व युद्ध के समय कांग्रेस नेता यह मानकर चल रहे थे कि ब्रिटेन की तरफ़ से युद्ध में भारत के सहयोग के बाद अंग्रेज़ हुक़्मरान ‘दया करके’ भारत को स्वतंत्रता न सही, स्वायत्तता तो दे ही देंगे। श्री मूणत ने कहा कि अंग्रेज़ों ने स्वायत्तता की दया करने के बज़ाय जलियाँवाला नरसंहार भारत को दिया और ‘दयापूर्वक स्वायत्तता’ के मुग़ालते में जी रहे तत्कालीन कांग्रेस नेताओं का अनुमान झूठा साबित हो गया। श्री मूणत ने कहा कि इस ऐतिहासिक तथ्य को भी वामपंथियों की रटी-रटाई स्क्रिप्ट पढ़ते समय कांग्रेस के लोग भूल जाते हैं कि सन 1943 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने प्रथम स्वतंत्र भारत सरकार का गठन किया था जिसे विश्व के 11 अन्य देशों ने मान्यता तक दी। श्री मूणत के मुताबिक़ कांग्रेस नेता देश विभाजन के लिए मुस्लिम लीग को ज़िम्मेदार बताकर अपने पाप को ढँकने की कोशिश करते हैं जबकि यह एक स्थापित ऐतिहासिक सत्य है कि धर्म के आधार पर हुए देश विभाजन के बाद भी भारत व पाकिस्तान में हिन्दू-मुस्लिम आबादी लगभग बराबर ही रही है। अगर मुस्लिम लीग के कारण देश विभाजित होता तो सारे मुस्लिम पाकिस्तान चले जाने चाहिए थे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्री मूणत ने कहा कि देश का विभाजन सिर्फ़ एक ख़ानदान की सत्ता-लोलुपता का परिणाम थी। इस ऐतिहासिक सत्य को कभी झुठलाया नहीं जाना चाहिए कि देश का बँटवारा जवाहरलाल नेहरू के अहं और ईगो का नतीजा था। देश की आज़ादी के बाद भी देश के वीर सपूतों के प्रति भारत सरकार का रवैया एकांगी रहा। नेताजी सुभाष बाबू की खोज-ख़बर लेने तथा संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के बारे में सच को सामने लाने में तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने कोई रुचि नहीं दिखाई। श्री मूणत ने कहा कि इसी तरह 1966 में ताशकंद में तत्कालीन प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की संदिग्ध मौत का सच सामने लाने में उनके बाद प्रधानमंत्री बनीं इंदिरा गांधी ने कोई प्रयास नहीं किया। कांग्रेस के पुरखों ने जिन ऐतिहासिक तथ्य व सत्य से देश को वंचित रखा, एक परिवार की भक्ति में मशगूल उन कांग्रेस के नेताओं को किसी की राष्ट्रभक्ति और देश के लिए किए गए बलिदान पर बेहूदगीभरी टिप्पणी करना न तो शोभा देता है और न ही उनको इसका कोई अधिकार है। वे बस अपने राजनीतिक चरित्र पर ध्यान केंद्रित रखें।
 

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राजपूत ने पूछा, क्या प्रदेश सरकार के पास यूपी चुनाव के लिए पैसे नहीं हैं जो अब वे महिलाओं को भी शराब पीने के लिए बोल रहे हैं?

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राजपूत ने पूछा, क्या प्रदेश सरकार के पास यूपी चुनाव के लिए पैसे नहीं हैं जो अब वे महिलाओं को भी शराब पीने के लिए बोल रहे हैं?

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्हें पुलिस प्रशासन का डर भी नहीं है। प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर कहीं शराब बेच रहे हैं तो कहीं नशे का कारोबार कर रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार उन दोषियों के ऊपर कार्यवाही करने के बजाए उन्हें संरक्षण दे रही है। प्रदेश में ज्यादातर घटनाएं शराब एवं नशे के कारण हो रही है। कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे किए उनमें से 32 महीने बीत जाने के बाद भी उन वादों पर अमल करने के बजाए कुर्सी की दौड़ में लगे हुए हैं।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार शराबबंदी नहीं कर रही है बल्कि प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया द्वारा महिलाओं को शराब सेवन करने के लिए सलाह दे रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस में पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था लेकिन सत्ता में आते ही शराबबंदी करने के बजाए प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री कहते हैं कि लोग थकान दूर करने के लिए शराब का सेवन करते हैं, वही दूसरी ओर महिला एवं बाल विकास मंत्री द्वारा भी महिलाओं को शराब सेवन करने की बातें कह रही है इससे स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार शराबबंदी करने के बजाए अब प्रदेश में शराब का प्रचार कर रही है। प्रदेश सरकार अपने आला नेताओं को खुश करने के लिए एवं शराब से प्राप्त पैसों को यूपी चुनाव में खर्च करें इसलिए महिलाओं को महिला बाल विकास मंत्री के द्वारा यह बात कहलवा रही है। उन्होंने कहा कि एक तो शराब के सेवन से घर एवं परिवार पूरी तरह तबाह हो रही वहीं इसी शराब की वजह से हत्या, लूट, बलात्कार, मारपीट जैसे घटनाएं हो रही हैं।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने जांजगीर में हुए महिला के साथ गैंगरेप की निंदा करते हुए कहा कि एक ओर अपराधी दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना कर रहे है वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने दस जनपद को खुश करने के लिए उत्तर प्रदेश चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि जांजगीर में महिला को दोषियों ने पति का दुर्घटना हो गया है कहकर साथ में ले जाकर उनके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप करने के बाद उस महिला की कपड़े से गले घोट कर हत्या कर दी। महिलाएं प्रदेश में कहीं भी सुरक्षित नहीं है यह वह घर के बाहर निकलने में भयभीत हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल यूपी चुनाव के बजाय प्रदेश पर ध्यान केंद्रित करें ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हो। प्रदेश की जनता ने उन्हें प्रदेश की सेवा के लिए पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लाया है ना कि कुछ परिवार की सेवा के लिए।
 

कार्यकारिणी की बैठक में पुनिया और भूपेश इन पर बिफरे और कहा...

कार्यकारिणी की बैठक में पुनिया और भूपेश इन पर बिफरे और कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी खींचतान के बीच एक नया बवाल प्रदेश कांग्रेस में खड़ा हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर नाराजगी व्यक्त की है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भूपेश बघेल की जानकारी के बगैर बुला ली गई थी, जिसे लेकर उन्होंने आपत्ति जताई है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष होते हुए वे खुद विधायक दल के नेता को बुलाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में नहीं बुलाया जाएगा, तो फीड बैक कैसे मिलेगा।
इसी बीच पीएल पुनिया ने भी जितेंद्र मिश्रा को फटकार लगाई। मिश्रा ने कहा था कि ढाई साल के मसले पर स्थिति साफ हो। इस पर पुनिया ने कहा कि ये इस स्तर की बात नहीं है। जेपी श्रीवास्तव ने अनुशासनहीनता का मामला उठाया, इस पर पुनिया ने कहा कि पार्टी देखेगी।
 

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय घड़ियाली आंसू : कांग्रेस

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय घड़ियाली आंसू : कांग्रेस

रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री के कवर्धा तनाव के कारण अपना जन्मदिन नहीं मनाने के निर्णय को कांग्रेस ने घड़ियाली आंसू बहाने की संज्ञा दी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह को वास्तव में कवर्धा की इतनी ही चिंता होती तो कवर्धा में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनती ही नहीं। रमन अपने पुत्र को समझा लेते तो कवर्धा में तनाव होता ही नहीं। युवाओं के दो छोटे समूह के झगड़े को भारतीय जनता पार्टी व् संघ ने सांप्रदायिक तनाव का रंग देने का प्रयास किया। रमन सिंह के पुत्र पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और वर्तमान सांसद संतोष पांडेय ने वहां पर माहौल को और बिगाड़ने का काम किया। रमन सिंह जेल में बंद उपद्रवी तत्वों के लिये चिंतित है लेकिन कवर्धा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये दोनों पक्षों से शांति की अपील रमन सिंह ने कभी नहीं की। रमन सिंह जन्मदिन नहीं मनाने की नौटंकी करने के बजाय अपने पुत्र को शांति और सद्भाव की शिक्षा देते तो प्रदेश और कवर्धा का ज्यादा भला होता। रमन सिंह प्रदेश के तीन बार 15 सालों तक मुख्यमंत्री रहे है। प्रदेश की जनता उनसे इतनी अपेक्षा तो रखती है कि खोई हुई सत्ता प्राप्ति के जतन के लिये वे प्रदेश की गंगा जमुनी तहजीब पर प्रहार नहीं करेंगे।


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कवर्धा में शांति की स्थापना और कर्फ्यू में ढील के बाद जिस प्रकार से संघ भाजपा और विहिप के लोगों ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया, उससे स्पष्ट हो गया कि कवर्धा तनाव संघ और भाजपा की सुनियोजित प्रयोग था जिसे भाजपा पूरे प्रदेश में फैलाकर अपनी राजनैतिक रोटी सेकना चाहती है। एक शहर के दो गुटों के छोटे से झगड़े को सांप्रदायिक तनाव में बदलने की साजिश के बाद उसको प्रदेश स्तर पर विस्तारित करने की भाजपा की योजना बेनकाब हो चुकी है। प्रदेश और देश की जनता भाजपा के चरित्र को जान चुकी है भाजपा अपने राजनैतिक हितों को साधने के लिये किसी भी स्तर तक जा सकती है।

स्वास्थ्य मंत्री ने जाना पूर्व पीएम हाल, मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

स्वास्थ्य मंत्री ने जाना पूर्व पीएम हाल, मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में भर्ती हैं। अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें बुधवार कोअस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने पूर्व प्रधानमंत्री से गुरुवार को मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना।

डॉक्टर ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में बुधवार को भर्ती कराया गया था और वह डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में ह्रदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में हैं। सिंह को सोमवार को बुखार आ गया था और वह उससे उबर भी गए थे लेकिन उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी थी और केवल तरल चीजों का सेवन कर पा रहे थे।

पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार की कामना की
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं डॉ. मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

डॉ. रमन ने स्थगित किए अपने जन्मदिवस के कार्यक्रम, ट्विटर पर कहा

डॉ. रमन ने स्थगित किए अपने जन्मदिवस के कार्यक्रम, ट्विटर पर कहा

रायपुर: 15 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह है जन्मदिवस है। कवर्धा की घटना से व्यथित होकर उन्होंने अपने जन्मदिवस के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। अपने ट्विटर अकाउंट में एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है।


डॉ. सिंह ने अपने अकाउंट में लिखा- `15 अक्टूबर को मेरा जन्मदिन है,लेकिन कवर्धा में हुई घटना के कारण मन व्यथित है। भूपेश सरकार ने भाजपा के निर्दोष कार्यकर्ताओ को जेल में बंद कर रखा है। मैंने विरोध स्वरूप कवर्धा, राजनांदगांव जिले समेत सभी कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया है। वर्चुअल माध्यम से ही शुभकामनाएं प्रेषित करें।`