BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |
रमन, कौशिक कवर्धा में शांति बहाली नहीं राजनीति करने गए थे : धनंजय सिंह ठाकुर

रमन, कौशिक कवर्धा में शांति बहाली नहीं राजनीति करने गए थे : धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा का काम कलह फैलाना है। भाजपा हमेशा से धर्म से धर्म को लड़ा कर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने और देश प्रदेश की सामाजिक समरसता भाईचारा एकता अखंडता को खंडित करने का काम किया है। कवर्धा में फैली अशांति के पीछे भी भाजपा ने बाहर से बुलाए गए लोगों की संलिप्तता उजागर हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के नेता कवर्धा में शांति स्थापित करने अपील करने नहीं बल्कि अशांति की भभक रही आग में घी डालने की नीयत से गए थे। कवर्धा के 35 संगठनों ने शांति की अपील के साथ बाहर से जाकर कवर्धा के वातावरण को खराब करने वालों की निंदा की। आज कवर्धा के वरिष्ठजनों ने सद्भावना मार्च निकालकर एवं शांति हवन किया। वही मुसलमानों ने दुर्गा पंडाल में जाकर भगवाध्वज लगाये, तोरण लगाये। कवर्धा की जनता ने भाजपा के घृणा और नफरत फैलाने की राजनीति को आईना दिखाने का काम किया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के अब तक के कार्यकाल के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है। मुद्दों के दिवालियापन के दौर से गुजर रही है। भाजपा नेताओं को छत्तीसगढ़ के खुशहाल होते किसान, युवा, मजदूर, आदिवासी वर्ग, पिछड़ा वर्ग, व्यापारी वर्ग की खुशहाली पच नहीं रही है। बस्तर में चिंतन शिविर में जिस प्रकार से भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ सरकार के ऊपर थूककर बहा देने की अपील की, इससे भाजपा के घृणा और नफरत फैलाकर राजनीतिक रोटी सेकने का संकेत मिलता है। भाजपा ने चिंतन शिविर में तय घृणा और नफरत फैलाने की रणनीति को ही आगे बढ़ा रही है। उसी के रणनीति का हिस्सा था झूठा और तथ्यहीन धर्मांतरण का आरोप लगाना। जबकि भाजपा के 15 साल में ही सबसे ज्यादा धर्मांतरण की घटनाएं हुई है। भाजपा ने कवर्धा की छोटी घटना को जिसे कवर्धा के वासियों ने शांति समिति की बैठक में खत्म कर दिया था, बाहर से लोगो को इकठ्ठा कर कवर्धा में अशांति फैलाने की कोशिश की। छत्तीसगढ़ की शांत धरती को अशांत करने का षड्यंत्र किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कवर्धा के मामले में स्पष्ट निर्देश दिया जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नही जाएगा, और कवर्धा के शांति भंग करने वाले जो चेहरा है उन्हें सार्वजनिक किया जाए।
 

BIG BREAKING: कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मुलाकात करने के लिए मांगा समय, भेजा पत्र, जानिए वजह

BIG BREAKING: कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मुलाकात करने के लिए मांगा समय, भेजा पत्र, जानिए वजह

नई दिल्ली: लखीमपुर खीरी की घटना में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात का समय मांगा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के सात नेताओं का नाम भेजा गया है। कांग्रेस केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को पद से हटाने की मांग के साथ एक ज्ञापन सौंपेगी।

कांग्रेस महासचिव संगठन केसी. वेणुगोपाल ने रामनाथ कोविंद को लिखे पत्र में कहा है कि लखीमपुर की घटना के हवाले से लिखा है कि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस गाड़ी ने किसानों को रौंदा है उसे गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का पुत्र चला रहा था लेकिन सरकार इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

वहीं गृह राज्य मंत्री पर लगे आरोपों के बाद भी सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पत्र में राष्ट्रपति से आग्रह किया गया है कि कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल इस मुद्दे पर मुलाकात कर उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराना चाहता है। प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी के अलावा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी और गुलाम नबी आजाद, भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा मीडिया विभाग की जॉइंट बैठक हुई शुरू, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

भाजपा मीडिया विभाग की जॉइंट बैठक हुई शुरू, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर | छत्तीसगढ़ में विपक्ष के रूप में भाजपा मीडिया और सोशल मीडिया विभाग की रविवार को जॉइंट बैठक बुलाई गई है। भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुरू हो गई है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंहप्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और संगठन महामंत्री पवन साय कामकाज की समीक्षा करेंगे और ज्यादा आक्रामक ढंग से विषयों को रखने के लिए टिप्स देंगे।

इस बैठक को इसलिए भी काफी अहम माना जा रहा हैक्योंकि कार्यालय मंत्री सुभाष रावआईटी सेल के प्रभारी दीपक म्हस्केमीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकनेप्रकाशन विभाग के प्रमुख पंकज झामीडिया संपर्क विभाग के रसिक परमारदुर्गेश ठाकुरसुनील पिल्लई के साथ ही सभी जिलों के मीडिया प्रभारीआईटी सेल प्रभारीसोशल मीडिया प्रभारियों के साथ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

कवर्धा प्रकरण में एकतरफा कार्यवाही के विरोध में भाजपा रायपुर जिला ने दिया एक दिवसीय धरना

कवर्धा प्रकरण में एकतरफा कार्यवाही के विरोध में भाजपा रायपुर जिला ने दिया एक दिवसीय धरना

रायपुर, कवर्धा में पूरे प्रदेश ने दुर्भावना पूर्ण ढंग से एकतरफा कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता रायपुर जिला ने बूढ़ा तालाब में एक दिवसीय धरना दिया।
सैकड़ो की संख्या में धरना में बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं ने शासन के प्रश्रय में हिंदू धर्म के अपमान किए जाने के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। कवर्धा में दशको से चलते आ रही एक परंपरा को स्थानीय विधायक और मंत्री के शह देने पर बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया गया । भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध करने पर व शांतिपूर्ण मार्च निकालने पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की गई।


इस घटना से आक्रोशित धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा भाजपा के 15 वर्षों के कार्यकाल में कभी धर्म के नाम पर प्रदेश का माहौल खराब नही हुआ। कभी धारा 144 नहीं लगी कर्फ्यू तो दूर की बात है। लेकिन जब यहाँ कवर्धा जल रहा था तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री दूसरे प्रदेश में चाटुकारिता की रोटी गर्म कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पलायन तो भूपेश की पुरानी आदत है। क्योंकि जब नक्सली हमले में जवान शहीद हो रहे थे तब असम में भूपेश बघेल नृत्य कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सनातन हिंदू धर्म, सर्वधर्म समभाव में विश्वास करता है । वह अहिंसात्मक है लेकिन नपुंसक नही। जिस प्रकार छत्तीसगढ़ की भुपेश बघेल और उसकी सरकार एकतरफा दृश्टिकोण से कार्य कर रही है वह प्रदेश की जनता को कभी स्वीकार नही होगा। और भाजपा के कार्यकर्ता इस दोहरी नीति के खिलाफ प्रत्येक मंच का पूरी ताकत से पुरजोर विरोध करेंगे।

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों को चाटुकारिता में अपनी सीमा नही भूलनी चाहिए। उन्होंने कहा सत्ता तो जनता की गुलाम होती है अपने अहंकार में अधिकारी वर्ग उसे जनता के सिर पर बैठाने की कोशिस न करे ।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कवर्धा की घटना कोई आकस्मिक नहीं है जब से कांग्रेस सरकार आई है वहां एक धर्म विशेष के लोगों को बसा कर, उन्हें राशन कार्ड, आधार कार्ड और आवास दिए जा रहे हैं। प्रशासन अगर निष्पक्ष काम करना चाहता तो पहले ही दिन दोनों पक्षों पर कार्रवाई करके घटना को काबू में किया जा सकता था । परंतु उन्होंने इक धर्म विशेष के लोगों को प्रश्रय दे कर घटना को बड़ा होने दिया।
भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भुपेश बघेल चंदखुरी में कहते है कि भाजपा के राम अलग है हमारे अलग। उन्होंने उनके वक्तव्य पर कटाक्ष करते हुए कहा जो प्रभु राम की अस्मिता, मर्यादा नही जानता वो राम को सिर्फ राजनीति के लिए ही इस्तेमाल कर सकता है। और इसीलिए उन्होंने आज तक हिंदुत्व के प्रतीक भगवा का अपमान करने वालों के खिलाफ एक एफआईआर तक दर्ज नहीं की है।
धरना को डॉक्टर सलीम राज, राम प्रजापति ,हंसराज विश्वकर्मा,प्रवीण देवड़ा, राजकुमार राठी,सालिक सिंह ठाकुर, स्वप्निल मिश्रा,अनिल सोनकर, गोरेलाल नायक ,पद्मा चन्द्राकर,सचिन मेघानी,ओमप्रकाश साहू, मृत्युंजय दुबे ने भी संबोधित किया।

धरने का संचालन महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर व आभार प्रदर्शन महामंत्री ओंकार बैस ने किया।
धरने में पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सच्चिदानंद उपासने, सुभाष तिवारी,प्रफुल्ल विश्वकर्मा, अशोक पांडे, ललित जैसिंघ, जिला मंत्री मुरली शर्मा, गोपी साहू, गुंजन प्रजापति,राजीव मिश्रा,खेम सेन, अकबर अली, संजय तिवारी, मृत्युंजय दुबे,ज्ञानचंद चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोविंद गुप्ता,अर्पित सूर्यवंशी ,तुषार चोपड़ा,ज्ञानचंद चौधरी, दीना डोंगरे , मीडिया प्रभारी राहुल राय, संजू नारायण सिंह,मडल अध्यक्ष महेश शर्मा, मुकेश पंजवानी, भूपेंद्र ठाकुर, प्रीतम ठाकुर, बी.निवास राव,होरीलाल देवांगन, जितेंद्र धुरंधर, मोर्चा पदाधिकारीगण जसपाल सिंग रंधावा, तोषण साहू, गज्जू साहू, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, राजेश गुप्ता, भूपेंद्र डागा, तरल सोलंकी व भाजपा मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल उपस्थित थे।
 

बड़ी खबर : देर रात फिर दिल्ली जायेंगे मुख्यमंत्री बघेल

बड़ी खबर : देर रात फिर दिल्ली जायेंगे मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 अक्टूबर की देर रात दिल्ली जायेंगे। रात करीब 8 बजे विमान से वे रायपुर से निकलेंगे और 9.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। वहां रात्रि विश्राम करेंगे।


उल्लेखनीय है कि पार्टी आलाकमान से एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुलाकात हो सकती है। कांग्रेस आलाकमान अगले सप्ताह वर्किंग कमेटी की बैठक बुला सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी तारीख तय नहीं है, लेकिन 16 अक्टूबर से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक हो सकती है। हाल ही में वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल सहित कई नेताओं ने जल्द बैठक बुलाने की मांग की थी।

कवर्धा मामला : दिग्गज मंत्रियों ने विपक्ष पर लगाया आरोप, अकबर ने दौरे पर कही बड़ी बात

कवर्धा मामला : दिग्गज मंत्रियों ने विपक्ष पर लगाया आरोप, अकबर ने दौरे पर कही बड़ी बात

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में उपजे सामाजिक सौहाद्रता पर विवाद के मामले में मंत्री मोहम्मद अकबर, रविन्द्र चौबे और प्रेमसाय सिंह टेकाम सामूहिक परस्वरता की। इस दौरान मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, छत्तीसगढ़ शांत प्रदेश है। यहां कवर्धा जैसी घटना अक्षम्य है, जिनका भी चेहरा फुटेज में दिख रहा है उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।


उन्होंने कहा, भाजपा इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रही है। वहां के स्कूलों में बाहरी लोगों को क्यों ठहराया गया था। बाहरी लोग किनके बुलावे पर गए थे। दूर से ये घटना दिख रही है, लेकिन यह भाजपा की प्रायोजित घटना है, जिसे वो प्रदेश में संप्रदायिक रूप दे रही। मुख्यमंत्री ने वीडियो फुटेज भी सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी समाज प्रमुखों ने इस घटना की निंदा की है। अब कवर्धा में फिर से शांति लौट रही है। यहां कलेक्टर ने कर्फ्यू में 
4 घंटे की ढील दी है। धीरे-धीरे इसमें बढ़ोत्तरी होगी।
मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपने कवर्धा दौरे पर कहा, अभी जब तक 144 लागू है, तब तक जाने का कार्यक्रम नहीं है।

ट्विटर पर भिड़े टीएमसी और कांग्रेस नेता, ममता के लिए ये बोल गए बघेल

ट्विटर पर भिड़े टीएमसी और कांग्रेस नेता, ममता के लिए ये बोल गए बघेल

रायपुर/नई दिल्ली: कांग्रेस और टीएमसी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई, जब प्रशांत किशोर के संदेश के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की नंदीग्राम की हार पर सवाल उठा दिया। वहीं इसके बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने भी 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी में राहुल गांधी की हार पर कटाक्ष किया और पूछा कि क्या कांग्रेस ट्विटर ट्रेंड के जरिए इस हार को जीत में बदल सकती है।

दोनों पार्टियों के खिलाफ शुक्रवार को ट्विटर पर उस समय जुबानी जंग शुरू हो गई जब चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के लिए एक संदेश में कहा कि जो लोग लखीमपुर खीरी की घटना के बाद सबसे पुरानी पार्टी (जीओपी) कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के त्वरित पुनरुद्धार की संभावना तलाश कर रहे हैं, वे बड़ी गलतफहमी में जी रहे हैं।

किशोर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि लखीमपुर खीरी की घटना के आधार पर जीओपी (कांग्रेस) के नेतृत्व वाले विपक्ष के त्वरित, सहज पुनरुद्धार की संभावना तलाश कर रहे लोग बड़ी गलतफहमी में जी रहे हैं। उन्होंने कहा था कि दुर्भाग्य से जीओपी की गहरी समस्याओं और संरचनात्मक कमजोरी का कोई त्वरित समाधान नहीं है।

प्रशांत किशोर के संदेश के बाद बघेल ने ममता पर साधा निशाना
भूपेश बघेल ने किसी पार्टी का नाम लिए बिना ट्वीट करते हुए लिखा कि अपनी सीट भी नहीं जीत पाने वाले आईएनसी पदाधिकारियों को अपने पाले में ले जाकर एक `राष्ट्रीय` विकल्प की तलाश करने वाले लोग गलतफहमी में हैं। एक राष्ट्रीय विकल्प बनने के लिए गहरी जड़ें और ठोस प्रयासों की आवश्यकता होती है और दुर्भाग्य से इसका कोई त्वरित समाधान नहीं है। बघेल का इशारा साफ तौर पर ममता बनर्जी की नंदीग्राम सीट से हार और कांग्रेस की पूर्व सांसद और इसकी महिला इकाई की प्रमुख सुष्मिता देव तथा गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरियो को टीएमसी में शामिल होने को लेकर था।

टीएमसी ने किया पलटवार
वहीं बघेल के इस ट्वीट के बाद टीएमसी ने भी पलटवार किया और इसे `आलाकमान को खुश करने का घटिया प्रयास` बताया। टीएमसी ने ट्वीट किया कि `पहली बार मुख्यमंत्री बने व्यक्ति की बड़ी-बड़ी बातें। अपनी हैसियत से ऊंची बात करना आपको शोभा नहीं देता भूपेश बघेल। यह आलाकमान को खुश करने का कितना घटिया प्रयास है! वैसे, क्या कांग्रेस एक और ट्विटर ट्रेंड के जरिए अमेठी की ऐतिहासिक हार को मिटाने की कोशिश कर रही है?` टीएमसी का साफ इशारा राहुल गांधी की तरफ था जो कि अमेठी से लोकसभा चुनाव हार गए थे।

2022 तक कांग्रेस मर जाएगी, मुझे CM बनाया होता तो... मौन व्रत से पहले ये क्या बोल गए नवजोत सिंह सिद्धू, वीडियो वायरल

2022 तक कांग्रेस मर जाएगी, मुझे CM बनाया होता तो... मौन व्रत से पहले ये क्या बोल गए नवजोत सिंह सिद्धू, वीडियो वायरल

2022 विधानसभा चुनाव से पहले एक ओर कांग्रेस जहां तेजी से रन जुटाने की कोशिश कर रही है तो नवजोत सिंह सिद्धू की गुगली से पार्टी हिट विकेट होती दिख रही है। पहले लड़-झगड़कर पंजाब कांग्रेस के कैप्टन बने और फिर अचानक इस्तीफा देकर पार्टी को मझधार में डालने वाले सिद्धू ने यह कह डाला है कि कांग्रेस 2022 तक मर जाएगी। लखीमपुर खीरी में पत्रकार रमन कश्यप के घर मौन व्रत पर बैठे सिद्धू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लखीमपुर के लिए मार्च पर निकलते हुए सिद्धू ने चरणजीत सिंह की बजाय खुद को सीएम बनाए जाने पर सफलता दिखाने की बात कही। इस दौरान वह अपशब्द का भी इस्तेमाल करते हैं।
अभी तक इस्तीफा वापस नहीं लेने वाले सिद्धू लखीमपुर हिंसा के विरोध में गुरुवार को पंजाब कांग्रेस का जुलूस लेकर मोहाली से लखीमपुर खीरी के लिए निकले। वायरल वीडियो इसी यात्रा की शुरुआत के वक्त का बताया जा रहा था, जब उन्हें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का इंतजार करना पड़ा। सिद्धू इस दौरान निराश दिखाई दिए और अपने साथियों से बातचीत में जो कुछ उन्होंने कहा वह मीडिया के कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। 
हालांकि just36news.com इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो में पंजाब कैबिनेट के मंत्री प्रकट सिंह उन्हें यह कहकर संतोष देते हुए दिखते हैं कि चन्नी जल्द ही पहुंचने वाले हैं। पंजाब के वर्किंग प्रेजिडेंट सुखविंदर सिंह डैनी कहते हैं कि मार्च सफल रहेगा। इस सिद्धू कहते हैं, ''सफलता कहां है? यदि भगवंत सिद्ध (नवजोत सिंह सिद्धू के पिता) के बेटे को नेतृत्व दिया गया होता, तब आप देखते.... 2022 तक कांग्रेस मर जाएगी। इस दौरान वह अपशब्द का भी इस्तेमाल करते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर कांग्रेस पार्टी या खुद नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से अभी कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि विपक्ष हमलावर हो गया है। अकाली दल के नेताओं ने सिद्धू के बयान की निंदा करते हुए कहा कि वह दलित समुदाय के मुख्यमंत्री का सम्मान नहीं करते हैं। अकाली दल के नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा, ''जो व्यक्ति लोगों के कल्याण से ऊपर अपनी आकांक्षाओं को रखता है, राज्य को कोई दिशा नहीं दे सकता है। वे एक्सपोज हो गए हैं।''
 

ब्रे़किंग न्यूज़: राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय अब ठीक, डॉक्टर बोले- कूल्हे के ऊपर फ्रैक्चर

ब्रे़किंग न्यूज़: राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय अब ठीक, डॉक्टर बोले- कूल्हे के ऊपर फ्रैक्चर

राज्यसभा सांसद और भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य सरोज पांडेय का रायपुर AIIMS में ऑपरेशन खत्म हो गया है। AIIMS के डॉक्टरों का कहना है कि वह अब खतरे से बाहर हैं। उन्हें कूल्हे के ऊपर एक फैक्चर बताया जा रहा है। ऑपरेशन के बाद उन्हें पोस्ट ऑपरेशन वार्ड में लाकर रखा गया है। कुछ दिन उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी किया जा सकता है।


गुरुवार सुबह सरोज पाण्डेय दुर्ग के मैत्रीनगर स्थित अपने बंगले में पूजा के लिए फूल तोड़ने निकली थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और गंभीर चोट आई थी। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी स्थिति को गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ICU में शिफ्ट किया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर ले जाने की सलाह दी थी।


सांसद के भाई राकेश पाण्डेय ने जिला प्रशासन से ग्रीन कॉरीडोर की मांग की थी। जैसी ही इसकी जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हुई तो उन्होंने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें ले जाने के निर्देश दिए। इसके बाद गुरुवार शाम को उन्हें रायपुर एम्स में दाखिल कराया गया है। यहां हड्‌डी रोग विभाग के प्रमुख डॉ. आलोक अग्रवाल की देखरेख में उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। एम्स पीआरओ शिव शर्मा के मुताबिक उनकी हालत सामान्य है। दोपहर बाद उनका ऑपरेशन खत्म हुआ। एम्स से जारी बयान के मुताबिक ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है। उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।


राज्यसभा चुनाव के समय भी लगी थी चोट
12 मार्च 2018 को भी सरोज पाण्डेय सीढ़ियों से फिसलकर गिर पड़ी थीं। उनके पैर और हाथ में गंभीर चोट आई थी। उस समय वे भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार थीं। उस दिन सरोज अपनी मां को देखने सेक्टर-9 अस्पताल पहुंची थीं। वहां से लौटते समय वे सीढ़ियों से फिसलकर गिर पड़ी थीं। वे राज्यसभा के लिए अपना नामांकन करने भी व्हील चेयर पर पहुंची थीं।

हिमाचल में उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भूपेश बघेल

हिमाचल में उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भूपेश बघेल

रायपुर: हिमाचल प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम शामिल है।


इनके अलावा लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर, कन्हैया कुमार कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे। कांग्रेस हाईकमान ने 20 स्टार प्रचारकों के नामों की सूची जारी की है।


इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, आशा कुमारी, धनीराम शांडिल, कांग्रेस नेता सचिन पायलट, गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत, कौल सिंह ठाकुर, सुखविंदर सिंह सुक्खू, कुलदीप सिंह राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा, मेजर जनरल सेवानिवृत्त धर्मवीर सिंह राणा और शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह का नाम कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

 भाजपा द्वारा सांसद सोनी के नेतृत्व में राशन दुकान के सामने प्रदर्शन कर ईमानदारी से चावल वितरित करने की दी गयी नसीहत

भाजपा द्वारा सांसद सोनी के नेतृत्व में राशन दुकान के सामने प्रदर्शन कर ईमानदारी से चावल वितरित करने की दी गयी नसीहत

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब व्यक्तियो के लिए प्रत्येक माह 5 किलो चावल भेजा जा रहा है परंतु छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार राशनकार्ड धारियों को इसका लाभ नही दे रही है, इसके विरोध में आज रायपुर संसद सुनील सोनी के नेतृत्व में अवंति विहार अमन नगर स्थित राशन दुकान में भारतीय जनता पार्टी माना मंडल द्वारा प्रदर्शन कर राशन दुकानदार को चेतावनी दी गयी,उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा भेजे जा रहे चावल एवं गेंहू व चना का ईमानदारी से वितरण करने की नसीहत दी गयी अन्यथा परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गयी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माना मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर,जितेंद्र नाग, विलास सुतार, बिंदु महेश्वरी, शारदा पटेल मेघुराम साहू, प्रेम टंडन,अनिल यादव,विवेक श्रीवास्तव, रामलाल साहू, गायत्री नवरंगे, नरेश पिल्ले, रविंद्र चौहान, हेमलाल भारती, रवि सोनवानी,सुतापा पाल, गीता सरकार,नेतराम साहू,आलोक सरकार, सागर सोनी, कमला चंद्राकर,अमन सागर, विनय निर्मलकर,रजनी यादव ,विशाल सिंह,जूही कुमारी, सितु सोनी, अखिल चटर्जी, उदय बराडे, पुष्पा पटेल, वामन गोरे, सीपी तम्बोली,शेखर वर्मा, विलास प्रदान प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
BIG BREAKING: नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों को यूपी बॉर्डर पर हिरासत में लिया गया

BIG BREAKING: नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों को यूपी बॉर्डर पर हिरासत में लिया गया

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कैबिनेट मंत्रियों और नेताओं को गुरुवार को हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पर सहारनपुर में हिरासत में ले लिया गया, क्योंकि वे लखीमपुर खीरी की ओर जा रहे थे, जहां रविवार (3 अक्टूबर) को किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में नौ लोग मारे गए। यूपी की सीमा पर रोके जाने के बाद वे लोग धरना दे रहे थे।


पंजाब से आए कांग्रेस के ये नेता हिंसा के दौरान किसानों की मौत के मामले में केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


सिद्धू ने मंत्री के बेटे के खिलाफ शुक्रवार तक कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी।
सिद्धू के साथ उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और कैबिनेट मंत्री परगट सिंह और विजय इंदर सिंगला के अलावा पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत कांगड़ और सुंदर श्याम अरोड़ा व अन्य नेता थे। सुबह में जब मोहाली से वाहनों का मार्च शुरू हुआ, उस समय मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी रवाना हुई टोली में कुछ देर के लिए शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला कल राशन दुकानों के सामने धरना देगी, जाने क्या है कारण

भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला कल राशन दुकानों के सामने धरना देगी, जाने क्या है कारण

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला केंद्र द्वारा आवंटित चावल में प्रदेश सरकार की लूट के खिलाफ राशन दुकान के सामने धरना देगी।
कोरोना काल में प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को केंद्र सरकार द्वारा 5 किलो अतिरिक्त मुक्त चावल प्रदाय किया गया था । परंतु प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गरीबों के चावल पर डाका डालते हुए उसे नहीं बांटा । भाजपा रायपुर जिला महामंत्री ओंकार बैस रमेश सिंह ठाकुर व जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश सरकार के पंद्रह सौ करोड़ रुपए के चावल घोटाले के खिलाफ भाजपा कल 8 अक्टूबर को रायपुर जिला के अंतर्गत सभी राशन दुकानों के सामने राज्य सरकार के खिलाफ धरना देगी।
कल रायपुर नगर निगम बिरगांव नगर निगम व माना नगर पंचायत के सभी वार्डों में रायपुर के सभी 16 मंडलों के अध्यक्ष पार्षद व वरिष्ठ नेतागण के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जाएगा।
पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण, पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत रायपुर पश्चिम भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी रायपुर उत्तर और नंदे साहू रायपुर ग्रामीण में मोर्चा संभालेंगे।
 

बड़ी खबर: घायल हुई राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, रायपुर लाने के लिए बनाया जाएगा ग्रीन कॉरीडोर, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

बड़ी खबर: घायल हुई राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, रायपुर लाने के लिए बनाया जाएगा ग्रीन कॉरीडोर, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

रायपुर: घर पर ही दुर्घटनावश घायल राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को बेहतर इलाज के लिए ग्रीन कॉरीडोर के माध्यम से भिलाई से रायपुर लाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

वर्तमान में सुश्री पांडेय भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में दाखिल हैं, जिन्हें डॉक्टरों ने रायपुर ले जाने की सलाह दी है। दुर्ग के मैत्रीय नगर निवासी सुश्री पांडेय आज अपने घर में पांव फिसलने से घायल हो गई थीं। इस हादसे में उनके पांव और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।

केंद्रीय जनजाति विकास राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, CG की सरकार गांधी परिवार के लिए ATM है

केंद्रीय जनजाति विकास राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, CG की सरकार गांधी परिवार के लिए ATM है

दो दिवसीय बस्तर दौरे पर केंद्रीय जनजाति विकास राज्य मंत्री रेणुका सिंह गयी हुई है। इस दौरान उन्होंने ट्राईफुड पार्क का अवलोकन किया, साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। जिसके बाद गुरुवार को प्रेस वार्ता लेकर उन्होंने कांग्रेस सरकार को घेरा है। रेणुका सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की सरकार गांधी परिवार के लिए ATM का काम करती है। छत्तीसगढ़ में सरकार नहीं है, जो है वह केवल दिल्ली की यात्रा कर रही है। एक जाता है तो दूसरा आता है।


उन्होने कहा कांग्रेस के 36 बिंदुओं के घोषणा पत्र के आधार पर जनता ने कांग्रेस पार्टी को वोट दिया है। 68 सीटों के साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी। इनके शीर्ष नेतृत्व ने कहा था ढाई साल भूपेश बघेल CM रहेंगे और ढाई साल टीएस सिंह देव को CM की कुर्सी दी जाएगी। भूपेश बघेल को अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए और टीएस सिंहदेव को दे देनी चाहिए।


टीएस सिंह देव ने अपनी सरगुजा की जनता से कहा था मैं मुख्यमंत्री बनूंगा। इसलिए वहां की सारी सीटें जीत ली। उसी तरह से चरणदास महंत ने बिलासपुर की जनता को आश्वस्त किया था कि, उन्हें जिताएंगे तो CM वे बनेंगे। भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू ने भी दुर्ग की जनता से कहा कि, हम मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हैं। जनता उनकी बातों पर आ गई और उन्हें जिता दिया। सरकार बनने के बाद भी कांग्रेस ने अपनी घोषणाओं को पूरा नहीं किया। कांग्रेस ने कहा था सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ करेंगे लेकिन केवल कॉपरेटिव बैंक के कर्ज माफ किए हैं। बाकी अन्य बैंकों में किसानों के कर्ज माफ नहीं हुए हैं। किसानों का भी अब कांग्रेस से भरोसा उठ गया है। राहुल गांधी ने अपनी उंगलियों से 10 दिन गिनाए थे और उन 10 दिनों में कर्ज माफ करने की बात कही थी।


रेणुका सिंह से सीधी बात
सवाल- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यूपी चुनाव का प्रभार दिया गया है। आप इसे किस नजरिए से देखतीं हैं?
जवाब - सभी यह जानते हैं कि भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश का प्रभारी क्यों बनाया गया है? आसाम का प्रभारी भी क्यों बनाया गया था? भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ से 400 करोड रुपए असम लेकर गए थे। उत्तर प्रदेश में भी 1000 करोड रुपए चंदा देने की बात किए हैं। यह सारे पैसे छत्तीसगढ़ के हित में लगने चाहिए। छत्तीसगढ़ के पढ़े-लिखे युवाओं को ढाई-ढाई हजार रुपए प्रति महीना भत्ता देने की बात किए थे। लेकिन उन्हें वह भी नहीं मिल रहा है।


सवाल - CM ने लखीमपुर में मारे गए लोगों के लिए 50-50 लाख रुपए देने की घोषणा की है। लेकिन सिलगेर में पुलिस की गोलियों से तीन ग्रामीणों की मौत हुई है, उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला है।
जवाब - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सबसे पहले अपने प्रदेश की चिंता करनी चाहिए। छत्तीसगढ़ में भी कई जवान शहीद हुए हैं। कई किसानों ने आत्महत्या की है। उनके परिवारों को भी 50-50 लाख रुपए की सहायता राशि देनी चाहिए। सिलगेर में जो 3 ग्रामीण मारे गए हैं उनके परिवार वालों को भी 50 लाख रुपए देकर आर्थिक सहयोग करना चाहिए। कोरोना की चपेट में आकर छत्तीसगढ़ में कईयों की मौत हुई है, कई बच्चे अनाथ हुए हैं उन्हें भी 50-50 लाख रुपए का मुआवजा छत्तीसगढ़ की सरकार को देना चाहिए।


सवाल - केंद्र सरकार NMDC के द्वारा बस्तर से करोड़ो रुपए लेकर जाती है, फिर भी यहां की आदिवासी जनता प्रदूषित लाल पानी पीने मजबूर है। NMDC उन्हें सुविधा क्यों नहीं देती?
जवाब- आपने इस समस्या के बारे में मुझे अवगत करवाया है। मैं अगली बार जब आऊंगी तो जिले के कलेक्टर, NMDC के अधिकारियों से चर्चा करूंगी। साथ ही लाल पानी प्रभावित इलाके के लोगों के पीने के पानी के लिए मैं फंड दूंगी और व्यवस्था करवाऊंगी।

सवाल- आप आदिवासियों के हक की बात कर रहीं हैं। क्या आप सिलगेर जाएंगी? या फिर केवल जगदलपुर में ही बैठकर उनके विषय में बात करेंगी।
जवाब- फिलहाल मेरा बस्तर का एक दिन का दौरा था। और आज मैं गुरुवार को लौट रही हूं। मैं जब बस्तर दोबारा आऊंगी तब सिलगेर की जनता से मुलाकात करूंगी।


सवाल - ट्राईफुड पार्क का अवलोकन करना आपके लिए ज्यादा जरूरी था या फिर सिलगेर के ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को जानना?
जवाब- सिलगेर की जनता की समस्या और ट्राइफुड पार्क यह दोनों जरूरी है। ट्राइफुड पार्क भारत सरकार की एक बड़ी स्कीम है। ये लोगों के आर्थिक विकास के लिए है। इसी लिए इसके कामों की मैं समीक्षा करने के लिए जगदलपुर आई थी।

 भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित : डॉ रमन फिर से बनाये गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष...

भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित : डॉ रमन फिर से बनाये गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष...

नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित हो गई है। इस कार्यकारणी में छत्तीसगढ़ से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह समेत पांच नेताओं को जगह मिली है। 

नई कार्यकारिणी में राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 सदस्य बनाए गए हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ के 4 नेताओं को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय कार्यसमिति में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह को स्थान मिला है, डॉ. रमन के साथ ही सूबे के तेज़ तर्राट भाजपा नेताओं में शुमार विधायक अजय चंद्राकर को भी लिया गया है।

इसके साथ ही सूबे की दो महिला नेत्रियों को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। छत्तीसगढ़ से लता उसेंडी और सरोज पांडेय को भी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया है। इसके साथ ही बिलासपुर के सांसद अरूण साव को नई कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य को बनाया गया है।
 
बड़ी खबर: कवर्धा पहुंचा भाजपा विधायक दल, मंत्री अकबर पर लगाया बड़ा आरोप

बड़ी खबर: कवर्धा पहुंचा भाजपा विधायक दल, मंत्री अकबर पर लगाया बड़ा आरोप

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में इन दिनों दो पक्षों में भड़का विवाद अब तक शांत नहीं हुआ है। मामले की जांच के लिए बुधवार को भाजपा विधायक दल का प्रतिनिधी मंडल कवर्धा पहुंचा। यहां पर नेताओं को पीडि़तों से मिलने और नगर भ्रमण कर मामले की जानकारी जुटाने की अनुमति जिला प्रशासन ने नहीं दी। इससे नाराज नेताओं ने सर्किट हाउस में ही धरना दिया।


नेताओं ने सरकार के मुखिया भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ राज्य का कवर्धा जिला जल रहा है और मुख्यमंत्री अपने आकाओं को खुश करने उत्तरप्रदेश में जाकर नौटंकी कर रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक और मंत्री मोहम्मद अकबर पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को परेशानी में छोड़कर विधायक उनसे मिलने अभी तक नहीं पहुंचे हैं।


उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रतिनिधी मंडल कवर्धा में दो पक्षों के बीच उपजे विवाद में रिपोर्ट दर्ज करने, घटना स्थल पहुंचकर जांच कर रहे लोगों पर हुई लाठीचार्ज, विश्व हिंदु परिषद द्वारा चक्का जाम और प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में घायल लोगों से मिलने की अनुमति मांग रहे थे, जिसे कलेक्टर ने सुरक्षा का हवालादेते हुए खारिज कर दिया।


कलेक्टर रमेश शर्मा ने कहा कि भाजपा के प्रतिनिधियों ने न तो प्रशासन को मिलने वालों की सूची सौंपी थी और न ही अपने कार्यक्रम की रूप रेखा दी थी। क्योंकि शहर में कफ्र्यू लगा हुआ है इसलिए बिना किसी सुरक्षा के कहीं भी ले जाना उचित नहीं है। सुरक्षा के चलते नेताओं को नगर भ्रमण और पीडि़तों से मिलने की अनुमति नहीं दी गई है।


अनुमति नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेताओं ने सर्किट हाउस में धरना दिया,
जिसमें नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चंदेल और पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी शामिल थे। पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह और बेमेतरा जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी मौजूद थे।

BIG BREAKING: उप्र सरकार ने दी मंजूरी, राहुल-प्रियंका के साथ भूपेश भी जा रहे लखीमपुर खीरी

BIG BREAKING: उप्र सरकार ने दी मंजूरी, राहुल-प्रियंका के साथ भूपेश भी जा रहे लखीमपुर खीरी

लखनऊ: उत्तरप्रदेश सरकार ने राहुल गांधी व अन्य नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी है। योगी सरकार ने राहुल-प्रियंका को तीन अन्य लोगों के साथ लखीमपुर खीरी जाने के अनुमति दे दी है। राहुल गांधी लखनऊ से सीतापुर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा सभी विपक्षी दल एक बार में पांच लोगों के साथ लखीमपुर खीरी जा सकेंगे।


राहुल गांधी लगभग पांच बजे सीतापुर के उस गेस्ट हाउस में पहुंचे जहां प्रियंका को गिरफ्तार कर रखा गया था। तब से लेकर अब तक दोनों के बीच बैठक जारी है। कहा जा रहा है कि यह बैठक खत्म होते ही दोनों लखीमपुर के लिए रवाना होंगे।


राहुल गांधी, महासचतिव प्रियंका गांधी के साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काे भी अब लखीमपुर जाने की मंजूरी उप्र सरकार ने दे दी है।


कांग्रेस नेता लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ित दो परिवारों से मिल सकेंगे। राहुल और प्रियंका के साथ भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी और एक अन्य नेता लखीमपुर खीरी जाएंगे। योगी सरकार ने सभी दलों के 5-5 सदस्यों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी। यूपी सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, राज्य सरकार ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तीन अन्य कांग्रेस नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी।

कवर्धा के स्थिति बिगाड़ने के लिए शासन एवं प्रशासन दोषी : बृजमोहन

कवर्धा के स्थिति बिगाड़ने के लिए शासन एवं प्रशासन दोषी : बृजमोहन

रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कवर्धा में तनाव को लेकर सीधे-सीधे मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य सरकार की अक्षमता, प्रशासन की लापरवाही व वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा एक वर्ग विशेष के लोगों के समर्थन में आम जनता के ऊपर लाठीचार्ज के चलते यह स्थिति निर्मित हुई है। आज कवर्धा के जो स्थिति है उसके लिए भूपेश सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।

अग्रवाल ने अपने बयान में कहा है कि प्रदेश का एक जिला हिंसा की आग में जल रहा है प्रशासन के लोग पुलिस के अधिकारी एक वर्ग विशेष के समर्थन करते हुए आम लोग, निरीह जनता की पिटाई कर रहे हैं पूरे जिले में भयावह स्थिति है। आसपास के जिले भी इससे प्रभावित हो रहे है पर स्थानीय विधायक, जिले के प्रभारी मंत्री जिले की जनता को भगवान भरोसे छोड़ अज्ञातवास में छिपे हुए हैं। दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को दुरुस्त करने के बजाए प्रियंका गांधी को खुश करने, अपनी कुर्सी बचाने उत्तर प्रदेश में घूम रहे हैं। अपने आकाओं को खुश करने उत्तर प्रदेश में धरने पर बैठे हैं। ढाई करोड़ जनता के प्रदेश की कानून व्यवस्था तो उनसे सम्हल नहीं रही है और 22 करोड़ से अधिक की जनता के प्रदेश की कानून व्यवस्था की बात कर रहे हैं।

बृजमोहन ने कहा कि ऐसे समय में जब प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक करने, शांति व्यवस्था कायम करने के लिए मुख्यमंत्री की आवश्यकता है मुख्यमंत्री प्रदेश को भगवान भरोसे छोड़कर यूपी में नौटंकी करने में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा कि कवर्धा में पुलिस प्रशासन ने जनता के साथ अत्याचार किया है। लोगों को घर से निकाल-निकाल कर पीटा गया है, सड़कों पर लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है यह किसी भी दृष्टि से क्षमा योग्य नहीं है। एक वर्ग विशेष के लोगों के इशारे पर बहुसंख्यक समाज के ऊपर जो कार्यवाही की जा रही है उसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

कवर्धा जैसी स्थिति पूरे प्रदेश में है हर जिले में सरकार के संरक्षण में खुलकर धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा है और बहुसंख्यक समुदाय को प्रताड़ित करने का काम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में आम जनता के मन में इस सनातन धर्म विरोधी सरकार के खिलाफ व्यापक असंतोष है जो कभी भी विस्फोटक रूप ले सकती है।

 

 आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ लखीमपुर जाने का राहुल गांधी ने किया ऐलान, उत्तर प्रदेश प्रशासन ने नहीं दी उनको इजाजत

आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ लखीमपुर जाने का राहुल गांधी ने किया ऐलान, उत्तर प्रदेश प्रशासन ने नहीं दी उनको इजाजत

नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद से राजनीति तेज हो गई है। विपक्षी नेता लगातार लखीमपुर खीरी पहुंचने की कोशिश में हैं। राहुल गांधी ने भी आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखीमपुर जाने का ऐलान किया है, लेकिन उत्तर प्रदेश प्रशासन ने उनको इजाजत नहीं दी है। 

यूपी रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ समय से हिंदुस्तान के किसानों पर सरकार का आक्रमण हो रहा है और जीप से किसानों को कुचला जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि अब तक मंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यूपी में किसानों को मारा जा रहा है और कोई सुध लेने वाला नहीं है।

लखीमपुर जाने की कोशिश करूंगा: राहुल
राहुल गांधी ने कहा पीएम कल लखनऊ में थे, लेकिन लखीमपुर नहीं गए। राहुल गांधी ने कहा कि वह आज लखीमपुर जाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि हम किसी भी तरह से कानून का उल्लंघन नहीं करेंगे क्योंकि हमलोग तीन आदमी ही जा रहे हैं।

किसानों की जमीन छीनी गई: राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि किसानों की जमीन छीनी गई। तीन नए कानून लाए गए जो कि किसानों के हक के खिलाफ है। इसलिए किसान धरने पर बैठे हैं।