सर्दियों में चुकंदर खाना न सिर्फ सेहत के लिहाज से सही है बल्कि यह स्किन को हेल्दी रखने और खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करता है। स्किन संबंधी हर तरह की परेशानी का हल चुकंदर में छिपा हुआ है। चुकंदर के स्किन के लिए क्या फायदे हैं और इसे कैसे इस्तेमाल करें, आइए जानते हैं:
आंवला जिसे इंडियन गूसबेरी भी कहा जाता है, हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यदि आप रोजाना एक आंवला खाते हैं, तो यह आपको को कई तरह की बीमारियों से बचाता है। आंवला का सेवन सर्दियों के समय काफी अच्छा माना जाता है। सर्दियों में आंवला आप कई तरीके से खा सकते हैं, आप चाहें तो अचार, आंवला मुरब्बा, सुखा आंवला पाउडर, कच्चा आंवला या आंवला कैंडी के रूप में खा सकते हैं। आप आंवला ड्रिंक के रूप में भी सेवन कर सकते हैं।
अक्सर कहा जाता है कि आलस बुरा होता है, लेकिन यह 100 प्रतिशत सही नहीं, क्योंकि साइंस भी मानता है कि कुछ हद तक आलसी होना दिमाग और सेहत दोनों के लिए ही अच्छा है। चलिए जानते हैं कि आलसी होने के फायदों के बारे में:
जापान की ह्योगो यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध में सामने आया है कि वर्क प्लेस पर कर्मचारियों की टेबल पर रखा गया एक छोटा-सा प्लांट भी उनके स्ट्रेस लेवल को कम करने का काम करता है। यह शोध इंडोर प्लांट्स द्वारा कर्मचारियों की मेंटल हेल्थ को बूस्ट करने के उद्देश्य से किया गया। खासतौर पर इस शोध के केंद्र में उन एंप्लाइज को रखा गया, जो ज्यादातर वक्त बंद फ्लोर्स पर काम करते हैं, जिन्हें बाहर के वातावरण और हरियाली के बीच ज्यादा एक्सपोजर नहीं मिल पाता।
ग्रीन टी का सेवन हमारे मेटाबॉलिज़म के लिए जितना अच्छा है, उतना ही अच्छा हमारी त्वचा की रंगत के लिए भी है। अगर आपको लगता है कि आपकी स्किन डल है या पिंपल और ऐक्ने जैसी समस्या से आप परेशान हैं तो ग्रीन टी का उपयोग स्किन पर लगाने के लिए करें। कुछ ही दिनों में आपकी ऐक्ने या स्किन से जुड़ी दूसरी समस्याएं गायब हो जाएंगी...
दूर करे उम्र का असर
ग्रीन टी में ऐंटिऐजिंग ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये स्किन पर बढ़ती उम्र के असर को हावी नहीं होने देते। ग्रीन-टी टोनर, जो मार्केट में आता है या घर पर सिंपल पाने में ग्रीन-टी वॉइल करके ठंडा होने पर इस पानी को कॉटन की मदद से टोनर की तरह यूज करें। यह पलूशन के प्रभाव को आपकी त्वचा पर टिकने नहीं देगा।
नैचरल ग्लो बनाए रखे
ग्रीन टी स्किन का नैचरल ग्लो बनाए रखने में मददगार है। इसके लिए आप ग्रीन टी बैग्स का यूज भी कर सकती हैं। ग्रीन टी बैग्स को फेंकने की बजाय इन्हें टिश्यू पेपर के बीच हल्का सा प्रेस करें ताकि एक्सट्रा पानी निकल जाए। अब इन्हें अपनी दोनों आंखों के ऊपर रखकर 10 से 15 मिनट के लिए लेट जाएं। आपकी आंखों की थकान दूर हो जाएगी।
डस्ट दूर करने में यूज
आप ग्रीन टी बैग का यूज स्किन पर जमा पलूशन के महीन कणों को साफ करने में भी कर सकती हैं। इसके लिए आप गीले टी बैग को वेट टिश्यू की तरह इस्तेमाल करें। चेहरे के साथ ही नेक की स्किन को भी इससे साफ करें। यह एक अच्छा मेकअप रीमूवर भी हो सकता है।
गुलाबजल के साथ
आप ग्रीन टी को गुलाबजल के साथ मिलाकर स्किन क्लिंजर या टोनर की तरह यूज कर सकती हैं। गुलाबजल में मौजूद तत्व त्वचा क रंगत निखारने का काम करते हैं तो ग्रीन टी एजिंग साइन रोकने का काम करती है। पिंपल और एक्ने जैसी समस्याएं भी इसके मिक्चर के इस्तेमाल से दूर रहती हैं।
सर्दी के दिनों में खास तौर से कुछ विशेष चीजों का सेवन करना कई तरह से फायदेमंद साबित होता है। जानिए ऐसी ही 15 चीजें जिनका प्रयोग सर्दियों में रखेगा आपकी सेहत, सुंदरता और मस्तिष्क का विशेष ख्याल...
1 खसखस - यह दिमाग को तेज करने में सहायक होता है। ठंड के दौरान इसे खाने से प्रोटीन, कैल्शियम मिलता है। इसके चाहें तो रातभर पानी में रखकर सुबह खा लें या फिर इसका दूध या हलवा बनाएं।
2 काजू - इसमें कैलोरी ज्यादा रहती है। ठंड में शरीर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए ज्यादा कैलोरी की आवश्यकता होती है। काजू से कैलोरी मिलती है जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।
3 बादाम - भीगी हुई खसखस खाली पेट खाने से दिमाग में तरावट और दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। आप चाहें तो खसखस वाला दूध या फिर खसखस और बादाम का हलवा खा सकते हैं।
4 अखरोट - कोलेस्ट्राल को कम करने में सहायक होता है। इसमें फायबर, विटामिन ए और प्रोटीन रहता है। जो कि शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता प्रदान करता है।
5 अंजीर - इसमें आयरन होता है, जो खून बढ़ाने में सहायक होता है।
6 च्यवनप्राश - च्यवनप्राश प्रतिदिन खाने से शरीर का पाचनतंत्र सुदृढ़ होता है, स्फूर्ति बनी रहती है।
7 गजक - यह गुड़ और तिल से बनाई जाती है। गुड़ में आयरन, फास्फोरस अधिक मात्रा में पाया जाता है। तिल में कैल्शियम व वसा होता है। इसके कारण ठंड के समय शरीर को अधिक कैलोरी मिल जाती है और शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहता है।
8 पिंड खजूर - इसमें आयरन के साथ मिनरल्स और विटामिन भी रहते हैं। इसे ठंड में 20 से 25 ग्राम प्रतिदिन लेना चाहिए।
9 दूध - रात को सोते समय केसर, अदरक, खजूर, अंजीर, हल्दी दूध में डालकर लेना चाहिए। सर्दी के मौसम में होने वाली सर्दी-खांसी से बचाव हो जाता है।
10 गोंद लड्डू - इस मौसम में ज्यादा अच्छे रहते हैं क्योंकि आसानी से पच जाते हैं। एक लड्डू में 300 से 350 कैलोरी होती है।
11 साबुत अनाज - चूंकि यह मौसम सेहत बनाने के लिए बढ़िया होता है अत: इस मौसम में साबुत अनाज लेना हमेशा फायदे का सौदा है। चाहे अंकुरित करके या फिर सभी प्रकार के अनाज का आटा बनाकर प्रयोग करें।
12 घी - ठंड में जोड़ों की समस्या, घुटनों व जोड़ों के दर्द, आर्थराइटिस आदि से बचाव के लिए शरीर में आवश्यक चिकनाई होना बेहद जरूरी है। घर शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद है।
13 शहद - शहद एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है जिसमें मौजूद औषधीय गुण आपको सर्दी की सेहत समस्याओं से बचाएंगे और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।
14मिक्स दाल के लड्डू - दाल में प्रोटीन होता है। यह बाल झड़ने को रोकता है और शरीर को स्फूर्ति प्रदान करता है।
15हरी सब्जियां - सर्दी में हरी सब्जियों की आवक खूब होती है अत: इनका भरपूर सेवन करें। हरी सब्जियां पर्याप्त पोषण के साथ-साथ शरीर को आंतरिक शक्ति प्रदान करती हैं।
सर्दी के मौसम में तो ठंडक का अहसास होगा ही। लेकिन अगर यह ठंड आपकी बॉडी पर हावी होने लगे या आपको हर समय इतनी ठंड महसूस हो कि डेली के काम भी ना कर सकें तो यह स्थिति सामान्य नहीं है। खासतौर पर जब आपको अपने रुटीन में ऐसा कुछ ना नजर आए, जो ठंड महसूस होने की वजह हो। जैसे, आपने काफी देर तक पानी में काम नहीं किया है या आपको फीवर भी नहीं है लेकिन ठंड से आपकी हालत खराब हो रही है। यहां जानें क्यों अधिक ठंड लगने पर आपको अपनी सेहत पर बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है...
सरसों के तेल में बना खाना जितना फायदेमंद होता है, उतना ही फायदेमंद होता है इस तेल को स्किन पर लगाना। लेकिन कुछ लोग इसकी झाल या कहिए कि इससे आनेवाली तीखी महक के कारण इसके उपयोग से बचते हैं। लेकिन ये तीखी महक इस तेल को अधिक प्रभावी बनाती है। यहां जाने त्वचा पर सरसों के तेल की मसाज और इसे लगाने के फायदे...
त्वचा को मॉइश्चराइज करे
ठंडे मौसम प्रतिरोधक क्षमता में कमी से आप आसानी से बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इन 5 प्रकार के पेय पदार्थों का सेवन आपको ठंड के मौसम में बीमारियों से भी बचाएगा, लिक्विड की कमी भी पूरा करेगा और वजन भी कंट्रोल करेगा जानिए -
1 गर्म पानी - सबसे आसान और सुलभ तरीका है गर्म पानी पीना, जो गर्म होने पर कीटाणु रहित भी होता है पाचन व इम्यून पावर को दुरुस्त करता है, जिसे आप बीमारियों से बच सकते हैं।
2 चाय - ग्रीन टी हो, ब्लैक टी या फिर अदरक और दालचीनी वाली गर्म चाय, आपको सर्द मौसम में बीमार पड़ने से जरूर बचा सकती हैं, इसलिए इनका सेवन करने से परहेज न करें।
3 सूप - सूप हमेशा से ही हेल्थ के लिए एक बेहतरीन विकल्प रहा है, इसलिए आप बेझिझक अपनी पसंद के गर्मागर्म सूप का सेवन करें, और सर्दियों में स्वस्थ रहें।
4 दालचीनी का पानी - दालचीनी को पानी के साथ उबालकर तैयार किए गए पानी का उपयोग मौसम की आपको बीमारियों से बचाता है, तो यह एक अच्छा विकल्प है।
5 तुलसी का काढ़ा - इस मौसम में तुलसी का काढ़ा आपको बीमार पड़ने से बचा सकता है। आप चाहें तो इसमें गुड़, अदरक या लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन मात्रा कम ही रखें।
सर्दी के दिनों में सिर्फ त्वचा ही नहीं, बाल भी रूखे और बेजान हो जाते हैं, और बालों को अतिरिक्त पोषण की आवश्यकता होती है। सर्द मौसम में बालों का झडऩा एक बड़ी समस्या होती है, जिससे निजात पाना जरूरी है। जानें बाल झडऩे के कारण और 5 कारगर उपाय-
सभी के घरों में पाई जाने वाली शकर के कुछ ऐसे जबरदस्त नुस्खे है, जो सभी को नहीं पता होते। अगर आप इन नुस्खों को जानकर इन्हें आजमाएंगे तो आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती है, जिनमें घर से कॉकरोच का सफाया करना भी शामिल है। आइए, जानते हैं कैसे-
नारियल तेल को बालों में लगाने के तो कई फायदे आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आपको पता हैं कि इसे आप मॉइश्चराइजर, बॉडी क्रीम या बॉडी लोशन की जगह पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप अपनी त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए मेहंगे उत्पाद खरीदते हैं, तो अब से इनके विकल्प के रूप में आप नारियल तेल भी त्वचा पर नहाने के बाद लगा सकते है।
स्टाइल को लेकर आप विंटर में भी बोरियत फील नहीं करेंगी। बस आपको जरूरत है अपने वार्डरोब में कुछ कलर्स ऐड करने की। अगर आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है तो बिल्कुल देर ना करें। क्योंकि सर्दियों को बोरियत में कोई नहीं बिताना चाहता। तो अपने वार्डरोब के लिए सबसे सही आइडिया होगा कि इस सीजन में प्रिंटेड ब्लेजर खरीदे जाएं। ताकि आप इन्हें पैन्ट्स, ट्राउजर,डेनिम या लॉन्ग स्कर्ट्स के साथ कैरी कर सकें।
फूलगोभी आम तौर पर सबसे सुलभ उपलब्ध होने वाली सब्जी है, जिसका प्रयोग न केवल सब्जी बनाने बल्कि अलग-अलग स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए भी किया जाता है। यह सब्जी भले ही बेहद आम हो, लेकिन इससे मिलने वाले फायदे बहुत खास और अनमोल हैं। जानिए फूलगोभी के यह फायदे -
1 फूलगोभी में कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और लौह तत्व के अलावा विटामिन ए, बी, सी, आयोडीन, और पोटैशियम तथा थोड़ी सी मात्रा में तांबा भी मौजूद होता है। गोभी आपको इतने सारे पोषक तत्व एक साथ प्रदान करती है।
2 खून साफ करने और चर्म रोगों से बचाने में गोभी बेहद फायदेमंद होती है। इसके लिए आप चाहें तो कच्ची गोभी या फिर इसका जूस बनाकर सेवन कर सकते हैं। यह दोनों ही तरीके कारगर होंगे।
3 जोड़ों का दर्द, गठिया और हड्डियों में दर्द की समस्या होने पर गोभी और गाजर का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से काफी लाभ होता है। लगातार तीन महीने इसका सेवन बेहद लाभप्रद है।
4 कोलायटिस, पेट दर्द या पेट से संबंधित अन्य समस्याओं में गोभी कारगर है। चावल के पानी में इसके हरे भाग को पाकर इसका सेवन करने से पेट की समस्याओं से निजात मिलती है।
5 लिवर में मौजूद एंजाइम्स को सक्रिय करने में गोभी का सेवन मददगार होता है। इसके सेवन से लिवर सही तरीके से काम करता है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर कर देता है।
6 गले की समस्याएं, जैसे गले में दर्द, सूजन आदि होने पर गोभी के पत्तों को पीसकर उसका रस निकालें और इसका सेवन करें। गोभी का रस गले की समस्याओं में लाभकारी साबित होगा।
7 मसूड़ों में दर्द, सूजन या मसूड़ों से खून आने की समस्या होने पर गोभी के पत्तों के रस से कुल्ला करना फायदेमंद होगा। यह पैराथायरॉइड ग्रंथि के सही कार्या
कार्यान्वयन में भी मददगार होती है।
8 गर्भावस्था के दौरान गोभी काफी फायदेमंद होती है। यह फोलेट, विटामिन ए और विटामिन बी से भी भरपूर होती है और कोशिकाओं के विकास के साथ ही इससे गर्भ में पल रहे भ्रूण को काफी लाभ होता है। गोभी विटामिन सी का भी उत्तम स्रोत है।
9 वजन कम करने में गोभी काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन सी अतिरिक्त वसा को कम करने में मदद करता है। इसमें फोलेट की मौजूदगी भी मोटापे से निजात दिलाने में मददगार है। और इसमें स्टार्च भी नहीं होता।
10 यह एंटी ऑक्सीडेंट के साथ-साथ कैल्शियम मात्रा से भरपूर है, जो तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है। कैल्शियम हमारे दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है। और शरीर के सही क्रियान्वयन में मदद करता है।
अगर आप सोचते हैं कि घी खाने से मोटापा बढ़ेगा, तो आपको ये जानकर जरूर हैरानी होगी कि आयुर्वेद के अनुसार डाइट में घी शामिल करने से मोटापा और कब्ज जैसी कई अन्य समस्याओं से राहत पाया जा सकता है। आइए जानते हैं डाइट में घी शामिल करने के 5 फायदे-
1 मोटापा से दिलाता है राहत-
ऐसा भी माना जाता है कि घी का सेवन मोटापे से निजात दिलाने में मदद करता है। कहते है कि देसी घी में मौजूद सीएलए मेटाबॉल्जिम को सही रखता है, जिससे वजन कंट्रोल होने में मदद मिलती है। गाय के घी में कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता है जो शरीर में जमे, जिद्दी फैट को पिघलाकर मेटाबोलिज्म बढ़ाने में मदद करता है।
























