छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |
 राजीव भवन में 1 मार्च को आवश्यक बैठक, बैठक में प्रभारी सचिव चंदन यादव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम रहेंगे उपस्थित

राजीव भवन में 1 मार्च को आवश्यक बैठक, बैठक में प्रभारी सचिव चंदन यादव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम रहेंगे उपस्थित

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागो के समस्त प्रदेश अध्यक्षों की अतिआवश्यक बैठक 1 मार्च दोपहर 2 बजे रखी गई है। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम उपस्थित रहेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव का दौरा कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव 28 फरवरी दोपहर 2 बजे इंडिगों की नियमित विमान सेवा से नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव सर्किट हाउस में प्रदेश के कांग्रेस जनों से भेंट और चर्चा करेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव सोमवार को दोपहर 2 बजे राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग की बैठक में भाग लेंगे।
 
 चुनाव में हार के डर से भाजपा कांग्रेस की नकल कर रही है- विकास उपाध्याय

चुनाव में हार के डर से भाजपा कांग्रेस की नकल कर रही है- विकास उपाध्याय

रायपुर/असम। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं असम प्रदेश के प्रभारी विकास उपाध्याय आज असम में चुनाव तिथि की घोषणा के बाद दौरा और तेज किया। कल जोरहाट सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में हजारों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के पश्चता् आज लखीमपुर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे जनहित के मुद्दों को नकल कर रही है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, अमित शाह असम में चुनाव हारने के डर से मुस्लिमों के आड़ में भड़काऊ भाषण देकर हिन्दुओं को डरा रहे हैं। विकास उपाध्याय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए आव्हान किया है कि असम में कांग्रेस की सत्ता में वापसी ही पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगई को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विकास ने इस बात पर जोर दिया कि असम के चुनाव में सीएए कांग्रेस का मुख्य मुद्दा होगा, जिसे असम के लोगों से मुक्त कराना है।

असम प्रभारी विकास उपाध्याय लगातार चुनावी सभाओं में हिस्सा लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से वे अपर असम के विधानसभाओं में सघन दौरा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित शिविर एवं सभाओं में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगई को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी, जब असम में इस बार कांग्रेस की सत्ता में वापसी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि असम में भारतीय जनता पार्टी ने अपने पाँच साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया, बल्कि असम में कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे जनहित के मुद्दों को भाजपा नकल कर जनता की हितैशी बन रही है। उन्होंने कहा, भाजपा चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाए जाने पिछली घोषणा पत्र में शामिल किया था, परन्तु आज आचार संहिता के लागू हो जाने के बाद भी इन्हें 167 रूपये प्रतिदिन दिहाड़ी में ही काम करना पड़ रहा है और जब कांग्रेस इन मजदूरों के हित की बात कर इसे 365 रूपये प्रतिदिन की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में भाजपा इसे नकल कर फिर से एक बार असम की जनता के साथ झूठ बोल कर 351 रूपये देने की बात कर रही है और ये सब असम की जनता देख समझ रही है।

विकास उपाध्याय आज लखीमपुर में हजारों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क कर कांग्रेस के लोगों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि इस बार के चुनाव में भाजपा इस कदर डरी हुई है कि अमित शाह मुस्लिमों के आड़ में भड़काऊ भाषण देकर हिन्दुओं को डराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रश्न किया कि गृह मंत्री अमित शाह को किसने रोका था जो असम में घूसपैठियों की पहचान पिछले 05 साल में नहीं कर सके। आज 05 साल बाद घूसपैठियों को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाने वाले अमित शाह को बताना चाहिए कि उन्होंने इस अंतराल में इसको लेकर क्या किया? विकास उपाध्याय ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कही जा रही बातों का भी आड़े हांथों लेते हुए कहा, मोदी जिस विकास को लेकर चुनाव के ठीक पहले करोड़ों रूपये की आधारशीला असम में रख रहे हैं, तो क्या पाँच साल तक वे पुर्वोत्तर राज्यों सहित असम की अनदेखी कर रहे थे? विकास उपाध्याय ने कहा, भाजपा केन्द्र में 07 साल तक पूर्ण बहूमत के साथ राज करने के बाद भी असम की अनदेखी करती रही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, मोदी की सरकार सब का साथ सबका विकास नहीं बल्कि सबका वोट पर विकास सिर्फ भाजपा का कर रही है।
 मुख्यमंत्री बघेल के फैसलों के कारण ही छत्तीसगढ़ देश से बेहतर स्थिति में: त्रिवेदी

मुख्यमंत्री बघेल के फैसलों के कारण ही छत्तीसगढ़ देश से बेहतर स्थिति में: त्रिवेदी

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि भूपेश बघेल ने सरकार के नेतृत्व के साथ-साथ बेहतर वित्तीय प्रबंधन की नई मिसाल गढ़ी है। 

कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बावजूद छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का बेहतर प्रदर्शन है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के फैसलों के कारण ही छत्तीसगढ़ देश से बेहतर स्थिति में है। रमन सिंह सरकार की 15 साल में प्रशासन ने छत्तीसगढ़ को बदहाल ही किया। भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के कारण 15 साल में छत्तीसगढ़ में गरीबों की संख्या गरीबी और कुपोषण की मात्रा बढ़ती ही रही। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुरखों के देखे सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ गढऩे और बनाने में लगे है। इसी का परिणाम है कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य त्वरित अनुमान के अनुसार गत वर्ष 2018-19 की तुलना में वर्ष 2019-20 में 5.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिसमें कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र कृषि, पशुपालन, मत्स्य और वन में 3.67 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र निर्माण, विनिर्माण, खनन और उत्खनन, विद्युत, गैस, जल आपूर्ति सम्मिलित में 3.43 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र में 7.71 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि कोरोना के बावजूद हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने देश के राष्ट्रीय सूचकांको से बेहतर प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सही फैसलों और कांग्रेस सरकार की सही नीतियों के कारण ही कोरोना संकट और लॉकडाउन के बावजूद छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था देश की अर्थव्यवस्था बहुत बेहतर स्थिति में है। देश के प्रति व्यक्ति आय में 5.41 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के मुकाबले छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय में गिरावट नहीं के बराबर मात्र 0.14 प्रतिशत है जो स्पष्ट करता है कि भूपेश बघेल सरकार की नीतियों के परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ के लोग खुशहाल बने है। 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्ष 2019-20 के अग्रिम अनुमान, पिछले वर्ष की तुलना में बाजार मूल्य स्थिर भाव पर 231182 करोड़ रूपए से बढ़कर रूपए 243477 करोड़ रूपए हो गई है। जो कि 5.32 प्रतिशत वृद्धि है। 

छत्तीसगढ़ राज्य के आर्थिक संर्वेक्षण 2020-21 को भूपेश बघेल सरकार की नीतियों पर अर्थव्यवस्था की मुहर निरूपित करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष श्री त्रिवेदी ने कहा कि अखिल भारतीय वृद्धि दर से तुलनात्मक रूप से छत्तीसगढ़ की वृद्धि दर बेहतर है। 

वर्ष 2020-21 में कोविड-19 महामारी एवं लाकडाउन होने के बावजूद भी कृषि और सेवा क्षेत्र में वृद्धि का सकारात्मक रूझान क्रमश: 4.61 प्रतिशत और 0.75 प्रतिशत है। जो कि शासन की नीतियों और नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी विकास योजना के प्रभाव को दिखाता है। इसके विपरीत भारत का कृषि क्षेत्र में मात्र 3.38 प्रतिशत वृद्धि है और सेवा क्षेत्र में 8.77 प्रतिशत की गिरावट है। औद्योगिक क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ में कोरोना और लॉकडाउन के बावजूद सिर्फ 5.28 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यही गिरावट लगभग दुगुनी 9.57 प्रतिशत है। 



 
 पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना, जानिए आखिर क्या कहा रमन सिंह ने

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना, जानिए आखिर क्या कहा रमन सिंह ने

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ ट्वीट कर एक बार निशाना साधा है। 

डॉ. सिंह ने एक अखबार में छपि खबर को अपने ट्वीट अकाउंट में पोस्ट करते हुए लिखा है कि भूपेश सरकार के खाने के दांत अलग है और दिखाने के दांत अलग है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो यह सरकार नगरनार प्लांट के निजीकरण का विरोध कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल को निजी हाथों में देने की तैयारी में है। कांग्रेस सरकार का यह कैसा दोहरा मापदंड है। 
 संतों की विरासत को हर पीढ़ी तक ले जाना चाहिए: अमरजीत भगत

संतों की विरासत को हर पीढ़ी तक ले जाना चाहिए: अमरजीत भगत

रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर स्थित सभागार में छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक संत परंपरा विषय पर आयोजित दो दिवसीय शोध संगोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की संगोष्ठी से जनमानस में नए विचारों का जन्म होता है। संतों की विरासत को हर पीढ़ी तक ले जाना चाहिए। संगोष्ठी की अध्यक्षता संसदीय सचिव  कुंवर सिंह निषाद ने की। संगोष्ठी में पहले दिन कुल 12 शोध पत्र पढ़े गए। 


संसदीय सचिव  कुंवर सिंह निषाद ने कबीर की पंक्तियों को गाकर आयोजन की महत्ता से अवगत कराया। संस्कृति सचिव  अन्बलगन पी. ने संगोष्ठी के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि पविर्तन और सोच हर तीन से पांच वर्ष में बदलते रहते है।

संगोष्ठी के प्रथम अकादमिक सत्र की अध्यक्षता डॉ. सुशील त्रिवेदी ने की। उन्होंने अपने वक्तव्य में महाजनपद काल से लेकर आधुनिक काल तक की ऐतिहासिक संत परंपरा को रेखांकित किया। दूसरे सत्र में डॉ. ओमप्रकाश वर्मा ने स्वामी विवेकानंद, डॉ. बालचंद कछवाहा ने स्वामी आत्मानंद के जीवन यात्रा, मानवता के कल्याण के लिए किए गए कार्यों को अपने उद्बोधन के माध्यम से अवगत कराया। तीसरे सत्र के सत्राध्यक्ष डॉ. परदेशी राम वर्मा और वक्ता डॉ. अनिल भतपहरी थे। उन्होंने गुरू घासीदास जी के अवदान को विस्तृत रूप से बताया। संगोष्ठी के प्रथम दिवस के कार्यक्रम का समापन गहिरा गुरू महिमा भजन, स्वामी विवेकानंद का अवदान गीत और पंथी नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रो. केसरी लाल वर्मा, प्रो. रमेन्द्रनाथ मिश्र, डॉ. परदेशी राम वर्मा, सत्यभामा आडिल भी मंच पर उपस्थित थे।
भूपेश बघेल की सरकार चिटफंड निवेशकों का पैसा दिलाने के लिये उसी तत्परता से काम कर रही है जिस तत्परता से रमन सिंह की सरकार ने इन लूटेरों का साथ दिया- शैलेश नितिन त्रिवेदी

भूपेश बघेल की सरकार चिटफंड निवेशकों का पैसा दिलाने के लिये उसी तत्परता से काम कर रही है जिस तत्परता से रमन सिंह की सरकार ने इन लूटेरों का साथ दिया- शैलेश नितिन त्रिवेदी

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने चिटफंड कंपनी के मामले में भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर कहा है कि भाजपा अपनी 15 साल की सरकार के कार्य पर नजर डाल लें। भाजपा द्वारा फर्जी चिटफंड कंपनियों को 15 साल तक संरक्षण देने और जनता के धन की लूट के लिये प्रोत्साहित करने के कुकृत्य को छुपाने का आरोप लगाते हुये कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार चिटफंड कंपनी निवेशकों एवं अभिकर्ताओं के पैसे वापस दिलाने हेतु लगातार काम कर रहे है। राज्य सरकार पूरी तत्परता से कार्यवाही कर रही है एवं चिटफंड कंपनियों की संपत्तियों को कुर्क करते हुये 17 हजार निवेशकों को 7 करोड़ रू. की राशि वापस भी दी जा चुकी है। भूपेश बघेल की सरकार चिटफंड निवेशकों का पैसा दिलाने के लिये उसी तत्परता से काम कर रही है जिस तत्परता से रमन सिंह की सरकार ने इन लूटेरों का साथ दिया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि 15 वर्षो के भाजपा के कार्यकाल में शासन के संरक्षण में प्रदेश में लगभग 350 से अधिक चिटफंड कंपनियों ने राज्य में अपने पैर पसारे थे जिसमें लाखों लोगों ने अपनी मेहनत की पूंजी निवेश की। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, उनकी पत्नी एवं उनके तत्कालीन सांसद पुत्र, तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक इन चिटफंड कंपनियों के कार्यालय उद्घाटन एवं कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते थे। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की सरकार में जांजगीर चांपा जिले में एक चिटफंड कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चिटफंड कंपनी में कार्यरत अभिकर्ताओं की नियुक्ति को रोजगार की श्रेणी में रखने की शर्मनाक बात कही थी। राज्य में कांग्रेस की भूपेश सरका र ने रमन सिंह की भाजपा सरकार के निशाने पर चिटफंड कंपनी के अभिकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही निरस्त करते हुये सीधे कार्यवाही चिटफंड कंपनियों के मालिकों पर करने के निर्देश दिये है। तत्परता से कार्यवाही जारी भी है। इन कंपनी के मालिकों पर कार्यवाही जारी है और इनकी संपत्तियों को कुर्क करते हुये इसकी राशि निवेशकों और अभिकर्ताओं को लौटायी जायेगी।
 

कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे डोज में छत्तीसगढ़ लक्ष्य से पीछे, राजनीतिक बयानबाजी छोड़ वैक्सीनेशन बढ़ाने की ओर ध्यान दे सरकार : विष्णुदेव साय

कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे डोज में छत्तीसगढ़ लक्ष्य से पीछे, राजनीतिक बयानबाजी छोड़ वैक्सीनेशन बढ़ाने की ओर ध्यान दे सरकार : विष्णुदेव साय

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को निःशुल्क कोरोना वैक्सीन लगाने की घोषणा का स्वागत किया है। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर भारत सरकार ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। मोदी सरकार के कैबिनेट की बैठक में यह तय किया गया है कि देश में 1 मार्च से 60 साल से अधिक उम्र व 45 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से ग्रसित लगभग 26 करोड़ लोगों को वैक्सीन देना प्रारंभ कर दिया जाएगा। यह वैक्सीन देश के सभी सरकारी वैक्सीनेशन केंद्र में निशुल्क लगाया जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि भारत में जनवरी से वैक्सीनेशन का काम प्रारंभ हो गया है। प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को उसके बाद द्वितीय चरण में कोरोना वॉरियर्स को लगभग 1 करोड़ 10 लाख वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जबकि लगभग 14 लाख लोगों को वैक्सीन का दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि इस वैश्विक महामारी से निपटने में देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिक और डॉक्टरों की टीम ने जो तत्परता दिखाई है और उसे भारत के हर व्यक्ति के साथ-साथ विश्व मानवता की रक्षा के लिए विदेशों में भी पहुंचाने के भारत सरकार के प्रयासों की वैश्विक मीडिया भी तहेदिल से तारीफ कर रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब एक तरफ पूरा विश्व कोरोना महामारी से लड़ाई में भारत की इच्छाशक्ति का कायल है, वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के मंत्री कोरोना वैक्सीन के बारे में भ्रम फैला रहे हैं। इसकी परिणाम स्वरूप वैक्सीनेशन के दूसरे डोज में छत्तीसगढ़ लक्ष्य से बहुत पीछे चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस सरकार के अस्पष्ट बयानबाजी के कारण जब कोरोना वॉरियर्स भी दूसरा डोज लगवाने में हिचकिचा रहे हैं तो जब आम लोगों को यह टीका लगेगा तो छत्तीसगढ़ में अव्यवस्था की कल्पना आसानी से लगाई जा सकती है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस सरकार के मंत्रियों से राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहकर इस कोरोना वायरस से लड़ने में केन्द्र सरकार का साथ देकर टीकाकरण में तत्परता दिखाने की मांग की है।
 

बहुत हुआ महंगाई की मार अब केन्द्र से उखाड़ फेंकेगे मोदी सरकार के नारा के साथ महिलाएँ काली पट्टी बांधकर करेंगे प्रदर्शन- वंदना राजपूत

बहुत हुआ महंगाई की मार अब केन्द्र से उखाड़ फेंकेगे मोदी सरकार के नारा के साथ महिलाएँ काली पट्टी बांधकर करेंगे प्रदर्शन- वंदना राजपूत

रायपुर, नरेंद्र मोदी के गलत नीति के कारण महंगाई बेलगाम हो गई। बढ़ती महंगाई और पेट्रोल, डीजल व गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम को लेकर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री सुष्मिता देव जी, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम जी, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता सहरावत जी के निर्देश पर 25 फरवरी 2021 को महिला कांग्रेस बढ़ती महंगाई पर बड़ा आंदोलन प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन करने जा रही है। प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को गहरी निद्रा से जागने थाली व नगाड़ा बजाया जायेगा। महंगाई ताड़का सूर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दैनिक जीवन के प्रत्येक वस्तुओं के दाम आसमान छू रही है। बढ़ती महंगाई को नियंत्रण करने केन्द्र की भाजपा सरकार ने अब तक कोई भी आवश्यक कदम नहीं उठाये, महंगाई से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रही है। लेकिन अब बहुत हुआ महंगाई की मार अब तो बदलेगे ये सरकार के साथ महिला कांग्रेस कसम खाकर काली पट्टी पहन कर केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही है। इस प्रदर्शन में प्रदेश के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में उपस्थित होगे। 

मानहानि मामला: कांग्रेस के इस दिग्गज नेता खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

मानहानि मामला: कांग्रेस के इस दिग्गज नेता खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

हैदराबाद की एक अदालत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि के एक मामले में उसके समक्ष उपस्थित नहीं होने को लेकर सोमवार को गैर जमानती वारंट जारी किया। यह मामला उनके खिलाफ 2017 में दायर किया गया था।
सांसदों/विधायकों के खिलाफ मामलों पर सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत ने दिग्विजय सिंह के उसके समक्ष उपस्थित होने में विफल रहने के बाद यह गैर जमानती वारंट जारी किया है।
सिंह के खिलाफ मानहानि का यह मामला एआईएमआईएम नेता एस ए हुसैन अनवर ने दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सिंह ने यह कहकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की मानहानि की कि हैदराबाद के सांसद की पार्टी वित्तीय लाभों के लिए दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ रही है।
याचिकाकर्ता के वकील, मोहम्मद आसिफ अमजद ने कहा कि उन्होंने दिग्विजय सिंह और लेख प्रकाशित करने वाले एक उर्दू दैनिक के संपादक दोनों को कानूनी नोटिस भेजे थे और माफी मांगने को कहा था। हालांकि दोनों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया जिसके बाद अमजद ने अदालत का रुख किया था।
सुनवाई की पिछली तारीख के दौरान अदालत ने निर्देश दिया था कि दिग्विजय सिंह और संपादक 22 फरवरी को उसके समक्ष उपस्थित हों। अमजद ने बताया कि संपादक ने ऐसा किया, लेकिन सिंह अदालत में पेश नहीं हुए।
अमजद ने कहा कि दिग्विजय सिंह के वकील ने एक याचिका दायर करके चिकित्सा आधार पर उपस्थिति से छूट की मांग की थी, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया और गैर जमानती वारंट जारी किया।
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई आठ मार्च को तय की है। सिंह के वकील ने कहा कि उन्होंने कार्यवाही को रद्द करने के लिए उच्च न्यायालय के समक्ष पहले ही रोक को बढ़ाने के लिए याचिका दायर कर दी है।
 

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की महंगी दाम से त्रस्त महिलाओं को अब प्याज भी रूलाने लगी: वंदना राजपूत

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की महंगी दाम से त्रस्त महिलाओं को अब प्याज भी रूलाने लगी: वंदना राजपूत

रायपुर। केन्द्र सरकार की गलती की सजा महिलाएं भुगत रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता वंदना राजपूत ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि महंगाई नियंत्रण में करने में असफल मोदी सरकार को महिलाओं से माफी मांगे एवं तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिये। केन्द्र की भाजपा सरकार में महंगाई कम करने की क्षमता नहीं। पहले से ही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस में दाम में आग लगी है, ऊपर से केंद्र सरकार रोज-रोज कीमतें बढ़ा-बढ़ाकर इस आग में पेट्रोल, डीजल छिड़क रही है। महंगाई से महिलाएं त्रस्त है और अब प्याज 60-70 रूपये प्रति किलो, खाद्य तेल 200 रुपये लीटर से पार हो गया है। दाल, बेसन जैसे अनगिनत आवश्यक  वस्तुओं के बढ़ती दामों ने महिलाओं के घर का पूरा बजट ही बिगाड़ दिया है। घर के रसोई गैस से लेकर दाल, बेसन, फल्ली तेल इत्यादि गायब। प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मोदीजी  ने सात साल में देश के अर्थव्यवस्था को बिगाड़ दिया। मोदी जी, महिलाएं समझ गई है कि महंगाई को काबू में करना आपके बस की बात नही है। बढ़ती महंगाई को नियंत्रण करने के लिये कोई भी कारागार कदम नहीं उठाये तो महंगाई को तो आप सात जन्म में भी कम नहीं कर पाओगे। राज्यसभा सांसद सरोज पांडे जी एवं अन्य भाजपा नेत्रियों को वास्तविकता में महिलाओं की फिक्र है तो बेलगाम महंगाई पर जुबान बंद क्यों? 15 साल तक दमनकारी सरकार में अनगिनत महिलाओं पर हुए अत्याचार, बलात्कार, अनाचार पर भाजपा महिलाओं पर दबाव था इसलिये  बोल नहीं पाई।भूपेश बघेल सरकार ने दो वर्षों में छत्तीसगढ़ में बहुमुखी विकास व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया। छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण मिसाल बना रही है इसलिये भाजपा नेत्रियां निर्भय होकर अपनी बात रख रही है। भाजपा नेत्रियां चाह रही है कि आने वाले चुनाव में छत्तीसगढ़ की तरह  केन्द्र में भी यूपीए की सरकार काबिज हो ताकि महिलाओं के मुद्दों पर बोल  सके। भाजपा में महिलाओं की आवाज़ को दबाया जाता है। बेलगाम महंगाई को नियंत्रण व कम करने में असफल मोदी सरकार में थोड़ी बहुत भी लज्जा बाकी है तो तुरंत इस्तीफ़ा दे।

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बड़ी बैठक आज ,प्रधानमंत्री करेंगे संबोधित ...हो सकती है इन मुद्दों पर चर्चा

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बड़ी बैठक आज ,प्रधानमंत्री करेंगे संबोधित ...हो सकती है इन मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली । आज भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। यह बैठक दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच होगी। पीएम मोदी इस बैठक का उद्घाटन करेंगे जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा राज्य प्रभारी और सह प्रभारी के साथ ही प्रदेश इकाई के प्रमुख भी शामिल होंगे।
जेपी नड्डा ने की अहम बैठक
इससे पहले शनिवार को भाजपा मुख्यालय में पार्टी के संगठन महासचिवों की बैठक हुई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी राज्यों के महासचिवों की इस बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान सभी महासचिवों ने नड्डा को अपने-अपने राज्यों में दी गई जिम्मेदारी निभाने के संबंध में जानकारी दी। बैठक से पहले भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, बैठक का मकसद इस बात का जायजा लेना है कि विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए हमारी तैयारी कैसी है?


चुनावी राज्यों को लेकर रणनीति पर जोर
बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा इन राज्यों में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। समझा जा रहा है कि महासचिवों के साथ बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष इन राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति को और धार देंगे।

इस अहम बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के एजेंडे, राज्य की इकाइयों द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों और चुनावी राज्यों की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया।यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब तीन कृषि कानूनों को लेकर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर पिछले लगभग तीन महीने से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन कर रहे किसान संगठन आंदोलन को देशव्यापी बनाने की कोशिशों में हैं और लगातार पीएम मोदी पर हमलवार हैं। 

फूलोदेवी नेताम ने भाजपा नेत्रियो से पूछा सवाल, झलियामारी, मीना खल्को, गर्भाशय कांड जैसी दुर्दम घटनाओं में आपकी संवेदनाएं कहां सोई पड़ी थी?

फूलोदेवी नेताम ने भाजपा नेत्रियो से पूछा सवाल, झलियामारी, मीना खल्को, गर्भाशय कांड जैसी दुर्दम घटनाओं में आपकी संवेदनाएं कहां सोई पड़ी थी?

रायपुर, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने कहा आज प्रदेश में अच्छा काम चल रहा है सुख शांति का वातावरण है महिलाएं सुरक्षित है और ऐसे समय में भाजपा के इन नेत्रियों को आंदोलन की याद आ रही है। भाजपा के 15 साल के शासन काल में महिलाओं पर अत्याचार की इंतहा हो गई तब नसबंदी कांड में माताएं मारी गई, झलियामारी कांड में सरकारी कन्या आश्रम मे नाबालिग बच्चियों के साथ अनाचार हुआ, गर्भाशय कांड, मीना खल्को के साथ घृणित अपराध हुआ, मड़कम हिडमे कांड, सारकेगुडा कांड, पेद्दागेल्लूर जैसे अनगिनत कांड भाजपा सरकार में हुए।

राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने कहा भाजपा नेत्री आरोपी को संरक्षण देने का काम करती है, भाजपा नेत्री मानव तस्करी में लिप्त पाई गई और राजनीति रोटी सेंकने के लिये महिला सुरक्षा की बात किस मुंह से करते है? छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला आरक्षक के साथ बलात्कार की घटना हुई। पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे ओ.पी.गुप्ता के द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करके फरार हो जाता है। धमधा के पास शराब कोचियों के दल ने अपने पति के साथ मोटरसाइकिल में जा रही महिला को जबरन उतारकर बलात्कार किया, ऐसी दुर्दम घटनाएं भाजपा के 15 साल के शासन काल में होती रही तब भाजपा के नेत्रियों की संवेदना और नारी के प्रति सहनूभूति कहां सोई पड़ी थी ?
 

पश्चिम बंगाल में  विस चुनाव की घोषणा जल्द चुनाव आयोग इनकी कर सकती है तैनाती

पश्चिम बंगाल में विस चुनाव की घोषणा जल्द चुनाव आयोग इनकी कर सकती है तैनाती

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। इसी बीच चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में अगले सप्ताह विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती हैं। राज्य में अप्रैल-मई के दौरान चुनाव कराए जा सकते हैं। क्योंकि बंगाल विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 30 मई 2021 को खत्म हो रहा है। चुनाव तारीखों की घोषणा के तुरंत बाद ही चुनाव आयोग केंद्रीय बलों की 800 से ज्यादा कंपनियां चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात कर सकता है। 

छत्तीसगढ़ के साथ केंद्र सरकार कर रहा सौतेला व्यवहार : संसदीय सचिव चंद्राकर

छत्तीसगढ़ के साथ केंद्र सरकार कर रहा सौतेला व्यवहार : संसदीय सचिव चंद्राकर

महासमुंद । संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने केंद्र सरकार पर छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 60 लाख मैट्रिक टन धान खरीदने का वादा करके अब सिर्फ 24 लाख मैट्रिक धान खरीदने की बात कर रही है। इससे प्रदेश सरकार को करीब 2500 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि कोरोना संकटकाल के बाद भी भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छग सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा कर रही है। समर्थन मूल्य में धान खरीदने के साथ ही किसानों की कर्जमाफी की। प्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियों की प्रशंसा रिजर्व बैंक आफ इंडिया भी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय में छग में 50 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की जाती थी, वहीं कांग्रेस सरकार ने 2019 में 80 लाख, 2020 में 83 लाख और 2021 में 93 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। संसदीय सचिव चंद्राकर ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में भी छत्तीसगढ़ राज्य की उपेक्षा की गई जबकि कोरोना महामारी के समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अथक मेहनत और प्रयासों के बाद पांच लाख से अधिक श्रमिक छत्तीसगढ़ राज्य में वापस लौटे। किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी छत्तीसगढ़ राज्य को नहीं दिया जा रहा है। अन्य योजनाओं और टैक्स से लेकर अनुदान तक देने में भेदभाव किया जा रहा है। जीएसटी की क्षतिपूर्ति में भी छत्तीसगढ़ राज्य की अनदेखी की गई है, राज्य को 9 हजार करोड़ रुपए मिलने से लेकिन इस वर्ष मात्र 350 करोड़ ही जारी किए गए हैं। जबकि कोरोना महामारी के समय जीएसटी संकलन में छत्तीसगढ़ राज्य पूरे देश में दूसरे स्थान पर रहा है।
 संसदीय सचिव के प्रयास से 20 लाख की स्वीकृति
संसदीय सचिव चंद्राकर के प्रयास से विकास कार्यों के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद के तहत स्वीकृत इस राशि से सामुदायिक भवन व सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें पांच लाख की लागत से ग्राम अचानकपुर, चार-चार लाख की लागत से ग्राम जोगीडीपा, ग्राम बोड़रा व गब्राम बनसिवनी में सामुदायिक भवन निर्माण तथा तीन लाख की लागत से ग्राम रायकेरा में गली कांक्रीटीकरण का कार्य शामिल हैं।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी ने कसा तंज, प्रदेश भाजपा आज भी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के जेब मे है , जाने ऐसा क्यों

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी ने कसा तंज, प्रदेश भाजपा आज भी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के जेब मे है , जाने ऐसा क्यों

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने प्रदेश भाजयुमो में कोई नियुक्ति घोटाले के बाद भाजपा आलाकमान के द्वारा नियुक्त किये गये उम्रदराज पदाधिकारियों के बर्थ सर्टिफिकेट और हाई स्कूल के मार्कशीट को तलब करने पर तंज कसते हुए कहा कि जहां एक और भाजपा यह दावा करती है कि उनकी पार्टी कैंडल बेस पार्टी है और यहां वंशवाद और धन कुबेरो के लिये कोई जगह है जबकि इसके उलट प्रदेश भाजयुमो में कोई नियुक्तियों पर कमीशनखोरी हुई है जिससे हताश और परेशान होकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आत्महत्या तक की धमकी दे डाली और हद तो तब हो गई जब उम्रदराज नेताओं को कमीशन लेकर पद दे दिया गया और भाजयुमो के कर्मठ कार्यकर्ता हाशिये पर चले गये।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि भाजयुमो पदाधिकारियों की बर्थ सर्टिफिकेट और हाईस्कूल के मार्कसीट को आलाकमान ने तलब किया है यह अपने आप में एक हास्यास्पद बात है की भाजपा के आला नेताओं को अपने ही नियुक्त किये गये कार्यकर्ताओं की उम्र और शिक्षा पर भरोसा नहीं रह गया इस कारण वह अपने युवा नेताओं की जन्मकुंडली खंगाले में लगे हैं अमूमन सरकारी विभाग में नियुक्ति घोटाला सुनने में आता था लेकिन प्रदेश भाजयुमो में हुवे नियुक्ति घोटाले ने प्रदेश भाजपा संगठन में हुवे कमीशनखोरी और खरीद-फरोख्त के उजागर होने से सभी अचंभित है,जिससे भाजपा की साख में बट्टा लगा है। सोशल मीडिया में भाजयुमो के युवा कार्यकर्ता खुलेआम अपने शीर्ष नेतृत्व को भ्रष्टाचारी और खरीद-फरोख्त करने वाला तक कह रहे हैं भाजपा नेताओं का कहना है कि जिन्होंने संघर्ष किया उन्हें पद नहीं दिया गया और जिन्हें कोई भाजपा में जानता नहीं उन्हें पैसों के बल पर पद दिया गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि प्रदेश भाजपा में गुटबाजी और पद बेचने के लिये कमीशनखोरी अब खुलकर सामने आने लगी है पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का धड़ा आज भी प्रदेश भाजपा को अपने जेब में लेकर चल रहा है और अपने मन मुताबिक नियुक्तियां करवा रहा है जिसके कारण भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता हाशिये पर चले गये हैं और कैडर बेस्ट पार्टी होने का दम भरने वाली भाजपा की पोल पट्टी खुलने लगी है पूर्व भाजपा सरकार में नियुक्ति घोटाला करने वाले भाजपा के आला नेता अब प्रदेश भाजपा के नियुक्ति में भी घोटाला कर रहे हैं और आलाकमान द्वारा नियुक्त किये गये भाजयुमो नेताओं की बर्थ सर्टिफिकेट और हाईस्कूल की मार्कशीट को मंगवाना यह साबित करता है कि प्रदेश भाजपा में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है गुटबाजी अब सतही स्तर पर आ चुकी है भाजपा के प्रदेश इकाई में धनकुबेर ओ का वर्चस्व है जिसके कारण मूल कार्यकर्ता मानसिक अवसाद से ग्रसित हो रहे हैं और आत्महत्या करने को भी मजबूर हो रहे हैं।
 

गुलाम नबी आजाद के बाद इस कांग्रेस नेता को मिला राज्यसभा में विपक्ष के नेता का दर्जा

गुलाम नबी आजाद के बाद इस कांग्रेस नेता को मिला राज्यसभा में विपक्ष के नेता का दर्जा

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता का दर्जा दिया गया है. राज्यसभा चेयरमेन ने मंगलवार को उन्हें प्रतिपक्ष के नेता के तौर पर मान्यता दी. यह आज तत्काल प्रभाव से लागू हो गया. इससे पहले कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद राज्यसभा में विपक्ष का नेता थे और उनका राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल 15 फरवरी को खत्म हो गया.


कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले दलित नेता खड़गे 2014 से 2019 के बीच लोकसभा में कांग्रेस के नेता रह चुके हैं. बड़ी बात यह है कि खड़गे साल 2019 का लोकसभा चुनाव हार गए थे. इसके बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया था. वह हाल ही में राज्यसभा के सदस्य के तौर पर चुनकर आए हैं.

 

भाजपा छत्तीसगढ़ में किसानों मजदूरों, युवाओं, महिलाओं की सरकार को अपराधी बोलकर कर रही है इनका अपमान, माफी मांगे भाजपा- धनंजय सिंह ठाकुर

भाजपा छत्तीसगढ़ में किसानों मजदूरों, युवाओं, महिलाओं की सरकार को अपराधी बोलकर कर रही है इनका अपमान, माफी मांगे भाजपा- धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर, भाजपा सांसद सुनील सोनी के बयान की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सांसद सुनील सोनी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार को अपराधियों की सरकार बोलकर छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता का अपमान किया है, जनमत का अपमान किया है। लगातार भाजपा के नेता सांसद विधायक के द्वारा जनता को अपमानित करने वाले भाषा का ही उपयोग किया जा हैं। भाजपा सांसद सुनील सोनी के बयान से भाजपा की गिरी हुई नकारात्मक अहंकारी सोच प्रदर्शित हो रही हैं। भाजपा नेताओं की मानसिक दशा ठीक नहीं है। इसके पहले मुख्यमंत्री रहते डॉ रमन सिंह ने तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छोटा आदमी कहकर अपमानित किया था। सुनील सोनी ने कोरोना काल के दौरान एम्स में इलाज करा रहे एक विशेष समुदाय के लोगों के खिलाफ भावना भड़काने वाला बयान बाजी किया था जिसका एम्स ने खंडन किया था। राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने किसान आंदोलन में शामिल किसानों को नक्सली बताकर किसानों का अपमान किया था।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि राज्य के सरकार को अपराधियों के सरकार बताने वाले भाजपा सांसद सुनील सोनी को आत्म अवलोकन करना चाहिए कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार बनने के बाद एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में अपराधिक घटनाओं में कमी आई है, हत्या, बलात्कार, लूट अपराध जैसे मामलों में पूर्ववर्ती रमन सरकार के तुलना में 60 फ़ीसदी की कमी आई है। संगठित अपराधो में भी 72 फिसदी की कमी आयी है। नक्सल मामलों में 57.64 फ़ीसदी की कमी आई है। बीते दो साल में छत्तीसगढ़ में अपराध कम हो हुए हैं। उसके बाद भी भाजपा सांसद सुनील सोनी को छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ता दिख रहा है, तो सुनील सोनी को अपना नेत्र परीक्षण कराने की आवश्यकता है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों मजदूरों महिलाओं युवाओं की सरकार है और सरकार इनके हित के लिए काम कर रही है छत्तीसगढ़ में किसान खुशहाल हो रहे किसानों की कर्ज माफी हुआ है बिजली बिल हाफ, धान की कीमत 2500 रु. क्विंटल, 14580 पदों पर शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा कर्मियों का संविलियन, आदिवासियों की जमीन लौटाना, तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 रूपये से बढ़ाकर 4000 रूपये प्रति मानक बोरा ,जाति प्रमाण पत्र बनाने का सरलीकरण, व्यापारियों को लाइफटाइम गुमास्ता की सुविधा, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम, 65लाख राशन कार्ड, सहित अनेक जनकल्याणकारी निर्णय लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ के जनमानस को खुशहाल करने काम किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के 2 साल के कार्यकाल के बाद भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है मुद्दों के दिवालियापन के दौर से गुजर रही है।
 

मैनपाट महोत्सव को लेकर मंत्री भगत का बयान धार्मिक आस्था का मखौल उड़ाने वाला कृत्य : अनुराग

मैनपाट महोत्सव को लेकर मंत्री भगत का बयान धार्मिक आस्था का मखौल उड़ाने वाला कृत्य : अनुराग

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने प्रदेश सरकार के एक मंत्री अमरजीत भगत के मैनपाट महोत्सव के संबंध में दिए गए बयान को धार्मिक आस्था का मखौल उड़ाने वाला कृत्य बताया है। श्री सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता हज़म नहीं हो रही है और उसके नेता-मंत्री सत्ता के मद में इतनी बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं कि प्रदेश का सिर शर्म से गड़ा जा रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार के लोगों में इस बात की होड़ मची है कि कौन कितना और कुछ भी अनाप-शनाप बोल सकता है?

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सिंहदेव ने कहा कि सांस्कृतिक परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं के ढोल पीट रही प्रदेश की कांग्रेस सरकार तो अब अपनी सोच और व्यवहार में ऐसी हो चली है कि उसे न तो उत्सवों के आयोजन की गरिमा का ध्यान रह गया है और न ही उन कार्यक्रमों के प्रति सम्मान की चिंता है। श्री सिंहदेव ने कहा कि शराब की कोचियागिरी में लपलपाती प्रदेश सरकार इस क़दर मशगूल हो चली है कि उसे अब हर ज़गह शराब बेचना उसकी फ़ितरत होती जा रही है और इसके लिए किस स्तर तक जाकर प्रदेश की संस्कृति, गरिमा और परंपराओं का मखौल उड़ाने में कोई गुरेज़ नहीं है। श्री सिंहदेव ने कहा कि मैनपाट छत्तीसगढ़ का विख्यात पर्यटन स्थल ही नहीं, अपितु प्रदेश में बौद्ध संस्कृति का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र भी है। उस स्थान पर सरकारी उत्सव आयोजित करके प्रदेश सरकार उसके सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करने के बजाय क्या करने की बदनीयती रखती है, यह उसके मंत्री अमरजीत भगत की सोच की से झलक चुकी है। श्री सिंहदेव ने कहा कि मैनपाट महोत्सव को महज़ मौज़-मस्ती का आयोजन बताकर मंत्री भगत ने कांग्रेस की राजनीतिक-अपसंस्कृति का शर्मनाक परिचय तो दिया ही है, साथ ही सत्य़नारायण की कथा को लेकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का मखौल उड़ाकर अपने निकृष्ट सत्तावादी अहंकार व राजनीतिक आचरण से प्रदेश को शर्मिंदा करने में कोई क़सर बाकी नहीं रखी है। श्री सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस में वैचारिक अधोपतन का यह नज़ारा केंद्रीय नेतृत्व से लेकर वार्ड-मोहल्ले तक के जनप्रतिनिधि-नेता पेश कर रहे हैं।
 

 इस नवगठित नगर पालिक निगम में महापौर पद का आरक्षण अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के नाम जाने कहा

इस नवगठित नगर पालिक निगम में महापौर पद का आरक्षण अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के नाम जाने कहा

रायपुर। दुर्ग जिले अंतर्गत नवगठित नगर पालिक निगम रिसाली के महापौर पद के निर्वाचन के लिए आरक्षण की कार्यवाही की गई। नगर निगम रिसाली के महापौर पद को अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के रूप में आरक्षण की घोषणा विहित प्राधिकारी द्वारा की गई। आरक्षण की कार्यवाही आज इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में विहित प्राधिकारी आर. एक्का ने कराई। नगरीय निकाय के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 14 नगर पालिक निगमों में से 13 नगर निगमों का आरक्षण पूर्व में किया जा चुका था। वर्तमान में केवल नगर पालिक निगम रिसाली का आरक्षण किया जाना था। अतः पूर्व में किए गए आरक्षण के आधार पर आरक्षण की कार्यवाही की गई, जिसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग का आरक्षण किया जा चुका था। आरक्षण नियम अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 14 नगर निगमों में 04 पद आरक्षित किया जाना है, परन्तु पूर्व में 03 पद आरक्षित किए गए थे। अतः शेष 01 पद के लिए नगर निगम रिसाली को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए घोषित किया गया। इसी प्रकार नगर निगमों में नियमानुसार 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए प्रावधानित है। पूर्व में महिला वर्ग के 04 पदों पर आरक्षण दिया जा चुका है। शेष 01 पद के लिए नगर निगम रिसाली के महापौर पद को अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के रूप में आरक्षण की घोषणा विहित प्राधिकारी द्वारा की गई। 

विभिन्न मोर्चों में नियुक्ति पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर डी पुरंदेश्वरी ने दी प्रतिक्रिया, कहा – ये हमारे घर का मसला है

विभिन्न मोर्चों में नियुक्ति पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर डी पुरंदेश्वरी ने दी प्रतिक्रिया, कहा – ये हमारे घर का मसला है

रायपुर, भाजपा के विभिन्न मोर्चे में नियुक्तियों में विवाद के मसले प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि अगर कुछ कमी है भी तो पार्टी के भीतर ही बात करेंगे और उसी तरह बात हुई भी है, नियुक्तियों पर अलग-अलग लोगों की अलग-अलग राय दिखी उसे लेकर बात हुई। हमारे घर का मसला है हम बात करंगे, इस पर सीएम को टिपण्णी करने की जरूरत नहीं है।
प्रदेश भाजपा की लगातार 2 दिनों से बैठक चल रही है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सभी जिलों के प्रभारी और जिला अध्यक्षों के साथ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नबीन ने बैठक ली। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने बताया कि जो कार्ययोजना पहले बनी थी, उसकी समीक्षा हुई है। आगामी रणनीति बनी है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस उम्मीद से लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया था, वो उम्मीद टूटी है। सदन के बाद सड़क की लड़ाई भी सरकार के खिलाफ होगी।