छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |
भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नितिन नबीन ने ली सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के साथ वन टू वन और कोर ग्रुप की बैठक

भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नितिन नबीन ने ली सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के साथ वन टू वन और कोर ग्रुप की बैठक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नितिन नबीन अपने दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नितिन नबीन ने भाजपा जिला प्रभारियों की बैठक ली जिसमे संगठन को मजबूती प्रदान करने और जिला स्तर पर संगठन की गतिविधियों के साथ साथ आगामी कार्ययोजना को ले कर चर्चा हुई। भाजपा जिला प्रभारियों की बैठक के उपरांत भाजपा प्रदेश प्रभारी व सहप्रभारी ने संगठन की बैठक ली, जिसमें संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, भाजपा महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, नारायण चंदेल मौजूद रहे। भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से उक्त बैठक में शामिल रहे। संगठन की बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, प्रदेश सरकार की विफलता और जनहित से जुड़े विषयों को ले कर जनता के बीच जाने के संबंध में रणनीति बनी साथ ही संगठन को मजबूती देते हुए प्रदेश से जिला और मंडल स्तर से बूथों तक कार्ययोजना बना कर मजबूती के साथ क्रियान्वयन को ले कर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों व भाजपा नेताओं ने भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नितिन नबीन के सामने प्रदेश सरकार की नाकामियों को रखते हुए सरकार के खिलाफ किये गए धरना प्रदर्शन की जानकारियां दी। भाजपा नेताओं ने पिछले दिनों कांकेर में भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की घटना को गंभीरता से रखा साथ ही छत्तीसगढ़ में पहाड़ी कोरवा जनजाति के साथ हो रही ज्याददतियों से भी प्रभारी व सहप्रभारी को अवगत करवाया गया। शराब के मामले में अन्य प्रदेश की अवैध शराब सहित महिला के साथ बढ़ते अपराध सहित सरकार की नाकामियों को प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नितिन नबीन के समक्ष रखा गया। बैठक में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने व विभिन्न विषयों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनी।

भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नितिन नबीन ने सभी मोर्चा प्रकोष्ठों की भी बैठक ली बैठक में सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा हुई जिसमें मोर्चा प्रकोष्ठों के नवनियुक्त पदाधिकारियों से परिचयात्मक भेंट के साथ साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। शनिवार के अपने प्रवास के प्रथम दिन संगठनात्मक बैठकों के भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नितिन नबीन ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक ली। बैठक में डॉ रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल,धरम लाल कौशिक, विक्रम उसेंडी, रामविचार नेताम, पवन साय, पुन्नूलाल मोहिले, वर्चुवल माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जी उपस्थित थे। कोर ग्रुप की बैठक के पूर्व भाजपा कोर ग्रुप के सदस्यों ने प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन जी को पुष्प गुच्छ भेंट कर कर पथ निर्माण मंत्री बनने पर बधाई दी ।
 

छत्तीसगढ़: भाजपा महिला नेत्री ने अपनी टीम के साथ थामा आम आदमी पार्टी का साथ

छत्तीसगढ़: भाजपा महिला नेत्री ने अपनी टीम के साथ थामा आम आदमी पार्टी का साथ

बालोद, आम आदमी पार्टी का छत्तीसगढ़ में बढ़ते जनाधार के मद्देनजर आज बालोद में जिला कार्यालय का उदघाटन के अवसर पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी व प्रदेश के वरिष्ट पदाधिकारी की मौजूदगी में भाजपा महिला नेत्री डॉली साहू ने अपनी टीम के साथ आज आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिसे लेकर जिला बालोद के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया ।
आज के इस कार्यालय उदघाटन कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि निश्चित रूप से हम 2023 में छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है पिछली चुनाव में हमने जो मेहनत की थी उसे प्रदेश की जनता ने सराहा है भले हम सरकार बनाने में सफल नही रहे परंतु 2023 में जनता हमसे उम्मीद लगाए हमारी ओर देख रही है क्योंकि जिस प्रकार 15 साल भाजपा की सरकार रही व 2 साल से वर्तमान कांग्रेस की सरकार का कार्यकाल देख रहे है , वर्तमान भूपेश सरकार हर मोर्चे में विफल साबित हुई है भूपेश सरकार की किये चुनावी सभी वायदे झूठे साबित हो रहे है आज इनसे जनता त्रस्त है एवं आनेवाले समय मे छत्तीसगढ़ की जनता को आम आदमी पार्टी के एक विकल्प रूप में दिख रही है आज इसी की शुरुआत हमने बालोद जिले से कर रहे है ।
कोमल हुपेंडी ने कहा आज हम छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में अपन पार्टी कार्यालय का उदघाटन कर रहे है लेकिन वो दिन दूर नही जब हम इसी प्रकार हमारी सरकार बनते ही हर जिले हर कस्बे में एक सर्वसुविधायुक्त हॉस्पिटल व स्कूल खोलेंगे ।


12/2/2021 दिन शुक्रवार को आम आदमी पार्टी बालोद जिला कार्यालय का शुभारंभ किया गया जिसमें बढ़ चढ़ के हिस्सा लेने पूरे प्रदेश से पदाधिकारी उपस्थित हुए आज का कार्यक्रम कुछ इस प्रकार रहा सुबह 8.30 बजे माँ गंगा मैया जी की पूजा अर्चना कर झलमला से बालोद तक जितने भी महान पुरुषों की मूर्तिया हैं उनकी पूजा कर माल्यार्पण किया गया, 11.30 बजे पंडित जी द्वारा ऑफिस में विधिवत पूजा अर्चना की गई एवं मुख्यअतिथियो के करकमलों द्वारा फीता काटकर पार्टी कार्यालय का शुभराभ किया गया 2 बजे से मुख्यअतिथियो के द्वारा कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया तद्पश्चात बालोद जिला टीम के द्वारा बालोद के वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को साल , श्री फल, एवं भोजन रूपी प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यालय उद्घाटन समारोह के दौरान पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों को मुख्यअतिथि के द्वारा पार्टी की टोपी पहना कर विधिवत पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाया गया।
आज के कर्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे प्रदेश सह संयोजक सूरज उपाध्याय ,प्रदेश संगठन मंत्री प्रफुल्ल बैस , सह संगठन मंत्री दुर्गा झा , प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चन्द्राकर, सह संगठन मंत्री देवलाल नरेटी, बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर, नारायण पुर जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाग, नंदगांव जिला अध्यक्ष खेमराज वर्मा, कवर्धा जिला अध्यक्ष पवन चंद्रवंशी, बालोद जिला अध्यक्ष दीपक आरदे, जिला सचिव कामता प्रसाद भंडारी, जिला उपाध्यक्ष संतोष देवांगन, संगठन मंत्री नारायण रॉव, कोषध्यक्ष महेंद्र साहू, जिला युवा प्रकोष्ट अध्यक्ष बसन्त निषाद, किसान प्रकोष्ट बालक साहू, देवेंद्र देशमुख, अमित भास्कर, विशेश्वर सिन्हा, देवल साहू , श्री राम निषाद, डॉली साहू, शशि चन्द्राकर, पूजा गावड़े , गुमान साहू, ताम्रजल साहू, मधुसूदन साहू कुशल कलिहारी हुमन सिंह झरिया भीष्मपितामह साहू शकर बंजारे राकेश साहू मनीराम शिसूपाल देव देवांगन केवल भरतदुव्ज एवं तमाम कार्यकर्ता व प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अज़ीम खान उपस्थित रहे ।
 

केन्द्र की भाजपा सरकार तो सिर्फ जुमलों की सरकार है जो पानी में ही पकौड़ा तलता है, छत्तीसगढ़ सरकार जो कहती है वो करती है - वंदना राजपूत

केन्द्र की भाजपा सरकार तो सिर्फ जुमलों की सरकार है जो पानी में ही पकौड़ा तलता है, छत्तीसगढ़ सरकार जो कहती है वो करती है - वंदना राजपूत

रायपुर। छत्तीसगढ सरकार की महत्त्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना के ऐतिहासिक निर्णय से छत्तीसगढ़ मुस्कुरा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोधन न्याय योजना के तहत अब तक 74.48 करोड़ का गोबर खरीदा है। देश में पहली राज्य सरकार है जो इतनी बड़ी मात्रा में गोबर की खरीदी कर रही है। सरकार पशुपालकों से 2 रुपए किलो गोबर खरीदती है। कोई सोच भी नहीं पाये थे लेकिन वह कार्य कांग्रेस सरकार ने कर दिखाया। छत्तीसगढ़ सरकार के दूरदर्शिता निर्णय के कारण गढबों नवा छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है। प्रदेश में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। कांग्रेस के सरकार जो कहती है वो वादा पूरा करती है। केन्द्र की भाजपा सरकार तो सिर्फ जुमलों की सरकार है जो पानी में ही पकौड़ा तलता है।

गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ के लिये बना वरदान
प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि गोठान में ही खरीदे गए गोबर का वर्मी कंपोस्ट बनाया जाता है। इसके साथ ही इसके मार्केटिंग का भी प्रबंध किया जा रहा है, ताकि इसका लाभ राज्य के किसानों को मिल सके। वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति और उत्पादन में बढ़ोतरी के साथ-साथ उत्पादित खाद्यान्न की पौष्टिकता भी अच्छी होती है। गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में खरीदे जा रहे गोबर से बड़ी मात्रा में वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण जारी है।
प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि “यह एक ऐसी योजना है जिससे राज्य के किसानों, पशुपालकों और मजदूरों को लाभ होने वाला है। छत्तीसगढ़ की 90 प्रतिशत जनसंख्या अपनी आजीविका के लिए खेती पर निर्भर करती है। गोधन न्याय योजना इन लोगों के लिये वरदान बन गया लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेता इसका विरोध कर रहे थे?
प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि गोबर खरीदी को समझना भाजपा के बस की बात नहीं। दरअसल भूपेश बघेल की सरकार ने गोबर खरीदी की जो पहल की है उससे भाजपा के पाँवों के नीचे से जमीन खिसक गयी है। छत्तीसगढ़ के भोली-भाली जनता के प्रति केन्द्र सरकार तो सतौला व्यवहार का रवैया तो था, अब प्रदेश के भाजपा नेता भी नरेन्द्र मोदी के सूर में सूर मिला रहे है। यह बीजेपी की नकारात्मक और छत्तीसगढ़ विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।“
 

जशपुर की रुला देने वाली घटना, "क्या यही हैं कांग्रेस राज में न्याय"- शालिनी राजपूत

जशपुर की रुला देने वाली घटना, "क्या यही हैं कांग्रेस राज में न्याय"- शालिनी राजपूत

रायपुर। जशपुर जिले में रुला देनी वाली घटना पर, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने प्रदेश सरकार से पूछा हैं कि क्या यही न्याय हो रहा हैं कांग्रेस सरकार के राज में जहाँ छत्तीसगढ़ की बेटी को एक नहीं दो नहीं बल्कि सात सात बार बेचा जाता हैं और अब होगा न्याय का नारा देने वाली संवेदनहीन भूपेश बघेल की सरकार हाथ पर हाथ धरी बैठी रहती हैं। उन्होंने कहा कि जब महिला के गुम होने की शिकायत की गयी थी 6 महीने पहले पीड़िता के पिता द्वारा जब गुहार लगाया जा रहा था तब क्या न्याय की बात करने वाली छत्तीसगढ़ की सरकार नींद में थी क्या?
भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनीं राजपूत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल करते हुए कहा कि आपके मंत्री मंडल के मंत्री शिवकुमार डहरिया का बयान जिसमे उन्होंने बलात्कार की घटना को छोटी घटना बताया था और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक द्वारा कहा जाता है कि महिलाएं अपनी मर्जी से संबंध बनाती है । यह महिलाओं के प्रति आपकी सरकार की सोच बताती है। इन घटनाओ को याद दिलाते हुए पूछा हैं कि जशपुर की हृदयविदारक रुला देने वाली घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जवाब देना चाहिए और बताना चाहिए कि चूक और लापरवाही कहां हुई हैं और क्या उनके मंत्री की ही तरह छत्तीसगढ़ में महिलाओं के विरुद्ध लगातार हो रहे अपराध को देखने और महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश सरकार का रुख स्पष्ठ करना चाहिए।
उन्होंने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध करवाने एवं शीघ्र अतिशीघ्र न्याय दिलाने एवं इस पूरे मामले में प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर कार्यवाही की मांग की हैं। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से तत्काल उन पुलिस कर्मियों जिन्होंने 6 महीने तक इस हृदयविदारक घटना में कोई कार्रवाई नहीं की को सस्पेंड करने व कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर भविष्य के लिए आदर्श प्रस्तुत करने की मांग की है।
 

प्रदेश में चल रहा अवैध शराब का अलग मंत्रालय: कौशिक

प्रदेश में चल रहा अवैध शराब का अलग मंत्रालय: कौशिक

रायपुर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि पूरे प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री चरम पर है। इसे रोकने में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से नाकाम है। लेकिन जब अवैध शराब के विरोध में जनमानस और समाज मुखर हो रहा है तो प्रदेश की सरकार पुलिसिया दमन का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि अब लगने लगा है कि प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री को लेकर अलग से मंत्रालय ही चल रहा है। जिसके माध्यम से ही पूरे प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री को लेकर शराब तस्करों के तरफ से एक लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके आगे आबकारी विभाग मौन है जो कई सवालों को जन्म देता है।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि महासमुंद जिले के कोमाखान थाना के अंतर्गत ग्राम नर्रा में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों की बात सुनने के बजाय उन्हें बल पूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया है जो अलोकतांत्रिक घटना है। अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीण सत्याग्रह चला रहे हैं तो वहीं प्रदेश की सरकार असत्यता को आधार मानकर आंदोलन को कुचलने में लगी है जिसका हम निंदा करते है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कमोबेश एक ही स्थिति है। गांव, गली, कूचे में अवैध शराब सहजता से उपलब्ध है और यही प्रदेश की सरकार है जो शराबबंदी के नाम पर सत्ता पर आयी है लेकिन अब सत्ता में आने के बाद अवैध शराब की बिक्री को प्रोत्साहित कर रही है।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने नर्रा गांव में गिरफ्तार किए गए ग्रामीणों के संबंध में महासमुंद के एसपी को जनहित में काम करने के साथ ही बेवजह किसी को परेशान नहीं करने की बात कही है। नर्रा में गिरफ्तार ग्रामीणों के समर्थन में स्थानीय लोगों में आक्रोश है जिसे लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया है साथ ही न्याय नहीं मिलने पर उग्र प्रदर्शन की बात कही गई है।
 

 किसानों की 11000 करोड़ की कर्जमाफी भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने की: शैलेष नितिन त्रिवेदी

किसानों की 11000 करोड़ की कर्जमाफी भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने की: शैलेष नितिन त्रिवेदी

रायपुर। गंगाजल को लेकर दिए विवादित बयान की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि राजनीतिक हताशा के दौर से गुजर रहे भाजपा के पूर्व मंत्री और नेता गंगाजल को लेकर गलतबयानी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मुद्दाविहीन हो चुकी भाजपा ने लगातार छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार परंपरा संस्कृति का ही विरोध कर किया। कांग्रेस नेताओं ने  गंगाजल नहीं  नाली का पानी लिया था कहकर गंगाजल को अपमानित कर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का काम भी किया है जिसका कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। 

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि गंगाजल हाथ में लेकर तो कांग्रेस की 15 नवंबर 2018 को ली गयी पत्रकारवार्ता में कर्जमाफी का वादा किया गया था। छत्तीसगढ़ के 20 लाख किसान परिवारों की 11 हजार करोड़ का कर्जमाफी का लाभ मिला है। भाजपा और भाजपा के नेताओं को कांग्रेस की जन कल्याणकारी सरकार के मुखिया भूपेश बघेल के विरोध में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा है। मुद्दाविहीन हो चुकी भाजपा और भाजपा के नेता विरोध की मर्यादा को भूलकर अमर्यादित बयानबाजी में लगे हैं जो छत्तीसगढ़ की संस्कृति परंपरा और संस्कार के विपरीत धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने वाला है। 

कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि जिन जिन स्थानों पर भाजपा नेताओं ने  गंगाजल की तुलना नाली के पानी से कर गंगाजल का अपमान किया है, वहां वंहा पर गंगाजल छिड़क कर शुद्धीकरण किया जाना चाहिए और भाजपा के नेताओं को भी अपने तन मन के शुद्धिकरण के लिये गंगाजल ग्रहण करना चाहिए ताकि उनके मन में बैठे घृणा की भावना, कटुता, किसानों का विरोध, युवाओं का विरोध की र्दुभावना का नाश हो और छत्तीसगढ़ की खुशहाली उन्नति तरक्की के लिए भाजपा जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा सके।

कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि गंगाजल हाथ में लेकर किसानों की कर्जमाफी के समयबद्ध वायदे का न केवल कांग्रेस सरकार ने निश्चित समय से पहले पूरा किया हैं बल्कि घोषणापत्र के अन्य वादों को भी पूरा किया है। किसानों के धान का 2500 रु. दाम दिया गया और भाजपा की केन्द्र सरकार के द्वारा डाली गयी बाधाओं के बावजूद किसानों को लाभ पंहुचाने के लिये राजीव गांधी न्याय योजना जैसी मजबूत योजना बनाई गयी है, बिजली बिल हाफ, छोटे प्लाटों की रजिस्ट्री से प्रतिबंध हटाना, आदिवासियों की ज़मीन लौटाना,  तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति बोरा करना, जाति प्रमाण पत्र का सरलीकरण सहित 36 बिंदुओं में किए गए वादों में से अधिकांश वादों को बिंदुवार पूरा करने का ऐतिहासिक काम सवा 2 साल में  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने किया है।
 भाजपा और उनके मंत्रियों को बुद्धिजीवियों की जगह आम जनता के बीच जाना चाहिए: पुनिया

भाजपा और उनके मंत्रियों को बुद्धिजीवियों की जगह आम जनता के बीच जाना चाहिए: पुनिया

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने केंद्रीय मंत्री के बजट पर बुद्धिजीवियों से चर्चा पर चुटकी ली है। पीएल पुनिया ने कहा कहा कि भाजपा और उनके मंत्रियों को बुद्धिजीवियों की जगह आम जनता के बीच जाना चाहिए, जिनके लिए बजट होता है।

उन्होंने कहा कि आख़िर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बजट के बारे में क्या चर्चा करेंगे, इस बजट में ऐसी कोई चीज़ नहीं जिस पर बुद्धिजीवियों से रायशुमारी करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री केवल गुमराह करने के लिए बुद्धिजीवियों से चर्चा कर रहे हैं। 

पुनिया ने कहा कि यह सरकार दिन-ब-दिन पेट्रोल डीजल और गैस के दाम में बढ़ोतरी कर रही है और देश के गिने चुने अपने पूंजी पतियों को फायदा पहुंचाने के लिए नीति बना रही है पीएल पुनिया ने सत्ता और संगठन में बेहतर सामंजस्य के लिए जिला स्तर पर बैठक आयोजित करने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस के पदाधिकारी पंपलेट और फ्लेक्स जैसे अन्य माध्यमों से सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर आमजनों के बीच जाएंगे।
भाजपा नेताओं ने कसा तंज कहा महापौर द्वारा जारी ' तुंहर सरकार तुंहर द्वार ' कार्यक्रम के नाम पर हो रहा है ढकोसला

भाजपा नेताओं ने कसा तंज कहा महापौर द्वारा जारी ' तुंहर सरकार तुंहर द्वार ' कार्यक्रम के नाम पर हो रहा है ढकोसला

रायपुर, कांग्रेस के महापौर द्वारा जारी 'तुंहर सरकार तुंहर द्वार' कार्यक्रम के नाम पर हो रहे ढकोसला के बारे में जनता को जागरूक करने व इसकी सच्चाई जनता के सामने लाने के लिए, आज भारतीय जनता पार्टी, जिला कार्यालय, एकात्म परिसर में रायपुर नगर निगम के भाजपा के पार्षद गण , पार्षद पदप्रत्याशी, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक में सभी ने एक स्वर में कल भाजपा के पूर्व पार्षद व वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल विश्वकर्मा को लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने से रोकने की कोशिश व पुलिस प्रशासन को आगे कर भाजपाइयों को डराने के प्रयास की निंदा की गई। व तय किया गया कि अब जिन जिन वार्डों में यह कार्यक्रम होगा वहां भाजपा के पार्षद, पार्षद प्रत्याशी व कार्यकर्ता गण जनता की आवाज को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
जनता का कार्य नहीं रुकना चाहिए। परंतु यह कार्य करने का जो ढोंग कर रहे है , उसकी भी पोल खोलनी चाहिए - बृजमोहन 
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में किए संपत्ति कर आधा किए जाने के वादे को अभी तक पूरा नहीं कर पाई है। भाजपा शासन में शहर को यातायात जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रावण-भाठा में अंतरराजयीय बस स्टैंड का निर्माण कर दिया गया था उसे 2 साल बीतने के बाद चालू भी नहीं करा पाई है। अमृत मिशन के तहत 12 साल पहले पूर्व महापौर सुनील सोनी के कार्यकाल में जो टंकियां बनी थी। उससे आज भी पाइप लाइन से जोड़कर पूरे शहर में पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं कर पाई है । सरकार जो कार्य अपन दुआर में बैठकर कर सकती है वह तो कर नहीं पा रही है और लोगों के घर तक पहुंचने का नाटक कर रही है।


संगठित होकर जनता के मुद्दे हर जगह पुरजोर तरीके से उठाने की जरूरत है- खूबचंद पारख
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व रायपुर प्रभारी श्री खूबचंद पारख ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा संगठित होकर संगठन को साथ लेकर जनता के मुद्दे हर जरूरी जगह उठानी चाहिए , यह हमारा दायित्व ही नहीं बल्कि विपक्ष के नाते कर्तव्य भी है।


अच्छे काम की नकल करने के लिए भी अकल की जरूरत होती है। और जनता तो सदैव सर्वोपरि होती है- श्रीचन्द
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि महापौर एजाज ढेबर भाजपा शासन में किए गए कार्यक्रमों की नकल कर रही है। परंतुअच्छे काम की नकल करने के लिए भी अकल की जरूरत होती है। आज जब महापौर जनता के बीच जा रहे हैं तो वहां उन्हें जो विरोध का सामना करना पड़ रहा है उससे उन्हें पता लग गया कि सिर्फ इवेंट कंपनी को सामने रखकर कार्यक्रम कराना महत्वपूर्ण नहीं होता महत्वपूर्ण होता है जनता के कार्य को अपना कार्य समझ कर करना। और लोकतंत्र में तो जनता सदैव सर्वोपरि होती है आज प्रधानमंत्री आवास योजना लगभग बंद से हो गए हैं। राशन कार्ड श्रमिक कार्ड विधवा पेंशन कार्ड आयुष्मान कार्ड ऐसी बहुत सी योजनाएं हैं जिनके लिए जनता दर-दर भटक रही है साथ ही उन्होंने महापौर को चेतावनी देते हुए कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध करना विपक्ष का अधिकार होता है फिर भी अगर कल पूर्व पार्षद के खिलाफ जो घटना हुई है उसकी पुनरावृत्ति होती है तो भाजपा उग्र प्रदर्शन करेगी।


बैठक का संयोजन भाजपा महामंत्री ओंकार बैस ने व संचालन भाजपा महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर ने किया आभार प्रदर्शन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने किया।


भाजपा मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि बैठक में रायपुर ग्रामीण के पूर्व विधायक नंदे साहू, छगन मूंदड़ा , संजय श्रीवास्तव, अशोक पांडे, प्रफुल्ल विश्वकर्मा , सूर्यकांत राठौर, महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मीनल चौबे , जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष योगी अग्रवाल , उपाध्यक्ष सत्यम दुबे, बजरंग खंडेलवाल, आशू चंद्रवंशी , मुरली शर्मा, मंत्री अकबर अली , हरीश ठाकुर , मनीषा चंद्राकर, वरिष्ठ पार्षद मृत्युंजय दुबे , मनोज वर्मा, सरिता वर्मा, मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर सालिक सिंह ठाकुर महेश शर्मा गोरेलाल जी , ज्ञानचंद, वंदना राठौर , उत्कर्ष त्रिवेदी उपस्थित थे।
 

जनता के सपनों का हुआ बँटाधार, फिर जोर से पड़ी महँगाई की मार, जनता हार गयी, महँगाई मार गयी - वंदना राजपूत

जनता के सपनों का हुआ बँटाधार, फिर जोर से पड़ी महँगाई की मार, जनता हार गयी, महँगाई मार गयी - वंदना राजपूत

रायपुर। बजट के दो दिन बाद ही नरेन्द्र मोदी के सरकार ने देशवासियों को एक बार फिर से महंगाई का झटका दिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि केन्द्र में फेलवर सरकार होने के कारण प्रतिदिन महंगाई अत्यधिक ही बढ़ती जा रही है। यूपीए सरकार के समय गैस सिलेंडर का दाम लगभग 375 रूपए रहता था, इसमें मात्र 25 पैसे, 50 पैसे गैस सिलेंडर के महंगा होने पर भाजपा नेता एवं नेत्रियां सड़कों पर लकड़ी के चूल्हे से प्रदर्शन करते थे। आज वही रसोई गैस सिलेंडर 1100 रूपये, 1200 रुपये महंगा हो चुका है पर भाजपा नेत्रियां चुप्पी साधे हुए है। उस पर विडंबना यह है कि वित्त मंत्री के पद पर एक महिला आसीन है उसके बाद भी कमर तोड़ महंगाई से भारत की माताएँ परेशान है। हर एक घर से महिलाओं की आवाज आ रही है अब बस करो मोदी जी और कितना रूलाओगे? महंगाई पे गरजने वाले की नाक के नीचे से पेट्रोल-डीजल का दाम शतक पार कर रहा है मोदी जी यदि आप गृहस्थ होते तो समझ में आता कि आय तो बढ़ती है नहीं, मगर महंगाई ने तो पंख ही लगा लिये है। पेट्रोल-डीजल के दामों के वृद्धि होने से परिवहन लागत बढ़ने के साथ हर एक दैनिक जीवन की आवश्यकता की वस्तुओं के दाम भी बढ़ गये हैं। भाजपा के नेताओं से पूरा देश सवाल कर रहा है कि इस बेलगाम महंगाई के बावजूद अब सड़क पर प्रदर्शन क्यों नहीं ? जब से केन्द्र में भाजपा सत्ता में आई है तब से एक भी काम ऐसा नहीं किया गया जिससे लोगों को राहत मिली हो।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि यूपीए शासनकाल में बात-बात पर धरना प्रदर्शन करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता आज अपनी सरकार के दौरान देश के लोगों की हो रही दुर्गति को देखकर भी क्यों आंखें बंद किए हुए हैं? प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि किसानों के हित की बात करने वाली भाजपा के राज में ही आज किसानों की अत्यधिक दुर्दशा हो रही है।
रसोई गैस के दामों में निरंतर की जा रही बढ़ोतरी को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ तो भाजपा उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर गरीबों को देने की बात करती है, तो दूसरी तरफ आम लोगों के लिए रसोई गैस की कीमतों में लगातार धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी करके लोगों के साथ धोखा कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि जब कोरोना संकटकाल में फंसे मजबूर हताश, परेशान, लाचार गरीब किसान, मजदूर, महिलाओं को मदद करने की बारी आती है तब भाजपा सरकार वित्तीय अभाव होने का विधवा विलाप करती है। केन्द्र सरकार महंगाई नियंत्रित करने में विफल हो गई है।अगामी चुनाव में इस विफलता का प्रतिसाद जनता इस महंगाई बढ़ाने वाली सरकार को अवश्य देगी।
 

लोकतांत्रिक तरीके से ज्ञापन देने पहुंचे पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा को महापौर ने पुलिस  बुलवाकर गिरफ्तार करवाया

लोकतांत्रिक तरीके से ज्ञापन देने पहुंचे पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा को महापौर ने पुलिस बुलवाकर गिरफ्तार करवाया

रायपुर। आज तूहर सरकार तूहर द्वार कार्यक्रम में तात्यापारा वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर महापौर जी को ज्ञापन देने का कार्यक्रम था वार्ड की सैकड़ों जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तात्यापारा वार्ड के पूर्व पार्षद एवं नगर निगम के पूर्व सभापति श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी ज्ञापन देने शिविर में पहुंचे थे ।परंतु जैसे ही महापौर एजाज ढेबर शिविर में पहुंचे तो उनके साथ आए बाउंसर जैसे कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी करना चालू कर दिए। महिलाओं के साथ बदतमीजी की एवं धक्का-मुक्की की जिसके कारण कुछ देर के लिए विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई परंतु प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी ने स्थिति को संभालते हुए शिविर में ही अपने ज्ञापन देने की मांग को लेकर जमीन पर बैठ गए। लेकिन महापौर जी अपने भाषण देने में मस्त रहे और कुछ देर नारेबाजी करने के बाद जब महापौर जी ज्ञापन लेने नहीं आए तो पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक एवं बदतमीजी के साथ ऐसा लग रहा था कि पुलिस कांग्रेस का बिल्ला लगाकर काम कर रही है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को एवं पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा को जबरदस्ती उठाकर थाने ले आई। जहां पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी जी के नेतृत्व में आजाद चौक थाने में धरने पर बैठ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं के दबाव में कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने थाना धरना स्थल पर ही आकर प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी से ज्ञापन लिया । कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने भरोसा दिलाया कि वह इस ज्ञापन को कलेक्टर के माध्यम से कमिश्नर तक पहुंचाएंगे एवं जो भी मांगे इस ज्ञापन के माध्यम से की गई है उसे जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा।


भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि विपक्ष के लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने के हकों को कांग्रेस सरकार नहीं छीन सकती है और भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार के इन दमनकारी रवैया से डरने वाले नहीं जनता के हित में जब जब और जहां जहां जरूरत पड़ेगी भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपना विरोध प्रकट करेंगे चाहे इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े।
 

BJP महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की सूचि हुई जारी, देखे किनको मिली जगह

BJP महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की सूचि हुई जारी, देखे किनको मिली जगह

रायपुर, भाजपा महिला मोर्चा की जंबो कार्यकारिणी गठित कर ली गयी है। प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने अपनी टीम में 100 से ज्यादा लोगों को दी है। प्रदेश अध्यक्ष शालिनी ने अपनी टीम में पांच उपाध्यक्ष, दो प्रदेश महामंत्री, छह प्रदेश मंत्री सहित 20 सक्रिय नेत्रियों को जगह दी है। मीनल चौबे, ममता साहू, रेखा मेश्राम, सुषमा खलको, शीतल नायक को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि विभा अवस्थी और पूर्व विधायक चंपा देवी पावले को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। हेमलता शर्मा कोषाध्यक्ष बनायी गयी है। वहीं शैलेनेंद्र परगनिया, दीप्ति पांडेय, श्याम बाई साहू, माया बेलचंदन, संगीता शर्मा और भावना बेहरा प्रदेश मंत्री बनायी गयी है। बिंदु महेश्वरी प्रदेश कार्यालय मंत्री बनायी गयी है। मीडिया प्रभारी किरण बघेल और सोशल मीडिया प्रभारी कीर्तिका जैन को बनाया गया है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की संख्या 69 है, जबकि प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य 19 और प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्यों की संख्या 36 है। जिलाध्यक्षों की भी सूची जारी की गयी है। रायपुर शहर की जिलाध्यक्ष सीमा संतोष साहू बनायी गयी है, वहीं रायपुर ग्रामीण की अध्यक्ष सोना वर्मा, बलौदाबाजार की जिलाध्यक्ष सुलोचना यादव, , गरियाबंद की अंजूनायक, महासमुंद की कौशल्या बंसल, धमतरी की विथिका विश्वास, बालोद की दीपा साहू, राजनांदगांव की किरण साहू, बेमेतरा की लता वर्मा, कवर्धा की मधु तिवारी, कांकेर की उमा शर्मा, कोंडगांव की अनिता नेतमा, बस्तर की रामकुमारी यादव, दंतेवाड़ा की ओजस्वी मंडावी, सुकमा की चंद्रिका गुप्ता, बीजापुर जया चिन्डम, बिलासपुर जयश्री चौकसे, मुगेली वर्षा ठाकुर, जशपुर में ममता कश्यप, सरगुजा फुलेश्वरी पैकरा, बलरामपुर शकुंतला पोर्ते, कोरिया उर्मिला नेताम और गौरेला पेड्रा मरवाही से विभा नरहेल को जिम्मेदारी दी गयी है।
देखे पूरी लिस्ट:-
 

आरएनए एक्स्ट्रेक्शन किट की ख़रीदी के टेंडर में भारी अनियमितता के ख़ुलासे के मद्देनज़र स्वास्थ्य मंत्री के स्पष्टीकरण पर भाजपा प्रवक्ता अनुराग ने कह दी ये बड़ी बात, पढ़े पूरी खबर

आरएनए एक्स्ट्रेक्शन किट की ख़रीदी के टेंडर में भारी अनियमितता के ख़ुलासे के मद्देनज़र स्वास्थ्य मंत्री के स्पष्टीकरण पर भाजपा प्रवक्ता अनुराग ने कह दी ये बड़ी बात, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कोविड-19 की जाँच के लिए आरएनए एक्स्ट्रेक्शन किट की ख़रीदी के टेंडर में भारी अनियमितता के ताज़ा ख़ुलासे के मद्देनज़र प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री के स्पष्टीकरण को बेहद गंभीर संकेत करने वाला बताया है। श्री सिंहदेव ने सवाल किया कि विभागीय मंत्री की मनाही के बाद किसने उक्त आपूर्तिकर्ता कंपनी को उक्त किट की आपूर्ति करने के लिए कहा? इस बात की जाँच होनी चाहिए कि किट सप्लाई करने पर अवैध तरीक़े से टेंडर हथियाने का काम किसके इशारे पर हुआ? उन्होंने कहा कियह प्रकरण स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की अक्षमता को भी दिखता है औऱ वे एक कमजोर शोषित पीड़ित मंत्री के रूप में जाने जाएंगे ।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सिंहदेव ने कहा कि कोविड-19 की जाँच के लिए आरएनए एक्स्ट्रेक्शन किट की ख़रीदी के टेंडर में भारी अनियमितता का ताज़ा ख़ुलासा प्रदेश सरकार की कमीशनखोरी और काली कमाई का भंडा फोड़ने के लिए पर्याप्त है जिसमें स्वैब सैंपल के ज़रिए कोरोना के आरएनए की जाँच के काम आने वाली किट की ख़रीदी 320 रुपए में की जा रही है जबकि उसकी वास्तविक क़ीमत सिर्फ़ 100 रुपए बताई गई है। आपूर्तिकर्ता कंपनी वही किट ओड़िशा और कर्नाटक में एक तिहाई दाम पर दे रही है। मंत्री सिंहदेव ने माना है कि आपूर्तिकर्ता ने 100 रुपए में किट देने के मामले को लेकर मुलाक़ात की थी। उस दिन सप्लायर ने मंत्री सिंहदेव से आपत्तिजनक ढंग से चर्चा करते हुए पेशकश की थी कि ‘कुछ ज़रूरत हो तो बताइएगा’, जिस पर मंत्री ने सप्लायर को नहीं आने को कह दिया था। भाजपा प्रवक्ता श्री सिंहदेव ने कहा कि जब नीतिगत तौर पर ख़रीद कमेटी के फैसले को मानने पर सिद्धांतत: सहमति बन गई थी तो फिर बिना विभागीय मंत्री की जानकारी के उक्त किट की आपूर्ति होना एक बड़े घोटाले की ओर इशारा कर रहा है। श्री सिंहदेव ने सवाल किया कि अपने किसी मंत्री के फैसले को पलटना मुख्यमंत्री का अधिकार माना जाए तो क्या मंत्री सिंहदेव का इशारा इस घोटाले के लिए मुख्यमंत्री की ओर है? इस मामले में अनियमितता सामने लाकर टेंडर में गड़बड़ी पकड़ने वाले अधिकारी को नोटिस दिए जाने पर प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेअब इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जाँच कराए जाने की ज़रूरत बताई है।
 

ढोल पटाखे व कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह के बीच भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ के संयोजको ने पदभार ग्रहण किया

ढोल पटाखे व कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह के बीच भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ के संयोजको ने पदभार ग्रहण किया

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी एकात्म परिसर में आज प्रदेश के सभी तरफ से आए कार्यकर्ताओं के मध्य 14 प्रकोष्ठ का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था ।
भाजपा अपनी राजनीतिक के साथ-साथ सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन करती है हमारे प्रकोष्ठ इसकी कड़ी है - विष्णुदेव साय
पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ना केवल एक राजनीतिक संगठन है। बल्कि अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन बखूबी जानती है ।उन्होंने समाज के सभी अंगों को आगे लाने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठओं का गठन किया है। जिसके माध्यम से हर वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ अपने आपको जुड़ा महसूस करें। विशेषकर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ,सैनिक प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ, एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजकओ से आवाहन किया कि आप अपने कार्य से समाज के हृदय में स्थान बना सकते हैं उन्होंने सभी संयोजको को बधाई दिया।


प्रकोष्ठ सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए वंचित वर्गों को सामने लाने का कार्य करें - बृजमोहन अग्रवाल
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने कहा यह अवसर आपके कार्य दिखाने का है । सारे प्रकोष्ठ अपने अपने क्षेत्र में जनता को होने वाली परेशानियों के लिए जनता के साथ खड़े होकर संघर्ष करें और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए वंचित वर्ग को आगे लाने का प्रयत्न करें । नवनिर्मित सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक से उन्होंने आवाहन किया कि हमारे देश की सेवा करने वाले जवान के परिजन की चिंता व उनके भविष्य के उत्थान के लिए आप कार्य करें।


पदभार ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी पूर्व मंत्री राजेश मूणत,रामप्रताप सिंह,अमित साहू, छगन मूंदड़ा,सरला कोसरिया,महासमुंद जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, डॉ सलीम राज की उपस्थिति में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह संयोजक ने पदभार लिया।
समारोह में बड़ी संख्या में महासमुंद क्षेत्र के कार्यकर्ता ढोल पटाखे लेकर चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. विमल चोपड़ा के साथ पहुचे। आज,विधि प्रकोष्ठ जयप्रकाश चंदवंशी, आर्थिक प्रकोष्ठ राजेश अग्रवाल,सह संयोजक अमित चिमनानी,एनजीओ प्रकोष्ठ सुरेन्द्र पाटनी, मछुवारा प्रकोष्ठ के नेहरू निषाद, शिक्षा प्रकोष्ठ विशेश्वर पटेल, सहकरिता प्रकोष्ठ संयोजक शिशकांत द्विवेदी,व्यापार प्रकोष्ठ लाभचंद बाफना,सह संयोजक सुभाष अग्रवाल,व्यवसायी प्रकोष्ठ प्रदीप सिंह, झुग्गी- झोपड़ी प्रकोष्ठ महेन्द्र पंडित, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ राजेश अवस्थी, आरटीआई प्रकोष्ठ विजयशंकर मिश्रा, बुनकर प्रकोष्ठ पुरूषोत्तम देवांगन, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ सीताराम निषाद ने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक राजेश अवस्थी ने किया। आभार प्रदर्शन एनजीओ प्रकोष्ठ के सुरेंद्र पाटनी ने किया।
 

केन्द्र सरकार अपने जेब भरने के लिए आम आदमी के जेब मे डाका डाल रही है, बेलगाम महंगाई के बावजूद बीजेपी नेत्रियां भी खामोश क्यों - वंदना राजपूत

केन्द्र सरकार अपने जेब भरने के लिए आम आदमी के जेब मे डाका डाल रही है, बेलगाम महंगाई के बावजूद बीजेपी नेत्रियां भी खामोश क्यों - वंदना राजपूत

रायपुर। केन्द्र सरकार के गलत नीति के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने से महंगाई प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि बेलगाम महंगाई से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। पेट्रोल और डीजल के भाव अब गोल्ड जैसे महंगे हो रहे हैं। आज पेट्रोल में 24 पैसे वहीं डीजल में 27 पैसे की बढ़त दर्ज की गई है। इसी के साथ पेट्रोल 84.38 रुपए और डीजल 82.27 रुपए प्रति लीटर हो गया है, नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार में अब वह दिन दूर नही कि पेट्रोल-डीजल दाम शतक पार हो जायेगें।
प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर आरोप लगाया कि सरकार लगातार पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ा रही है क्योंकि उसके पास राजस्व का कोई दूसरा साधन नहीं है। जब से देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने है तब से आम आदमी की जेब में डाका एवं सिर्फ डाका डाला जा रहा है। कमरतोड महंगाई से लोग परेशान है। आम लोगों को कोई राहत नहीं दे रही है। लगातार पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेंडर महंगा होता जा रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकार अपना खजाना भर रही है, लेकिन बोझ आम लोगों पर डाल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए कहा था कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है जिससे साफ जाहिर है कि केंद्र सरकार विफल और निकम्मी है।
उन्होंने कहा, कि फरवरी, 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय मोदी ने कहा था कि मैं किस्मत वाला हूं और इसका जनता को फायदा हुआ है, ऐसे किस्मत वाले को वोट दीजिए। मोदी जी से कहना चाहती हूं कि अब तो आप किस्मत वाले नहीं रहे क्योंकि जनता पर बोझ़ बढ़ रहा है। महिलाएं महंगाई से त्रस्त है। सरकार की किस्मत फूट रही है और वह जनता को लूट रही है। आप जवाब दीजिए कि ऐसा क्यों हो रहा है?’
प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को देश की आर्थिक स्थिति के बारे में सही जानकारी नहीं है, इसलिए पेट्रोल, डीजल एवं गैस सिलेंडर की कीमत लगातार बढ़ाई जा रही है। सरकार के पास राजस्व का कोई साधन नहीं है, इसलिए पेट्रोल, डीजल एवं गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा रही है। पेट्रोलियम पदार्थ के बढ़ती दामों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बेलगाम महंगाई ने भी भाजपा नेत्रियों को खामोश कर दिया है।
 

धान खरीदी के आंकड़ों को भाजपा फ़र्ज़ी साबित करें या माफ़ी मांगें - शैलेश नितिन त्रिवेदी

धान खरीदी के आंकड़ों को भाजपा फ़र्ज़ी साबित करें या माफ़ी मांगें - शैलेश नितिन त्रिवेदी

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को चुनौती दी है कि वे धान खरीदी के सरकारी आंकड़ों को या तो फर्जी साबित करें या माफी मांगे। कांग्रेस ने कहा है कि किसानों का मखौल उड़ाने वाले लोग किसानों के नाम पर अफवाह उड़ाने का खेल बंद करें। 

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में हुई  रिकॉर्ड धान खरीदी से भाजपा बौखला गई है और झूठ फैलाने में लगी है। 15 साल तक औसत 50 लाख टन धान खरीदी करने वाली भाजपा रमन सिंह सरकार के किसान विरोधी चरित्र को छिपाने के लिए झूठ का सहारा ले रही है।
भाजपा का प्रदेशभर में किसान विरोधी भूपेश सरकार के खिलाफ जिला स्तरीय प्रदर्शन

भाजपा का प्रदेशभर में किसान विरोधी भूपेश सरकार के खिलाफ जिला स्तरीय प्रदर्शन

रायपुर | भरतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन करने जा रही हैं। 22 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में छत्तीसगढ़ की किसान विरोधी भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ उनकी किसान विरोधी नीतियों जिसमे लागातार छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा हैं, धान खरीदी में विलंब से लेकर बारदाने की कमी का बहाना बनाने व अपनी जिम्मेदारियों से भागने वाली प्रदेश सरकार, नकली खाद, बीज के नाम पर छत्तीसगढ़ के किसानों को छलने वाली प्रदेश सरकार, राजीव गांधी न्याय योजना के नाम पर अन्याय कर भुगतान नहीं करने वाली प्रदेश सरकार, वर्तमान धान खरीदी का भुगतान नहीं करने वाली प्रदेश सरकार और लगातार झूठ बोलने, भ्रम फैलाने एवं छत्तीसगढ़ के किसानों का अहित करने वाली, किसानों का रकबा कम करने वाली छत्तीसगढ़ की सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी व कलेक्टोरेट का घेराव करेगी।


भरतीय जनता पार्टी के धरना प्रदर्शन व कलेक्टोरेट घेराव में भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन विशेष रूप से शामिल होंगी। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजधानी रायपुर के धरना प्रदर्शन व घेराव में सम्मिलित होंगे। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन बिलासपुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय बस्तर के प्रदर्शन में शामिल होंगे। 

सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, चन्द्रशेखर साहू, सुभाष राव, मोतीलाल साहू, संजय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरानी, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, नन्दकुमार साहू, नवीन मार्कण्डेय, छगन मुंदड़ा राजधानी रायपुर के प्रदर्शन में शामिल होंगे।

इसी कड़ी में बिलासपुर के धरना प्रदर्शन व घेराव में भाजपा के सहप्रदेश प्रभारी नितिन नबीन विशेष रूप से सम्मिलित होंगे। बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भूपेन्द्र सवन्नी, विधायक डाॅ. कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह श्रीमती हर्षिता पाण्डेय बिलासपुर के प्रदर्शन में शामिल होंगे।

इसी कड़ी में बस्तर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, किरण देव, संतोष बाफना, डाॅ. सुभाऊ कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, लच्छूराम कश्यप, बैदूराम कश्यप, समुंद साय कच्छ।
दंतेवाड़ा में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, श्रीमती ओजस्वी मंडावी, नंदलाल मुड़ामी, श्रीमती कमला नाग। 
भिलाई दुर्ग में राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, विद्यारतन भसीन, श्रीमती उषा टावरी, श्रीमती रमशीला साहू, सांवला राम डाहरे। 
बलौदाबाजार में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक शिवरतन शर्मा, डाॅ. सनम जांगड़े। 
गरियाबंद में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, विधायक डमरूधर पूजारी, गोवर्धन मांझी, संतोष उपाध्याय। 
महासमुंद में सांसद चुन्नीलाल साहू, श्रीमती सरला कोसरिया, पूनम चंद्राकर, विमल चोपड़ा, रामलाल चैहान, श्रीमती रूपकुमारी चैधरी। 
धमतरी में संदीप शर्मा, विधायक श्रीमती रंजना साहू, श्रवण मरकाम, इन्दर चोपड़ा, श्रीमती पिंकी शिवराज सिंह। 
बेमेतरा में पूर्व मंत्री दयालदास बघेल, लाभचंद बाफना, अवधेश चंदेल, श्रीमती संध्या परगनिया। 
बालोद में मोहन मंडावी, राकेश यादव, विरेन्द्र साहू, प्रीतम साहू, विकास मरकाम। 
राजनांदगांव में खूबचंद पारख, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, कोमल जंघेल, श्रीमती सरोजनी बंजारे, नीलू शर्मा। 
कवर्धा में सांसद संतोष पाण्डेय, मोतीराम चंद्रवंशी, विजय शर्मा, अशोक साहू। 
कांकेर में पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी, श्रीमती सुमित्रा मारकोले, श्रीमती शालिनी राजपूत, भोजराज नाग। 
कोण्डागांव में सुश्री लता उसेंडी, सेवकराम नेताम, मनोज जैन। 
नारायणपुर में दिनेश कश्यप, भरत मटियारा। 
सुकमा में अरूण सिंह भदौरिया, मनोज देव, धनीराम बारसे। बीजापुर में महेश गागड़ा, जी. वेंकटेश्वर राव। 
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में सांसद अरूण साव, ज्योतिनंद दुबे। 
मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, लखनलाल साहू, ठा. भूपेन्द्र सिंह, तोखन साहू, श्रीमती अंजू सिंह राजपूत। 
जांजगीर-चांपा में सांसद गुहाराम अजगल्ले, विधायक नारायण चंदेल, निर्मल सिंहा, श्रीमती कमला पाटले, युध्दवीर सिंह जुदेव, सौरभ सिंह, खिलावन साहू, अंबेश जांगड़े। 
रायगढ़ में सांसद गोमती साय, गिरधर गुप्ता, ओपी चैधरी, रोशनलाल अग्रवाल, सत्यानंद राठिया, श्रीमती केराबाई मनहर। 
जशपुर में रणविजय सिंह जूदेव, कृष्णकुमार राय, गणेश राम भगत, शिवशंकर पैकरा, श्रीमती रायमुनी भगत, राजशरण भगत। 
सरगुजा में कमलभान सिंह, मेजर अनिल सिंह, अनुराग सिंहदेव, विजयनाथ सिंह, अखिलेश सोनी, भरत सिंह सिसोदिया। 
सूरजपुर में रामसेवक पैकरा, भीमसेन अग्रवाल, श्रीमती परमेश्वरी जांगड़े, श्रीमती रजनी त्रिपाठी। 
बलरामपुर में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, सिध्दनाथ सिंह, श्रीमती उध्देश्वरी पैकरा। 
कोरिया में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, भैयालाल राजवाड़े, श्रीमती चम्पादेवी पावले, श्यामबिहारी जायसवाल प्रमुख रूप से शामिल होंगे।
भाजपा नेता स्वयं का धान बेचकर किसानों के नाम से राजनीति कर रहे- धनंजय सिंह ठाकुर

भाजपा नेता स्वयं का धान बेचकर किसानों के नाम से राजनीति कर रहे- धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर। भाजपा के किसान आंदोलन को कांग्रेस ने राजनीतिक स्टंट करार दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार धान बेचने पंजीकृत 21 लाख 50 हजार किसानों से 90 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित की है। 1 दिसम्बर से आज तक लगभग 85 प्रतिशत से अधिक किसानों से धान की खरीदी की जा चुकी है और किसानों के बैंक खाता में लगभग 12500 करोड़ से अधिक की राशि भुगतान कर दिया है। धान खरीदी के निर्धारित समय के पहले 90 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के लक्ष्य को पूरा कर लेगी।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के नेता स्वयं का धान बेचने के बाद फुर्सत मिलने पर अब किसानों के नाम से राजनीतिक स्टंट बाजी करने में लगे हुए है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिला एवं मंडल अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा सांसद विजय बघेल, गोमती साय, भाजपा के विधायक रजनीश सिंह सहित भाजपा के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व सांसदों ने अपने धान को राज्य सरकार के उपार्जन केंद्रों में बेचकर धान का भुगतान खाता में प्राप्त कर लिया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं भाजपा नेताओं को वास्तविक में किसानों की चिंता है तो उन्हें दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में जेल भरो आंदोलन करना चाहिए। मोदी सरकार किसानों की समस्या सुनने के बजाय गूंगी बहरी बनकर बैठी सरकार को जगाना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि वादाखिलाफी भाजपा नेताओं का चरित्र हो गया है। सत्ता में रहे या सत्ता के बाहर रहे झूठ बोल कर गुमराह कर राजनीति करना इनकी नियति बन गई है। मोदी सरकार छत्तीसगढ़ से 60 लाख मीट्रिक टन चावल लेने का सैद्धांतिक सहमति प्रदान करने के बाद मात्र 24 लाख मीट्रिक टन चावल एफसीआई में जमा कराने की अनुमति देकर छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ एक और धोखा किया है। इसके पहले भी किसान सम्मान निधि देने में छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ भेदभाव किया गया। प्रधानमंत्री मजदूर कल्याण योजना से छत्तीसगढ़ के श्रमिक भाइयों को दूर रखा गया और किसानों को धान की कीमत एक मुश्त 2500 रू. क्विंटल देने में नियम शर्ते लगाई, राजीव गांधी किसान न्याय यासेजना में रोक लगाने का षड़यंत्र रचा गया, बारदाना आपूर्ति में रोक लगाई गई। छत्तीसगढ़ के भाजपा के सांसद छत्तीसगढ़ के साथ हो रहे भेदभाव पर मौन है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से पूछा कि 15 साल के शासन काल में कब 90 लाख मीट्रिक टन चावल राज्य के किसानों से खरीदे हैं? किसानों को धान की कीमत समर्थन मूल्य से ऊपर कब दिए है? कब छत्तीसगढ़ में 21 लाख 50 हजार किसानों से धान की खरीदी किए हैं? इसका जवाब डॉ रमन सिंह को देना चाहिए। डॉ रमन सिंह ने किसानों से किए वादों को पूरा नहीं किया। 2100 रू. प्रति क्विंटल की कीमत और ₹300 बोनस प्रति क्विंटल देने का वादा किया था और वादा खिलाफी किए हैं। रमन सिंह के 15 साल के शासनकाल में एवरेज 50 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान की खरीदी नहीं की गई। 6 से 7 लाख किसानों से ही धान की खरीदी होती रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने दो साल में एवरेज 85 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा रही है। 15 साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ के किसान परेशान रहे हैं और भाजपा समर्थित बिचौलिया खुशहाल थे। अब छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हो रहे हैं तो भाजपा नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है। किसानों के नाम से राजनीति करने वाले डॉ. रमन सिंह को किसानों की वास्तविक चिंता है तो केंद्र में आंदोलन कर रहे किसानों के पक्ष में आवाज बुलंद करें।
 

22 जनवरी को सरकार के खिलाफ आंदोलन को सफल बनाने भाजपा की बैठक प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और पूर्वमुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह करेंगे नेतृत्व

22 जनवरी को सरकार के खिलाफ आंदोलन को सफल बनाने भाजपा की बैठक प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और पूर्वमुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह करेंगे नेतृत्व

रायपुर, प्रदेश भाजपा के आव्हान पर धान खरीदी में होने वाली अव्यवस्था, कॉन्ग्रेस सरकार की किसानों से वादाखिलाफी के विरोध व किसानों के समर्थन में 22 जनवरी के प्रदेशव्यापी गिरफ्तारी,धरना, प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा रायपुर जिला द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने बैठकों का दौर प्रारंभ हो गया है । आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर के प्रथम बैठक में जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने भाजपा रायपुर शहर के पार्षद दल व पार्षद प्रत्याशियों की बैठक ली।


कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा के रायपुर के प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी जी व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को ताकत देने के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि इसी परिपेक्ष में 19 जनवरी दोपहर 3:00 बजे महिला मोर्चा की व 4:00 बजे युवा मोर्चा की बैठक भी आहूत की गई है ।
किसान आंदोलन रायपुर जिला संयोजक छगन मूंदड़ा व सह संयोजक डॉ प्रमोद साहू को बनाया गया है।
बैठक को भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया । बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर , ओंकार बैस ,वरिष्ठ पार्षद सूर्यकांत राठौर, मीनल चौबे , मृत्युंजय दुबे , भाजपा नेता सुभाष तिवारी, जिला मंत्री अकबर अली, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल , पार्षदगण सीमा साहू, तिलक पटेल, नारद कौशल, कामिनी देवगन, सरिता आकाश दुबे, विश्वादिनी पांडेय, सुमन राम प्रजापति, सावित्री जगत, योगेंद्र वर्मा, सुभाष तिवारी, सुनील चौधरी, सचिन मेघानी, रोहित साहू, भोला राम साहू, यूनुस कुरैशी, राजियांत ध्रुव, टेशू साहू, ललिता झा, शिल्पा राहुल गोलछा आदि उपस्थित थे।
 

प्रतिबंधित क्षेत्र में सैकड़ों लोगों का प्रवेश कर सत्ता बल का निर्लज्ज प्रदर्शन करना राजभवन और राज्यपाल पद की गरिमा और सम्मान से अक्षम्य खिलवाड़ : मूणत

प्रतिबंधित क्षेत्र में सैकड़ों लोगों का प्रवेश कर सत्ता बल का निर्लज्ज प्रदर्शन करना राजभवन और राज्यपाल पद की गरिमा और सम्मान से अक्षम्य खिलवाड़ : मूणत

रायपुरभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने प्रदेश कांग्रेस की राजधानी में आहूत रैली को अपने सत्ताबल और कपटपूर्ण राजनीतिक आचरण का बेहद शर्मनाक प्रदर्शन निरूपित करते हुए कहा है कि अपने राज्य के अन्नदाता किसानों के आँसुओं पर जिस प्रदेश सरकार और कांग्रेस की संवेदनाएँ नहीं जाग रही है, वह सरकार और कांग्रेस अपने नाकारापन पर पर्दा डालने के लिए उन कृषि क़ानूनों को लेकर विलाप करने में लगी है, जिसका वादा ख़ुद कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने घोषणापत्र में देश से किया था। श्री मूणत ने कहा कि वस्तुत: आज कांग्रेस का नेतृत्व बौना और दुविधाग्रस्त है और विचारशील नेतृत्व आइसोलेट हो गया है। प्रदेश में किसानों की तक़लीफ़ और कोरोना संक्रमण की चिंता करना छोड़ अब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के तमाम नेता ‘परिवार’ की फसल बचाने की चिंता में लगे हैं!

पढ़ें : कपल्स के लिए सरकार की नई SEX गाइडलाइन जारी, अब सेक्स करते वक्त इन खास बातो का रखना होगा ध्यान 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्री मूणत ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस और सरकार के लोग इस तरह की सियासी नौटंकियाँ करके किसानों को बरगलाने के लाख जतन करें, पर प्रदेश में धान ख़रीदी के पूरे सिस्टम को चौपट करने और किसानों का पूरा धान ख़रीदने से बचने के अपने साजिशाना राजनीतिक एजेंडे पर चल रही प्रदेश सरकार को अपने कर्मों का फल तो भोगने के लिए तैयार रहना ही होगा। श्री मूणत ने कहा कि आज कांग्रेस न तो कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र तय गाइडलाइन का पालन कर रही है और न ही राजभवन से जुड़े क़ायदों को मान रही है।

पढ़ें : शादी का झांसा देकर करते रहे दुष्कर्म, बिलासपुर में दो गिरफ्तार 

कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बावज़ूद राजभवन में सैकड़ों लोगों के साथ नारेबाजी और पुलिस के साथ झूमाझटकी करके कांग्रेस ने अपने सत्ता बल का निर्लज्ज प्रदर्शन किया। यह राजभवन और राज्यपाल पद की गरिमा और सम्मान से खिलवाड़ का अक्षम्य राजनीतिक आचरण है। प्रशासन भी कांग्रेस के सत्ता बल के आगे समर्पण की मुद्रा में रहा। श्री मूणत ने इस बात के लिए भी कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष किया कि कृषि क़ानूनों की मुख़ालफ़त के लिए ट्रैक्टर जलाने का घिनौना कृत्य कर चुकी कांग्रेस आज ट्रैक्टर रैली निकालकर अपनी जो जगहँसाई करा रही है, उसे प्रदेश का किसान बख़ूबी समझ रहा है।

पढ़ें : बड़ी खबर : कोरोना के बाद अब देश के इस क्षेत्र में आया तीव्र भूकंप, 34 लोगों की हुई मौत, 600 से अधिक लोग घायल

श्री मूणत ने तंज कसा कि एक तरफ़ कांग्रेस के लोग कृषि क़ानूनों के नाम पर झूठ और नफ़रत फैला रहे हैं, वहीं कांग्रेस शासित पंजाब की राज्य सरकार ने कृषि क़ानूनों को यथावत लागू करके कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ चल रहे आंदोलन को टाँय-टाँय फिस्स कर दिया है और अपनी पंजाब सरकार के इस क़दम के बाद अब कांग्रेस के सामने साँप-छुछुंदर वाली गति हो गई है। प्रदेश के कांग्रेस नेता अपनी नौटंकियों के वामपंथी स्क्रिप्ट राइटर्स  की कठपुतली बनने से बचें।

पढ़ें : अनोखा नज़ारा: मंदिर के बाहर कुत्ता दे रहा है आशीर्वाद, लाखों लोग देख चुके ये Video

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्री मूणत ने कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ कांग्रेस के आंदोलन को वैचारिक दरिद्रता से उपजी राजनीतिक कुंठा का विफल प्रदर्शन बताया और कहा कि कृषि विधेयकों का विरोध करके कांग्रेस ने एक बार फिर अपने दोहरे राजनीतिक और किसान विरोधी चरित्र का ही परिचय देते हुए यह साबित कर दिया है कि किसानों के नाम पर कांग्रेस केवल राजनीति करती आई है और किसानों के बेहतर भविष्य की बात तो न उसने कभी सोची और न ही वह किसानों का भला कर सकती है। श्री मूणत ने कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर केवल और केवल झूठ और भ्रम फैलाती ख़ुद ही झूठी और भ्रमित हो रही है और उसे यह सूझ ही नहीं रहा है कि कृषि विधेयकों पर आख़िर वह क्या रुख़ अपनाए? श्री मूणत ने कहा कि पंजाब में उसका नज़रिया इन विधेयकों को लेकर अलग है तो मध्यप्रदेश में वह मंडी टैक्स के मुद्दे पर आढ़तियों-दलालों के साथ खड़ी है, छत्तीसगढ़ में वह मंडी टैक्स ख़त्म करने को तैयार नहीं है और मुख्यमंत्री बघेल हर बार अपनी सरकार के किसान विरोधी होने का प्रमाण ख़ुद ही दे रहे हैं। श्री मूणत ने कहा कि कर्ज़माफ़ी और बकाया बोनस भुगतान के मामले में राजनीतिक कुटिलता का प्रदर्शन कर वादाख़िलाफ़ी करने वाली प्रदेश सरकार और कांग्रेस यह स्पष्ट करे कि विधानसभा चुनाव के समय राहुल गांधी ने जो वादे किए थे, उन पर क्या हो रहा है और यह भी कि राहुल गांधी सच्चे हैं या फिर मुख्यमंत्री बघेल की सियासी लफ़्फ़ाजियाँ? धान ख़रीदी के नाम पर किसानों के आत्म-सम्मान के साथ क्रूर खिलवाड़ करने वाली प्रदेश सरकार समर्थन मूल्य की राशि का किश्तों में भुगतान कर किसानों को खून के आँसू रुला रही है।

कांग्रेस के शैलेश नितिन त्रिवेदी का बड़ा आरोप :  भाजपा बताये श्री राम मंदिर निर्माण हेतु पहले एकत्रित चंदे के हजारो करोड़ किसके पास है ?

कांग्रेस के शैलेश नितिन त्रिवेदी का बड़ा आरोप : भाजपा बताये श्री राम मंदिर निर्माण हेतु पहले एकत्रित चंदे के हजारो करोड़ किसके पास है ?

रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि क्या रमन सिंह जी राम मंदिर के लिये एकत्रित चंदे का हिसाब नहीं देने को रामकाज समझते है? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम मंदिर के चंदे का हिसाब मांग लिया है तो रमन सिंह जी को क्यों तकलीफ हो रही है? रमन सिंह जी अब यह कम से कम यह तो न कहे कि चंदे का हिसाब न देना भी रामकाज है। भाजपा को आगे बढ़ाने के लिये राम नाम और राम नाम से एकत्रित चंदे की धनराशि का उपयोग बंद होना चाहिये। यह तो स्तरहीन राजनीति की इंतिहा है। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद हो रहा है। मंदिर निर्माण के लिए उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर कमेटी बनी है। मंदिर निर्माण उसी कमेटी की देख रेख में होगा। कमेटी ने मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए अपना बैंक खाता भी सार्वजनिक किया है जिस किसी श्रद्धालु को मंदिर निर्माण में सहयोग करना होगा, इसी खाते में सीधे सहयोग कर सकता है। अब आरएसएस किस हैसियत से मंदिर के नाम पर चंदा एकत्रित करने जा रहा है? उसे चंदा एकत्रित करने के लिए किसने अधिकृत किया है ?