BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सोने के भाव में आज फिर आई तेजी, जाने कितना है आज का भाव

सोने के भाव में आज फिर आई तेजी, जाने कितना है आज का भाव

नई दिल्ली | सोमवार को सर्राफा बाजार में गिरावट  के बाद आज डिलिवरी गोल्ड में तेजी देखी जा रही है। आज सुबह फरवरी डिलिवरी वाला सोना 119 रुपये की तेजी के साथ 50065 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। सोमवार को यह 49946 के स्तर पर बंद हुआ था। सुबह को 9.50 बजे यह 198 रुपये की तेजी के साथ 50144 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। अभी तक इसमें 433 लॉट का कारोबार हुआ है।

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर में बीती रात पकड़ाए सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया पूरा खुलासा, देखें विडियो

अप्रैल डिलिवरी वाला सोना आज सुबह 106 रुपये की तेजी के साथ 50120 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला था। रूष्टङ्ग पर सुबह के 9.50 बजे यह 250 रुपये की तेजी के साथ 50264 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। अभी तक इसमें 2 लॉट का कारोबार हुआ है। चांदी में इस समय गिरावट देखी जा रही है। मार्च डिलिवरी वाली चांदी आज सुबह रूष्टङ्ग पर 111 रुपये की गिरावट के साथ 65388 के स्तर पर खुली। सोमवार को यह 65499 के स्तर पर बंद हुई थी। इस समय यह 22 रुपये की गिरावट के साथ 65477 के स्तर पर ट्रेड कर रही थी।

पढ़ें : राजधानी के राजातालाब स्थित मकान में जुआ खेलते 09 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

अभी तक इसमें 863 लॉट का कारोबार हुआ है। मई डिलिवरी वाली चांदी में भी आज गिरावट दिख रही है। आज सुबह यह 109 रुपये की गिरावट के साथ 66227 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर खुली। इस समय यह 52 रुपये की गिरावट के साथ 66284 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। अभी तक इसमें 5 लॉट का कारोबार हुआ है। इंटरनैशल मार्केट में सोने में पिछले दो कारोबारी सत्र से तेजी देखी जा रही है। इन्वेस्टिंग डॉट कॉम की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सुबह के 10 बजे फरवरी डिलिवरी वाला गोल्ड 7.75 डॉलर की तेजी के साथ 1873.75 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

पढ़ें : बड़ी खबर : दूल्हा बने योगा टीचर को पुलिस ने शादी के मंडप से किया गिरफ्तार, लोगों में मचा हड़कंप, जाने क्या है वजह

चांदी में भी इस समय मामूली तेजी देखी जा रही है। चांदी इस समय 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 24.83 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर कारोबार कर रही थी। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट  देखने को मिली। सोना 104 रुपये गिरकर 48,703 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। इससे पहले के सत्र में सोना 48,807 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। सोमवार को चांदी की कीमतों में भी गिरावट  दर्ज की गई। चांदी 736 रुपये की गिरावट के साथ 62,621 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। इससे पिछले सत्र में चांदी 63,357 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

 

 
आज भी हुआ पेट्रोल-डीजल के कीमतों में इजाफा, दो सालों में सबसे महंगा हुआ तेल, पढ़ें पूरी खबर

आज भी हुआ पेट्रोल-डीजल के कीमतों में इजाफा, दो सालों में सबसे महंगा हुआ तेल, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | देश की सरकारी तेल कंपनियों नें पेट्रोल-डीजल  के भाव में रविवार को भी इजाफा कर दिया है। आज लगातार 14वें दिन तेल के भाव में इजाफा हुआ है। पेट्रोल के भाव में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। वहीं, डीजल के दाम में 29 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। इस इजाफे के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 83.41 रुपए हो गई है, जबकि एक लीटर डीजल के लिए 73.61 रुपये खर्च करने होंगे।

पढ़ें : अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा टकराई, 3 की हुई मौत, 3 घायल, जाने कहा की है यह खबर 

बता दें यह सितंबर 2018 के बाद से पेट्रोल और डीजल के लिए सबसे उच्चतम दर है। ओपेक देशों ने जनवरी में ओपेक देशों ने जनवरी से उत्पादन में 5 लाख बैरल की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। दो साल से भी अधिक समय में यह पहला मौका है जब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83 रुपए से ऊपर गई है। यह सितंबर 2018 के बाद पेट्रोल और डीजल की सबसे अधिक कीमत है।

पढ़ें : राजधानी रायपुर के इन क्षेत्रों में सड़क हादसे में दो की मौत, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 83.41 रुपए, 84.90 रुपए, 90.05 रुपए और 86.25 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। इसके अलावा महानगरों में डीजल की कीमतें भी बढ़कर क्रमश: 73.61 रुपए, 77.81 रुपए, 80.23 रुपए और 78.97 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं।
 
 
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नए रेट्स लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप स्रूस् के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
 
 तेजी के साथ खुलने बाद गिरा सोना, चांदी में भी उछाल

तेजी के साथ खुलने बाद गिरा सोना, चांदी में भी उछाल

मुंबई। एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 49302 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और यह 113 रुपये की तेजी के साथ 49415 रुपये पर खुला। लेकिन दिन चढऩे के साथ इसमें गिरावट आती गई। सुबह साढ़े दस बजे यह 29 रुपये की गिरावट के साथ 49273 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस दौरान इसने 49258 रुपये के न्यूनतम और 49415 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ। हालांकि अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 169 रुपये की तेजी पर था।

सोने में 481 रुपये की तेजी, चांदी में भी उछाल-
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 481 रुपये की तेजी के साथ 48,887 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,406 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 555 रुपये के उछाल के साथ 63,502 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची।
 
पिछले दिन के कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 62,947 रुपये प्रति किग्रा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,841 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 24.16 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय संघ की ओर से प्रोत्साहन पैकेज मिलने की उम्मीद में सोने की कीमतों में तेजी आई। कोविड-19 महामारी के टीके के मोर्चे पर भी महत्वपूर्ण पहल हुई है।
 
मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोना 420 रुपये की तेजी के साथ 49,367 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 420 रुपये यानी 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,367 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 12,253 लॉट के लिये कारोबार किया गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना कीमतों में तेजी आई।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयार्क में सोना 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,844.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। रॉयटर्स के मुताबिक डॉलर के कमजोर होने, कोविज-19 वैक्सीन को लेकर उम्मीद जगने और इकॉनमी में रिकवरी के कारण निवेशकों का रुख इच्टिीज की तरफ हुआ है। इससे सोने की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। स्टोनएक्स ग्रुप इंक के आर ओ कॉनेल ने कहा कि वैक्सीन कोई इलाज नहीं है और संक्रमण के मामलों में तेजी चिंता का विषय है।
 
यह इकॉनमी के लिए भी अच्छी खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि निगेटिव इंट्रेस्ट रेट जारी रहेंगे। एंजल ब्रोकिंग में कमोडिटी और करेंसी के डिप्टी वाइस प्रेजिडेंट अनुज गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन के बारे में सकारात्मक खबरों से दुनियाभर में सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। इसके बावजूद अगले एक साल में सोना 57000 से 60000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि सोने में निवेश लॉन्ग टर्म में फायदे का सौदा है। हालांकि उन्होंने साथ ही कहा कि सोने में निवेश से पहले हर पहलू पर गौर करना चाहिए।
 आरबीआई के फैसलों से शेयर बाजार में आई बहार: सेंसेक्स पहली बार 45000 के पार, निफ्टी में भी उछाल

आरबीआई के फैसलों से शेयर बाजार में आई बहार: सेंसेक्स पहली बार 45000 के पार, निफ्टी में भी उछाल

मुंबई। आरबीआई ने ब्याज दरों में भले ही बदलाव नहीं किया हो। लेकिन आर्थिक ग्रोथ को लेकर अनुमान बढ़ा दिया। इन्हीं संकेतों से बाजार खुश हो गया है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में जोरदार बढ़त देखी जा रही है। साथ ही, इस साल बैंकों को डिविडेंड नहीं देना होगा। ऐसे में बैंकों के पास ज्यादा लिच्ििडटी रहेगी। इसीलिए बैंक निफ्टी में खरीदारी लौटी है जिसका असर दोनों प्रमुख इंडेक्स पर दिख रहा है। क्चस्श्व का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 400 अंक बढ़कर 45,000 के पार पहुंच गया है। वहीं, हृस्श्व का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 110 अंक बढ़कर 13,244 के रिकॉर्ड स्तर पर है। गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य पर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार, बॉन्ड और मुद्रा बाजार बंद थे। अगले कुछ महीने अर्थव्यवस्था के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।  
 
वहीं दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान गेल, अडाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर तेजी पर थे। वहीं ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और एशियन पेंट्स के शेयर लाल निशान पर खुले। सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, बैंक एफएमसीजी, रियल्टी, ऑटो, फार्मा, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं। 
 
बता दें कि प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 84.06 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद 44716.71 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 27.90 अंक यानी 0.21 फीसदी ऊपर 13161.80 के स्तर पर था।
 
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले थे। सेंसेक्स 148.91 अंक (0.33 फीसदी) ऊपर 44766.95 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 47.50 अंकों की तेजी (0.36 फीसदी) के साथ 13161.30 पर हुई थी। 
 
गौर हो कि गुरुवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.03 फीसदी की तेजी के साथ 14.61 अंक ऊपर 44632.65 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.15 फीसदी (20.15 अंक) की तेजी के साथ 13133.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 
 एचडीएफसी बैंक पर आरबीआई ने लगाई पाबंदियां, नए क्रेटिड कार्ड बनाने की भी मनाही

एचडीएफसी बैंक पर आरबीआई ने लगाई पाबंदियां, नए क्रेटिड कार्ड बनाने की भी मनाही

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने प्राइवेट क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी की डिजिटल सेवाओं पर रोक लगा दी है। आरबीआई ने 2 दिसंबर को एक आदेश जारी करते हुए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और पेमेंट यूटिलिटी सर्विस पर रोक लगा दी है। इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने एचडीएफसी कस्टमर से नए क्रेटिड कार्ड न बनाने के लिए कहा है। पिछले 2 साल में एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को डिजिटल सर्विस में कई बार दिक्कत आई है जिसकी वजह से केंद्रीय बैंक ने यह कदम उठाया है। इसके अलावा आरबीआई ने एचडीएफसी के प्राइमरी डेटा सेंटर में बिजली बाधित होने की वजह से 21 नवंबर को हुए आउटेज पर भी गौर किया है। भारत के बैंकिंग नियामक रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक से जवाब मांगा है। हाल ही में एचडीएफसी बैंक के डिजिटल बैंकिंग सर्विस में आई दिक्कत की वजह से यूपीआई पेमेंट, एटीएम पेमेंट और कार्ड चैनल पेमेंट भी कई घंटे तक बंद रहे। एचडीएफसी बैंक ने जवाब तलब में कहा था कि पिछले दो साल के दौरान इसने इसके सिस्टम और प्रोसेस में पर्याप्त सुधार किया है, लेकिन आरबीआई ने कहा कि उन दावों के बावजूद दिक्कतें आ रही हैं, यह बेहद गंभीर है।

बता दें कि 21 नवंबर को एचडीएफसी बैंक के डेटा सेंटर में गड़बड़ी की वजह से इसके यूपीआई पेमेंट, एटीएम सर्विेसेज और कार्ड से होने वाली पेमेंट रुक गए थे। आरबीआई ने इसे गंभीरता से लिया और उसने बैंक से इसकी वजह पूछी थी। एचडीएफसी बैंक के डिजिटल सर्विसेज में पिछले दो साल में तीन बार इस तरह की गड़बड़ी सामने आई है। आरबीआई ने कहा है कि इसके डेटा सेंटर में अगर गड़बड़ी आई है तो इसकी वजह बताई जाए।
 फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, ये है आज का भाव

फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, ये है आज का भाव

रायपुर। पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने एक बार फिर से लोगों को झटका दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद घरेलू मार्केट में तेल विपणन कंपनियों ने आज फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई है। राजधानी रायपुर में आज 12 पैसों की वृद्धि के बाद पेट्रोल 81.40 रूपए प्रति लीटर व 20 पैसे की वृद्धि के बाद डीजल 78.94 रूपए प्रति चल रहा है। 

तेल विपणन कंपनियों ने आज देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल के दाम में 15 से 17 पैसे और डीजल की कीमत 18 से 20 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ा दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम में 17 पैसे बढक़र 82.66 रुपए और डीजल की कीमत 19 पैसे बढक़र 72.84 प्रति लीटर हो गई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 17 पैसे बढऩे से 89.33 रुपए प्रति लीटर हो गई है जबकि डीजल के दाम 20 पैसे बढऩे से यह 79.42 रुपए प्रति लीटर हो गया। चेन्नई की बात की जाए तो यहां पर पेट्रोल के दाम 15 पैसे बढऩे से यह 85.59 रुपए प्रति लीटर और डीजल 18 पैसे महंगा होने से 78.24 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल के भाव 17 पैसे और डीजल के 20 पैसे बढ़े हैं। इससे यहां पर पेट्रोल 84.18 रुपए और डीजल 76.41 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
एक बार फिर आई सोने की कीमतों में गिरावट, जाने कितने रुपये की आई गिरावट

एक बार फिर आई सोने की कीमतों में गिरावट, जाने कितने रुपये की आई गिरावट

नई दिल्ली। कई दिनों की गिरावट के बाद दिसंबर के पहले दिन मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी आई थी। लेकिन आज एक बार फिर इसमें गिरावट आई है। फरवरी डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 48567 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 108 रुपये की गिरावट के साथ 48459 रुपये पर खुला। इसके बाद से फिर यह उबर नहीं पाया। सुबह 10 बजे यह 154 रुपये की गिरावट के साथ 48413 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, खड़ी ट्रक में जा ग़ुस्सा तेज रफ़्तार कार 

दिल्ली सर्राफा बाजार  में मंगलवार को सोना 45 रुपये की तेजी के साथ 48273 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को इसका बंद भाव 48228 रुपये प्रति दस ग्राम था। चांदी की कीमत में भी मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। यह 407 रुपये की तेजी के साथ 59380 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पहले यह 58973 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोना 57 रुपये की तेजी के साथ 47,975 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

पढ़ें : सेक्स रैकेट: घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 57 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,975 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 13,251 लॉट के लिये कारोबार किया गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयार्क में सोना 0.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,794.60 डॉलर प्रति औंस हो गया। कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन के मोर्चे पर सकारात्मक खबरों से सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है।

पढ़ें : अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे ने शेयर की बेहद रोमांटिक तस्वीरें, फोटो वायरल

विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लोबल इकॉनमी में सुधार और अमेरिका तथा चीन के बीच तनाव कम होने से निवेशक सोने को छोड़कर शेयरों का रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि निकट भविष्य में सोने की कीमतों में भारी उछाल की संभावना नहीं है। रॉयटर्स के मुताबिक डॉलर के कमजोर होने, कोविज-19 वैक्सीन को लेकर उम्मीद जगने और इकॉनमी में रिकवरी के कारण निवेशकों का रुख इच्टिीज की तरफ हुआ है। इससे सोने की कीमतों में और गिरावट आ सकती है।

पढ़ें : बड़ी खबर: चलती बस में जा घुसा 80 फीट का पाइप, दो की मौत व 16 घायल 

स्टोनएक्स ग्रुप इंक के आर ओ कॉनेल ने कहा कि वैक्सीन कोई इलाज नहीं है और संक्रमण के मामलों में तेजी चिंता का विषय है। यह इकॉनमी के लिए भी अच्छी खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि निगेटिव इंट्रेस्ट रेट जारी रहेंगे। एंजल ब्रोकिंग में कमोडिटी और करेंसी के डिप्टी वाइस प्रेजिडेंट अनुज गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन के बारे में सकारात्मक खबरों से दुनियाभर में सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। इसके बावजूद अगले एक साल में सोना 57000 से 60000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि सोने में निवेश लॉन्ग टर्म में फायदे का सौदा है। हालांकि उन्होंने साथ ही कहा कि सोने में निवेश से पहले हर पहलू पर गौर करना|

 आ गए दिसंबर महीने के लिए एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के  नए मुल्य

आ गए दिसंबर महीने के लिए एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के नए मुल्य

नई दिल्ली। देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिसंबर महीने की गैस की कीमत जारी कर दी है। 1 दिसंबर 2020 को भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके पहले अक्टूबर और नवंबर महीने में भी रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि, 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 55 रुपये तक का इजाफा हुआ है।

यह हैं नए रेट्स-
देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर कीमत 1,241 रुपये से बढ़कर 1,296 रुपये हो गई है। 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर 55 रुपये तक महंगा हो गया है। 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 594 रुपये है।

- कोलकाता में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,296 रुपये से बढ़कर 1,351.50 रुपये पर आ गई है। यहां कीमतों में 55 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। यहां घरेलू गैस की कीमत 620.50 रुपये है।

 मुंबई में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,189.50 रुपये से बढ़कर 1,244 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई है। यहां कीमतों में 55 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ। 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपये है।

- चेन्नई में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,354.50 रुपये से बढ़कर 1,410.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। यहां कीमतों में 56 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। यहां 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 610 रुपये है।
 4 महीनो में तेजी से गिरे सोने के दाम, जानिए कितने रुपये सस्ता हुआ सोना

4 महीनो में तेजी से गिरे सोने के दाम, जानिए कितने रुपये सस्ता हुआ सोना

नई दिल्ली। भारतीय बाजारों में लगातार सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। हालत ये है कि चार महीने के दौरान इसमें करीब 7 हजार से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। जबकि तीन हफ्ते के दौरान जहां सोने के प्रति 10 ग्राम दाम में 4 हजार रुपये की भारी गिरावट आई है तो वहीं सोने के प्रति किलोग्राम के दाम में 6 हजार रुपये की गिरावट आई है। 4 महीने पहले यानी अगस्त में 10 ग्राम सोने के दाम 56 हजार तक पहुंच गए थे, लेकिन अब इसकी कीमत भारतीय बाजार में 48,900 रुपये है।

दिवाली और धनतेरस जैसे त्योहारों के बीत जाने के बाद अब इसके दामों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले सप्ताह सोने के मूल्य में कुल 1,475 रुपये प्रति 10 ग्राम की जबरदस्त कमी देखने को मिली। दूसरी ओर चांदी की कीमतों में 1,417 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली।

सोने के हालिया दाम-
27 नवंबर को हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 143 रुपये की भाव कमी के साथ 48,829 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गई। दूसरी ओर चांदी की कीमत 191 रुपये की गिरावट के साथ 60,069 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। जबकि, 26 नवंबर को सप्ताह के चौथे कारोबारी सत्र में यानी गुरुवार को सोने का भाव 37 रुपये की वृद्धि के साथ 48,972 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत 69 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 60,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

25 नवंबर यानी बुधवार को सोने का दाम 40 रुपये की भाव कमी के साथ 48,935 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया था। वहीं, चांदी की कीमत में 487 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। इसके साथ ही चांदी की कीमत 60,191 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। 24 नवंबर को सप्ताह के दूसरे कारोबारी सत्र में यानी मंगलवार को सोने का भाव 1,329 रुपये की गिरावट के साथ 48,975 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। दूसरी ओर, चांदी की कीमत 1,782 रुपये की गिरावट के साथ 59,704 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।
 अगस्त से 7425 रुपये सस्ता हो चुका है सोना, क्या फिर बढ़ेगी चमक!

अगस्त से 7425 रुपये सस्ता हो चुका है सोना, क्या फिर बढ़ेगी चमक!

नई दिल्ली। शुक्रवार को बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोना 48829 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। 7 अगस्त को सोना 56254 रुपये के अपने ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गया था। तबसे सोने की कीमतों में 7425 रुपये की गिरावट आ चुकी है। इसी तरह चांदी ने भी 7 अगस्त को अपना ऑल टाइम हाई स्तर छू लिया था। तब चांदी 76008 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई थी। लेकिन 27 नवंबर को इसका भाव 60069 रुपये रह गया। इस दौरान चांदी की कीमत में 15939 रुपये की गिरावट आई। कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन के मोर्चे पर सकारात्मक खबरों से सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लोबल इकॉनमी में सुधार और अमेरिका तथा चीन के बीच तनाव कम होने से निवेशक सोने को छोड़कर शेयरों का रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि निकट भविष्य में सोने की कीमतों में भारी उछाल की संभावना नहीं है। रॉयटर्स के मुताबिक डॉलर के कमजोर होने, कोविज-19 वैक्सीन को लेकर उम्मीद जगने और इकॉनमी में रिकवरी के कारण निवेशकों का रुख इच्टिीज की तरफ हुआ है। इससे सोने की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। स्टोनएक्स ग्रुप इंक के आर ओ कॉनेल ने कहा कि वैक्सीन कोई इलाज नहीं है और संक्रमण के मामलों में तेजी चिंता का विषय है। यह इकॉनमी के लिए भी अच्छी खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि निगेटिव इंट्रेस्ट रेट जारी रहेंगे। एंजल ब्रोकिंग में कमोडिटी और करेंसी के डिप्टी वाइस प्रेजिडेंट अनुज गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन के बारे में सकारात्मक खबरों से दुनियाभर में सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। इसके बावजूद अगले एक साल में सोना 57000 से 60000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि सोने में निवेश लॉन्ग टर्म में फायदे का सौदा है। हालांकि उन्होंने साथ ही कहा कि सोने में निवेश से पहले हर पहलू पर गौर करना चाहिए।
 रेलवे ने 1 दिसंबर से राजधानी-शताब्दी समेत कई ट्रेनों का समय बदला

रेलवे ने 1 दिसंबर से राजधानी-शताब्दी समेत कई ट्रेनों का समय बदला

मुंबई। वेस्टर्न रेलवे ज़ोन ने आगामी 1 दिसंबर से ट्रेन टाइमिंग में बदलाव करने का ऐलान किया है। मुंबई से चलने वाली राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों के समय को रिवाइज किया गया है। मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली राजधानी अब 1 दिसंबर के बाद बोरीवली में भी रुकेगी। वहीं दूसरी ओर अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस अब अंधेरी स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। इसके अलावा वेस्टर्न रेलवे ज़ोन की अन्य ट्रेनों की टाइमिंग को भी रिवाइज किया गया है।

ट्रेन नंबर 02951/02952 मुंबई सेंट्रल- नई दिल्ली राजधानी स्पेशल एक्सप्रेस (प्रतिदिन)
01 दिसंबर 2020 से मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 02951 शाम 5 बजे चलेगी। पहले यह 05:30 बजे चलती थी। अब यह ट्रेन बोरीवली स्टेशन पर भी रुकेगी। मुंबई सेंट्रल से चलकर यह ट्रेन बोरीवली, सूरत, वड़ोदरा, रतलाम और कोटा में रुकेगी। राजधानी दिल्ली में यह ट्रेन सुबह 08:32 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02952 नई दिल्ली से मुंबई के लिए शाम 16:55 बजे चलेगी। रिवाइज्ड टाइमिंग के अनुसार, यह ट्रेन कोटा, रतलाम, वड़ोदरा, सूरत और बोरीवली रुकेगी। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल में सुबह 08:35 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 02953/02954 मुंबई सेंट्रल-हजऱत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी स्पेशल एक्सप्रेस (प्रतिदिन)
मुंबई सेंट्रल से हजऱत निजामुद्दीन के लिए ट्रेन नंबर 02953 अब आधे घंटे पहले यानि शाम 05:10 बजे चलेगी। 1 दिसंबर से यह ट्रेन अंधेरी स्टेशन पर नहीं रुकेगी। मुंबई सेंट्रल से चलने के बाद यह ट्रेन बोरीवली, वापी, वालसाड़, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर और मथुरा होकर हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन सुबह 09:43 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02954 हजऱत निजामुद्दीन से शाम 05:15 बजे चलकर मथुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वड़ोदरा, भरूच, सूरत, वालसाड़, वापी और बोरीवली रुकते हुए अगले दिन सुबह 10:05 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 02009/02010 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद शताब्दी स्पेशल एक्सप्रेस (सप्ताह में 6 दिन)
मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद को चलने वाली यह शताब्दी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 02009 अब 1 दिसंबर से 10 मिनट बाद यानि 06:40 बजे से चलेगी। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, आनंद और नादियाड होते हुए दोपहर 01:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 02010 अहमदाबद से 02:40 बजे चलकर रात 09:20 पर मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

- ट्रेन नंबर 02244/02243 बांद्रा टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल (प्रतिदिन)
ट्रेन नंबर 02244 सुपरफास्ट स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से सुबह 05:10 बजे चलकर बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, गोधरा जंक्शन, रतलाम, नागदा होते हुए अगे दिन सुबह 07:15 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02243 कानपुर सेंट्रल से शाम 06:25 बजे चलकर बांद्रा में अगले दिन शाम 08:55 बजे पहुंचेगी।

- ट्रेन नंबर 02248/02247 साबरमती-ग्वालियर सुपरफास्ट स्पेशल (सप्ताह में तीन दिन)
ट्रेन नंबर 02248 साबरमती से शाम 04:50 बजे चलकर महोसाना और पालनपुर होकर सुबह 09:25 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। पहले यह ट्रेन अहमदाबाद से चलती थी, लेकिन अब इसे साबरमती से चलाया जाएगी। इसी प्रकार वापसी में यह ट्रेन ग्वालियर से शाम 08:10 बजे से चलकर अगे दिन सुबह 11:50 बजे साबरमती पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 02548/02547 साबरमती-अगरा कैंट सुपरफास्ट स्पेशल (सप्ताह में 4 दिन)
29 नंवबर से यह ट्रेन भी अहमदाबाद की जगह साबरमती से चलेगी। ट्रेन नंबर 02548 अब साबरमती से शाम 04:50 बजे साबरमती से चलकर महोसान और पालनपुर होते हुए अगले दिन सुबह 07:15 आगर कैंट पहुंचेगी। इस प्रकार में वापस में यह ट्रेन अगरा कैंट से रात 10:10 मिनट से चलकर अगले दिन सुबह 11:50 बजे साबरमती पहुंचेगी।

- ट्रेन नंबर 01104/01103 बांद्रा टर्मिनल-झांसी सुपरफास्ट स्पेशल (सप्ताह में दो दिन)
ट्रेन नंबर 01104 ब्रांद्रा टर्मिनस से झांसी के लिए सुबह 05:10 बजे से चलकर बोरीवाली, वापी, सूरत, भरूच, दाहोड़, रतलाम, नागदा, उज्जैन और मक्सी होते हुए चलेगी। झांसी में यह ट्रेन सुबह 5 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 01103 झांसी से शाम 04:50 बजे से चलकर अगले दिन शाम 4 बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी।

 - ट्रेन नंबर 04189/04190 दौंड-ग्वालियर सुपरफास्ट स्पेशल (प्रतिदिन)
ट्रेन नंबर 024189 दौंड से रात 11:10 मिनट पर चलकर वसाई, बोईसार, वापी, वालसाड़, सूरत, भरूच, वड़ोदरा और गोधरा होते हुए दोपहर 01:10 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन नंबर 04190 ग्वालियर से शाम 05:15 बजे चलकर अगले दिन शाम 6:20 मिनट पर दौंड पहुंचेगी।
पेट्रोल और डीजल के दाम में हो सकता है 2 रुपये तक का इजाफा, ये है वजह

पेट्रोल और डीजल के दाम में हो सकता है 2 रुपये तक का इजाफा, ये है वजह

नई दिल्ली, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कोरोना महामारी से पहले के स्तर यानी मार्च 2020 के दरों पर पहुंच गई है. कोरोना वैक्सीन पर आ रही सकारात्मक खबरों के बीच आज लगातार चौथे दिन कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया. पिछले चार दिनों में ब्रेंट और वेस्ट टेक्सस इंटरमिडिएट क्रूड ऑयल में लगभग 10 फीसदी का उछाल देखा गया है. क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफे का सीधा असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ेगा.


हालांकि पिछले पांच दिनों से भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में हो रहे इजाफे पर आज रोक लगी. दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल 81.59 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है. मुंबई में 88.29 रुपये, चेन्नई में 84.64 रुपये और कोलकाता में 83.15 रुपये दाम है. वहीं डीजल की प्रति लीटर कीमत दिल्ली में 71.41 रुपये, मुंबई में 77.90 रुपये और चेन्नई में 76.88 रुपये और कोलकाता में 74.98 रुपये है. बता दें कि पिछले पांच दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 53 पैसे और डीजल की कीमतों में 95 पैसे प्रति लीटर इजाफा हुआ है.


हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमत का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ना तय है. कच्चे तेल की कीमतों में अगर और ज्यादा वृद्धि होती है तो यह भारत सरकार और उपभोक्ताओं के लिए नुकसान का सौदा बन सकता है. सरकार को अधिक क्रूड इंपोर्ट बिल अदा करना पड़ सकता है और वहीं बढ़ी हुई कीमतों का असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफे के तौर पर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा.


गौरतलब है कि भारत सरकार ने जनवरी से दिसंबर तक क्रूड ऑयल इंपोर्ट बिल पर लगभग 1.6 लाख करोड़ रुपये बचाए हैं. यह रकम मार्च 2020 में भारत सरकार द्वारा कोविड 19 से बचाव के लिए गरीबों को दिए गए 1.7 लाख करोड़ के पैकेज के लगभग बराबर है. क्रूड ऑयल की कीमतों में अगर 1 डॉलर का इजाफा होता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमत खुदरा बाजार में लगभग 40 पैसे बढ़ जाती है. इस हिसाब से तेल के सेल की कमी को पाटने के लिए 2 रुपये प्रति लीटर खुदरा कीमतों में इजाफे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पडे़गा. 

 सोना और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, जाने कितने रुपये की आई गिरावट

सोना और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, जाने कितने रुपये की आई गिरावट

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में कमजोरी के संकेतों और रुपये की विनिमय दर में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को 1,049 रुपये की गिरावट के साथ 48,569 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। 

पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 49,618 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बिकवाली दबाव के कारण चांदी भी 1,588 रुपये की गिरावट के साथ 59,301 रुपये प्रति किलो ग्राम पर आ गयी। पिछले सत्र में इका बंद भाव 60,889 रुपये प्रति किग्रा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव हानि के साथ 1,830 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 23.42 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

कोविड-19 के टीके के संदर्भ में उम्मीद बढ़ने और बाइडेन के अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यभाव संभालने की तैयारियों के मद्देनजर सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई।
EPF बैलेंस करना चाहते हैं चेक तो अपनाएं ये बेहद आसान 4 तरीके,  कुछ ही सेकेंड्स में मिल जाएगी जानकारी

EPF बैलेंस करना चाहते हैं चेक तो अपनाएं ये बेहद आसान 4 तरीके, कुछ ही सेकेंड्स में मिल जाएगी जानकारी

अगर आप अपना ईपीएफ बैलेंस या प्रोविडेंट फंड बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो बेहद आसान प्रक्रिया से आप ऐसा कर सकते हैं. इसके लिए अब आपको संस्थान से पीएफ स्टेटमेंट मिलने का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा. दरअसल उमंग एप, ईपीएफ मेंबर ई-सेवा पोर्टल या एसएमएस या मिस्ड कॉल सर्विस के जरिए आसानी से ईपीएफ फंड चेक किया जा सकता है. अगर आपका ईपीएफ छूट प्राप्ट ट्रस्ट मैनेज कर रहा है तो इस संबंध में पीएफ फंड बैलेंस चेक करने के लिए आपको अपने संस्थान से कॉन्टेक्ट करना होगा. चलिए जानते हैं कैसे ईपीएफ अकाउंट बैलेंस चेक किया जा सकता है.


1-उमंग एप से करें पीएफ बैलेंस चेक


ईपीएफओ या कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सदस्य उमंग एप के माध्यम से मोबाइल फोन पर ही अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं. बता दें कि उमंग एप सरकार द्वारा लॉंन्च किया गया था. इस एप के जरिये केंद्र और राज्य सरकार की कई तरह की सर्विस को एक ही जगह से प्राप्त किया जा सकता है. इतना ही नहीं इस एप की सहायता से ईपीएफ पासबुक भी देखी जा सकती है और क्लेम भी किया जा सकता है.


2-ईपीएफओ की वेबसाइट से करें बैलेंस चेक


1-ईपीएफओ की वेबसाइट से बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर लॉगिन करें. इसके बाद ई-पासबुक पर क्लिक करना होगा.


2- इसके बाद आपको एक पेज, passbook.epfindia.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको अपना यूजर नेम (यूएएन या यूनिवर्सल अकाउंट नंबर), पासवर्ड और कैप्चा कोड़ देना होगा.


3- सारी डिटेल्स सही प्रकार से भरने के बाद एक पेज ओपन होगा जहां आपको मेंबर आईडी का चुनाव करना होगा.


4- मेंबर आईडी चुनते ही आपको ई-पासबुक नजर आएगी. बस यहां से आप अपना ईपीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं.


3-मैसेज से करें बैलेंस चेक


आप टेक्स्ट मैसेज के जरिए अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से आपको 7738299899 पर एक मैसेज भेजना होगा. इसके लिए मेंबर को “ EPFOHO UAN” लिखना है. यह सुविधा 10 भाषाओं में दी गई है. अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, तमिल, मलयालम, गुजराती, मराठी, कन्नड, तेलुगु और बंगाली भाषा में सुविधा उपलब्ध है. ऐसे में मान लीजिए अगर आपको तमिल भाषा में मैसेज के जरिए बैलेंस पता करना है तो आपको “ EPFOHO UAN TAM” लिखकर 77382999999 पर भेजना है.


4-मिस्ड कॉल से जानें ईपीएफ बैलेंस


बता दें की ईपीएफओ मेंबर अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल कर अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं. ध्यान रहे कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए मोबाइल नंबर को यूएएन के साथ यूनिफाइड पोर्टल पर एक्टिव कराना जरूरी है. 

BIG BREAKING : भारत सरकार ने फिर 43 मोबाइल ऐप्स पर लगाई रोक, देखें पूरी सूची

BIG BREAKING : भारत सरकार ने फिर 43 मोबाइल ऐप्स पर लगाई रोक, देखें पूरी सूची

नई दिल्ली | भारत सरकार ने देश में इस्तेमाल किए जा रहे 43 मोबाइल ऐप पर मंगलवार को रोक लगा दी है | इसे सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट की धारा 69ए के तहत प्रतिबंधित किया गया| केन्द्र सरकार की तरफ से यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि ऐसे इनपुट्स थे कि ये ऐप भारत की संप्रभुता, एकता और सुरक्षा के लिए खतरा हैं| गौरतलब है कि इससे पहले चीनी मोबाइल कंपनियों के टिकटॉक और यूसी समेत कई ऐप को सुरक्षा और एकता के लिए खतरा बताते हुए केन्द्र सरकार ने बैन किया था| चीनी मोबाइल कंपनियों पर बैन का यह कदम भारत सरकार की ओर से पहली बार ऐसे समय पर उठाया गया था जब एलएसी पर चीन के साथ तनाव चरम पर चल रहा है|

भारत में जिन मोबाइल ऐप के इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया गया है वो हैं-

AliSuppliers Mobile App
Alibaba Workbench
AliExpress - Smarter Shopping, Better Living
Alipay Cashier
Lalamove India - Delivery App
Drive with Lalamove India
Snack Video
CamCard - Business Card Reader
CamCard - BCR (Western)
Soul- Follow the soul to find you
Chinese Social - Free Online Dating Video App & Chat
Date in Asia - Dating & Chat For Asian Singles
WeDate-Dating App
Free dating app-Singol, start your date!
Adore App
TrulyChinese - Chinese Dating App
TrulyAsian - Asian Dating App
ChinaLove: dating app for Chinese singles
DateMyAge: Chat, Meet, Date Mature Singles Online
AsianDate: find Asian singles
FlirtWish: chat with singles
Guys Only Dating: Gay Chat
Tubit: Live Streams
WeWorkChina
First Love Live- super hot live beauties live online
Rela - Lesbian Social Network
Cashier Wallet
MangoTV
MGTV-HunanTV official TV APP
WeTV - TV version
WeTV - Cdrama, Kdrama&More
WeTV Lite
Lucky Live-Live Video Streaming App
Taobao Live
DingTalk
Identity V
Isoland 2: Ashes of Time
BoxStar (Early Access)
Heroes Evolved
Happy Fish
Jellipop Match-Decorate your dream island!
Munchkin Match: magic home building
Conquista Online II 

कोरोना संकट के बीच भारत में सबसे ज्यादा बढ़ी गौतम अडानी की दौलत, जानें कैसे मिला फायदा

कोरोना संकट के बीच भारत में सबसे ज्यादा बढ़ी गौतम अडानी की दौलत, जानें कैसे मिला फायदा

नई दिल्ली, कोरोना संकट के बीच दुनियाभर में बने चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल के बाद भी कुछ कंपनियों और कुछ उद्यमियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, इस साल अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी की दौलत में सबसे ज्यादा इजाफा दर्ज किया गया है. उनकी दौलत में इस साल अब तक करीब 1.43 लाख करोड़ रुपये (1,910 करोड़ डॉलर) का इजाफा हुआ है. हालांकि, अभी भी रिलायंस इंडस्ट्री ज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय कारोबारी हैं. वैश्विक स्तइर पर टेस्ला के एलन मस्क की दौलत में सबसे ज्यादा 7.15 लाख करोड़ रुपये (9530 करोड़ डॉलर) की बढ़ोतरी हुई है.

इसलिए हुआ गौतम अडानी को तगड़ा मुनाफा और बढ़ी संपत्ति
गौतम अडानी को अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी का फायदा मिला है. अडानी ग्रीन के शेयरों ने इस साल अब तक 582 फीसदी की तेजी दिखाई है. वहीं, अडानी गैस के शेयर 112 फीसदी और अडानी एंटरप्राइजेज के 86 फीसदी मजबूत हुए हैं. अडानी ट्रांसमिशन में 40 फीसदी और अडानी पोर्ट्स में 4 फीसदी तेजी रही है. हालांकि, उडानी पावर के शेयरों में इस साल 35 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. अडानी ग्रुप पोर्ट, हवाई अड्डा, एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, एग्रो बिजनेस, रियल एस्टेट, रक्षा और फाइनेंशियल सर्विसेज के क्षेत्र में काम करता है.
मुकेश अंबानी दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं सायरस पूनावाला


गौतम अडानी की दौलत इस साल 1.43 लाख करोड़ रुपये के इजाफे के साथ 2.28 लाख करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, मुकेश अंबानी की दौलत में इस साल 1.23 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई. उनकी कुल दौलत इस इजाफे के साथ 5.63 लाख करोड़ रुपये हो गई है. भारतीय कारोबारियों में तीसरे पायदान पर सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के सायरस पूनावाला हैं. उनकी दौलत इस साल 44,700 करोड़ रुपये के इजाफे के साथ 1.10 लाख करोड़ रुपये हो गई है. इनके बाद एचसीएल टेक्नोौलॉजी के शिव नाडर की दौलत 36,675 करोड़ की वृद्धि के साथ 1.55 लाख करोड़ रुपये और विप्रो के पूर्व चेयरमैन अजीम प्रेमजी की दौलत 33,075 करोड़ के इजाफे के साथ 1.70 लाख करोड़ रुपये हो गई.
दुनियाभर में कारोबारियों की सं‍पत्ति में हुआ शानदार इजाफा
वैश्विक स्तंर पर एलन मस्क की संपत्ति 9,530 करोड़ डॉलर के इजाफे के साथ 12,300 करोड़ डॉलर हो गई है. हालांकि, दुनिया में सबसे अमी व्यतक्ति की तौर पर अभी भी अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ही हैं. उनकी संपत्ति 6,870 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 18,400 करोड़ डॉलर हो गई है. फेसबुक के सीईओ मार्क जुगरबर्ग की संपत्ति 2,500 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 10,300 करोड़ डॉलर हो गई है. वह अमीरों की सूची में चौथे पायदान पर हैं. सबसे ज्यादा इजाफे के मामले में मैकेंजी स्कॉट पांचवें पायदान पर हैं. उनकी दौलत 2,280 करोड़ डॉलर बढ़कर 5,990 करोड़ डॉलर हो गई है.
 

लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में भी गिरावट

लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में भी गिरावट

नई दिल्ली। आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट बरकरार रही। एमसीएक्स पर सोने की वायदा कीमत लगातार चौथे दिन गिरावट आई। यह 0.3 फीसदी फिसलकर 50,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी वायदा 0.8 फीसदी घटकर 62,043 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई थी। सोना 450 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा था जबकि चांदी की दर 718 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई थी। 
 

वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम-
वैश्विक बाजारों में आज अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों में गिरावट आई। हाजिर सोना 0.1 फीसदी गिरकर 1,869.86 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में से चांदी 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 24.24 डॉलर प्रति औंस रह गई। प्लैटिनम 0.5 फीसदी फिसलकर 937.30 पर आ गया, जबकि पैलेडियम 0.7 फीसदी नीचे 2,311.91 पर था।
 

इन कारकों से प्रभावित हुई कीमत-
विश्लेषकों ने कहा कि मिश्रित कारकों ने सोने को सीमित रखा। साथ ही कोरोना वायरस महामारी की वैक्सीन खबरों से भी सोने की कीमत प्रभावित हुई। अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना इंक ने कहा है कि उसकी प्रयोगात्मक वैक्सीन कोविड-19 की रोकथाम में 94.5 फीसदी प्रभावी पाई गई है। इसके अतिरिक्त अमेरिका के राजकोषीय प्रोत्साहन से भी इसपर असर डला है।
 

डॉलर सूचकांक 0.16 फीसदी ऊपर था, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना महंगा हो गया। गोल्ड ईटीएफ आउटफ्लो निवेशकों की कमजोर रुचि को दर्शाता है। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF), एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग बुधवार को 0.60 फीसदी गिरकर 1,219.00 टन रही।
दिवाली पर शेयर बाजार में बरसेगा जमकर पैसा, जानिए क्या होती है मुहूर्त ट्रेडिंग और इसका शुभ समय

दिवाली पर शेयर बाजार में बरसेगा जमकर पैसा, जानिए क्या होती है मुहूर्त ट्रेडिंग और इसका शुभ समय

दिवाली के त्योहार पर धन की देवी लक्ष्मी के पूजन की परंपरा है. कहा जाता है कि इस दिन लक्ष्मी जी पधारती हैं. दिवाली का त्योहार भारतीय शेयर मार्केट के लिए भी बेहद खास होता है. वैसे तो दिवाली पर शेयर बाजार की भी छुट्टी होती है लेकिन इस दिन शाम के समय देशभर के निवेशक और बाजार के दिग्गज एक विशेष समय पर बाजार में पैसा लगाते हैं. इस एक घंटे के मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान कोई भी नफा-नुकसान के बारे में नहीं सोचता है और न ही कोई पैसा निकालने की कोशिश करता है. बस काफी समय से चली आ रही एक परंपरा को निभाते हुए निवेशक दिवाली की शाम एक घटें तक बाजार में जमे रहते हैं और छोटा निवेश कर परंपरा का निर्वहन करते हैं.


मुहूर्त ट्रेडिंग का इस साल का समय


दिवाली के त्योहार के दिन 14 नवंबर 2020 को शेयर बाजार, बीएसई व एनएसई में शाम 6 बजकर 15 मिनट से एक घंटे का विशेष मुहूर्त कारोबार होगा. वहीं दोनों एक्सचेंज के अनुसार मुहूर्त ट्रेडिंग का शुभ समय 6 बजकर 15 मिनट से शाम 7 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही प्री ओपनिंग सेशन 6 बजे से 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. मुहूर्त कारोबार सत्र में दिए जाने वाले सभी सौदों के साथ निपटान दायित्व होता है.


मुहूर्त ट्रेडिंग क्यों की जाती है


दिवाली के साथ ही नव वर्ष की शुरुआत भी हो जाती है. इस बार दिवाली के साथ संवत् 2077 शुरू होने जा रहा है. वहीं देश के कई हिस्सों में दिवाली के त्योहार के साथ ही नया वित्त वर्ष भी आरंभ हो जाता है. शुभ मुहूर्त के समय शेयर मार्किट के कारोबारी खासतौर पर शेयर ट्रेडिंग करते हैं, इस कारण ही इसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है.


होता है मुनाफा


ऐसा माना जाता है कि मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन शेयर बाजार में निवेश करने से लाभ होता है. इस कारण बड़े कारोबारी से लेकर छोटे कारोबारी तक इस जिन जरूर बाजार में अपना पैसा निवेश करते हैं. इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि दिवाली के त्योहार पर खास मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरूआत कर निवेशक नए वित्त वर्ष के अच्छे रहने की कामना करते हैं. कई लोग इस दिन शेयर भी खरीदते हैं. 

 दिवाली से पहले सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी टूटी

दिवाली से पहले सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी टूटी

नई दिल्ली। 14 नवंबर को देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। दीपावली का पूरा सप्ताह त्योहारों का होता है। जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। ये खरीदारी का दिन होता है। धनतेरस पर सोना-चादी और पीली वस्तुओं को खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन सोना और चांदी की भारी मात्रा में खरीदारी होती है लेकिन इन दिनों सोने के दाम आसमान छू रहे है। जो हर किसी की परेशानी बना हुआ है लेकिन धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। सोमवार शाम को भी अचानक सोने के दाम में भारी गिरावट आई। जिसके बाद माना जा रहा है कि ये समय सोने में निवेश के सबसे सही है।
 
जानकारी के मुताबिक, धनतेरस और दिवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। MCX पर गोल्ड का दिसंबर वायदा 2500 रुपये से ज्यादा टूटकर 49665 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार को सोने का दाम 52167 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इसी तरह चांदी भी गिरावट देगी गई है। MCX पर चांदी का वायदा 4600 रुपये से ज्यादा टूटा है। जिसके बाद अब चांदी का भाव 60725 रुपये प्रति किलो पर आ गया है।

सोमवार शाम को अचानक आई गिरावट-
सोमवार शाम को अचानक सोने और चांदी की कीमतो में भारी गिरावट दर्ज की गई। फार्मा कंपनी ने सोमवार शाम कोरोना की दवा बनाने का ऐलान किया। इस दौरान दावा किया गया कि दवा कोरोना मरीजों पर 90 फीसदी असर कर रही है। जिसके बाद लगभघ शाम 5.30 बजे सोने और चांदी में गिरावट आई। भारत में गोल्ड 5 परसेंट तक टूटता चला गया। ऐसे में अब जानकारों का मानना है कि सोने में निवेश करना का यहीं समय सबसे सही है। आने वाले दिनों में सोने के दाम में मामूली तेजी आ सकते है। ऐसे में अगर कोई भी सोने में निवेश करना चाहता है तो वह इस वक्त कर सकता है।

सोमवार शाम को सोने की कीमतों में तेजी से गिरावट देखी गई। लेकिन इस गिरावट का आसर बाजारों में नहीं देखा गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक 24 कैरेट को गोल्ड के भाव में अलग-अलग शहरों में मामूली फर्क देखा गया। दिल्ली में 54,170 प्रति 10 ग्राम, मुंबई में 52,000 प्रति 10 ग्राम, चेन्नई में 52,150 प्रति 10 ग्राम, कोलकाता में 52, 720 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
धनतेरस पर सस्ता सोना खरीदने का है बड़ा मौका, जाने कैसे

धनतेरस पर सस्ता सोना खरीदने का है बड़ा मौका, जाने कैसे

नई दिल्ली | धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है और दिवाली से पहले इस अवसर पर आपको सस्ता सोना खरीदने का मौका आपको मिल रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की आठवीं किस्त जारी करने की जानकारी दी है। 

पढ़ें : फेसबुक फ्रेन्ड्स ने शादी का प्रलोभन देकर युवती से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

आरबीआई के मुताबिक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम आठवीं सीरीज 9 नवम्बर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगी, जिसमें 13 नवम्बर तक निवेश किया जा सकता है। इस गोल्ड बॉन्ड के लिए सोने की कीमत 5,177 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है। हालांकि, डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वालों को प्रति ग्राम के हिसाब से 50 रुपये की छूट भी मिलेगा। 
 
 
रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण बॉन्ड के लिए इंडियन बुलियन एंज जूलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) द्वारा 999 शुद्धता के सोने के प्रकाशित सामान्य औसत बंद भाव पर आधारित है। गौरतलब है कि ये बॉन्ड 8 साल की अवधि के लिए जारी किए जाते हैं। इसमें पांच साल के बाद इससे बाहर निकलने का विकल्प भी होता है। आवेदन कम से कम एक ग्राम और उसके गुणक में जारी किए जाते हैं। 
 
 
उल्लेखनीय है कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में व्यक्तिगत निवेशक न्यूनतम एक ग्राम और अधिकतम 4 किलो तक के लिए निवेश कर सकता है। इसके अलावा हिन्दू अविभाजित परिवार के लिए चार किलो और ट्रस्ट आदि के लिए किसी एक वित्त वर्ष में अधिकतम 20 किलो तक निवेश करने की अनुमति है।