रायपुर। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार एवं प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 प्रभावशील है। सरकार के क्रियाकलापों के संबंध में नागरिकों को जानकार बनाने के लिए यह अधिनियम मिल का पत्थर साबित हो रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के सूचना आयुक्तमोहन राव पवार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सूचना का अधिकार अधिनियम का समय पर पालन नहीं करने के कारण चार जनसूचना अधिकारी पर पच्चीस-पच्चीस हजार रूपए का अर्थदंड अधिरोपित करते हुए दो जनसूचना अधिकारी को अपीलार्थी को 300-300 रूपए की क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान करने एवं वरिष्ठ अधिकारी को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने आदेश पारित किए हैं।
पंजीकरण के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 25 फरवरी को वृृहद सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नव जीवन में प्रवेश कर रहे वर-वधुओं को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, विधायक सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। सामूहिक विवाह के लिए अब तक 400 से अधिक जोड़ों का पंजीयन किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विभाग के द्वारा प्रति जोड़ा 25 हजार रूपए तक व्यय किया जाएगा। इसमें से 20 हजार रूपए तक की सामग्री वर-वधू को प्रदान की जाएगी तथा शेष 5 हजार रूपए प्रति जोड़े वैवाहिक कार्यक्रमों के विभिन्न आयोजनों में खर्च किया जाएगा। वधु का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। विवाह के लिए वर की उम्र 21 वर्ष और वधु की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए। पंजीयन के लिए निर्धारित प्रपत्र में मुख्यमंत्री खाद्यान्न कार्ड की कॉपी तथा आयु के प्रमाणीकरण हेतु वर एवं वधु का शैक्षणिक प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य होगा।
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा राजधानी रायपुर के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने वीर जवानों को याद किया। आज से एक साल पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था। इस कायराना हरकत में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। देश आज उन चालीस जवानों को सलाम कर रहा है और भाजयुमो का एक एक कार्यकर्ता उन्हें जिन्होंने आतंकी हमले के आगे प्राणों को न्यौछावर करके शहादत और बलिदान की बेमिसाल नजीर पेश की ऐसे वीर सपूतों को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जयस्तंभ चौक पर पुष्पांजलि अर्पित कर मोमबत्ती जला कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन वीर सपुतों को नमन किया।
इस मौके पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि हम बहादुर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। देश आज आतंकवाद को हराने और खत्म करने के अपने संकल्प में दृढ़ हैं। देश के वे वीर सपूत जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। हम ऐसे बलिदानियों की शहादत को कभी नहीं भूल पाएंगे।
भाजयुमो के जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि हम पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते है। हम हमेशा देश के वीर शहीद जवानों और उनके परिवारों के ऋणी और आभारी रहेंगे जिन्होंने हमारी रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान कर दिया।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री द्वय जयंती भाई पटेल, श्याम सुंदर अग्रवाल, योगी अग्रवाल, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सत्यम दुवा, हेमेन्द्र साहू, मुरली शर्मा, गोपी साहू, संजू नारायण सिंह ठाकुर, अमित साहू, अकबर अली, अर्चना शुक्ला, हंसराज विश्वकर्मा, सुमित शर्मा, महेन्द्र मुलनकर, अमरजीत छाबड़ा, विजय जयसिंघानी, उमेश घोरमोड़े, राहुल राय, आशीष आहूजा, प्रणय तिवारी, अश्विनी विश्वकर्मा, राजीव चक्रवर्ती, सोनू राजपूत, अर्पित सूर्यवंशी, विशेष विद्रोही, राहुल जैन, राहुल हरितवाल, रामकोसरे, चांदनी वलानी, विकास शुक्ला, तरुण शर्मा, रूपेश यादव, हिमांशु नत्थानी, किन्सु बोस, अमन ताम्रकार, कृष्णा राणा, नरेन्द्र देवांगन, राहुल यादव, संदीप कसार, रवि कुमार सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के पहले सीएम हैं, जिन्हें हार्वर्ड विश्वविद्यालय से भारत सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। आदिवासी बहुल और कृषि प्रधान राज्य होने के नाते मुख्यमंत्री श्री बघेल का हार्वर्ड से निमंत्रण देश और राज्य के लिए गर्व का विषय है। हालांकि श्री बघेल को 'लोकतान्त्रिक भारत में जाति और राजनीति विषय पर आयोजित चर्चा में आमंत्रित किया गया है, लेकिन वे यहाँ हाल ही में छत्तीसगढ़ में कृषि व उससे संबन्धित क्षेत्र में हुये अभिनवकारी पहल पर अपने अनुभवों को वहाँ उपस्थित नीति निर्माताओं और शोधकर्ताओं के समक्ष साझा करेंगे। साथ ही वे यहाँ आर्थिक मंदी के दौर में छत्तीसगढ़ में बढ़ी खरीदी सहित अन्य मुद्दों की जानकारी देंगे। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं को प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बारी योजना ने इतना प्रभावित किया है कि उन्होंने प्रदेश में अध्ययन व शोध की अपनी इच्छा भी प्रकट की है। वहीं, विश्वविद्यालय के छात्र वर्षा जल का संचय कर भूजल स्तर बढ़ाने की विधियों पर शोध करेंगे।
रायपुर | राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़ ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी-2020) के लिए जारी की परीक्षा की तारीख | इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 14 फरवरी 2020 से शुरू होंगे । उम्मीदवार अपना आवेदन 1 मार्च 2020, रविवार रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन जमा कर सकते है । TET-2020 की परीक्षा 22 मार्च 2020 को तय किया गया है | इसकी विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए विज्ञापन का अवलोकन करें |

कोंडागांव। जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतगर्त बड़ेडोंगर क्षेत्र के अंदरूनी ग्राम तोरण्ड जंगल में एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती किया गया है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी द्वारा प्रदेष के करीब 57 लाख विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली देने लेटेस्ट टेक्नालाजी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही सस्ती बिजली की सहज उपलब्धता भी सुनिष्चित करने विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया है। इस दिषा में आगे बढ़ते हुये विद्युत चोरी, एवं दुरूपयोग को रोकने के लिये प्रदेषभर में आकस्मिक जॉच अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत कंपनी के सतर्कता विभाग की टीम ने प्रदेशभर में 28 हजार से अधिक विद्युत कनेक्शन की जॉच की। जिसमें 1720 विद्युत कनेक्सनों में बिजली चोरी का प्रकरण बनाया गया। ऐसे मामलों में लिप्त उपभोक्ताओं से 4 करोड़ 71 लाख रूपये की वसूली की गई। कंपनी के सतर्कता विभाग द्वारा जिला स्तर पर भी जॉच दल बनाये गये हैं।
बेमेतरा | छत्तीसगढ़ की पांचवी विधानसभा का छठवाँ सत्र 24 फरवरी से प्रारंभ होकर एक अप्रैल 2020 तक चलेगा। विधानसभा सत्र के दौरान प्राप्त विधानसभा प्रश्नों की जानकारी तत्काल फैक्स एवं विशेष वाहन से भेजनी पड़ती है। सत्र के दौरान तत्काल कार्यवाही के लिए जिला कलेक्टर शिव अनंत तायल ने अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किए है। विधानसभा सत्र के दौरान कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना कलेक्टर के पूर्व अनुमति के बगैर किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे। विधानसभा प्रश्नों के उत्तर, जानकारी प्रेषित करने हेतु अपने-अपने कार्यालय में नोडल अधिकारी नियुक्त करें तथा नोडल अधिकारी का नाम फोन नम्बर, मोबाइल नम्बर से जिला कार्यालय को अवगत करऐं। विधानसभा सत्र के दौरान जो भी विधानसभा प्रश्न प्राप्त होता है, उसकी जानकारी निर्धारित समय के अंदर भेजे उसके लिए अपने अपने कार्यालय में एक पंजी संधारित करें एवं जानकारी प्राप्त होने से जवाब भेजे जाने तक की संपूर्ण जानकारी दर्ज कराऐं तथा पंजी हमेशा अद्यतन रखे। विधानसभा प्रश्न भेजे जाने, लंबित रहने, उसकी समयावधि आदि की नोडल अधिकारी प्रतिदिन समीक्षा भी करें। कलेक्टर ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को इस संबंध मे पत्र जारी किया है।
रायगढ़| छत्तीसगढ़ से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है जहां देवर और महिला ने मिलकर अपने पति की हत्या कर दी| जी हाँ दरअसल, महिला को अपने ही देवर से प्यार हो गया और इसी चाहत को पूरा करने के लिए महिला और उसके प्रेमी देवर ने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। फिर उस प्लान को अंजाम देने के लिए उसकी हत्या कर दी|
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से आय दिन चालू बाजी और अपहरण जैसे वारदात सामने आते रहते है इसी कड़ी में प्रेमिका से बदला लेने के लिए सनकी युवक ने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। युवक ने हनी बनी स्कूल टैगोर नगर के सामने गुरुवार को छात्रा पर चाकू से वार किया था। वारदात के बाद से आरोपी आर्यन साहू फरार है।
बस्तर,भारी भरकम मछली का नाम सुनते ही शार्क जैसी बड़ी मछली का ही नाम ध्यान आता है, लेकिन छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली एक मछली दूसरों को कांटे की टक्कर देती हैं। इस मछली का नाम कैटफिश है। इनका वजन 150 किलोग्राम से भी ज्यादा होता है। इतने बड़े आकार की वजह से गांव के लोग इसे कुल्हाड़ी से काटकर बंटवारा करते हैं।

स्थानीय भाषा में मछली का नाम बोध है। ये छत्तीसगढ़ के इंद्रवाती नदी में पाई जाती है। इन मछलियों की प्रजाति लगातार विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई। है। क्योंकि इन्हें मछुवारे अपनी आजीविका के लिए पकड़ते हैं और बेच देते हैं।
इस मछली को बस्तर का शार्क भी कहा जाता है। बोध मछली का वैज्ञानिक नाम बोमरियस है। चूंकि यह मछली बिना पानी के भी लंबे समय तक जीवित रह सकती है इसलिए कई खरीदार इसे जिंदा ही खरीद लेते हैं। ये मछली इतनी ज्यादा बड़ी होती है कि इसे अगर कोई गांव वाला पकड़ता है तो कुल्हाड़ी से काटकर इसका बंटवारा करता है। ठीक उसी तरह मछुआरे भी काटकर ही इसे बेचते हैं।
बीजापुर। जिले चारो जनपद पंचायतों में गुरुवार को जनपद सदस्यों का सपथ ग्रहण समारोह के साथ साथ अध्यक्ष, उपाध्यक्षों का चुनाव भी सम्पन्न कराया गया। चारो जनपद पंचायतों में कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष के पदों पर निर्विरोध रूप से कब्जा कर लिया है। चारो जनपदों में कब्जा करने के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल है।
कोंडागांव। जिला मुख्यालय के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत जमकोटपारा में सुबह-सुबह एक फैंसी स्टोर में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाया, लेकिन फैंसी स्टोर के सामान जलकर खाक होने से नही बचाया जा सका।
दंतेवाड़ा। जिले के गीदम के मुख्यमंत्री डीएव्ही पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ शिक्षकों की क्रूरता का मामला उजागर होने के बाद एक शिक्षक नरेश स्थाम को बर्खास्त कर दिया गया। वही, अन्य 03 शिक्षक सरोज वर्धान, राम गोपाल व मोचन पटेल को बच्चों की परीक्षा के बाद निलंबित किया जाएगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कथित समाज कल्याण विभाग में गड़बड़ी को लेकर बिलासपुर हाईकोर्ट के द्वारा सीबीआई जांच के आदेश दिये जाने के बाद गुरुवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया है।
रायपुर | राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग कैंप रायपुर द्वारा नवीन विश्राम गृह में खुले कैंप में अनुसूचित जाति, जनजाति से संबंध लंबित बड़ी संख्या में मामलों की सुनवाई की गई। कैंप आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य मानवाधिकार हनन को रोकना एवं संबंधित प्रकरणों की समस्याओं के तह में जाकर निराकरण कर त्वरित निर्णय देना था। उक्त खुले कैंप में राज्य प्रशासनिक प्रमुख, पुलिस प्रमुख एवं राज्य सरकार के संबंधित विभागों के आला अधिकारियों की उपस्थिति में लंबित मामलों में मानव अधिकार अधिनियम 1993 के तहत कुल 54 प्रकरण तीन बैंचों में सुने गए। उकत सुनवाई के दौरान आयोग के अध्यक्ष एचएल दत्तू पूर्व न्यायधिपति सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली, श्रीमती ज्योतिका कालरा एवं डा. डीएम मुले ने 13 अन्य महत्वपूर्ण मामलों में सुनवाई करते हुए आदिवासी एवं अनुसूचित जाति में शामिल महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया। उक्त जानकारी आज नवीन विश्रामगृह में आयोजित पत्रकारवार्ता में जयदीप गोविंद सचिव राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने दी। पत्रकारवार्ता में अध्यक्ष श्री दत्तू ने बताया कि 35 मामलों में सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को विशेष निर्देश दिए गए हैं। वहीं भूमि संबंधित मामले, क्षतिपूर्ति के मामले, एनटीपीसी में नौकरी संबंधी मामलों में राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 54 लाख रूपए की राशि में से 12 लाख 90 हजार की राशि वितरित करने के निर्देश राज्य सरकार को दिए गए। पत्रकारवार्ता में श्री गोविंद ने बताया कि संवेदनशील मामलों की समीक्षा की गई एवं लंबित प्रकरण की प्रकृति के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश राज्य पुलिस को दिया गया। उन्होंने बताया कि मानव अधिकार हनन की लड़ाई लंबी है, लेकिन आने वाली समस्याओं-लंबित समस्याओं का आयोग के अधिनियम के तहत समाधान भी है। पत्रकारवार्ता में अध्यक्ष श्री दत्तू ने कहा कि पेंशन संबंधी मामलों में पेंशनरों को मार्गदर्शन के नाम पर नहीं भटकाया जाएगा। पेंशन कैंप लगाकर सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मियों की समस्याएं त्वरित गति से सुलझाने के निर्देश भी संबंधित विभागों के प्रमुखों को दिया गया है। आयोग की सदस्य ज्योतिका कालरा ने बताया कि सैप्टिक टैंक में सफाई के दौरान स्वच्छता कर्मियों की हुई मौत के मामलों में उनके परिजनों को प्रति मृतक 10 लाख रूपए की मुआवजा राशि दी गई है, वहीं एनटीपीसी में नौकरी न मिलने, भूमि संबंधी मामले , पुलिस के मामले आदि भी आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए गए। छत्तीसगढ़ शासन के एडीजी पवनदेव के मामले पर श्रीमती ज्योतिका ने कहा कि उक्त मामले में महिला सिपाही के अधिकारों के हनन के संबंध में कैट में चल रहे मामले पर राज्य शासन को महाधिवक्ता के माध्यम से अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त प्रकरण के बाद पदोन्नति के मामले में राज्य शासन को ही नीतिगत निर्णय लेना है।
रायपुर। आज नगर निगम रायपुर के जोन 2 के अमले ने निगम जोन 2 क्षेत्र के तहत स्थित देवेन्द्र नगर आफिसर्स कालोनी परिसर की अत्यंत पुरानी जर्जर एवं अनुपयोगी पानी टंकी को थ्रीडी एवं मजदूरों की सहायता से तोडकर शासन द्वारा स्वीकृत समाज हितकारी अमृत मिषन के तहत वहां रिक्त शासकीय भूमि पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न 4 वार्डो की रहवासी जनता को सुगम जलापूर्ति व्यवस्थित रूप से करने स्वीकृत 35 लाख लीटर क्षमता वाले नये जलागार के शीघ्र निर्माण की योजना की कार्यवाही का मार्ग जनहित में पूरी तरह से प्रशस्त कर दिया। आज नगर निगम रायपुर के जोन 2 जलविभाग द्वारा जनहित में जर्जर पुरानी पानी टंकी तोडने की कार्यवाही नगर निगम आयुक्त श्री सौरभ कुमार के निर्देष पर स्थल पर जोन 2 कमिश्नर विनोद देवांगन के नेतृत्व व जोन जलविभाग प्रभारी अभियंता श्री आईके चंद्राकर की उपस्थिति में की गई।
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया ने गैस सिलेण्डरों में हुई वृद्धि पर कहा कि महिलाओं का घर चलाना मुश्किल हो गया है। पुनिया प्रदेश प्रवास पर आज रायपुर पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने गैस सिलेंडर के बढ़ें दम पर कहा कि पिछले 6 महीने में 6 बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं, लेकिन पहली बार 150 रुपए बड़ा है। उन्होंने कहा कि अभी नजदीक कोई चुनाव नहीं है, इसलिए केन्द्र ने दाम बढ़ा दिए है, वहीं 2021 में बिहार का चुनाव आएगा उससे पहले दाम फिर कम कर देंगे। पुनिया ने कहा कि गैस सिलेण्डर के लगातार दाम में वृद्धि से महिलाओं का घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट फेल हो गया है। हालांकि बाकी प्रदेशों की तुलना में छत्तीसगढ़ में थोड़ी सी बचत है, क्योंकि यहां किसानों को कर्ज माफी हुई और ढाई हजार रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी हुई। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में बुरी हालत है। देश में ना पैसा है ना रोजगार, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है।
महासमुंद | विषपान से महिला की मौत पर पुलिस ने जांच उपरांत पति समेत अन्य दो के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच में पाया कि महिला ने पति व ससुरालियों की प्रताडऩा से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक बलौदा चौकी क्षेत्र के ग्राम पोड़ागढ़ निवासी फुलकुमारी यादव (25) ने 31 अगस्त 2019 को जहर सेवन कर ली थी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। जांच में पाया कि मृतिका के पति सिकंदर यादव, स्नेहलता यादव और गम्वी यादव शादी में छोटे-छोटे सामान लाए हो और बच्चे की डिलीवरी में अधिक खर्च हो गया कहते हुए प्रताडि़त करते रहे। आएदिन प्रताडऩा से परेशान होकर महिला ने कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 304 बी के तहत अपराध दर्ज किया है।
महासमुंद। झलप स्थित 132/33 केवी सब स्टेशन के कैपेथिटर बैंक में मंगलवार शाम आग लग गई। इससे कैपेथिटर बैंक पूरी तरह जल गई। आग लगने का कारण अज्ञात है। घटना की जानकारी मिलते ही केंद्र में उपलब्ध फोम और फायर सेफ्टी सिस्टम से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग बढ़ती गई। पिथौरा नगर पंचायत को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से करीब पौन घंटे में आग पर काबू पाया गया। बिजली विभाग के एई पिंटू भारती ने बताया कि आग लगने के कारण झलप, तेंदूकोना, बावनकेरा, रायतुम और नरतोरा क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। आग पर काबू पाने के तत्काल बाद यूनिट चेंज कर सप्लाई चालू की गई।
महासमुंद। सरायपाली और बसना शराब दुकान के सुपरवाइजर 35.69 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। इन दुकानों में पिछले तीन दिनों का कैश रखा हुआ था। घटना के बाद से आबकारी विभाग में हड़कंप है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायपाली के विदेशी शराब दुकान से करीब 17.97 लाख और बसना की विदेशी दुकान से 13.82 लाख और देसी दुकान से 3.90 लाख रुपए गायब हैं। मामले की जानकारी सोमवार को हुई। सोमवार को दोनों ही दुकानों से सुपरवाइजर काम पर नहीं आए। दुकान में कार्यरत कर्मचारियों ने अपने-अपने सुपरवाइजर को फोन लगाया, लेकिन दोनों का फोन बंद था। इसके बाद घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों की दी गई। सरायपाली सुपरवाइजर का नाम मनीष द्विवेदी और बसना दुकान के सुपरवाइजर का नाम कुलदीप द्विवेदी बताई जा रही है।
महासमुंद | किशोरी का अपहरण कर एक वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाने के मामले में अपराध सिद्ध होने पर विशेष न्यायाधीश निधि शर्मा तिवारी ने तुमगांव थाना क्षेत्र के बेलटुकरी निवासी विष्णु बंजारे (38) पुत्र इतवारी बंजारे को 20 वर्ष के सश्रम कारावास और दो हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि अदा न करने पर दो माह का सश्रम कारावास भुगतना होगा। इसी तरह धारा 363 के तहत तीन वर्ष, 366 के तहत पांच वर्ष के सश्रम कारावास व एक-एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। अर्थदंड की राशि अदा न करने पर एक-एक माह का सश्रम कारावास भुगतना होगा। सभी सजाएं साथ-साथ चलेगी। लेकिन व्यति क्रम में कारावास अलग-अलग भुगतना होगा। एक अन्य आरोपित संजीत पात्रे के खिलाफ आरोप सिद्ध नहीं होने पर उसे दोषमुक्त किया गया। अभियोजन के अनुसार तुमगांव थाना में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री ग्राम भोरिंग के स्कूल में कक्षा नौवीं पढ़ती है। वह 17 फरवरी 18 को पूर्वान्ह11 बजे घर से छात्रवृति लेने जा रही हूं, कहकर निकली थी, जो शाम तक वापस नहीं आई। आसपास तलाश करने पर वह नहीं मिली। उसकी बड़ी पुत्री ने जानकारी दी कि उसे विष्णु बंजारे के साथ जाते हुए देखी है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर थाना तुमगांव में धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान 29 अप्रैल 2019 को पीडि़ता के बरामद होने पर उनसे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि विष्णु बंजारे उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर अपनी दीदी के घर ले गया। जहां उसे पानी पिलाया तो वह बेहोश हो गई। होश आया तो वह भोपाल रेलवे स्टेशन में थी। विष्णु बंजारे ने धमकाया कि किसी को बताओगी तो चाकू से मार दूंगा। विष्णु बंजारे उसे आटो में बैठाकर अपनी भांजी के घर ले गया। जहां लगभग एक साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसके बाद वह भागकर संजीत पात्रे के घर गई। जहां बरामदगी दिनांक से दो माह पूर्व तक रही थी। मामले की विवेचना उपरांत पास्को एक्ट की धारा 363, 366, 376 (3) का अपराध दर्ज कर विचारण के लिए मामला कोर्ट को सौंपा गया था।
महासमुंद। बजरंग दल के जिला मीडिया प्रभारी गुड्डा सिन्हा ने बताया कि 14 फरवरी को वेलेन्टाइन डे के विरोध में बाइक रैली स्थानीय नकुल ढीढी उद्यान से निकाली जाएगी, जो कि शहरभर नेहरू चौक मोती उद्यान, गुरु गोविंद सिंह उद्यान बीटीआई रोड, ठाकरे गार्डन नयापारा, इमलीभाठा गार्डन, किलकारी गार्डन, संजय कानन सहित विभिन्न संदिग्ध जगहों पर छापामार कार्यवाही की जाएगी। बजरंग दल ने सभी से अपील है कि इस दिन मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनाने की अपील की है। साथ ही सभी बजरंगी भाईयों से अपील है कि सुबह 10 बजे नकुल ढ़ीढ़ी उद्यान में उपस्थित हो कर बाइक रैली को सफल बनाने की अपील की गई है।




























