BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 यातायात पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान का दिखने लगा असर, 60 प्रतिशत से अधिक वाहन चालको के सीर मे दिखने लगा हेलमेट...

यातायात पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान का दिखने लगा असर, 60 प्रतिशत से अधिक वाहन चालको के सीर मे दिखने लगा हेलमेट...

रायपुर| यातायात पुलिस रायपुर द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों पर अधिक से अधिक कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत शहर के 10 प्रमुख चौक- रेलवे स्टेशन चौक, फाफाडीह चौक, देवेंद्र नगर चौक, मरहीमाता चौक, शास्त्री चौक, खजाना चौक, भगत सिंह चौक, अनुपम नगर चौक, महासमुंद बैरियर एवं  वीआईपी टर्निंग पर लगातार विशेष अभियान कार्यवाही जारी है। इस अभियान कार्यवाही के तहत रेड सिग्नल होने पर वाहन चालक को स्टॉप लाइन का पालन कराना, रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नंबर-गलत नंबर पर कार्यवाही, बिना कागजात के ऑटो संचालन ,इसके अतिरिक्त मुख्य मार्ग पर सवारी बैठाने  पर कार्यवाही, चौंक के चारों ओर व्यवस्थित पार्किंग कराना एवं चौक पर लेफ्ट टर्न फ्री कराना,  नो पार्किंग पर वाहन खड़ी करने वाले वाहन चालकों पर क्रेन कार्यवाही की जा रही है! 

यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान कार्यवाही का असर दूसरे दिन ही देखने को मिल रहा है। जिसके तहत लगभग 60% दोपहिया वाहन चालकों के सिर में हेलमेट दिखने लगा है साथ ही चौक चौराहों पर रेड सिग्नल होने पर वाहन चालक स्टॉपलाइट का पालन करने लगे हैं।

यातायात पुलिस के इस विशेष अभियान को आम नागरिकों द्वारा बहुत ही प्रसंशा की जा रही है पुलिस कार्यवाही वाहन चालक नियमों का पालन कर रहे हैं एवं। शहर में सुगम यातायात व्यवस्था दिख रही है यह  कार्यवाही लगातार किए जाने हेतु अपने सुझाव दे रहे हैं। प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया द्वारा भी यातायात पुलिस कार्यवाही की सराहना करते हुए शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन।  हेतु कार्यवाही लगातार जारी रखने का आग्रह किया जा रहा है!



राजधानी में फिर एक बार हुआ नाबालिग का अपहरण, पुलिस ने किया मामला दर्ज

राजधानी में फिर एक बार हुआ नाबालिग का अपहरण, पुलिस ने किया मामला दर्ज

रायपुर | आये दिन नाबालिग किशोरियों के साथ जोर जबर्दस्ती की घटनाओं में इजाफा होने की जानकारी मिलती रहती है। कड़े कानून बनने के बाद भी अपहरण एवं अनाचार के मामलों में कमी  नहीं आ रही है। खरोरा थाने से मिली जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय अज्ञात नाबालिग के साथ जयकिशन पोर्ते 32 वर्ष द्वारा बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया गया। पीडि़ता के पिता ने उक्त मामले में थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज करायी। थाना खरोरा ने उक्त मामले में आईपीसी की धारा 363 के तहत अपराध कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 

 

 
तेज रफ्तार अर्टिका कार खड़े हाइवा से टकराई, कार के उड़े परखच्चे, जाने कहा की है ये घटना

तेज रफ्तार अर्टिका कार खड़े हाइवा से टकराई, कार के उड़े परखच्चे, जाने कहा की है ये घटना

मुंगेली। बिलासपुर-रायपुर मुख्यमार्ग से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहां तेज रफ्तार अर्टिका कार खड़े हाइवा में जा घुसी है| इस हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई | जानकारी मिली है कि हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक चालक सड़क किनारे ट्रक खड़े कर टायर की हवा चेक करवा रहा था उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार CG 04 MV 6176 अनियंत्रित होकर ट्रक को टक्कर मार दी| घटना में ट्रक चालक, कार चालक सहित कार मालिक की मौके पर ही मौत हो गई हादसा इतना भयावह था कि मृतकों के शव कार में ही फंसे रह गए और कार के परखच्चे उड़ गए है।

आपको बता दे की यह घटना मुंगेली जिले के सरगांव के बिलासपुर-रायपुर मुख्यमार्ग में  गुरुवार सुबह की है| घटना की सूचना मिलने पर मौके पहुंचकर कार में फंसे लोगों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया है इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई|मृतक कौन है इसका पता अभी तक नहीं चल सका है? शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है।

चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टर गिरफ्तार, पैसे डबल करने का देते थे झांसा....

चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टर गिरफ्तार, पैसे डबल करने का देते थे झांसा....

कोरबा। देवयानी प्रापर्टी लिमिटेड चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टर को पुलिस ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार कर कोरबा लाई है। आरोपित कोरबा के अलावा जांजगीर.चांपा, रायपुर, दुर्ग, बालौद एवं धमतरी जिले के 7 हजार निवेशकों से 15 करोड़ रुपए की राशि की ठगी कर फरार हो गए थे। चार साल से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।


उरगा के खरहरकुड़ा निवासी नागेश्वर लाल यादव पिता दिलहरण ने उरगा थाना में देवयानी प्रापर्टी लिमिटेड के डायरेक्टर रमेश चौधरी, राघवेन्द्र सिंह जादव, प्रदीप प्रजापति, विपिन सिंह यादवए सौरभ काबड़ा एवं अन्य द्वारा निवेशको से 5 साल में रकम दोगुना करने का आकर्षक स्कीम बताकर अपने जाल में फंसाया था। नागेश्वर ने उनसे प्रभावित होकर देवयानी प्रापर्टी में 3 लाख 91 हजार 260 रुपए एवं पत्नी संतोषी यादव के द्वारा 87 हजार 300 रुपए का निवेश किया गया था। 5 साल बीत जाने के बाद भी कंपनी ने उनकी रकम वापस नहीं की। कुछ दिन बाद वे कार्यालय बंद कर फरार हो गए। कंपनी के डायरेक्टरों ने कोरबा के अलावा रायपुर, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, बालोद एवं धमतरी जिले में भी कंपनी का कार्यालय खोला था। इन सभी कार्यालयों में सात हजार निवेशकों से धोखाधड़ी कर 15 करोड़ से अधिक की राशि निवेश कराकर फ रार हो गए थे। नागेश्वर की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 420, 406, 409, 120 बीए 34 व चिटफंड एक्ट के तहत मामला पंजीबद्घ किया था। पुलिस को जानकारी मिली की देवयानी प्रापर्टी के डायरेक्टर ग्वालियर में है। इस आधार पर पुलिस की एक टीम ग्वालियर पहुंची। जहां पुलिस को आमखो ग्वालियर निवासी रमेश चौधरी पिता सूरजमल व विजय नगर सेक्टर 4 निवासी रामपाल सेंगर पिता सुल्तान सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया। पुलिस की टीम गिरफ्तार कर कोरबा ले आई है। पुलिस की टीम जब आरोपतों को ग्वालियर में खोज रही थी। इस दौरान उन्हें पता चला कि सभी आरोपित रजिस्ट्रेशन के दौरान दिए गए पते पर निवासरत नहीं हैं। पता बदलकर छिपकर रह रहे हैं। इस दौरान पुलिस के हाथ दो डायरेक्टर लगे। शेष आरोपित फरार हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ  जांजगीर-चांपा, दुर्ग, बालोद एवं धमतरी में अपराध पंजीबद्घ किया गया है। शेष सभी फ रार है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
लाखो रुपयों की ठगी कर फरारी काट रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो साल तक देता रहा पुलिस को चकमा...

लाखो रुपयों की ठगी कर फरारी काट रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो साल तक देता रहा पुलिस को चकमा...

कोरबा। ठगी के मामले में दो साल से फरार चल रहे एक आरोपित को रामपुर पुलिस ने गेरवाघाट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पुलिस पहले ही कर ली थी। वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फ रार हो जाता था।


निहारिका में इंटरनेशनल बूट हाउस के संचालक अशोक कुमार केशरवानी ने बस संचालक सूरज चंद्रा को वर्ष 2016 में 5 लाख रुपए उधार दिए थे। बदले में उसने सूरज की बस को अपने पास रख ली थी। इसके दस्तावेज भी अशोक कुमार के पास ही थे। सूरज चंद्रा ने रुपए लेते वक्त कहा था कि अगर वह उधार की रकम नहीं चुका सका तो बस उनके नाम पर रजिस्ट्री करवा देगा। इस बीच सूरज ने किसी आशीष शर्मा नामक व्यक्ति को बस बेच दिया। इसकी जानकारी वर्ष 2018 में अशोक को लगी। उसका माथा ठनका और वह समझ गया कि सूरज ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। उसने इसकी शिकायत रामपुर पुलिस से की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सूरज के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला पंजीबद्घ कर लिया। घटना के बाद से वह लगातार फ रार था। मुखबिर से जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे गेरवाघाट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित सूरज जांजगीर जिले के जैजेपुर थाना ग्राम कुटराबोर का निवासी है। घटना के बाद से ही वह रायगढ़ व जांजगीर में छिपकर रह रहा था।
शहीदों के प्रति कांग्रेस का अपमानजनक राजनीतिक आचरण -भाजपा

शहीदों के प्रति कांग्रेस का अपमानजनक राजनीतिक आचरण -भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने प्रदेश सरकार के गृह मंत्री और किसी भी अन्य मंत्री के न पहुँचने को बेहद शर्मनाक और शहीदों के प्रति कांग्रेस के अपमानजनक राजनीतिक आचरण का प्रतीक बताया है। श्री सुंदरानी ने कहा कि प्रदेश सरकार की शहीदों के प्रति उदासीनता और अवहेलना का परिचय इस घटना से साफ-साफ मिल रहा है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि माना बटालियन में मंगलवार को आहूत सीआरपीएफ के दो जवानों की शहादत पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के आला अफसर तो मौजूद थे लेकिन प्रदेश के गृह मंत्री या कोई भी अन्य मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। सीआरपीएफ के ये जवान इस वर्ष की सबसे बड़ी नक्सली वारदात में 10 फरवरी को बीजापुर के पामेड़ थाना क्षेत्र में शहीद हुए थे। श्री सुंदरानी ने कहा कि शहीदों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने में भी प्रदेश सरकार जिस कृपण और उदासीन राजनीतिक चरित्र का परिचय दे रही है, वह शोचनीय है। विडम्बना तो यह है कि प्रदेश के गृह मंत्री को इस पूरे वाकये की जानकारी तक नहीं थी! प्रदेश के गृह मंत्री जिस तरह इस पूरी घटना के बारे में अपनी अनभिज्ञता का प्रदर्शन कर रहे हैं, वह राजनीतिक मिथ्याचार का एक नया परिचय है। प्रदेश के गृह मंत्री यदि अब भी यह कह रहे हैं कि घटना के संबंध में पूरी जानकारी लेकर जाँच के संबंध में निर्णय लिया जायेगा तो यह प्रदेश सरकार और गृह मंत्रालय के निकम्मेपन का निकृष्ट नमूना है। जिस दिन यह नक्सली वारदात हुई थी प्रदेश के गृह मंत्री प्रदेश में ही थे लेकिन पत्रकारों को उन्होंने बताया कि दिल्ली जाते वक्त उन्हें घटना की जानकारी मिली थी लेकिन वे पूरा ब्यौरा नहीं ले पाए थे। श्री सुंदरानी ने कहा प्रदेश के गृह मंत्री भी अब मिथ्याचार का परिचय दे रहे हैं। इतनी बड़ी नक्सली वारदात को लेकर वे जिस लापरवाही का प्रदर्शन कर रहे हैं, उसे बेहद गंभीर माना जाना चाहिये। यदि प्रदेश के गृह मंत्री इतने संवेदनशील मामले के बारे में भी पूरा ब्यौरा नहीं ले रहे हैं तो फिर वे किस बात के लिये और किस काम के लिये गृह मंत्री बने बैठे हैं? उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिये।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सुंदरानी ने कहा कि शहीदों के प्रति अपमानजनक व्यवहार तो कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र का परिचायक है। जो पार्टी भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य पर सवाल उठाती रही है, आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सैन्य कार्रवाई के सबूत तक मांग कर जवानों और शहीदों के मनोबल को तोडऩे का आचरण प्रदर्शित कर चुकी है, उससे यह अपेक्षा तो नितान्त बेमानी है कि वह किसी भी तरह की अलगाववादी गतिविधियों को रोकते हुए शहीद हुए जवानों के प्रति सम्मान व श्रद्धा का भाव व्यक्त करे। जिस कांग्रेस के केन्द्रीय नेता यह कहते सुने गये हों कि जवानों की तो यह नियति ही है कि वे शहीद होते रहें, उस कांग्रेस की सरकार के गृह मंत्री या दीगर मंत्रियों का माना के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नहीं जाना कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता का द्योतक है। श्री सुंदरानी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस मामले में संज्ञान लेकर मंत्रियों से सफाई मांगने और उन्हें मंत्रिमण्डल से बर्खास्त करने की मांग की है।
 

बच्चों की लड़ाई में पिता ने लगाई थी फांसी, तीन गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला....

बच्चों की लड़ाई में पिता ने लगाई थी फांसी, तीन गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला....

कोरबा। दो बच्चों की लड़ाई में एक बच्चे के पिता को सरेराह मां-बेटा के द्वारा मारपीट कर अपमानित किए जाने से व्यथित होकर की गई खुदकुशी के मामले में आरोपी महिला और उसके दो पुत्रों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराने की कार्यवाही आज की गई। 


गौरतलब है कि पसान थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रीपारा निवासी रामसुंदर धोबी पिता मिठाई लाल 45 वर्ष 30 अगस्त 2019 को सुबह को तड़के 4 बजे दिशा मैदान जाने के नाम से घर से निकला और दोपहर करीब 12 बजे जहर का सेवन कर घर लौटा था। जहर सेवन की जानकारी होने के बाद उसे उपचार के लिए पसान पीएचसी ले जाया गया जहां दोपहर करीब 3 बजे मौत हो गई। मृतक की ओर से एएसआई डीआर मनहर के द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। विवेचना में पूछताछ व बयानों में यह सामने आया कि इस घटना से पहले 27 अगस्त को मृतक रामसुंदर के पुत्र घनश्याम व रामप्रसाद चौधरी उर्फ मिचोली के पुत्र साहिल के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद समझाइश की बात कही गई थी। 28 अगस्त की शाम करीब 7 बजे रामसुंदर फल खरीदने पसान बस स्टैण्ड की तरफ जा रहा था तब वन विभाग रेंज आफिस के पास मुख्य मार्ग में रामप्रसाद चौधरी और उसकी मां रामवती के द्वारा रामसुंदर को रोककर हाथ- झापड़ से मारपीट किया गया। इस घटना से काफी दुखी रामसुंदर ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली। इस आधार पर रामप्रसाद, शिव प्रसाद उर्फ मोटू, उसकी मां के विरूद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के जुर्म में अपराध क्रमांक 132/19 पर धारा 306, 34, 341 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा था। सभी तीनों आरोपी अपराध दर्ज होने के बाद से फरार थे कि पिछले दिनों इनके घर वापस लौटने की सूचना पर पुलिस ने कोई मौका दिए बगैर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया।
जिले में फिर एक बार दहेज़ की आग में प्रताड़ित हुई एक नवविवाहिता, ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराइ रिपोर्ट...

जिले में फिर एक बार दहेज़ की आग में प्रताड़ित हुई एक नवविवाहिता, ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराइ रिपोर्ट...

कोरबा | उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तिल्हापताई में 2 लाख व बाइक की डिमांड पूरी नहीं हुई तो दहेजलोभी पति व सास-ससुर ने नवविवाहिता से मारपीट की। किसी तरह वह जान बचाकर ससुराल से मायके पहुंची। सामाजिक बैठक व परिवार परामर्श केंद्र में भी सुलह नहीं हुई तो मामले में पुलिस ने दहेजलोभियों के खिलाफ कार्रवाई की है। ग्राम तिल्हापताई उरगा निवासी भवानी लाल पटेल का विवाह 28 अप्रैल 2017 को सक्ती जांजगीर-चांपा में रहने वाली अनिता पटेल के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के बाद से ससुराल में रह रही अनिता को कुछ दिन बाद ही मायके से 2 लाख व बाइक लाने की बात पति व ससुर पंचराम पटेल व सास पुनाई बाई पटेल ने कही। इसके पीछे वजह उसके पिता ने हैसियत से कम दहेज देना बताया। जब उनकी डिमांड पूरी नहीं हुई तो नविवाहिता से मारपीट करते हुए प्रताडि़त करने लगे। मारपीट व प्रताडऩा से तंग आकर नवविवाहिता किसी अनहोनी की आशंका से मायके आ गई।

 

 
तेंदूपत्ता से भरे ट्रक में लगी आग,38 लाख रुपए का हुआ नुकसान, पढ़े पूरी खबर...

तेंदूपत्ता से भरे ट्रक में लगी आग,38 लाख रुपए का हुआ नुकसान, पढ़े पूरी खबर...

धमतरी। जिले के दुगली में वन विभाग के गोदाम के सामने खड़े तेंदूपत्ता से भरे दो ट्रक जलकर खाक हो गए। ट्रक में 740 बोरा तेंदूपत्ता भरा था जिसकी कीमत 38 लाख रुपए बताई जा रही है। राजनांदगांव के देसाई ब्रदर्स ने वन विभाग से तेंदूपत्ता खरीदा था। विभाग को पैसों का भुगतान भी कर दिया गया था।


वन विभाग के गोदाम के सामने ही दोनों ट्रकों को खड़ा किया गया था तभी अचानक ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते सारे तेंदूपत्ते जलकर खाक हो गए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस केस दर्ज जांच कर रही कि आखिर ये आग लगी कैसी।
राजधानी के सुने मकान का  ताला तोड़ गहनों सहित हजारो रुपयों की चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार....

राजधानी के सुने मकान का ताला तोड़ गहनों सहित हजारो रुपयों की चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार....

रायपुर| राजधानी रायपुर के डी-डी नगर थाना क्षेत्र में नकाबपोशी करके मकान का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शतिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| आरोपी करीब 75000 रूपये का समान चोरी कर फरार हो गया था थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस ने एक्शन लिया| जिसके बाद चंगोराभाठा रायपुर निवासी लष्मीकांत साहू को सदेह के रूप में गिरफ्तार किया गया कड़ी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया| 


पढ़े पूरी खबर-
बता दे कि पूजा धीवर ने थाना डी.डी. में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह सत्यर विहार काॅलोनी गणेश नगर रायपुर में किराये के मकान में रहती है प्रार्थिया का पति रेल्वे भिलाई टैक्नीशियन के पद कार्यरत है जो अक्सर घर से बाहर जाते रहते है। प्रार्थिया के पति जब भी घर से बाहर रहते है तो उसके मकान के बगल मंे स्थित अपने पिता जी  बंसत कुमार  निषाद के घर सोने को जाती है। दिनांक 28.01.2020 को भी उनके पति  घर  मे नही थे । रात्रि करीबन 08.00 बजे घर मे ताला लगाकर सोने के लिये अपने पिता जी के घर चली गई थी। अलमारी के लाॅकर की चाॅबी आलमारी के अन्दर कपड़े के नीचे रख दी थी। रात्रि करीबन 10.00 बजे आकर अपने घर को चेक की जो सही सलामत था। दिनांक 29.01.2020 को सुबह करीबन 08.00 बजे जब अपने घर मे जाकर देखी तो मेन गेट का ताला यथावत लगा हुआ था अन्दर के कमरे के दरवाजा मे लगा ताला का कुन्डी निकला हुआ था अन्दर जाकर देखी तो अलमारी खुला था तथा अलमारी के लाॅकर में रखा सोने का छुमका 01 नग , सोने का मंगल सुत्र लकेट वाला 01 नग , सोने का कन का लटकन 01 जोडी , चांदी का पायजेब 01 जोडी , चांदी का कमर पटटा 01 नग , टायटन का लेडिस घड़ी 01 नग , नगदी रकम लगभग 10,000/- रूपये जुमला किमती करीबन 75,000/- रूपये का सामान नही था जिसे कोई  अज्ञात चोर घर में प्रवेस कर के घर का कुन्डी तोडकर अन्दर कमरे मे अलमारी का  लाॅकर खोल कर अलमारी मे उपरोक्त सोने चांदी व नगदी रकम को चोरी कर ले गया था। जिस पर पुलिस ने एक्सशन लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार आरोपी- 
लक्ष्मीकांत साहू पिता खम्भन साहू उम्र (19) वर्ष निवासी चंगोराभाठा थाना डी.डी. नगर जिला रायपुर। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 457,380 का अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के सोने चांदी के जेवरात, टायटन की लेडिस घड़ी 01 नग एवं नगदी कीमत लगभग 1,34,500 रुपये बरामद किया गया ।
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पंच प्रत्याशी के हत्या का आरोपी नक्सली गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पंच प्रत्याशी के हत्या का आरोपी नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा | जिले के दुगालीकरका के जंगलों से सुरक्षा बलों के द्वारा एक जनमिलिशिया नक्सली कुंभा मड़कम को हत्या एवं पंचायत चुनाव में विस्फोट करने के आरोप में  सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार नक्सली कुंभा मड़कम पिछले चार सालों से नक्सली संगठन से जुड़ा था, जिसे कुआकोंडा डीएफ डीआरजी और बड़े गुडरा सीआरपीएफ 195 के जवानों ने घेराबंदी कर नक्सली कुंभा मड़कम को गिरफ्तार किया है। जिस पर पंच प्रत्याशी लक्ष्मन मंडावी की हत्या, और चुनाव में पुलिस पार्टी पर विस्फोट करने का आरोप है। नक्सली कुंभा के गिरफ्तारी की घटना की कुआकोंडा टीआई जितेंद्र साहू ने पुष्टि की है। 

 

 
प्रयास एक कोशिश माता-पिता पूजन दिवस का आयोजन करेगी 14 फरवरी को

प्रयास एक कोशिश माता-पिता पूजन दिवस का आयोजन करेगी 14 फरवरी को

रायपुर। प्रयास एक कोशिश द्वारा विगत तीन वर्षों से वेलनटाइन डे 14 फरवरी को माता-पिता के चरणों में स्वर्ग का आयोजन एवं पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। इसी कड़ी में चौथा आयोजन कटोरा तालाब स्थित मरीन ड्राइव गार्डन में 14 फरवरी को शाम 5 से रात्रि 9 बजे के बीच आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम का संचालन आचार्य दिनेश एवं उनकी टीम द्वारा मंत्रोपच्चार एवं विधि विधान से माता-पिता का पूजन बच्चों से कराया जाएगा। उक्त आयोजन में महंत रामसुंदर दास, अनंतपुरी गोस्वामी, अम्मा मीरा देवी, महंत देवदास महाराज, प्रचंड मेघनाथ की उपस्थिति में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजीत कुकरेजा एवं भरत बजाज की अध्यक्षता में कराया जाएगा। अमर बंसल एवं महेश दरयानी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उक्त जानकारी पत्रकारवार्ता में प्रयास एक कोशिश के अध्यक्ष विनोद छेतिजा, महासचिव लक्ष्मीनारायण लाहोटी, कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह एवं रितु प्रजापति द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।

सीआरपीएफ महानिदेशक माहेश्वरी छग प्रवास पर पहुंचे रायपुर, नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से अस्पताल में की मुलाकात...

सीआरपीएफ महानिदेशक माहेश्वरी छग प्रवास पर पहुंचे रायपुर, नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से अस्पताल में की मुलाकात...

रायपुर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक आनंद प्रकाश माहेश्वरी आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने नक्सली हमले में घायल हुए जवानों से अस्पताल में जाकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।


सूत्रों के अनुसार सीआरपीएफ महानिदेशक आनंद प्रकाश माहेश्वरी तीन दिवसीय प्रदेश प्रवास पर यहां पहुंचे है। यहां पहुंचने के बाद वे दो निजी अस्पताल पहुंचे जहां सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। 

ज्ञात हो कि 10 फरवरी को बीजापुर के पामेड़ इलाके में सर्चिंग पर निकले कोबरा 204 बटालियन के जवानों का नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुआ था। जिसमें जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया, वहीं इस मुठभेड़ में बटालियन के दो जवान शहीद हो गए थे, जबकि डिप्टी कमांडर प्रशांत, अजित सिंह, पी पवन कुमार और गरीबर उरांव, बिभा बासु मेहता और जवान पवार पांडुरंग घायल है जिनका रायपुर में इलाज जारी है।
हो जाइये सावधान: वैलेंटाईन डे 14 फरवरी को, पुलिस व्यवस्था के रहेंगे तगड़े इंतजाम....

हो जाइये सावधान: वैलेंटाईन डे 14 फरवरी को, पुलिस व्यवस्था के रहेंगे तगड़े इंतजाम....

रायपुर। वैलेंटाईन डे की तैयारियों में युवा वर्ग जोर शोर से जुटा है। पश्चिमी मान्यता के अनुसार वर्षों पहले यूरोप में वैलेंटाईन नाम के संत हुए थे जो लोगों में प्रेम प्यार का संदेश बांटते थे। उनका जन्म 14 फरवरी को हुआ था तब से दुनिया के आधे से अधिक देश 14 फरवरी को वैलेंटाईन डे मनाते हैं। वैलेंटाईन डे सात दिनों पूर्व 7 फरवरी प्रारंभ होता है, जिसमें युवा जोड़े एक दूसरे को फूल प्रस्ताव एवं टेडीबियर गिफ्ट कर अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। शहर सहित प्रदेश में युवाओं में वैलेंटाईन डे को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। शहर के विभिन्न मॉल्स में आकर्षक उपहारों की रेंज मे फ्रेंडशिप बेल्ट, आकर्षक परफ्यूम, कपड़े सहित गुलाब के फूल गिफ्ट करते हैं। 

 

वैलेंटाईन डे के मौके पर इस वर्ष भी हर वर्ष की तरह पुलिस व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम शहर के बगीचों मॉल्स रेस्टारेन्ट नया रायपुर सहित शहर के आसपास के क्षेत्रों में रहेंगे। पुलिस अधीक्षक रायपुर ने युवाओं से सुनसान इलाकों में न जाने की अपील करते हुए वैलेंटाईन डे को खुबसूरत अंदाज मनाने की शांति पूर्वक अपील की है। 
नवविवाहिता की मौत पर, पिता ने लगाया दामान्द पर हत्या का आरोप, जाने कहा की है ये खबर

नवविवाहिता की मौत पर, पिता ने लगाया दामान्द पर हत्या का आरोप, जाने कहा की है ये खबर

हासमुंद | ग्राम बटकी की एक नव विवाहिता की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। एक ओर जहां उसके ससुराल पक्ष ने डॉक्टर के गलत इलाज के कारण मौत होने का आरोप लगाया है, वहीं मायके पक्ष वालों ने उनके दामाद द्वारा प्रताडि़त करने और उसे कोई जहरीली चीज देकर मार देने का आरोप लगाया है। पुलिस मृतिका के परिजनों द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट के आधार पर मर्ग कायम कर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक पति हेमचंद और सुभाषिनी की 1 माह पूर्व विवाह हुआ था और उसकी पत्नी की तबीयत ठीक न होने से इलाज के दौरान मौत होने की बात कही जा रही है, वहीं भगत सरायपाली निवासी मृतका के पिता परसराम ग्वाल ने अपने दामाद हेमचंद पर आरोप लगाया है कि उसके दामाद का किसी अन्य के साथ अफेयर चल रहा था। विवाह के बाद उनका दामाद 10-15 दिन ही गांव में रूका और उसकी पुत्री को ससुराल में छोड़कर अकेले रायपुर चला गया। वह उनकी पुत्री को पसंद नहीं करता था, इसलिए उनकी पुत्री हमेशा अपने ससुर के साथ आना-जाना करती थी।

 

 
पुरानी रंजिश के चलते युवक से गाली-गलौच कर दी जान से मारने की धमकी, जाने कहा की है यह खबर...

पुरानी रंजिश के चलते युवक से गाली-गलौच कर दी जान से मारने की धमकी, जाने कहा की है यह खबर...

रायपुर। पुरानी रंजिश एवं आपसी दुश्मनी के चलते शहर के आए दिन मारपीट के मामले होते रहते हैं इसी कड़ी में डोमन लाल पटेल आयु 38 वर्ष पिता केजूराम पटेल निवासी यादव पारा रायपुरा डीडीनगर से मोहन वर्मा निवासी यादव पारा रायपुरा द्वारा गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई एवं डोमनलाल को जान से मारने की धमकी आरोपी द्वारा दी गई। डीडीनगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार वर्मा एवं पटेल में पुरानी दुश्मनी है जिसके चलते उक्त घटना हुई मामले में डीडी नगर थाने ने आईपीसी की धारा 294, 506बी एवं 323 के तहत मामला पंजीबंद्ध किया है। 

ज्वेलरी शॉप से लाखों रुपए के गहनों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस....

ज्वेलरी शॉप से लाखों रुपए के गहनों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस....

भिलाई। आकाश गंगा सुपेला स्थित पारख ज्वेलर्स में बीती रात चोरों ने धावा बोला। पीछे के रास्ते से प्रवेश कर डिस्प्ले में रखे लाखों रुपए की ज्वेलरी चुराकर फरार हो गए। चोरी की जानकारी सुबह दुकान खोलने पर हुई। आनन फानन में सुपेला पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एएसपी रोहित झा सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर हैं और चोरी का आकंलन करने में लगे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आकाश गंगा स्थित पारख ज्वेलर्स में छत के रास्ते चोरों ने सेंधमारी की। संस्थान के संचालक गौतम पारख व अनिल पारख की सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने स्नेफर डॉग का भी सहारा लिया और सीसी टीवी फुटेज भी खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि चोरों ने बड़े ही शातिराना तरीके से दुकान में प्रवेश किया। सामने का शटर पूरी तरह से सुरक्षित था लेकिन चोरों ने दुकान में प्रवेश के लिए छत का सहारा लिया। फि लहाल कितने की चोरी हुई इसका आंकलन नहीं लगाया जा सका है। पुलिस का कहना है कि जांच के चोरी गए सामान व राशि का आंकलन किया जाएगा।

 राजधानी के इस तालाब को बनाया जायेगा देश का पांचवा "क्लीन स्ट्रीट फूड हब", मिलेगी एक नई पहचान...

राजधानी के इस तालाब को बनाया जायेगा देश का पांचवा "क्लीन स्ट्रीट फूड हब", मिलेगी एक नई पहचान...

रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब को देश का पांचवा 'क्लीन स्ट्रीट फूड हब' बनाने की अभ्यास जारी है। राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा इस क्षेत्र का चयन किया गया और रायपुर के अफसरों को इसे भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के मानकों पर तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है। राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के साथ नगर निगम, स्मार्ट सिटी व स्वास्थ्य विभाग भी अपनी सहभागिता दे रहे हैं।

पढ़े पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- पांच महीने पहले आनंद नगर ढाल से लेकर तेलीबांधा तालाब के सामने के 35 वेंडर्स को चिन्हांकित किया गया। इन्हें 'क्लीन स्ट्रीट फूड हब प्रोजेक्ट के बारे में समझाया गया। सभी वेंडर्स राजी हुए और इसके बाद से इन्हें नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभाग फूड सर्विसेज नामक एजेंसी से फूड ऑडिट भी करवा रहा है, जो कमियां बताती है जिन्हें दूर किया जाता है। 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं इस प्रोजेक्ट के प्रभारी विजेंद्र भारती का कहना है कि 10-12 दिनों में फाइनल ऑडिट करवाकर एफएसएसएआई को रिपोर्ट भेजकर निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अहमदाबाद के कांकरिया लेक के किनारे स्ट्रीट फूड साइट को देश का पहला क्लीन स्ट्रीट फूड हब घोषित किया गया है।

तेलीबांधा तालाब को मिलेगी और राष्ट्रीय पहचान-
तेलीबांधा तालाब का निर्माण 1835 में तत्कालीन मालगुजार दीनानाथ साव द्वारा करवाया गया था। पिछले पांच-छह सालों में नगर निगम ने इसे नए सिरे से संवारा है। चारों तरफ पॉथ-वे और बैठने की व्यवस्था की गई। नालों के पानी को उपचारित किया गया है। इसके किनारे 82 मीटर ऊंचा तिरंगा फहराया गया है, जो इसकी पहचान बन चुका है। यहां एक फूड जोन भी विकसित हो चुका है। बॉक्सक्लीन स्ट्रीट फूड हब का कांसेप्ट-एफएसएसएआई के इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य स्ट्रीट फूड को गुणवत्तायुक्त स्ट्रीट फूड के तौर पर परोसना है। ताकि खाने वालों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो। जब खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में सुधार आएगा, बेहतर सफाई व्यवस्था होगी तो बड़ी संख्या में लोग पहुंचगें। पर्यटक भी आएंगे।

इन बिंदुओं पर हो रहा है ऑडिट- एफएसएसएआई ने 'क्लीन स्ट्रीट फूड हब के मानक तय किए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं प्रोजेक्ट के प्रभारी विजेंद्र भारती के मुताबिक- स्टेनलेस स्टील के बर्तन- सब्जी काटने के लिए स्टेनलेस स्टील के चाकू और अन्य बर्तन भी इसी धातु के बने हों। इनमें जंग नहीं लगती।
 
हाईजिन का ख्याल- वेंडर्स और इनकी दुकानों में काम करने वाले कर्मचारी हैड मास्क, मास्क, ग्लब्स और एप्रन पहन रहे हैं। साफ-सफाई का ध्यान रखना सिखाया जा रहा है। पेस्ट कंट्रोल भी करवाया जा रहा है।
कचरा प्रबंधन-वेंडर्स को दुकान से निकलने वाले कचरे का उचित प्रबंधन सिखाया जा रहा है। वेंडर्स बंद डस्टबिन रख रहे हैं। ग्राहकों को यह समझाया जा रहा है कि वे इसका इस्तेमाल करें। इसके बाद कचरा निगम की गाड़ी को देना है।स्ट्रीट लाइट जहां पर भी दुकानें हैं, उस पूरे क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट और दुकानों में भी प्रकाश की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए।

राजेश क्षत्रीय, अभिहीत अधिकारी, राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग-
सभी का प्रयास है कि तेलीबांधा को प्रदेश का पहला 'क्लीन स्ट्रीट फूड हब बनाया जाए। उम्मीद है कि हम इसमें कामयाब होंगे। यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। दूसरे वेडर्सं भी इससे प्रेरित होंगे।
 
राजधानी के संकल्प अस्पताल में ऑक्सीजन पाईप फटने से मरीज की मौत, मामला दर्ज, जाने पूरी खबर

राजधानी के संकल्प अस्पताल में ऑक्सीजन पाईप फटने से मरीज की मौत, मामला दर्ज, जाने पूरी खबर

रायपुर | अस्पतालों में भर्ती मरीजों के साथ चिकित्सकीय लापरवाही के चलते आए दिन मरीजों की मौत होती रहती है। धरसीवां थाना से मिली जानकारी के अनुसार मनीष पांडे आयु 24 वर्ष पिता दीनानाथ पांडे, निवासी नकोड़ा इस्पात कंपनी सिलतरा रायपुर द्वारा कार्य के दौरान घायल होने पर उन्हें संकल्प अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां आरोपी ललन सिंह पिता जनकराम, रामकुमार प्रबंधक नकोड़ा इस्पात कंपनी द्वारा इलाज के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त उपकरण नहीं होने के कारण ऑक्सीजन पाईप फट जाने के कारण अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उक्त मामले में धरसींवा थाना ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 287/304ए एवं 34 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रांरभ कर दी है। 

 

 
 प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने की अपनी नानी की हत्या, लाश को किया आग के हवाले, जाने पूरी खबर...

प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने की अपनी नानी की हत्या, लाश को किया आग के हवाले, जाने पूरी खबर...

राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर अपने ही नानी को मौत के घाट उतार दिया| बता दे की अपनी नानी को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारने वाले दोनों आरोपियों को कोर्ट ने मंगलवार को उम्र कैद की सजा सुनाई है। प्रेमी-प्रेमिका के खिलाफ धारा 302, 201, 120-बी, 34 के तहत सुनवाई करते हुए न्यायालय ने यह फैसला दिया है।

ये है पूरा मामला पूरा मामला-
आपको बता दे की यह मामला राजनांदगांव जिले के ग्राम कांकेतरा का है मिली जानकारी के अनुसार लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम कांकेतरा अपने नानी के साथ रहने वाली अनिता उर्फ रानू देवांगन का गांव के रहने वाले 19 वर्षीय युवक बिरेन्द्र उर्फ गोलू उर्फ छोटू पिता बिजे बंजारे के साथ प्रेम-प्रसंग था। 60 वर्षीय मेहतरीन बाई पति मुरहूराम देवांगन ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस पर नानी ने अनिता को फटकार भी लगाई। इसके बाद ही उसने अपने प्रेमी के साथ अपनी नानी को मारने का योजना बनाई थी।

डंडे से मारकर की हत्या-
17 मार्च 2018 को अनिता व बिरेन्द्र ने षडय़न्त्र रचकर मेहतरीन बाई को डंडा से मारकर उसकी हत्या कर दिए और उसके शव को घर के बाजू में गढ्ढा खोदकर पेट्रोल डालकर जलाकर दफन दिए थे। इसके बाद अनिता पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से ही खुद ही थाने पहुंचकर अपने नानी के गुम होने की जानकारी दी। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ था।

द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश पीठासीन अधिकारी श्रीकान्त श्रीवास ने सुनवाई के बाद आरोपियों को आजीवन कारावास एवं 200 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं देने पर आरोपियों को जेल में अतिरिक्त समय गुजारना होगा। मामले में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक कुंजलाल साहू ने पैरवी की।
 
राजधानी में फिर एक बार एटीएम कार्ड का ओटीपी नंबर पूछकर 49,799 रूपये की हुई धोखाधड़ी, जाने पूरी खबर

राजधानी में फिर एक बार एटीएम कार्ड का ओटीपी नंबर पूछकर 49,799 रूपये की हुई धोखाधड़ी, जाने पूरी खबर

रायपुर |  विभिन्न बैंक में खाता रखने वाले खातेदारों के एटीएम कार्ड का फर्जी क्लोन बनाकर एवं एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है कहकर या ओटीपी नंबर पूछकर अज्ञात मोबाईल धारकों द्वारा आए दिन ठगी की घटना हो रही है। इसी कड़ी में डॉ. सुधीर कुमार टॉक आयु 67 वर्ष पिता केशव लाल टॉक निवासी छोटी लाईन के पास खारून बिहार गेट के सामने फाफाडीह गंज निवासी से अज्ञात मोबाइल धारक 97488-70748 द्वारा ओटीपी नंबर पूछकर उनके खाते से 49,799 रूपये की राशि का आहरण कर लिया गया। उक्त मामले में गंज थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त राशि 6 बार थोड़ा-थोड़ा करके निकाली गई है। 

 

 
राजिम पुन्नी मेला को तम्बाकु मुक्त बनाने के लिए की जा रही पहल, अब नही मिलेगा मेले में गुटखा, तम्बाकू

राजिम पुन्नी मेला को तम्बाकु मुक्त बनाने के लिए की जा रही पहल, अब नही मिलेगा मेले में गुटखा, तम्बाकू

गरियाबंद। जिले के पवित्र धार्मिक नगरी राजिम में 9 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित राजिम माघी पुन्नी मेला को तम्बाकू मुक्त बनाने का अभिनव पहल स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.आर. नवरत्न ने बताया कि राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत राजिम माघी पुन्नी मेला को सम्पूर्ण तम्बाकू मुक्त पुन्नी मेला बनाने मेला क्षेत्र के सम्पूर्ण तम्बाकू ब्रिकी केन्द्र पान ठेला, किराना दुकान आदि पर कोटपा एक्ट 2003 के तहत चलानी कार्यवाही की जा रही है। मेला क्षेत्र में तम्बाकू विक्रेताओं पर धारा 4 एवं 6 के तहत कुल 20 चालानी कार्यवाही कर लोगों में तम्बाकू निषेध के प्रति जागरूकता लाने हेतु जन जागरूकता रैली भी निकाली गई। मेला क्षेत्र में महाशिवरात्री 21 फरवरी 2020 तक चालानी कार्यवाही जारी रहेगी। कोटपा एक्ट 2003 की कार्यवाही हेतु गठित टीम में जिले के औषधि निरीक्षक भुनेश्वर मोहले, सुनिल खारंशु, खाद्य सुरक्षा अधिकारी तरूण बिरला, एन.एच.एम. गरियाबंद के एन.सी.डी. कांउसलर भुपेन्द्र सिन्हा एवं सामाजिक कार्याकर्ता पोखराज साहू शामिल है।

बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: ASP,DSP सहित कई अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी सूचि...

बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: ASP,DSP सहित कई अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी सूचि...

रायपुर| पुलिस विभाग से एक खबर सामने आ रही है जहां जिला पुलिस ने मंगलवार को पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों का नाम शामिल है। पुलिस विभाग से जारी इस आदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक का नाम शामिल है। यह आदेश महानदी भवन के गृह विभाग से जारी किया गया है। देखे सूचि-

 

 

रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर दर्जनों लोगो से लाखो की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, धोखा-धड़ी कर फरारी काट रहा था आरोपी...

रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर दर्जनों लोगो से लाखो की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, धोखा-धड़ी कर फरारी काट रहा था आरोपी...

रायपुर| राजधानी रायपुर में दर्जनों लोगो से नौकरी के नाम पर धोखा धड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| धोखा धड़ी के मामले को अंजाम देकर आरोपी फरारी काट रहा था और वह बार बार अपना लोकेशन भी बदल रहा था जिस पर पुलिस ने रेड कार्यवाई करके आरोपी विसेसर लाल देवांगन को गिरफ्तार किया|


पढ़े पूरी खबर-
आपको बता दे की राजनांदगांव जिले के ग्राम जंगलेश्वर निवासी पंचराम रजक ने थाना मौदहापारा रायपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की नौकरी के नाम पर उससे लाखो रूपये हड़प लिए गए है जिस पर थाना मौदहापारा की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित अन्य लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। आरोपियों के खाते के संबंध में बैंक से जानकारी प्राप्त किया गया एवं आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण भी किया गया। चूंकि आरोपियान घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे एवं बार-बार अपना लोकेशन बदल रहे थे। टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी लगातार जारी रखते हुये उनके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुये अंततः आरोपी विसेसर लाल देवांगन को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। 

पूछताछ में आरोपी विसेसर लाल देवांगन द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बेरोजगार युवकों को अपने झांसे में लेकर उनसे नगदी रकम लेना स्वीकार करने के साथ ही यह भी बताया कि अब तक लगभग 02 दर्जन बेरोजगार लोगों को अपना शिकार बना चुके है। आरोपी के कब्जे से 02 नग एटीएम कार्ड, 02 नग पासबुक एवं 01 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है। आरोपी विसेसर लाल देवांगन से अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द कर लिया जायेगा।  

इस तरह फसाया अपने जाल में-
प्रार्थी पंचराम रजक ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम जंगलेश्वर तह. एवं जिला राजनांदगांव छ.ग.का निवासी है। ऑनलाइन विज्ञापन के द्वारा रेल्वे विभाग की नौकरी निकाली गयी थी जिसमें रेल्वे विभाग के रेल्वे (आपदा) का वेबसाईड दिया गया था वेबसाईड के माध्यम से आवेदन पत्र मंगाए गये थे आवेदन पत्र के बाद वेबसाईड लिंक में कुछ दिनों बाद परीक्षा की बात कहीं गयी जिसमें परीक्षा आनलाईन कहीं से भी देने की सुविधा बतायी गयी थी परीक्षा के एक माह बाद लगभग रेल्वे साईड से इंटरव्यू का दिनांक पता चला जो कि 5 दिसंबर 2018 से 09 दिसंबर 2018 तक था जिसमे इंटरब्यू के लिये प्रार्थी तथा उसके पुत्र को रायपुर के घड़ी चौक के सामने स्थित रायपुर के कृष्णा काम्पलेक्स में बूलाया  गया| 


इंटरब्यू के दिन वहा लगभग 300 से ज्यादा उम्मीदवार उपस्थित थे इंटरब्यू के पश्चात् वहां जो अधिकारी थे उनमें से एक अधिकारी के द्वारा कहा गया कि नौकरी के लिये इंटरब्यू ही काफी नही है "आप लोग बहुत मेहनत से यहां तक पहुंचे है परंतु बिना रकम के नौकरी की फाईनल लिस्ट संभव नही है एवं पैसे की बात कही गयी कुल रकम 3,00,000 डिमांड किया गया जिसमें से इंटरब्यू वाले दिन ही 1,50,000 रूपये नगद तथा बाद में खाते पर 1,50,000 रूपये रकम की मांग की गयी|

आपको बता दे की वहा उपस्थित अधिकारी का नाम नरेन्द्र देवांगन बताया गया था उसके साथ और भी अधिकारी साथ में थे। जिनका नाम संभवतः रितेश था प्रार्थी द्वारा 07 दिसंबर 2018 को 1,50,000 रूपये नगद कृष्णा काम्पलेक्स आफिस में नरेन्द्र देवागंन को दिया तथा 1,50,000 रूपये की रकम उनके खाते जो कि यश बैंक में है जिसका खाता क्रमांक 052********** जो कि विसेसर लाल देवागंन नाम से था, प्रार्थी द्वारा 1,50,000 रूपये जमा किया गया तथा प्रार्थी को 15 दिन इंतजार करने को कहा गया एवं बताया गया कि ज्वाइनिंग लेटर दिल्ली से आयेगा कुछ दिन आगे पीछे हो सकता है। 

कुछ दिनों बाद प्रार्थी द्वारा नरेन्द्र देवांगन के मोबाईल पर संपर्क करने नौकरी के संबंध में पूछने पर वह गोल मोल जवाब देता था तथा कुछ दिनों बाद नरेन्द्र देवांगन अपने मोबाईल नंबर को बंद कर दिया गया। नरेन्द्र देवांगन से संपर्क नहीं होने पर प्रार्थी ने खाता के अधार पर पता करने की कोशिश भी की किंतु बिलासपुर में उनका घर जहां बताया गया है बैंक एकाउंट के आधार पर गया बिहार नूतन चैक बिलासपुर वहां कोई घर नहीं मिला। नरेन्द्र देवांगन ने नौकरी के नाम पर प्रार्थी सहित 08 और उम्मीद्वारों से रकम लेकर नौकरी न लगाकर धोखाधड़ी किया है, जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 54/2019 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

  
सूदखोरों ने की युवक की बेहरमी से पिटाई और किया बिन कपड़ो के सड़को में दौड़ने को मजबूर, जाने पूरी खबर...

सूदखोरों ने की युवक की बेहरमी से पिटाई और किया बिन कपड़ो के सड़को में दौड़ने को मजबूर, जाने पूरी खबर...

राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां सूदखोरों ने कथित तौर पर ब्याज नहीं चुकाने की वजह से पहले एक युवक को बेरहमी से पीटा, फिर उसे बगैर कपड़ों के शहर की सड़कों पर दौड़ने को मजबूर किया| जैसे-तैसे युवक आरोपियों के चंगुल से छूटा और निर्वस्त्र सड़कों से दौड़ते हुए थाने पहुंचा रास्ते में कुछ लोगों ने पीड़ित का वीडियो बनाया और शहर के लालबाग थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है|

जाने पूरी खबर-
पीड़ित के मुताबिक उसने कुछ महीनों पहले अपने दादा की 13वीं के लिये आरोपी राहुल वर्मा से 15 हजार रुपए 10 प्रतिशत प्रति माह की दर से ब्याज पर लिया था लगभग 6 महीने से वो ब्याज भी चुका रहा था लेकिन 2 महीने से तनख्वाह नहीं मिलने की वजह से वो रकम अदा नहीं कर पाया| इसकी वजह से आरोपी राहुल वर्मा अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित की बेरहमी से पिटाई की, उसे बर्फ की सिल्ली पर लिटाया और फिर सड़क पर दौड़ाया|

चार आरोपि गिरफ्तार-
पीड़ित के बयान के आधार पर लालबाग पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी राहुल वर्मा अभी भी फरार है.