भिलाई। आकाश गंगा सुपेला स्थित पारख ज्वेलर्स में बीती रात चोरों ने धावा बोला। पीछे के रास्ते से प्रवेश कर डिस्प्ले में रखे लाखों रुपए की ज्वेलरी चुराकर फरार हो गए। चोरी की जानकारी सुबह दुकान खोलने पर हुई। आनन फानन में सुपेला पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एएसपी रोहित झा सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर हैं और चोरी का आकंलन करने में लगे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आकाश गंगा स्थित पारख ज्वेलर्स में छत के रास्ते चोरों ने सेंधमारी की। संस्थान के संचालक गौतम पारख व अनिल पारख की सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने स्नेफर डॉग का भी सहारा लिया और सीसी टीवी फुटेज भी खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि चोरों ने बड़े ही शातिराना तरीके से दुकान में प्रवेश किया। सामने का शटर पूरी तरह से सुरक्षित था लेकिन चोरों ने दुकान में प्रवेश के लिए छत का सहारा लिया। फि लहाल कितने की चोरी हुई इसका आंकलन नहीं लगाया जा सका है। पुलिस का कहना है कि जांच के चोरी गए सामान व राशि का आंकलन किया जाएगा।
रायपुर | अस्पतालों में भर्ती मरीजों के साथ चिकित्सकीय लापरवाही के चलते आए दिन मरीजों की मौत होती रहती है। धरसीवां थाना से मिली जानकारी के अनुसार मनीष पांडे आयु 24 वर्ष पिता दीनानाथ पांडे, निवासी नकोड़ा इस्पात कंपनी सिलतरा रायपुर द्वारा कार्य के दौरान घायल होने पर उन्हें संकल्प अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां आरोपी ललन सिंह पिता जनकराम, रामकुमार प्रबंधक नकोड़ा इस्पात कंपनी द्वारा इलाज के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त उपकरण नहीं होने के कारण ऑक्सीजन पाईप फट जाने के कारण अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उक्त मामले में धरसींवा थाना ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 287/304ए एवं 34 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रांरभ कर दी है।
रायपुर | विभिन्न बैंक में खाता रखने वाले खातेदारों के एटीएम कार्ड का फर्जी क्लोन बनाकर एवं एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है कहकर या ओटीपी नंबर पूछकर अज्ञात मोबाईल धारकों द्वारा आए दिन ठगी की घटना हो रही है। इसी कड़ी में डॉ. सुधीर कुमार टॉक आयु 67 वर्ष पिता केशव लाल टॉक निवासी छोटी लाईन के पास खारून बिहार गेट के सामने फाफाडीह गंज निवासी से अज्ञात मोबाइल धारक 97488-70748 द्वारा ओटीपी नंबर पूछकर उनके खाते से 49,799 रूपये की राशि का आहरण कर लिया गया। उक्त मामले में गंज थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त राशि 6 बार थोड़ा-थोड़ा करके निकाली गई है।
राजिम पुन्नी मेला को तम्बाकु मुक्त बनाने के लिए की जा रही पहल, अब नही मिलेगा मेले में गुटखा, तम्बाकू
गरियाबंद। जिले के पवित्र धार्मिक नगरी राजिम में 9 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित राजिम माघी पुन्नी मेला को तम्बाकू मुक्त बनाने का अभिनव पहल स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.आर. नवरत्न ने बताया कि राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत राजिम माघी पुन्नी मेला को सम्पूर्ण तम्बाकू मुक्त पुन्नी मेला बनाने मेला क्षेत्र के सम्पूर्ण तम्बाकू ब्रिकी केन्द्र पान ठेला, किराना दुकान आदि पर कोटपा एक्ट 2003 के तहत चलानी कार्यवाही की जा रही है। मेला क्षेत्र में तम्बाकू विक्रेताओं पर धारा 4 एवं 6 के तहत कुल 20 चालानी कार्यवाही कर लोगों में तम्बाकू निषेध के प्रति जागरूकता लाने हेतु जन जागरूकता रैली भी निकाली गई। मेला क्षेत्र में महाशिवरात्री 21 फरवरी 2020 तक चालानी कार्यवाही जारी रहेगी। कोटपा एक्ट 2003 की कार्यवाही हेतु गठित टीम में जिले के औषधि निरीक्षक भुनेश्वर मोहले, सुनिल खारंशु, खाद्य सुरक्षा अधिकारी तरूण बिरला, एन.एच.एम. गरियाबंद के एन.सी.डी. कांउसलर भुपेन्द्र सिन्हा एवं सामाजिक कार्याकर्ता पोखराज साहू शामिल है।
रायपुर| पुलिस विभाग से एक खबर सामने आ रही है जहां जिला पुलिस ने मंगलवार को पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों का नाम शामिल है। पुलिस विभाग से जारी इस आदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक का नाम शामिल है। यह आदेश महानदी भवन के गृह विभाग से जारी किया गया है। देखे सूचि-



रायपुर| राजधानी रायपुर में दर्जनों लोगो से नौकरी के नाम पर धोखा धड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| धोखा धड़ी के मामले को अंजाम देकर आरोपी फरारी काट रहा था और वह बार बार अपना लोकेशन भी बदल रहा था जिस पर पुलिस ने रेड कार्यवाई करके आरोपी विसेसर लाल देवांगन को गिरफ्तार किया|
सूदखोरों ने की युवक की बेहरमी से पिटाई और किया बिन कपड़ो के सड़को में दौड़ने को मजबूर, जाने पूरी खबर...

महासमुंद। तुमगांव क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी में एक दिन पूर्व हुई अधेड़ की हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार रात 10 बजे की है। आरोपी ने अधेड़ की हत्या कर उसकी लाश को गांव के तालाब के पास एक खेत पर फेंक दिया था। मृतक का गांव की एक महिला से अवैध संबंध था। इसे लेकर आरोपी को आपत्ति थी। टीम को घटना स्थल पर ही हत्यारे का पता चल गया था। दोपहर को ही आरोपी को हिरासत में ले लिया था।
रायपुर। आज नगर निगम रायपुर के जोन 8 नगर निवेष विभाग ने जोन कमिष्नर प्रवीण सिंह गहलोत के नेतृत्व व जोन सहायक अभियंता डीके पैकरा, जोन उपअभियंता अजीत सिंह राठौर की उपस्थिति में जोन स्तर पर अभियान चलाकर जोन क्षेत्र के डुमरतालाब रोड से लगभग 80 वर्गफीट की दुकान को थ्रीडी चलाकर हटाने की एवं सडक मार्ग को कब्जा मुक्त करने की कार्यवाही प्रभावी तरीके से की ।
भिलाई | अमेरिका के ओरलैंडो से शुरू हुए वैश्विक प्रीमियम होमवेयर ब्रांड टपरवेयर ने अपने व्यापार का छत्तीसगढ़ में विस्तार करते हुए भिलाई में अपने पहले विशेष ब्रांड आउटलेट को शुरू किया। इस लॉन्च के साथ देश भर में टपरवेयर के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स की संख्या 49 के उल्लेखनीय आंकड़े तक पहुंच गई है। टपरवेयर ने ग्राहकों की अव्यक्त मांग को पूरा करने के लिए डायरेक्ट सेलिंग ब्रांड से बिक्री के कई चैनलों वाले ब्रांड बनने के अपने निर्णय के तहत इस नए आउटलेट को शुरू किया है। एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट लॉन्च करने के अलावा, टपरवेयर इंडिया ने अगस्त 2019 में ई-टेल बाजार में भी प्रवेश किया और अपने उत्पादों को अमेजॅन, फ्लिपकार्ट और पेटीएम जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉम्र्स पर उपलब्ध करवाना शुरू किया है। ये परिवर्तन दर्शाते हैं कि टपरवेयर बदलते सामाजिक परिवेश और उपभोक्ताओं के खरीददारी करने के बदलते तरीकों के अनुसार स्वयं में परिवर्तन ला रहा है।
धमतरी। कलेक्टर रजत बंसल ने आज सुबह राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक लेकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग की मिल रही शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सर्वेक्षण का काम पूरा करने तथा उसके बाद सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके लिए राजस्व, नगरीय निकाय तथा ग्राम एवं नगर निवेश के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर सख्ती से कार्रवाई प्रारम्भ करने के लिए निर्देशित किया।

बॉयो-एथेनॉल संयंत्रों की स्थापना के लिए राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस सुबह से ही जागरूकता अभियान चला रही है| रायपुर के 10 मुख्य चौक-चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है| जिन चौक चौराहों पर कार्रवाई की गई उन्हें आदर्श चौक बनाया जाना है|
रायपुर। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा आगामी परीक्षा संचालन के लिए मण्डल कार्यालय में सभी केन्द्राध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्कृत विद्यामण्डलम् के सचिव डॉ. सुरेश शर्मा द्वारा सभी केन्द्राध्यक्षों को परीक्षा संचालन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों में व्यवस्थित ढ़ंग से परीक्षा का संचालन किया जाए।
बीजापुर | छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के जंगलों में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में दो जवानों के शहीद होने, दो के घायल होने की खबर आ रही है वही इस मुठभेड़ में एक नक्सली को भी पुलिस ने मार गिराया है ।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पेण्ड्रा रोड के गुरूकुल क्रीड़ा परिसर में प्रदेश के नवगठित 28वें जिले 'गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही' का उद्घाटन किया। इसके साथ ही इस क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बघेल ने 15 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री ने 'गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही' जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का लोकार्पण किया। बघेल ने कार्यक्रम में गौरेला के टीकर में आदिम जाति कल्याण विभाग के नवनिर्मित 500 सीटर छात्रावास भवन का लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण 14 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत से किया गया है। बघेल ने गौरेला-केंवची मार्ग पर 3 करोड़ 48 लाख रूपए की लागत से बनने वाले दो उच्चस्तरीय पुलों का भूमि-पूजन किया। इस मार्ग पर वर्तमान में निर्मित पुल सोकछार जलाशय के डुबान क्षेत्र में आने के कारण वर्षा ऋतु में यातायात अवरूद्ध हो जाता है। नए पुलों के निर्माण से क्षेत्रवासियों की इस समस्या का समाधान हो सकेगा।
नवगठित जिले में तीन तहसील तथा तीन विकासखण्ड गौरेला, पेण्ड्रा और मरवाही शामिल हैं। जिनमें कुल 166 ग्राम पंचायतें, 222 गांव और 2 नगर पंचायत गौरेला और पेण्ड्रा समाहित हैं। इस जिले का क्षेत्रफल 1 लाख 68 हजार 225 हेक्टेयर हैं। इस जिले में कुल सिंचित रकबा 6290 हेक्टेयर और कुल असिंचित रकबा 64 हजार 352 हेक्टेयर हैं। इस नवगठित जिले में मरवाही विधानसभा के 200 गांव और कोटा विधानसभा के 25 गांव, कोरबा लोकसभा क्षेत्र के 200 गांव और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के 25 गांव समाहित हैं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, विधायक श्रीमती रेणु जोगी सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के गुरूकुल परिसर पेण्ड्रा रोड पहुंचने पर नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शुभारंभ अवसर पर नर्तक दलों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।
महासमुंद | एनसीसीस के जूनियर विंग व जूनियर डिविजन के 53 बच्चों ने एक सर्टिफिकेट पाने के लिए परीक्षा दी। यह परीक्षा बृजराज पाठशाला में आयोजित संपन्न हुई। परीक्षा में महासमुंद आदर्श बालक उमा विद्यालय व गोडबहाल के 23 कैडेट शामिल थे। यह परीक्षा प्रदेश सहित मध्यप्रदेश में एक साथ आयोजित हुई। एनसीसी के सेकंड अफसर चमन लाल चंद्राकर ने बताया कि ए सर्टिफिकेट के लिए प्रतिवर्ष परीक्षा आयोजित होती है। यह परीक्षा एनसीसी ज्वाइन करने के दूसरे वर्ष के कैडेट देते हैं। इस वर्ष 9 फरवरी को आयोजित की गई थी। पीएससी परीक्षा होने के कारण बृजराज-पाठशाला में परीक्षा आयोजित की गई। महासमुंद आदर्श बालक उमा विद्यालय से बालक वर्ग जूनियर डिवीजन से 23 कैडेट व बालिका जूनियर विंग से 5 कैडेट शामिल थे। इसी प्रकार गोडबहाल से बालक वर्ग से 9 एवं बालिका वर्ग से 14 कैडेट शामिल थे। सभी कैडेटों ने लिखित परीक्षा दी। यह परीक्षा 500 अंकों की हुई। इसमें सिविल, कम्यनिकेशन, हथियार, सैन्य, इतिहास संबंधी प्रश्न पूछे गए थे। लिखित परीक्षा के बाद कैडेटों ने प्रैक्टिकल परीक्षा दी। इसमें सभी कैडेटों के ड्रील एवं हथियार के संबंध में पूछे। इस परीक्षा को रायपुर स्थित 27 वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक मानसिंग व धरमवीर में संपन्न कराई। इस दौरान एनसीसी के थर्ड अफसर विवेक वर्मा गोडबहाल शामिल थे। मिलेगा ये लाभ थर्ड अफसर ने बताया कि ए सर्टिफकेट पाने वाले कैडेटों को नौकरी व कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए बोनस अंक दिया जाता है। ए सर्टिफिकेट पाने वाले कैडेटों को सैन्य, आर्मी, पुलिस, नगर सैनिक की नौकरी में दो-दो अंक बोनस के रूप में मिलते हैं। इसी प्रकार कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए भी बोनस अंक दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि ए सर्टिफिकेट की परीक्षा के लिए प्रतिवर्ष कैडेट परीक्षा देते है और पास होते हैं। इन कैडेटों को पिछले दो वर्षों तक ट्रेनिंग दी इसके बाद परीक्षा देते हैं।
महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी में एक युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर दी। युवक ने हत्या के बाद मृतक के मुंह में कीटनाशक डाला और शव को तालाब के पास फेंक दिया। सभी को यह आत्महत्या लगे इसलिए कीटनाशक की शीशी भी शव के पास ही फेंक दी। सुबह सूचना पर जब पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव का जायजा लिया तो शरीर व गले में चोट के निशाने पाए गए, जिससे हत्या प्रतीत हो रहा था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि मृतक का नाम हरीशचंद्र ध्रुव (42) वर्ष निवासी बेलटुकरी है। शव के पास ही कीटनाशक की एक शीशी भी बरामद की गई। पूछताछ के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि मृतक का गांव के ही एक युवक के घर आना-जाना था। इस बात को लेकर पहले कई बार विवाद भी हो चुका था।



























