BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बच्चों को जीवन कौशल स्कूली शिक्षा के दौरान ही दिए जाने चाहिए : शिक्षकों ने सीखी जीवन कौशल विकास की अवधारणा

बच्चों को जीवन कौशल स्कूली शिक्षा के दौरान ही दिए जाने चाहिए : शिक्षकों ने सीखी जीवन कौशल विकास की अवधारणा

रायपुर | विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से 10 जीवन कौशल बताए गये है। बच्चों को जीवन कौशल स्कूली शिक्षा के दौरान ही दी जानी चाहिए। यह जानकारी कार्यशाला में प्रशिक्षण देने आए हरियाणा की अपराजिता के मैनेजर भारत भूषण ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर में जीवन कौशल से संबंधित शिक्षण-प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए दी। प्रशिक्षण में प्रदेश के लगभग 100 टीचरों ने भाग लिया। इस कार्यशाला का आयोजन अपराजिता फाउंडेशन की ओर से दो बैच में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों से चर्चा में कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से बताए गए जीवन कौशल को आधार बनाते हुए अपराजिता फाउडेंशन ने सैकडों से अधिक वीडियो कार्यक्रम बनाए है। इनमेें अनेक जीवन कौशलों के विकास की प्रक्रिया और उनके प्रयोग करने की विधि सुझाई गई है। उन्होंने बताया कि अपराजिता फाउेंडशन के जीवन कौशल का यह कार्यक्रम हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उतराखंड, झारखंड, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान आदि में संचालित हुआ है। जिसके बहुत सकारात्मक परिणाम सामने आए है।
समग्र शिक्षा के सहायक संचालक डॉ. एम. सुधीश ने बताया कि जीवन कौशल में वह योग्यताएं निहित है जो हर व्यक्ति के भीतर विकसित होनी चाहिए। यह व्यक्ति को जीवन की चुनौतियों का सामना करने और स्वस्थ, प्रसन्न, रचनात्मक तथा संतुष्ट जीवन के अवसरों की आशा जगाने के लिए समर्थ बनाती है। जीवन कौशलों को प्रभावी रूप से शैक्षिक प्रक्रमों के साथ एकीकृत कर ही इसको सही अर्थो में लागू कर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।


युवक ने की किशोरी से मारपीट व छेड़छाड़, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने कहा की है ये खबर

युवक ने की किशोरी से मारपीट व छेड़छाड़, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने कहा की है ये खबर

कोरबा | माचाडोली के भुल्लर साइट की रहने वाली एक किशोरी से मारपीट और छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने 354 आईपीसी के अंतर्गत गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद उपजेल कटघोरा भेज दिया गया है।

बांगो टीआई एसएस पटेल ने बताया कि किशोरी साप्ताहिक बाजार में आवश्यक सामान की खरीदारी करने रविवार को गई हुई थी। वहां से लौटने के दौरान मनोज कुमार नामक युवक ने अकारण उसे रास्ते में छेड़ा। किशोरी ने इसका प्रतिकार किया तो आरोपी उखड़ गया और बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट की। साथ ही छेड़छाड़ की घटना को भी अंजाम दिया। पीडि़ता ने अपने परिजनों को इस बारे में अवगत कराया। रात्रि 8 बजे के आसपास पीडि़ता अपने परिजन के साथ पुलिस थाना पहुंची और घटनाक्रम की एफ आईआर दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेने के साथ कार्रवाई की गई और आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया।
 
राजधानी में 18 फरवरी की शाम को नगर निगम नल में नहीं आएगा पानी, जाने क्या है वजह

राजधानी में 18 फरवरी की शाम को नगर निगम नल में नहीं आएगा पानी, जाने क्या है वजह

रायपुर | नगर पालिक निगम रायपुर के जलकार्य विभाग के अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत मिशन में जल आवर्धन योजना के अंतर्गत 150 एमएलडी इंटेकवेल में नये मोटर क्रमांक 2 का इंटर कनेक्शन करने का कार्य किया जाना है। इंटर कनेक्शन करने से संबंधित कार्य हेतु दिनांक 18 फरवरी 2020 को 8 घंटे शटडाउन के चलते जलभराव न होने के कारण 150 एमएलडी जल संयत्र से संचालित होने वाले ओव्हर हेड टैंक 19 जलागारों भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाह भाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू और दलदल सिवनी ओव्हर हेड टैंक में दिनांक 18 फरवरी 2020 को सुबह का जल प्रदाय करने के बाद कार्य के दौरान जलागारों में जल भराव न होने के चलते उक्त दिवस 18 जनवरी को संबंधित जलागार क्षेत्रों में संध्याकालीन जलापूर्ति नहीं की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त रायपुर शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावर पंपों से जलप्रदाय यथावत रहेगा।

हाईकोर्ट ने राज्य में 58 प्रतिशत आरक्षण पर रोक यथावत रखा, चार सप्ताह बाद पुन: होगी सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर

हाईकोर्ट ने राज्य में 58 प्रतिशत आरक्षण पर रोक यथावत रखा, चार सप्ताह बाद पुन: होगी सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राज्य में 58 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के मामले में राज्य सरकार की दायर याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने इस प्रकरण में 4 हफ्ते बाद पुन: सुनवाई की तारीख तय की है। 

राज्य में 58 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के मामले में राज्य सरकार की दायर याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान उच्चन्यायालय ने 58 प्रतिशत आरक्षण पर लगी रोक को यथावत रखते हुए इस प्रकरण में चार सप्ताह बाद पुन: सुनवाई करने की बात कही है। राज्य सरकार की ओर से याचिका में आरक्षण को 50 प्रतिशत तक करने की अपील की गई है। ज्ञात हो कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद ही कांग्रेस सरकार ने राज्य के अंदर निवासरत अन्य पिछड़ा वर्ग के अ भ्यर्थियों का आरक्षण बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दिया था। आरक्षण बढ़ाने के विरुद्ध कुणाल शुक्ला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई चल रही है। श्री शुक्ला की ओर से याचिका में कहा गया है कि यह सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के खिलाफ लिया गया निर्णय है। 
 
किडनी रोग से पीडि़त ग्रामीण तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिजवाई मदद, जाने पूरी खबर

किडनी रोग से पीडि़त ग्रामीण तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिजवाई मदद, जाने पूरी खबर

रायपुर | किडनी की बीमारी से बुरी तरह से पीडि़त सुपेबेड़ा के ग्रामीण की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने तत्काल पीडि़त मरीज तक मदद पहुंचाने का निर्देश दिया, इसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता ने बकायदा अस्पताल पहुंचकर पीडि़त के बिल का भुगतान किया। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों यूएसए (अमेरिका) के प्रवास पर हैं।
 
पर विदेश जाने के बाद भी वे छत्तीसगढ़ के हर गतिविधियों की जानकारी लेते आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्हें जब  यह पता चला कि सुपेबेड़ा के एक गरीब  ग्रामीण का उपचार राजधानी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है तथा उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, मुख्यमंत्री ने सहृदयता का परिचय देते हुए तत्काल पीडि़त मरीज तक मदद पहुंचाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री का निर्देश मिलते ही कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी अस्पताल पहुंचे और मरीज के 3 लाख 32 हजार रूपए के बिल का भुगतान किया। बताया गया कि सुपेबेड़ा निवासी दुर्योधन पुरैना गंभीर रूप से किडनी की बीमारी से पीडि़त हैं और उनका इलाज राजधानी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के लिए दुर्योधन को अस्पताल में 3 लाख 32 हजार भुगतान करना था। इस बात की जानकारी सीएम भूपेश बघेल को लगी तो उन्होंने तत्काल उसकी मदद की। 
 
जिले में स्टेट बैंक मुख्य शाखा से छोटे नोट नहीं मिल रहे आम नागरिकों को, आम नागरिक हो रहे है परेशान, जाने पूरी खबर

जिले में स्टेट बैंक मुख्य शाखा से छोटे नोट नहीं मिल रहे आम नागरिकों को, आम नागरिक हो रहे है परेशान, जाने पूरी खबर

रायगढ़ | छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स रायगढ़ इकाई ने स्टेट बैंक के उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा है कि रायगढ़ में छोटे डिनॉमिनेशन के फ्रेश  नोट आम नागरिकों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं यह नोट कब आते हैं और कब बंट जाते हैं इसकी कोई जानकारी आम नागरिकों को नहीं मिल पाती जबकि प्रत्येक परिवार में जब कोई मंगल कार्य होता है तो लोग फ्रेश  नोट के लिए बैंकों का रुख करते हैं। और उन्हें उत्तर मिलता है कि ख़तम हो गये हैं तो वह निराश हो जाते हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ खास ग्राहकों को यह नोट मिल जाने से वह मार्केट में ना आकर तिजोरियों में जाम हो जाते हैं जिससे मुद्रा का प्रसार प्रभावित होता है। ठीक इसी तरह चिल्हर  की अधिकता के कारण जब व्यापारी चिल्हर  लेकर बैंक पहुंचते हैं तो बैंक की तरफ से कोई रिस्पांस नहीं मिलने और रुखा व्यवहार मिलने से व्यापारियों में भी निराशा बढ़ती है।  और उनके पास हजारों रुपए की चिल्हर  एकत्रित हो जाती है जिसके कारण बाजार में वह पैसा भी चलन में  नहीं आ पाता और  जाम हो जाता है।  जबकि होना यह चाहिए कि भले ही सप्ताह में एक  निर्धारित दिवस पर एक विशेष काउंटर स्टेट बैंक की सभी शाखाओं में खुलना चाहिए जिसमें लोग चिल्हर  जमा कर सके कटे-फटे नोट भी बदल सके और फ्रेश नोट प्राप्त कर सके।  इसमें यह भी उल्लेखनीय है कि कई बार स्टेट बैंक मेन ब्रांच की तरफ से यह सुविधा कुछ अंश में अपने ही खाताधारकों को दी जाती है यह आवश्यक नहीं है कि जिले का प्रत्येक नागरिक स्टेट बैंक मेन चेस्ट ब्रांच का ही खाताधारक हो इसलिए सभी नागरिकों को यह सुविधा समान रूप से मिल पाए इसके लिये यह आवश्यक है कि स्टेट बैंक के सभी शाखाओं में एक विशिष्ट दिन पर सभी आम नागरिकों के लिए इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाए और इसकी जानकारी नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की जाए और सभी समाचार पत्रों में एक समाचार के रूप में भी प्रकाशित हो ताकि हर आम नागरिक तक यह  जानकारी पहुंच सके ताकि वे इस सुविधा का लाभ उठा सकें।  छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल एवं महामंत्री हीरा मोटवानी ने कहा कि वे लगातार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से पत्राचार करते  हैं। और जब भी उनसे फ्रेश नोट  के आपूर्ति के लिए पत्र लिखते हैं तो उन्हें यह कहा जाता है कि फ्रेश नोट तो हर जिले में पहुंच रहे हैं और उसकी आपूर्ति भी सामान्यत:हो रही है परंतु यह आपूर्ति होने के बाद यह नोट कहां चले जाते हैं इसका पता नहीं  चलता। उल्लेखनीय है कि रायगढ़ में  भारत सरकार द्वारा मुद्रित नये  1,2, 5 एवं 10 के  प्रचलित नोट नहीं पहुंच पा रहे  हैं जबकि आदिवासी बाहुल इलाके में यहां पर छोटे नोटों का ही प्रचलन अधिक रहता है अत: उच्चाधिकारियों से मांग की है कि वह अधिक से अधिक छोटे नोट रायगढ़ चेस्ट में भेजें ताकि यहां मुद्रा का प्रसार सामान्य रूप से चलता रहे।   

 
राजधानी रायपुर में होली का थोक बाजार सजकर तैयार, दूसरे राज्यों के व्यापारी रायपुर पहुँच रहे सामान लेने, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी रायपुर में होली का थोक बाजार सजकर तैयार, दूसरे राज्यों के व्यापारी रायपुर पहुँच रहे सामान लेने, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | होली पर्व को लेकर राजधानी रायपुर में होली के रंग-गुलाल, पिचकारियों सहित अन्य सामग्री का थोक बाजार सजकर तैयार हो गया है। 

रंगों का त्यौहार होली पर्व को अभी लगभग 23 दिन शेष है। लेकिन शहर में होली के सामग्रियों की बिक्री का थोक बाजार अभी से सजकर तैयार हो गए है। शहर के बंजारी मार्केट गोलबाजार में रंग-गुलालों से लेकर तरह-तरह की पिचकारी, मुखौटे, टोपी सहित अन्य सामग्री खरीदने के लिए चिल्हर व्यापारी यहां पहुंच रहे है। रायपुर के थोक बाजार में खरीददारी करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा पड़ोसी राज्य ओडि़शा के विभिन्न शहर काटाबांजी, बलांगीर, उमरकोट सहित शहरों के छोटे व्यापारी भी होली का सामान लेने यहां पहुंच रहे है, जिससे थोक बाजार में भीड़ देखी जा रही है।
 
 अंतर्राज्यी शराब तस्करी करते पांच तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने की 3750 बोतल शराब जब्त...

अंतर्राज्यी शराब तस्करी करते पांच तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने की 3750 बोतल शराब जब्त...

जगदलपुर| भानपुरी व परपा पुलिस ने अंतर्राज्यी शराब तस्करी करते लोगो का पर्दाफास किया है आपको बता दे की यह लोग मध्यप्रदेश से अवैध रूप से लाकर अपने पास जमा करते थे, इसके बाद दुकान व ढाबे वालों को इसे बेच देते थे। पुलिस ने शनिवार को सभी पांच आरोपियों के पास से  3750 बोतल शराब जब्त किया है। इसकी कीमत  3 लाख 58 हजार रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही तस्करी करने वाली वाहन को भानपुरी पुलिस ने जब्त कर लिया है। 

पढ़े पूरी खबर-
भानपुरी टीआई टामेश्वर चौहान ने बताया कि शराब तस्करों के सबंध में मुखबीर से सूचना मिली थी। इसकी जानकारी एसपी व एएसपी को दिया गया। उन्होंने परपा और भानपुरी पुलिस की टीम तैयार की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश मिला। सबसे पहले परना पुलिस ने अपने इलाके के पलवा ग्राम से मुखबीर की निशानदेही पर दीनू मौर्य और लक्ष्मण मौर्य के यहां दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने  2400 बोतल शराब पकड़ी। जिसकी कीमत  2 लाख  4 हजार आंकी गई। वहीं परपा पुलिस को भी मुखबीर से सूचना मिली की सबसे पहले बड़े आमाबाल में ढाबा में शराब बिक रहा है। वहां निलेश्वर दीवान के यहां पुलिस ने दबिश दी तो दो पेटी शराब बरामद किया गया। इसके तार सिवनी ग्राम के पदमराम बघेल से जुड़े। पुलिस इसके यहां भी पहुंची और दो पेटी शराब इसके यहां से भी बरामद किया। इनसे पूछताछ में पता चला कि शराब की सप्लाई करने वाला आरोपी एक दो दिन में आने वाला है। इसके बाद पुलिस इन्हें शराब सप्लाई करने वाले धनियालुर निवासी सूरज गुप्ता को गाड़ी समेत पकड़ लिया। इस वक्त आरोपी शराब की तस्करी कर ढाबा पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबाकारी एक्ट की धारा  37(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया और आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

ढाबा में दबिश देने के बाद हुआ खुलासा-
इन शराब तस्करों के लिंक मध्यप्रदेश के तस्करों से जुड़े हुए हैं। लेकिन इसका खुलासा भानपुरी पुलिस के एक ढाबा में दबिश देने के बाद हुआ। भानपुरी टीआई ने बताया कि जब वे यहां पहुंचे तो पता चला कि यह शराब मध्यप्रदेश से इनके पास तक पहुंच रही है। पुलिस ने इसके लिए जाल बिछाया और आरोपी को पकडऩे के लिए टीम लगाई। इसी तरह उनके हाथ पहले भानपुरी के सिवनी और उसके बाद इन तक शराब पहुंचाने वाले सूरज गुप्ता तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि इसके आगे भी लिंक मिले हैं आने वाले समय में कार्रवाई की जाएगी।

परपा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और जब्त की गई शराब- दीनू मौर्य, लक्ष्मण मौर्य, कुल शराब जब्त -  2400 बोतल|

भानपुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और जब्त की गई शराब- निलेश्वर दीवान, छबिराम बघेल, सुरज गुप्ता कुल, शराब जब्त- 
1050 बोतल शराब|
मुख्यमंत्री की नोबल पुरस्कार विजेता श्री अभिजीत बनर्जी से मुलाकात : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री अभिजीत बनर्जी को पुरस्कार के लिए दी बधाई

मुख्यमंत्री की नोबल पुरस्कार विजेता श्री अभिजीत बनर्जी से मुलाकात : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री अभिजीत बनर्जी को पुरस्कार के लिए दी बधाई

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के अमेरिका प्रवास के दौरान  बोस्टन में एमआईटी केम्ब्रिज में नोबल पुरस्कार विजेता श्री अभिजीत बनर्जी से सौजन्य मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अर्थशास्त्री श्री अभिजीत बनर्जी को नोबल पुरस्कार मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस वर्ष अर्थशास्त्र के नोबल पुरस्कार विजेता प्रो. अभिजित बनर्जी के साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने टीम के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के आर्थिक विकास के विभिन्न प्रयोगो पर विस्तार से चर्चा की । चर्चा के दौरान श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के अभिनव प्रयोग नरवा, गरुवा, घुरुवा और बाड़ी, हॉट बाजार क्लिनिक योजना,  सुपोषण अभियान और एथेनाल प्रोजेक्ट विषयों पर विस्तार से बातचीत की। प्रो. बनर्जी ने छत्तीसगढ़ सरकार के इन प्रत्येक प्रयोगों को सराहा। प्रो. बनर्जी ने नवाचारों के इन सफल प्रयोगों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आर्थिक विकेन्द्रीकरण के लिए विशेष चिन्हित इलाकों को क्लस्टर अप्रोच से डिजाइन करने व मॉनिटरिन्ग पर जोर दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ आकर प्रयोगो को देखने की मुख्यमंत्री के अनुरोध को स्वीकार करते हुए जुलाई के आस पास राज्य में आने की सहमति भी दी। प्रो बनर्जी के सहयोगियो के साथ मुख्य सचिव श्री मंडल, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा एवं हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रही प्रदेश की सचिव सुश्री एम् गीता भी उपस्थित थी।  लगभग डेढ घंटे के इस संवाद के बाद प्रो. बनर्जी ने अपने हस्ताक्षर के साथ अपनी किताबें भी मुख्यमंत्री को भेट कीं।

  शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, पढ़े पूरी खबर...

शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, पढ़े पूरी खबर...

रायपुर। मुफ्त में शराब पीने वालों की संख्या में कमी आने के बजाय वृद्धि देखी जा रही है। टिकरापारा थाने से मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र शर्मा आयु 27 वर्ष पिता आनंद शर्मा निवासी पानी टंकी के पास मठपुरैना टिकरापारा निवासी से महेश यादव, मनीष साहू एवं उनके दोस्तों द्वारा मुफ्त में शराब पीने के लिए पैसा मांगा गया। प्रार्थी द्वारा पैसा नहीं देने पर आरोपियों द्वारा उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त मामले में थाने में आईपीसी की धारा 294, 506, 323, 327 एवं 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
 अनियांत्रित होकर पलटी यात्री बस, दर्जन भर यात्री घायल, जाने कहा की है यह घटना...

अनियांत्रित होकर पलटी यात्री बस, दर्जन भर यात्री घायल, जाने कहा की है यह घटना...

कोरबा। इस वक्त एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां एक यात्री बस अनियांत्रित होकर पलट गई जिससे कई लोगो के घायल होने की खबर है| बताया जा रहा है की कोरबा के जमनीपाली में एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई|  इस हादसे में बस सवार दर्जनों लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. सभी घायलों को 112 की मदद से अस्पताल भेजा गया|

जानकारी के अनुसार- आदर्श ट्रेवल्स की बस चिरमिरी से कोरबा आ रही थी इसी दौरान बस जब जमनीपाली इलाके में पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई| घटना के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई| वहां से गुजर रहे लोगों ने दुर्घटना की जानकारी 112 के जरिये पुलिस को दी और घायल लोगों को बाहर निकाला| मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया|
जीजा ने की फांसी लगा कर आत्महत्या, दो सालों पर दर्ज FIR, जाने क्या है पूरा ममला...

जीजा ने की फांसी लगा कर आत्महत्या, दो सालों पर दर्ज FIR, जाने क्या है पूरा ममला...

कोरबा। तिलकेजा में रहने वाले गनपत चौहान की एक साल पहले हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके दो साले के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीबद्ध कर लिया है। गनपत ने आत्महत्या करने के पहले सुसाइड नोट में अपने दोनों साला की प्रताडऩा से आत्महत्या का कारण बताया था। 


उरगा थाना अंतर्गत तिलकेजा में रहने वाला गनपत चौहान पिता धरमू राम चौहान 35 ने दो फरवरी 2019 को तालाब के पास स्थित पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया था। गनपत पहंदा में अलग किराए के मकान में रहता था। उसका अक्सर पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। तीन फरवरी को सुबह उसकी लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली थी। सुसाइड नोट में उसने अपने साला सुरेश चौहान और उमेश द्वारा मारपीट करने की वजह से आत्महत्या करना बताया था। इस हादसे के बाद पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी। सुसाइट नोट को हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा गया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
भोलेनाथ की आराधना के लिए सज रहे शिवालय, महाशिवरात्रि 21 को...

भोलेनाथ की आराधना के लिए सज रहे शिवालय, महाशिवरात्रि 21 को...

रायपुर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी एवं चतुर्दशी तिथि के अवसर पर महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाने के लिए श्रद्धालु जोरशोर से तैयारी कर रहे हैं। शहर के अति प्राचीन मंदिर महादेवघाट स्थित हटकेश्वरनाथ, बूढ़ापारा स्थित बूढ़ेश्वर महादेव, खारूनेश्वर महादेव, नीलकंठेश्वर महादेव, दूधाधारी मठ बंजारीधाम सहित प्रदेश के सभी नये एवं पुराने शिवालयों में भोलेनाथ की आराधना का पर्व मनाने के लिए भक्त 21 फरवरी को शिवालयों में पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक करेंगे। इधर राजिम में पुन्नी मेला के अवसर पर प्रदेश के हजारों श्रद्धालु कुलेश्वर महादेव भगवान राजीव लोचन का सुबह से देर रात तक दर्शन कर रहे हैं। वहीं लोककलाकार भजन कीर्तन के साथ ही छत्तीसगढ़ की विभिन्न कला संस्कृतियों से भरपूर कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर देश भर से आए श्रद्धालुओं के बीच भक्ति का संचार कर रहे हैं।

राजधानी में एक बार फिर टुटा सूने मकान का ताला, सोने-चांदी के जेवरात चोरी, पढ़े पूरी खबर...

राजधानी में एक बार फिर टुटा सूने मकान का ताला, सोने-चांदी के जेवरात चोरी, पढ़े पूरी खबर...

रायपुर। सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश कर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात चोरी किये जाने की रिपोर्ट सरस्वती नगर थाने में दर्ज की गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार भवानी नगर कोटा निवासी मनीष कुमार राव 35 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 12 फरवरी को परिवार सहित रात्रि 08.00 बजे अपने घर मे ताला लगाकर रिश्तेदार के शादी मे डोगरगढ जिला राजनांदगांव गया था। 15 फरवरी पड़ोसी गणेश यदु एवं विष्णु मिश्रा द्वारा फोन से सूचना दिया गया कि आपके मकान का ताला टूटा हुआ है शायद चोरी हुई है इंटरसिटी ट्रेन से घर आकर देखा कोई अज्ञात चोर रात मे मेरे घर के बाहर गेट का ताला तोड़कर एवं मेन दरवाजा का सिटकिनी को तोडकर अंदर प्रवेश कर घर अंदर रखी अलमारी को पास मे रखे चाबी से खोलकर लकर मे रखे सोने का मंगलसूत्र, झुमका करीबन 02 तोला, एक जोडी सोने का कान की बाली, झुमकी करीबन 4 ग्राम,सोने का एक नग अंगुठी करीबन 4 ग्राम जुमला कीमती करीबन 90000/ रूपये का कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। इसके अलावा अन्य कोई सामान होगा तो मेरे पत्नी के आने पर बता पाएगी। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। 
किसानों के साथ छल हुआ, किसानों के साथ मिलकर संघर्ष करेंगे : संदीप शर्मा

किसानों के साथ छल हुआ, किसानों के साथ मिलकर संघर्ष करेंगे : संदीप शर्मा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा ने धान खरीदी की सरकारी व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। श्री शर्मा ने कहा कि अभी सरकार के निर्धारित लक्ष्य में से ही लाखों क्विंटल धान की खरीदी होनी बाकी है, और दूसरी तरफ प्रदेश सरकार तथा अधिकारी धान खरीदी को लेकर झूठे दावे कर रहे हैं। महासमुंद जिले के एक किसान मोईनुद्दीन द्वारा अपना धान नहीं बिकने पर कल 17 फरवरी से आमरण अनशन के एलान से सरकार के झूठे दावों और किसानों के साथ किए जा रहे छल की पोल खुल रही है।

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि जटिल प्रक्रिया और मौसमी प्रतिकूलता के चलते इस बार किसानों को धान बेचने में काफी मशक्कत करनी और जलालत झेलनी पड़ी। अब प्रदेश सरकार धान खरीदी के लक्ष्य हासिल करने का दावा कर किसानों को फिर भरमा रही है। धान खरीदी को अब महज चार दिन ही बचे हैं। इतनी कम अवधि में आखिर सरकार कैसे लाखों क्विंटल धान खरीद लेगी जबकि आज भी टोकन को लेकर किसान खरीदी केन्द्रों तक पहुंचकर भी अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं। महासमुंद जिले के एक किसान मोईनुद्दीन ने तो अपना 96 क्विंटल धान नहीं बिकने पर 17 फरवरी से बाकायदा आमरण अनशन पर बैठने का एलान तक कर दिया है वहीं ग्राम मालिडीह आरंग के किसान मनसा कन्नौजे, कृष्ण कुमार चंद्राकर जैसे राज्य के हजारों किसान चौथे टोकन के झांसे में आकर आज धान बेचने से वंचित हो गए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि टोकन जारी करने के बाद तकनीकी त्रुटियां बताकर किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। बस्तर संभाग के कई खरीदी केन्द्रों में दिसंबर से डीओ नहीं कटने के कारण धान का उठाव नहीं हो रहा है और इस कारण धान खरीदी का काम ठप पड़ा हुआ है। समय पर बारदानों की भी आपूर्ति भी खरीदी केन्द्रों में नहीं हो रही है और किसान बारदानों के अभाव में धान नहीं बेच पा रहे हैं।

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों के लिए एक बड़ी आपदा बन गई है। किसान अपना धान बेचने के लिए खून के आंसू रो रहे हैं और प्रदेश सरकार व कांग्रेस के लोग पूरी तरह संवेदनहीन होकर किसानों की परेशानी को अनदेखा कर मखौल उड़ाने व सियासी लफ्फाजियां करने में मशगूल हैं। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश के कई स्थानों पर किसानों के आक्रोश व आंदोलन का भी इस गूंगी-बहरी-अंधी प्रदेश सरकार पर असर नहीं हो रहा है। यदि धान खरीदी की मियाद 15 मार्च तक बढ़ाकर किसानों का पूरा धान खरीदने का एलान प्रदेश सरकार ने समय रहते नहीं किया तो हम सब मिलकर किसानों के साथ संघर्ष करेंगे

शराब कांग्रेस सरकार के उगाही का जरिया बना, गंगाजल की कसम भूली कांग्रेस: श्रीचंद सुन्दरानी

शराब कांग्रेस सरकार के उगाही का जरिया बना, गंगाजल की कसम भूली कांग्रेस: श्रीचंद सुन्दरानी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी ने प्रदेशभर में शराब माफियाओं द्वारा तस्करी की शराब के रोजाना करोड़ों रुपए के चलाए जा रहे कारोबार के खुलासे को प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक बताया है। श्री सुन्दरानी ने कहा कि पूर्ण शराबबंदी का नारा देकर सत्ता पर काबिज कांग्रेस की सरकार प्रदेश में शराब तस्करी के इस गोरखधंधे से आंखें मूंदे बैठी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सुन्दरानी ने कहा कि इस खुलासे का सबसे हैरतभरा तथ्य यह है कि अकेले बस्तर जिले में यह गोरखधंधा एक लाख रुपए के रोजाना कारोबार के साथ चल रहा है और पूरे प्रदेश में रोजाना तस्करी करके दो करोड़ रुपए की शराब खपाई जा रही है। प्रदेश सरकार हर बार शराबबंदी को लेकर जुमलेबाजी करके प्रदेश को झूठ परोस रही है और प्रदेश के गांव-गांव और गली-गली में मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों से तस्करी की शराब सरकार और आबकारी विभाग के संरक्षण में खपाई जा रही है। श्री सुन्दरानी ने कहा कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस ने सत्ता सम्हाली है, प्रदेश के शराब माफियाओं ने मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों के शराब माफियाओं के साथ सांठ-गांठ करके इस गोरखधंधे को फैला लिया है। स्थिति यह है कि प्रदेश के गांवों और ढाबों में एमपी पैक तथा दीगर राज्यों की शराब खुलआम बिक रही है। आबकारी विभाग छोटे-मोटे प्रकरण दर्ज कर खानापूर्ति कर रहा है जबकि सरकार व अधिकारियों के संरक्षण में माफियाओं का गोरखधंधा फल-फूल रहा है। प्रदेश सरकार शराबबंदी के नाम पर कमेटी बनाने और जुमले उछालने के अलावा और कोई सार्थक पहल करने की नीयत नहीं दिखा रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सुन्दरानी ने कहा कि हाल ही बस्तर जिले में शराब के इस गोरखधंधे के खुलासे के बाद यह तथ्य भी सामने आया है कि प्रदेश के अन्य 20 जिलों में भी शराब का यह अवैध कारोबार बेखटके चल रहा है। अकेले बस्तर जिले में एक लाख रुपए के रोजाना कारोबार का खुलासा तो हैरतभरा है ही, प्रदेश के दीगर जिलों में हर दूसरे दिन 12 लाख रुपए की तस्करी की अवैध शराब खप रही है। इस हिसाब से प्रदेशभर में रोजाना दो करोड़ रुपए की शराब खपाई जा रही है। श्री सुन्दरानी ने इसके लिए प्रदेश सरकार की बदनीयती को जिम्मेदार ठहराते हुए इस खुलासे को प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक बताया और कहा कि शराबबंदी के मुद्दे पर भी प्रदेश सरकार के छलावे और वादाखिलाफी की पोल खुल गई है। अब प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर अपनी नाकामियों की कीमत चुकाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

रायपुर में 10वीं,12वीं बोर्ड परीक्षा से पहले शिक्षा विभाग का बाबू बेच रहा था प्रश्न बैंक,पढ़े पूरी खबर

रायपुर में 10वीं,12वीं बोर्ड परीक्षा से पहले शिक्षा विभाग का बाबू बेच रहा था प्रश्न बैंक,पढ़े पूरी खबर

रायपुर. जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर कार्यालय में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न बैंक बेचने के मामले में प्रारंभिक जांच के बाद रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के क्लर्क (सहायक ग्रेड-2) पन्नालाल यादव को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, सहायक संचालक डॉ. आरएस चौहान को विभाग ने अभयदान दे दिया है।
डॉ. चौहान को शहर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल माना बस्ती का अस्थायी प्राचार्य बनाया गया है। प्रश्न बैंक बेचने की शिकायत कुछ लोगों ने लोक शिक्षण संचनालय के संचालक से की थी। सिर्फ क्लर्क पर कार्रवाई होने से तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने नाराजगी जताई है। संघ के महामंत्री विजय झा ने जिला शिक्षा कार्यालय में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
बताया जाता है कि प्रश्न बैंक 500 रुपए में बेचे जाने की शिकायत के बाद विभाग की तरफ से संयुक्त संचालक एसके भारद्वाज को जांच के लिए नियुक्त किया गया था। प्रारंभिक जांच में प्रश्न बैंक बेचे जाने की शिकायत सही पाई गई है।
प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने पर स्कूल शिक्षा विभाग के संचालक जीतेंद्र शुक्ला ने पन्नालाल को निलंबित तथा डॉ. आरएस चौहान को माना बस्ती स्कूल में संलग्न करने का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने संयुक्त संचालक संभाग रायपुर को 7 दिन के भीतर जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए भी कहा है।
रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी जी. आर. चंद्राकर ने कहा, कोई प्रारंभिक जांच नहीं हुई है और न ही प्रश्न बैंक बेचा जा रहा था। बच्चों और शिक्षकों के लिए ही नवाचार की पहल करने की हम कोशिश करते है।
संभागीय कार्यालय संयुक्त संचालक एस. के. भारद्वाज ने कहा, मुझे जांच के आदेश की कॉपी नहीं मिली है, इस कारण मैं कुछ नहीं बता पाऊंगा। जब मुझे जांच का आदेश मिलेगा तो मैं जांच करूंगा।

 

रिटायर्ड फौजी के घर निकला पांच फीट लंबा साँप कमोड से लिपटा देख उड़ गये उनके होश फिर क्या हुआ पढ़े पूरी खबर

रिटायर्ड फौजी के घर निकला पांच फीट लंबा साँप कमोड से लिपटा देख उड़ गये उनके होश फिर क्या हुआ पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को ढेबर पिंक सिटी में निवासरत एक सेवानिवृत्त फौजी के घर के कमोड में पांच फीट लंबा सांप लिपटा हुआ था। उसे देखते ही, वे घबरा गए। तत्काल उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों को सूचना दी। मौका पर पहुंची नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने इसे रेस्क्यू किया। इसकी पहचान भारतीय नाग के तौर पर हुई है, जो जहरीला होता ही है, आक्रामक भी होता है। भारत में इसके काटने से सबसे ज्यादा मौतें होती हैं।
रेस्क्यू के दौरान भी नाग बेहद आक्रामक था
शुक्रवार दोपहर पिंक निवासी एमआर तुली ने जैसे ही बाथरूम का दरवाजा खोला, उनका नाग से आमना-सामना हो गया।बुजुर्ग फौजी उस वक्त घर में अकेले थे। तत्काल वे भागते हुए घर के बाहर निकले, लोगों को सूचना दी। 15 मिनट के अंदर-अंदर नोवा नेचर के रेस्क्यू सदस्य मोइज अहमद और एम. सूरज पहुंच गए। 5 फीट लंबे नाग को काबू करने में काफी समय लगा।

 

 facebook पर हुआ अमेरिका के युवती को छत्तीसगढ़ के युवक से प्यार, शादी रचाने आ पहुंची छत्तीसगढ़, जाने फिर क्या हुआ आगे

facebook पर हुआ अमेरिका के युवती को छत्तीसगढ़ के युवक से प्यार, शादी रचाने आ पहुंची छत्तीसगढ़, जाने फिर क्या हुआ आगे

कोरबा| दो लोगो के बीच जब प्यार का परवान चढ़ता कर बोलता है तो वह कुछ भी करने मरने को उतारू हो जाते है और सारी हदी पार कर देते है एक ऐसा ही कुछ मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सामने आया है जहां फेसबुक पर अमेरिका की रेने पाटिन से कोरबा के सोहम को दोस्ती कब प्यार में बदल गई इसका पता उसको भी नहीं चला| दोस्ती के तकरीबन आठ साल बाद दोनों ने अपने रिश्ते को और मजबूत करते हुए वेलेंटाइन वीक में शादी रचा ली| शादी के लिए रेने खुद अमेरिका से यात्रा कर कोरबा पहुंची थी हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी में रेने ने माथे पर लाल सिंदूर और अपने पति का हाथ थाम रखा था इस दौरान उसकी मुस्कुराहट ये बताने के लिए काफी थी कि सात समंदर की दूरियां भी मोहब्बत को परवान चढ़ने से नहीं रोक सकती|

पढ़े पूरी खबर-
दरअसल, अमेरिका से शादी रचाने अमेरिका की रहने वाली रेने पाटिन कोरबा पहुंची. बालको में कार्यरत सोहम की अमेरिका में रहने वाली रेने से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई| आठ साल तक दोनों एक-दूसरे से चैटिंग करते रहे इस बीच कब दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे, पता नहीं चला| इस बीच दोनों ने इस मोहब्बत को शादी के पवित्र रिश्ते में बदलने का बड़ा फैसला लिया बस फिर क्या था, एक-दूसरे से मिलने की बेताबी ने रेने को सात समंदर पार कर कोरबा आने को मजबूर कर दिया और वेलेंटाइन वीक पर सोहम के साथ आर्य मंदिर में वैदिक रीति-रिवाजों को साक्षी मानकर परिणय सूत्र में बंधे|
एक लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार, मुखबिर से मिली थी पुलिस को सुचना....

एक लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार, मुखबिर से मिली थी पुलिस को सुचना....

दंतेवाड़ा। जिले के थाना कुआकोंडा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जियाकोड़ता से डीआरजी, पुलिस एवं सीआरपीएफ 111 बटालियन कैम्प, सीआरपीएफ 195 बटालियन कैम्प की संयुक्त पुलिस पार्टी को नक्सली डीएकेएमएस अध्यक्ष माड़वी गंगो को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर डीएकेएमएस अध्यक्ष माड़वी गंगो को घेराबंदी कर पकड़ें में सफलता मिली है। कई बड़ी घटनाओं में गिरफ्तार ईनामी नक्सली माड़वी गंगो शामिल रह चुका हैं। 
खड़ी ट्रक से जा टकराई अनियंत्रित कार, हादसे में हुई महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी की मौत...

खड़ी ट्रक से जा टकराई अनियंत्रित कार, हादसे में हुई महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी की मौत...

भिलाई| छत्तिसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहां बर्थ डे पार्टी से हथखोज स्थित अपने घर लौट रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। जामुल थाना क्षेत्र के छावनी चौक के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गई। घटना में सुनील वर्मा (40) की मौके पर मौत हो गई। मृतक सुनील वर्मा महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग में आईसीपीएस विधिक सह परीवीक्षा अधिकारी के रूप में पदस्थ थे।


जानिए पूरी खबर-
आपको बता दे की यह घटना शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे के आसपास की है। जामुल थाना टीआई लक्ष्मण कुमेटी ने बताया कि हथखोज निवासी सुनील वर्मा शुक्रवार की शाम को परिवार सहित अपने साढ़ू भाई के जन्मदिन पर आयोजित पार्टी में शामिल होने दुर्ग गया हुआ था। रात अधिक होने पर पार्टी में मौजूद उसके साले ने अपने ड्राइवर को कार में सुनील और परिवार को हथखोज छोडऩे को कहा।

अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई-
हथखोज लौटते समय छावनी चौक के पास किसी वजह से ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण खो गया और कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। कार के सामने ड्राइवर के बाजू में सुनील के ससुर बैठे थे। जबकि पीछे वाली सीट पर सुनील के साथ उनकी पत्नी व मां बैठी थी। कार में सवार मृतक की मां त्रिवेणी वर्मा (60), पत्नी तृप्ति वर्मा (35), ससुर नंदू वर्मा (65) और चालक भी घायल हो गए। इनमें मृतक की पत्नी त्रिवेणी वर्मा की स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। सभी को भिलाई के चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
भाजपा नेेता की सड़क हादसे में मौत, जाने पूरी खबर...

भाजपा नेेता की सड़क हादसे में मौत, जाने पूरी खबर...

महासमुंद। भाजपा नेता बडग़ांव निवासी महावीर सिंह ठाकुर (73) का बुधवार शाम साढ़े छह बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। ठाकुर सेवानिवृत्त शिक्षक थे और सेवानिवृत्त के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। बुधवार शाम वे तुमगांव गए थे तथा भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद अपनी मोटर साइकिल से बडग़ांव लौट रहेे थे कि राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर बिरकोनी के पास भैंस से टकरा गए। इससे वे दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम बडग़ांव में किया गया। श्री ठाकुर बोलबम सेवा समिति सिरपुर के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। उनके निधन पर बोलबम समिति के सदस्य थनवार यादव, दुलरवा धीवर, रेवाराम ठाकुर, नारायण शर्मा, बाबूलाल साहू, गंगाधर अग्रवाल, सुंदर साहू, ईश्वर साहू, रमेश गौतम आदि ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। 

पुरानी रंजिश को लेकर महिला पर टंगिया से जानलेवा हमला, पढ़े पूरी खबर...

पुरानी रंजिश को लेकर महिला पर टंगिया से जानलेवा हमला, पढ़े पूरी खबर...

महासमुंद। पिथौरा थाना क्षेत्र के मुढ़ीपार में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। घटना के दौरान एक महिला पर टंगिया से वार कर दिया गया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना 12 फरवरी शाम सात बजे की है। प्रार्थी रामरतन केंवट ने बताया कि घटना के वक्त वह अपने घर के सामने खड़ा था तभी तुलाराम और टेेकराम केंवट पुरानी रंजिश को लेेकर उससे गाली-गलौज करने लगे। तब रामरतन की पत्नी रामबाई भी बाहर आई और गाली-गलौज करने से मना किया जिस पर टेकराम ने उस पर टंगिया से वार कर दिया। घटना में रामबाई के सिर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने तुलाराम और टेकराम केंवट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

ई सिगरेट की धर-पकड़ कार्रवाई, पान ठेले, मेडिकल स्टोर्स सहित होटलों में जाँच के निर्देश जारी...

ई सिगरेट की धर-पकड़ कार्रवाई, पान ठेले, मेडिकल स्टोर्स सहित होटलों में जाँच के निर्देश जारी...

महासमुंद। जहां, एक ओर जिला तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र दल और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अमले ने सभी विकासखंडों में लगातार चालानी कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थलों में धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों की खरीद-बिक्री नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चाबुक चला रखा है। वहीं, अब जिले में ई सिगरेट की धर-पकड़ की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसपी वारे के निर्देशानुसार बुधवार और गुरूवार 12 एवं 13 फरवरी 2020 को क्रमश: सरायपाली, बसना और महासमुंद विकासखंडों में दो दर्जन से अधिक संस्थानों में दबिश दी गई। पान दुकान, राशन-गल्ला किराना, मैडिकल स्टोर्स सहित होटल्स एवं रेस्त्रां में जांच कर नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही 09 संस्थानों में कोट्पा अधिनियम 2003 की धारा 04 एवं 06 के तहत 14 चालान काट कर जुर्माना भी वसूल किया गया और लोगों में जागरुकता लाने के लिए मौके पर फ्रेंडली व्यवहार का परिचय देते हुये प्रावधान अनुसार हाथों-हाथ कोट्पा अधिनियम के चेतावनी बोर्ड भी चस्पा किये गये।


जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि शासन स्तर से मिले निर्देशानुसार जिले में ई सिगरेट की खोज-बीन भी शुरू कर दी गई है। बुधवार 12 फरवरी 2020 की कार्यवाही के दौरान औषधि निरीक्षक अवधेश भारद्वाज ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में गहनता से जांच-पड़ताल की गई। निरीक्षण के दौरान जमा-तालाशी देकर वस्तुस्थिति के संबंध में अवगत कराते हुए पंचनामे भी निर्मित किए गए। लेकिन, अभी तक सरायपाली और बसना क्षेत्र में ई-सिगरेट सेवन, खरीद-फरोख्त एवं बिक्री के प्रमाण नहीं मिले हैं। ऐसे ही गुरुवार 13 फरवरी 2020 की कार्यवाही में औषधि निरीक्षक अखिलेष पांडेय की अगुआई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राखी ठाकुर और राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के शासकीय सामाजिक कार्यकर्ता असीम श्रीवास्तव के संयुक्त दल ने भी जागरूकता अभियान चलाते हुए कोट्पा अधिनियम के तहत 10 चालान काटे। ई-सिगरेट के संबंध में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दुकानों में पड़ताल की गई। 
चाकू लहराते व लोगो को आतंकित एक पकड़ाया, जाने पूरी खबर...

चाकू लहराते व लोगो को आतंकित एक पकड़ाया, जाने पूरी खबर...

रायपुर। शहर के सरस्वतीनगर थाना क्षेत्र में रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पास शुक्रवार की रात करीब 8 बजे आरोपी हारून खान पिता ईशब खान (42 वर्ष) को चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस आम्र्स 25, 27 एक्ट के तहत कार्रवाई की है।